ऑरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन का जीवन परिचय | Larry Ellison Biography in Hindi
लैरी एलिसन का जीवन परिचय | Larry Ellison Biography in Hindi
लैरी एलिसन का जीवन परिचय ( लैरी एलिसन, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, ओरेकल, सुपरयॉच, हवाई द्वीप, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Larry Ellison Biography in hindi [ Larry Ellison, wiki, birth, age, education, Career, Family, Business, Oracle, Yacht, Hawai Island, Wife, Children, Net worth ]
लैरी एलिसन | Larry Ellison
ऑरेकल के को-फाउंडर
Larry Ellison Biography in Hindi : दोस्तों, लैरी एलिसन एक अमेरिकी व्यापारी उद्यमी और परोपकारी हैं। यह ‘ओरेकल कॉरपोरेशन’ के को-फाउंडर भी हैं। ये वर्ष 1977 से 2014 तक कंपनी के सीईओ के पद पर भी रहे हैं। और वर्तमान में यह कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। एलिसन दिसंबर 2018 से टेस्ला के बोर्ड में भी शामिल हैं। इन्होंने वर्ष 2018 की शुरुआत में टेस्ला के 3 मिलियन शेयर खरीदे थे। इसके अलावा एलीसन लगभग सभी हवाई द्वीप लानई का मालिक भी हैं।
सितंबर 2022 में फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में लैरी एलिसन को 105.7 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियो कि सुची में 6वें स्थान पर रखा गया है। जबकि इस सूची में पहले स्थान पर टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क है। आज के इस आर्टिकल में हम ” लैरी एलीसन का जीवन परिचय | Larry Ellison Biography in Hindi “
जानिए – भारत के महान उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata biography in Hindi

लैरी एलिसन का जीवन परिचय | Larry Ellison Biography in Hindi
Table of Contents
लैरी एलिसन का जीवन परिचय : एक नजर में ।
नाम (Name) | लैरी जोसेफ एलीसन (Larry Joseph Ellison) |
जन्म (Birth) | 17 अगस्त, 1944 |
उम्र (Age) | (78 वर्ष – 2022 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका |
पिता (Father) | जोसेफ एलीसन |
माता (Mother) | फ्लोरेंस स्पेलमैन (सगी माँ)
लिलियन एलिसन (दत्तक माँ) |
गृहनगर (Hometown) | न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका |
स्कुलिंग (Schooling) | जानकारी नहीं |
विश्वविद्यालय (University) | शिकागो विश्वविद्यालय |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | अमरीकी |
धर्म (Religion) | यहूदी |
पेशा (Profession) | अमेरिकी व्यवसायी, निवेशक, ओरेकल अध्यक्ष, सीटीओ, संस्थापक |
कंपनी (Company) | ओरेकल कॉरपोरेशन |
पद (Position) | ओरेकल के अध्यक्ष, सीटीओ और संस्थापक |
सेवानिवृत्त (Retirement) | वर्ष 2014 में (ओरेकल के सीईओ पद छोड़ा) |
जीवनसाथी (Wife) | मेलानी क्राफ्ट (वर्ष 2007 में शादी भी टूट गई) |
नेटवर्थ (Networth) | $105.7 बिलियन USD (फोर्ब्स के अनुसार, सितंबर 2022 तक) |
स्थान (Place of richest person) | दुनिया के #6 ठे सबसे अमीर व्यक्ति (फोर्ब्स के अनुसार, सितंबर 2022 में) |
लैरी एलिसन का प्रारंभिक जीवन | Larry Ellison Life
Larry Ellison Biography in Hindi : दोस्तों, लैरी एलीसन का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में 17 अगस्त 1944 को हुआ था। इनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है। लैरी एलीसन की माँ, फ्लोरेंस स्पेलमैन एक अविवाहित महिला थी। और पिता इटालियन थे, जो अमेरिकन यूनाइटेड स्टेट आर्मी में एक एयर कॉर्प्स पायलट थे। जब एलीसन 9 माह के थे, तब निमोनिया से पीड़ित होने के बाद, इन्हें इनके अंकल, लुई एलिसन और आंटी, लिलियन एलिसन के पास शिकांगो भेज दिया था। बाद में, इनके चाचा-चाची ने इन्हें गोद ले लिया। इसके बाद एलीसन अपनी जन्मजात माँ से दोबारा नही मिले पाए।

Larry Ellison adopted parents
गोद लिये जाने के बाद, एलीसन शिकागो के दक्षिणी तट पर यहूदी के एक मध्यम वर्गीय परिवार के पड़ोस में रहने लगे। इन्हें गोद लेने वाली मां, लैरी को बहुत प्यार करती थी और इनका ध्यान भी रखती थी। जबकी, इनके दत्तक पिता जिन्होंने इन्हें गोद लिया था, उन्होनें लैरी को कभी अपने बेटे की तरह नही माना। और उन्होंने कभी भी लैरी को ना तो प्यार दिया और ना ही इनकी मदद करते थे।
जानिए – भारत ही नहीं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी का जीवन परिचय। Gautam Adani biography in Hindi
लैरी एलिसन की शिक्षा और करियर | Larry Ellison Education & Career
Larry Ellison Education & career : लैरी एलिसन को हमेशा से अपने धर्म पर संदेह था। इसलिए ये रोज यहूदी उपसनगृह जाया करते थे। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद एलीसन ने कॉलेज में दाखिला लिया और अपना द्वितीय वर्ष पूरा होने के बाद, पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद इन्होंने 1 वर्ष तक अंशकालिक नौकरी की। जिसके बाद एलिसन ने अपनी पढ़ाई जारी करने के फैसला किया। इसी दौरान, वर्ष 1966 में एलिसन को गोद लेने वाली दत्तक मां की मृत्यु हो गई, और एलिसन को कैलिफोर्निया आना पड़ा। उस समय एलिसन 22 साल के थे और ये हमेशा के लिए कैलिफॉर्निया आ गए।
कुछ समय तक उत्तरी कैलिफोर्निया में समय बिताने के बाद, इन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने के बारे में सोचा और यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफॉर्निया में दाखिला ले लिया। हालांकि पढ़ाई में इनकी रुचि लगभग खत्म हो चुकी थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि, इन्होंने 2 साल के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी। फिर बाद में, एलिसन
नें यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मे दाखिला लिया और अपनी एक साल की पढ़ाई पूरी की।
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में पढ़ाई के दौरान ही एलीसन का कंप्यूटर डिजाइन से सामना हुआ। जहां इन्होंने अपना पहला कंप्यूटर डिजाइन किया।
ओरेकल की स्थापना | Establishment of Oracle
Larry Ellison Biography in Hindi – Oracle : कैलिफोर्निया आने के बाद, लैरी एलिसन ने कई सालों तक अलग-अलग कंपनियों के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर के रूप में काम किया। वर्ष 1973 की शुरुआत में, इन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एम्पेक्स में काम किया, जहां इन्होंने साथी प्रोग्रामर, एड ओट्स और बॉब माइनर से मिले। वर्ष 1976 में एलिसन ने एम्पेक्स छोड़ दिया और बाद में ओमेक्स में एक अनुसंधान और विकास के उपाध्यक्ष के रूप में शामिल हो गए।
वर्ष 19977 में एलिसन ने अपने दो दोस्तों, माइनर और ओट्स के साथ मिलकर $2000 कि लागत से एक “सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेटरीज” (SDL) नाम कि एक कंपनी की स्थापना। इस कंपनी को अन्य कंपनियों के लिए अनुबंध प्रोग्रामिंग करने के लिए बनाया गया था। इनकी कंपनी को एक डेटाबेस विकसित करने के लिए सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी से एक अनुबंध मिला और इन्होंने एक व्यावसायिक संबंधपरक डेटाबेस पर काम करना शुरू किया।

लैरी एलिसन | Larry Ellison
इसके 5 साल बाद, वर्ष 1982 में इस कंपनी का नाम बदलकर “ओरेकल सिस्टम्स कॉरपोरेशन” कर दिया गया। आज इनकी यह कंपनी सबसे बड़ी बिजनेस सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में भी जानी जाती है। वर्ष 1986 में यह कंपनी सार्वजनिक कर दी गई और देखते ही देखते वर्ष 1987 में Oracle दुनिया की सबसे बड़ी डेटाबेस-प्रबंधन कंपनी बन गई। हालांकि, 1990 में एक शेयरधारक के मुकदमा दर्ज करने के बाद, एक आंतरिक ऑडिट से पता चला कि ओरेकल ने अपनी कमाई को बढ़ा दिया था, और कंपनी के स्टॉक में नाटकीय रूप से गिरावट आई थी।
इसके बाद एलिसन ने ओरेकल के प्रबंधन का पर फिर से काम किया और वर्ष 1992 के अंत तक कंपनी फिर से उभर कर लोगों के सामने आई। इसके बाद Oracle ने ऐसे उत्पाद बनाए, जो वर्ल्ड वाइड वेब (www) तकनीकों के अनुकूल थे। इससे कंपनी को और ग्रोथ मिली।
जानिए – माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला का जीवन परिचय। Satya Nadella biography in Hindi
लैरी एलिसन द्वारा खरीदी गई कंपनी | Larry Ellison owned these company
Larry Ellison Biography in Hindi : वर्ष 2000 के दशक में एलीसन ने कई दूसरी प्रतिद्वंद्वी सॉफ्टवेयर कंपनियों को खरीदने की आक्रामक रणनीति पर काम किया। जिसके बाद वर्ष 2005 में ओरेकल ने पीपुलसॉफ्ट और वर्ष 2006 में सिबेल नाम की कंपनी का अधिग्रहण किया। इसके लगभग 2 सालों बाद वर्ष 2008 में एलिसन ने बीईए (BEA) और फिर वर्ष 2010 में सन माइक्रोसिस्टम्स को खरिदा।

Larry Ellison in Oracle
इसके बाद एलीसन ने वर्ष 2012 में, लानई के हवाई द्वीप का 98 प्रतिशत भाग खरीद लिया। उस वर्ष यह अनुमान लगाया जा रहा था कि, एलीसन की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग $ 40 बिलियन थी। और वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और निवेशक वॉरेन बफेट के बाद अमेरिका के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
लैरी एलिसन का ओरेकल से इस्तीफा | Larry Ellison Resignation from Oracle
Larry Ellison Resignation : सितंबर 2014 में एलिसन ने ओरेकल के सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया। हालांकि ये कंपनी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं और कंपनी के साथ जुड़े हुए है।
आपको बता दें कि, लैरी एलिसन ‘ओरेकल कॉरपोरेशन’ के सह-संस्थापक हैं और वर्ष 1977 से 2014 तक ओरेकल निगम के कार्यकारी और चीफ टेक्नोलॉजी अफसर के पद पर रहे थे। और अब ये कंपनी में चीफ टेक्निकल ऑफिसर के पद पर हैं।
लैरी एलिसन की कुल संपत्ति, घर | Larry Ellison Net Worth, Houses
Larry Ellison Net Worth : दोस्तों, यदि लैरी एलिसन के नेटवर्थ की बात की जाए तो, फोर्ब्स के अनुसार सितंबर 2022 तक लैरी एलिसन $105.7 बिलीयन डॉलर के साथ बिल गेट्स के बाद दुनिया के छठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि इस सुची में ऐलन मस्क $273.9 बिलियन डॉलर के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। एलिसन दिसंबर 2018 से एलोन मस्क की कंपनी टेस्ला के बोर्ड में भी हैं, जब इन्होंने वर्ष 2018 की शुरुआत में टेस्ला के 3 मिलियन शेयर खरीदे थे।
लैरी एलिसन, कई बड़ी कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं। जिनमें कुछ कंपनियां इस प्रकार हैं –
- Salesforce.com
- NetSuite
- Quark Biotechnology Inc.
- Astex Pharmaceuticals आदि।
- Tesla
इसके अलावा वर्ष 2012 में लैरी एलिसन ने 300 मिलियन डॉलर कि लागत से हवाई द्वीप (Hawaii Island) पर स्थित लानई (Lanai) का 98% भाग खरीदा है। जो हवाई (Hawaii) के आठ मुख्य द्वीपों में से एक है और 88,000 एकड़ (137.50 वर्ग मील) मे फैला है।

Lanai of Hawaiian Island
इतना ही नहीं, लैरी एलीसन एक सुपरयॉच (Super Yacht) के भी मालिक हैं। इस मुसाशी सुपरयॉच (Musashi Superyacht) कीमत 160 मिलियन डॉलर है।
नेट वर्थ (Net worth) | $105.7 बिलीयन डॉलर |
निजी द्वीप (Private Island) | हवाई द्वीप (Hawaii Island) पर स्थित लानई (Lanai)
किमत – $ 300 मिलियन डॉलर ![]() Lanai Island of Hawaii |
निजी यॉच (Private Yacht) | मुसाशी सुपरयॉच (Musashi Superyacht)
कीमत- $160 मिलियन डॉलर ![]() Larry Ellison Superyacht |
जानिए – भारतीय महिला उद्यमी और Nykaa कि फाउंडर फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय। Falguni Nair biography in Hindi
लैरी एलिसन की शादी, पत्नी | Larry Ellison Wife, Marriage
Larry Ellison Married Life : लैरी एलिसन ने मेलानी क्राफ्ट से शादी की थी। लैरी के दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे का नाम, डेविड एलिसन है। जबकि इनकी बेटी का नाम, मेगन एलिसन है। बिजनेस की दुनिया में कोई लैरी एलिसन को मार्केटिंग एक्सपर्ट कहते थे तो कोई स्ट्रांग बिजनेसमैन।
आपको बताते चलें कि लैरी एलिसन ने अपने जीवन में अबतक चार शादियां कर चुके हैं। और इन्हें एक प्लेब्वॉय के रूप में भी देखा जाता है।
लैरी एलिसन वर्ष 1967 को अदा क्वीन (Adda Quinn) से शादी की। वर्ष शादी के 7 साल बाद वर्ष 1974 में वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इनसे लैरी को कोई संतान नहीं है।
पहली शादी के खत्म होने के 3 साल बाद वर्ष 1977 में लैरी एलिसन ने नैंसी व्हीलर जैकिंस (Nancy Wheeler Jenkins) से दूसरी शादी की। एलीसन की दूसरी शादी भी केवल एक साल ही चली और दोनों का तलाक हो गया।
वर्ष 1983 में एलिसन ने बारबरा बुथ (Barbara Boothe) से शादी की। बुथ से एलिसन को 2 बच्चे हुए। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे डेविड एलिसन का जन्म 9 जनवरी 1983 को हुआ। जबकि इनकी बेटी मेगन एलिसन का जन्म 31 जनवरी 1986 को हुआ। और उनकी बेटी मैगन एलिसन के जन्म के बाद वर्ष 1986 में उनकी तीसरी शादी भी टूट गई।
अपनी तीसरी शादी टूटने के बाद एलिसन ने वर्ष 2003 में उन्होंने मैलिनी क्राफ्ट (Melanie Craft) से शादी की। जो एक नोवेलिस्ट थी। वर्ष 2007 में उनकी शादी भी टूट गई।

Larry Ellison with Melanie Craft
पारिवारिक जानकारियां । Family Details
माता-पिता
(Parents) |
पिता – जोसेफ एलिसन
माँ – लिलियन एलिसन |
पत्नी (Wife) |
|
बच्चे (Children) | पुत्र – डेविड एलिसन
पुत्री – मेगन एलिसन |
गर्लफ्रैंड / अफेयर (girlfriends/ affairs) | निकिता कॉन (Nikita Kahn) – एक्ट्रेस
![]() Larry Ellison with his girlfriend Nikita Kahn |
लैरी एलिसन की गर्लफ्रैंड | Larry Ellison Girlfriend/ Affairs
Larry Ellison Girlfriend : वहीं यदि लैरी एलिसन के गर्लफ्रेंड की बात करें तो, लैरी एलिसन की गर्लफ्रेंड का नाम, निकिता कॉन (Nikita Kahn) हैं। निकिता कॉन एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जो दुनिया में भर में मशहूर हैं। जबकि यह अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड लैरी एलिसन के साथ अपने अफेयर के लिए भी चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो यह दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे के साथ हैं और सार्वजनिक जगहों पर कई बार एक दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं।

Larry Ellison with his girlfriend Nikita Kahn
आपको बता दें कि, निकिता कॉन (Nikita Kahn) वर्तमान में 32 साल की हैं। जबकि लैरी एलिसन 78 साल के हैं। वही निकिता कॉन (Nikita Kahn) ने एलीसन से अपनी शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
लैरी एलिसन और स्टीव जॉब्स की दोस्ती | Larry Ellison and Steve Jobs Friendship
Larry Ellison and Steve Jobs : दोस्तों, आपको बता दें कि लैरी एलिसन और एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की दोस्ती भी काफी चर्चित थी। लैरी और स्टीव जॉब्स का बंगला एक दूसरे के घर पास अगल-बगल ही था।
एक बार कि बात है, स्टीव की गर्लफ्रैंड ने उन्हें एक मोर गिफ्ट किया था और रोज सुबह स्टीव जॉब्स का वह मोर दीवार फांदकर लैरी के बगीचे में पहुंच जाता था और शोर मचाता था। लैरी कई दिनों तक तो परेशानी झेलते रहे, फिर उन्होंने स्टीव से मिलकर मोर के शोर मचाने की शिकायत की। इसके बाद स्टीव जॉब्स ने अपने मोर को कहीं और भेज दिया। इस तरह लैरी और स्टीव जॉब्स का एक दुसरे से परिचय हुआ और बाद में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
आपको बता दें कि, जब लैरी एलिसन चौथी शादी कर रहे थे तो उनकी शादी की सारी फोटोग्राफी स्टीव जॉब्स ने खुद की थी। वहीं स्टीव जॉब्स के अंतिम दिनो में लैरी हमेशा उनके साथ रहे थे। वे दोनों रोज सुबह वॉक पर भी साथ ही जाया करते थे।
परोपकारिता के क्षेत्र में | Larry Ellison Public Welfare Spirit)
Larry Ellison Welfare Spirit : फोर्ब्स के अनुसार, वर्ष 2004 में एलिसन ने अपनी संपत्ति का 1% हिस्सा लगभग $151,092,103 दान दिया था। जिसके बाद ये 400 सबसे अमीर अमेरिकी परोपकारीयों की सूची में शामिल हो गये थे। और अमेरिकी महान बिजनेसमैन, माइकल डेल के बाद सूची में एलिसन को 5वां स्थान मिला था।
इसके बाद, वर्ष 2006 में लैरी ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को 115 मिलियन डॉलर का दान दिया था। वर्ष 2010 में लैरी और अन्य 39 अरबपति ने “द गिविंग प्लेज” नाम की एक दानी संस्था प्रतिबद्धता अभियान किए जो दुनिया के सबसे अमीर लोग को अपनी बहुमत को परोपकार में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
लैरी एलिसन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Larry Ellison
- लैरी एलिसन का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। इनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है।
- एलीसन की माँ, फ्लोरेंस स्पेलमैन एक अविवाहित महिला थी। और पिता इटालियन थे, जो अमेरिकन यूनाइटेड स्टेट आर्मी में एक एयर कॉर्प्स पायलट थे।
- जब एलीसन 9 माह के थे, तब इन्हें इनके अंकल, लुई एलिसन और आंटी, लिलियन एलिसन के पास शिकांगो भेज दिया था। बाद में, इनके चाचा-चाची ने इन्हें गोद ले लिया था।
- वर्ष 1977 में इन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर, एक कंपनी ‘सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेटरीज’ की स्थापना की थी। जिसका बाद में नाम बदलकर ‘ओरेकल कॉरपोरेशन’ कर दिया गया।
- एलीफेंट वर्ष 2019 एडिशन वर्ष 1977 से 2014 तक ओरेकल के सीईओ के पद पर कार्यरत रहे थे। वर्तमान में ये ओरेकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर है।
- एलीसन दान देने के मामले में भी काफी सक्रिय हैं और फॉर्ब्स कि एक रिपोर्ट के अनुसार, एलीसन अपनी कंपनी का 1% प्रॉफिट दान करते है जो करोड़ो में है।
- लैरी एलीसन एक लाइसेंसधारी विमान पायलट है और इन्हें कई अलग अलग जेट उड़ने का अनुभव भी है।
- वर्ष 2012 में, लैरी ने 300 मिलियन डॉलर मे लानई का 98% भाग खरीदा है जो हवाई के आठ मुख्य द्वीपों में से एक है और 88,000 एकड़ मे फैला है।
- वर्तमान में लैरी एलिसन 105.7 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के 6ठें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- लैरी एलिसन ने अपने जीवन में चार शादियां की हैं, और उनके दो बच्चे भी हैं।
- लैरी एलिसन की गर्लफ्रेंड, निकिता कॉन (Nikita Kahn) हैं। यह दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे के साथ हैं।
- निकिता कॉन एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जो दुनिया में भर में मशहूर हैं।
- निकिता कॉन (Nikita Kahn) वर्तमान में 32 साल की हैं। जबकि लैरी एलिसन 78 साल के हैं।
लैरी एलिसन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : लैरी एलिसन कौन है ?
उत्तर : लैरी एलिसन अमेरिका के एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन हैं। ये ओरेकल निगम के सह-संस्थापक हैं और वर्ष 2014 तक कंपनी के कार्यकारी और चीफ टेक्नोलॉजी अफसर के पद पर कार्यरत थे।
प्रश्न : लैरी एलिसन का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : लैरी एलिसन का जन्म 17 अगस्त, 1944 को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में हुआ था।
प्रश्न : लैरी एलिसन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 88 वर्ष (2022 मे)
प्रश्न : लैरी एलिसन किस देश से है ?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका से
प्रश्न : लैरी एलिसन की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : लैरी एलिसन की शादी मेलानी क्राफ्ट से हुई थी।
प्रश्न : लैरी एलिसन के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटा, डेविड एलिसन और एक बेटी, मेगन एलिसन।
प्रश्न : ओरेकल के संस्थापक कौन है ?
उत्तर : लैरी एलिसन ने अपने दो दोस्तों, माइनर और ओट्स के साथ मिलकर “सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेटरीज” (SDL) कंपनी की शुरुआत की थी। बाद में इसका नाम बदलकर ऑरेकल कॉरपोरेशन कर दिया गया।
प्रश्न : ओरेकल की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : वर्ष 1977 में एक कंपनी ‘सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेटरीज’ की स्थापना की गई। बाद इसका नाम बदलकर ‘ओरेकल कॉरपोरेशन’ कर दिया गया।
प्रश्न : लैरी एलिसन ने ओरेकल के CEO पद से कब इस्तीफा दिया ?
उत्तर : वर्ष 2014 में।
प्रश्न : लैरी एलिसन ने कितनी शादियां की हैं ?
उत्तर : चार शादियाँ
प्रश्न : लैरी एलिसन की गर्लफ्रैंड कौन है ?
उत्तर : लैरी एलिसन की गर्लफ्रेंड का नाम, निकिता कॉन (Nikita Kahn) हैं। निकिता कॉन एक पॉपुलर एक्ट्रेस है जो दुनिया में भर में मशहूर हैं।
प्रश्न : लैरी एलिसन की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : फोर्ब्स के अनुसार सितंबर 2022 तक, लैरी एलिसन की कुल संपत्ति $105.7 बिलियन USD है। और ये दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ लैरी एलिसन (Larry Ellison) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।