भारतवंशी निक्की हेली का जीवन परिचय | Nikki Haley Biography in Hindi

भारतवंशी निक्की हेली वर्ष 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दौड़ में हुई शामिल। अमेरिका में गवर्नर से लेकर राजदूत भी रही हैं, निक्की हेली।

 

भारतवंशी निक्की हेली का जीवन परिचय | Nikki Haley Biography in Hindi

निक्की हेली का जीवन परिचय ( निक्की हेली, विकी, जन्म, शिक्षा, राजनीतिक करियर, परिवार, भाजपा पार्टी, केंद्रीय वित्त मंत्री, पति, बच्चे, संपत्ति) | Nikki Haley Biography in hindi [ Nikki Haley, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Political Career, Indian finance minister, BJP Party, Husband, Children, Net worth ]

 

निक्की हेली | Nikki Haley

अमेरिकी राजनीतिज्ञ


Nikki Haley Biography in Hindi : दोस्तों! निम्रता निक्की हेली (Nikki Haley) एक अमेरिकी राजनयिक और राजनीतिज्ञ हैं। वर्ष 2017 से 2018 तक, निक्की हेली दो वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राजदूत के रूप में कार्य किया। इससे पहले, वर्ष 2011 से 2017 तक वे दक्षिण कैरोलिना की 116वीं और पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। अमेरिका में सबसे युवा (37 साल) गवर्नर का रिकॉर्ड भी निक्की हेली के नाम है। वे 37 साल कि उम्र में गवर्नर बनी थीं। राजनीतिक में आने से पहले, निक्की हेली कॉरपोरेट वर्ल्ड में नाम कमा चुकी हैं। वर्ष 2004 में वे नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमन बिजनेस ऑनर कि अध्यक्ष बनी थीं। जिसके द्वारा वे सामाजिक कार्यों में शामिल होने लगी। इसी से राजनीतिक में आने का रास्ता बना।

Advertisement

निक्की हेली का जीवन परिचय | Nikki Haley Biography in Hindi

निक्की हेली का जीवन परिचय | Nikki Haley Biography in Hindi

हाल ही में, 14 फरवरी 2023 को भारतीय-अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हैली ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए घोषणा की है। अगले साल वर्ष 2024 में होने वाले अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में, भारतवंशी निक्की हेली ने भी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में अपनी दावेदारी पेश कि है। तो आइए एक नजर डालते हैं, भारतवंशी निक्की हेली का जीवन परिचय पर | Nikki Haley Biography in Hindi. ” जिसमें हम निक्की हेली के जीवनी और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे।

जानिए – भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman (finance minister of India) biography in hindi

 

Table of Contents

निक्की हेली का जीवन परिचय : एक नजर में।

वास्तविक नाम (Real Name) निम्रता निक्की रंधावा (Nimrata Nikki Randhawa)
जन्म (Birth) 20 जनवरी 1972
उम्र (Age) 51 वर्ष (2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना (संयुक्त राज्य अमेरिका)
पिता (Father) अजीत सिंह रंधावा
माता (Mother) राज कौर रंधावा
गृहनगर (Hometown) बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना (संयुक्त राज्य अमेरिका)
स्कुलिंग (Schooling) ___
विश्वविद्यालय (University) ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक

क्लेमसन विश्वविद्यालय

शिक्षा (Education) ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक

क्लेमसन विश्वविद्यालय से बी.एस. की डिग्री

राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय मूल की अमेरिकन
धर्म (Religion) ईसाई (सिख से धर्म परिवर्तन करने के बाद)
जाति (Cast) क्रिश्चियन
राशि (Zodiac)  मकर राशि
पेशा (Profession) राजनीतिज्ञ, राजनयिक और लेखक
राजनैतिक पार्टी (Political Party) रिपब्लिकन पार्टी (यूएसए)
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1994 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  माइकल हेली (पति, वि०- वर्ष 1996)
नेटवर्थ (Net worth) $ 2 मिलियन
प्रसिद्धि (Famous for) अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने कि घोषणा के बाद से सुर्खियों मे।

 

निक्की हेली का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Nikki Haley Early Life & Family

Nikki Haley Birth & Family : दोस्तों ! निक्की हेली का जन्म 20 जनवरी 1972 को अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में बमबर्ग में एक भारतीय सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और माँ का नाम राज कौर है। निक्की के जन्म से पहले उनके माता-पिता अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गए थे। हेली के पिता, अजीत सिंह रंधावा अमेरिका जाने से पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर थे। जबकी, उनकी माँ राज कौर रंधावा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। बाद में हेली के पिता को ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति की पेशकश मिलने के बाद उनके माता-पिता कनाडा चले गए।

Nikki Haley with her parents

Nikki Haley with her parents

वर्ष 1969 में, अजीत सिंह रंधावा के अपनी पी.एच.डी. से वूरहिस कॉलेज में एक प्रोफेसर बनने के बाद, वह अपने परिवार को कनाडा से दक्षिण कैरोलिना ले आए। हेली कि मां, राज कौर रंधावा ने शिक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की है और बामबर्ग पब्लिक स्कूलों में सात साल तक पढ़ाया। वर्ष 1976 में उन्होंने अमेरिका में ही एक लोकप्रिय कपड़ों का बुटीक, ‘एक्सोटिका इंटरनेशनल’ शुरू किया था। जो वर्ष 2008 में बंद हो गया।

उनके दो भाई मिट्ठी रंधावा और चरण सिंह रंधावा है और उनकी एक बहन भी है जिनका नाम सिमरन हैं। उनकी बहन, सिमरन का जन्म कनाडा में हुआ था। उनकी बहन सिमरन एक रेडियो होस्ट और फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एलुम्ना बनीं। हेली के भाई, मिट्ठी यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी केमिकल कॉर्प्स के एक सदस्य के रूप में डेजर्ट स्टॉर्म से सेवानिवृत्त हुए हैं। हेली के दूसरे भाई, चरण सिंह रंधावा एक वेब डिज़ाइनर हैं।

जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar (foreign minister of india) biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – अजीत सिंह रंधावा

माँ – माता राज कौर

भाई-बहन (Siblings) दो भाई – मिट्ठी सिंह रंधावा और चरण सिंह रंधावा

एक बहन – सिमरन

पति (Husband) माइकल हेली
बच्चे (Children) एक बेटी – रेना हेली और

एक बेटा – नलिन हेली

 

निक्की हेली कि शिक्षा | Nikki Haley Education

Nikki Haley Education : निक्की हेली ने ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक कि डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद, आगे कि पढ़ाई के लिए उन्होंने 

क्लेमसन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से  बी.एस. की डिग्री हासिल की।

जानिये – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन परिचय | Atal Bihari Vajpayee biography in hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 168 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.68 मीटर

फीट इंच – 5′ 6″

वजन (weight) किलोग्राम में – 58 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) काला

 

निक्की हेली का करियर | Nikki Haley Career

Nikki Haley Career : अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, निक्की हेली ने अपने परिवार के कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ गई। जहाँ वे एकाउंटिंग के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में शामिल हुई। इससे पहले, वे एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी, FCR Corporation के लिए काम करती थी।

वर्ष 1996 में वह नागरिक मामलों में सक्रिय रही। इसके बाद, वर्ष 1998 में उन्हें ऑरेंजबर्ग काउंटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल में शामिल किया गया। वर्ष 2003 में वे लेक्सिंगटन चैंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल में नामित हुईं। उसी वर्ष, 2003 में हेली ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ वूमेन बिजनेस ओनर्स’ की कोषाध्यक्ष बनी और वर्ष 2004 में उन्हे ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ वूमेन बिजनेस ओनर्स’ का अध्यक्ष बनाया गया।

इस दौरान, हेली ने स्थानीय अस्पताल के लिए धन जुटाने के लिए लेक्सिंगटन गाला की अध्यक्षता की और लेक्सिंगटन मेडिकल फाउंडेशन, लेक्सिंगटन काउंटी शेरिफ फाउंडेशन और वेस्ट मेट्रो रिपब्लिकन वुमन में भी काम किया।

जानिये – अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय | Abraham Lincoln biography in hindi

 

निक्की हेली का राजनीतिक करियर | Nikki Haley Political Career

Nikki Haley Political Career : वर्ष 2004 में हेली पहली बार दक्षिण कैरोलिना हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनी गई थीं। जहाँ उन्होंने तीन कार्यकाल पूरे किए। वर्ष 2010 में, अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान, निक्की हेली दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर बनीं। इस दौरान, वर्ष 2011 से 2017 तक वे दक्षिण कैरोलिना की 116वीं एवं पहली महिला गवर्नर रही हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल की। हेली एशियाई अमेरिकी विरासत की पहली महिला गवर्नर थीं।

निक्की हेली | Nikki Haley

निक्की हेली | Nikki Haley

वर्ष 2017 में, निक्की हेली राष्ट्रपति कैबिनेट की पहली भारतीय अमेरिकी सदस्य बनीं। वर्ष 2017 से 2018 तक निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में संयुक्त राज्य अमेरिका कि राजदूत के पद पर कार्यरत रहीं। इस दौरान, उन्होंने सैन्य बल का उपयोग करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की इच्छा की पुष्टि की और सुरक्षा परिषद में अमेरिकी हितों, विशेष रूप से इज़राइल के अमेरिकी समर्थन का बचाव किया। 31 दिसंबर 2018 को निक्की हेली ने स्वेच्छा से राजदूत के रूप में पद छोड़ दिया।

जानिये – उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दूसरा कार्यकाल पूरा करने वाले योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय | Yogi Adityanath biography in hindi

 

निक्की हेली भी अमरीका के अगले राष्ट्रपति की रेस मे | Nikki Haley also in the race for the next President of America

Nikki Haley Biography in Hindi : वर्ष 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में, भारतीय-अमेरिकी और रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने भी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में अपनी दावेदारी पेश कि है। हेली ने 14 फरवरी 2023 को घोषणा की कि वह 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगी।

चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए निक्की ने कहा “मैं इंडियन अमेरिकन बेटी हूं, ना श्वेत हूं, और ना अश्वेत। यह वक्त नेतृत्व की नई पीढ़ी का है। चीन और रूस मौके की तलाश में है। वे सोचते हैं कि हमें धमकाया जा सकता है लेकिन यह उनका भ्रम है।”

निक्की हेली | Nikki Haley

निक्की हेली | Nikki Haley

हालांकि, निक्की हैली कि रिपब्लिकन पार्टी को अभी अपना कैंडिडेट तय करना बाकी है। जबकी, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही दावेदारी जीत चुके हैं। अगर अब नई दावेदारी नहीं आई तो रिपब्लिकन पार्टी को ट्रंप और निक्की में से किसी एक को चुनना होगा।

आपको बता दें कि, 51 साल की निक्की पार्टी के भीतर ट्रंप की धुर विरोधी रही हैं। ट्रंप की लोकप्रियता गिरने की वजह से निक्की बहुत तेजी से उभरी है। दूसरी और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाईडेन लोकप्रियता गिरने के कारण चुनाव से हट सकते हैं। ऐसे में जो बाईडेन कि जगह कमला हैरिस दावेदार होंगी। फिलहाल कमला हैरिस अमेरिका कि उपराष्ट्रपति है। संभव है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के 191 साल के इतिहास में दोनों दावेदार भारतवंशी होंगी। साथ ही अमेरिका को पहली बार महिला राष्ट्रपति मिलेंगी।

जानिये – भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय | Jagdeep Dhankar biography in hindi

 

निक्की हेली और कमला हैरिस में कुछ समानताएं हैं | Nikki Haley and Kamala Harris have some similarities

Nikki Haley Biography in Hindi : रिपब्लिकन पार्टी की निक्की हेली और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस दोनों ही, वर्ष 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने को तैयार हैं। इन दोनों महिलाओं के बीच काफी समानताएं भी देखने को मिलती हैं।

  • दोनों ही भारतीय माता-पिता की पहली पीढ़ी की अमेरिकी नागरिक है।
  • राजनीतिक में आने से पहले दोनों महिलाएं बिजनेस की दुनिया में नाम कमा चुकी थीं।
  • निक्की हेली और कमला हैरिस दोनों ही रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाते हुए पार्टी में टॉप तक पहुंची।
  • दोनों ही महिलाएं अपनी-अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बोलती रही। निक्की ट्रम्प के नीतियों की विरोधी हैं। वहीं कमला भी पहले जो बाईडेन का खुलेआम विरोध करती रही हैं।
  • दोनों राजनीतिज्ञ महिलाओं ने अपने धर्म बदले और अब चर्च जाती हैं।
  • निक्की और कमला हैरिस दोनों ही चीन को दुश्मन मानती है।

जानिये – सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जीवन परिचय | CJI D.Y. ChandraChud biography in hindi

 

निक्की हेली का परिवार निजी जीवन | Nikki Haley Family, Personal Life

Nikki Haley Personal Life & Family : निक्की हेली ने वर्ष 1996 में माइकल हेली शादी की थी। माइकल हेली साउथ कैरोलिना आर्मी नेशनल गार्ड में एक अधिकारी हैं। निक्की और माइकल हेली ने सिख और मेथोडिस्ट दोनों रिवाजों से शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी का रेना का जन्म 8 जून 1998 को हुआ था। और उनके बेटे, नलिन का जन्म 6 सितंबर 2001 को हुआ था। निक्की हेली अपने परिवार के साथ चार्ल्सटन शहर के पास दक्षिण कैरोलिना में किआवाह द्वीप पर रहती है।

Nikki Haley with her family

Nikki Haley with her family

निक्की हेली का वास्तविक नाम, निम्रता निक्की रंधावा है। निक्की पंजाब के अमृतसर शहर के एक सिख परिवार से संबंध रखती हैं। लेकिन शादी के बाद, उन्होंने अपना धर्म बदकर सिख से ईसाई बन गई। और अब वे चर्च जाती हैं।

जानिए – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जीवन परिचय | Shinzo Abe biography in hindi

 

निक्की हेली को भारतीय होने पर गर्व है | Nikki Haley is proud to be an Indian

Nikki Haley Biography in Hindi : निक्की हेली भारत के साथ अपने जुड़ाव को लेकर गर्व महसूस करती हैं। इस बारे में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, ” उनका पहला नाम भारतीय है, और उन्हें इस पर गर्व है। “ हेली अमेरिका में भारतीय समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय राजनितिज्ञ हैं। जब वे साउथ कैरोलिना कि गवर्नर थीं, तब उनके कई साहसिक कार्यों कि काफी तारीफ हो चुकी है। इसके बाद, डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए, जब अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमला हुआ था तो, निक्की हेली ने अपने ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का विरोध किया था।

Nikki Haley with Narendra Modi in India

Nikki Haley with Narendra Modi in India

वर्ष 2018 में निक्की हेली जब भारत दौरे पर आई थी तब उन्होंने दिल्ली में कहा था कि, ” भारत व अमेरिका की असली ताकत सहिष्णुता है।” आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निक्की हेली एक भारतीय मूल कि अमेरिकी नागरिक हैं। और उनका असली नाम निम्रता निक्की रंधावा है। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम से ‘रंधावा’ सरनेम हटाकर ‘हेली’ सरनेम जोड़ा।

जानिए – भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय | Dr. APJ Abdul Kalam biography in hindi

 

निक्की हेली की कुल संपत्ति, घर | Nikki Haley Net Worth, Houses

Nikki Haley Net worth : दोस्तों! यदि निक्की हेली के नेटवर्थ की बात की जाए तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2023 मतक निक्की हेली की कुल संपत्ति $2 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

जानिए – बिहार के 8 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar (CM of Bihar) biography in hindi

 

निक्की हेली कि उपलब्धियां | Nikki Haley Achievements

  1. वर्ष 2014 की 50 सबसे शक्तिशाली मांओं की सूची में शामिल।
  2. वर्ष 2013 में लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित।
  3. वर्ष 2007 में डब्ल्यू मैक चांबिनी क्वालिटी ऑफ लाइफ अवार्ड से सम्मानित।
  4. वर्ष 2006 में एस सी पॉलिसी काउंसिल द्वारा पाल्मेट्टों लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित।
  5. वर्ष 2006 में स्टोर्म थर्मोन्द एक्सेलेन्स इन पब्लिक सर्विस एंड गोवर्नमेंट अवार्ड और चैंपियन ऑफ हाउसिंग अवार्ड, होम बिल्डर्स अवार्ड मिला।
  6. वर्ष 2005 में एस सी असोसियेशन ऑफ टेक्सपेयर्स द्वारा ‘फ्रेंड ऑफ दि टेक्सपेयर अवार्ड’ मिला।
  7. वय्ष 2005 में “अवेट ऑफ साउथ कैरोलिना” का लीडर इन लिबर्टी अवार्ड से सम्मानित।
  8. वर्ष 2005 में सेंटेनियल फाउंडेशन द्वारा ‘लेजिस्लेटर ऑफ दि ईयर अवार्ड’ दिया गया।
  9. वर्ष 2005 में, इंडियन-अमेरिकन ग्रेंडशिप काउंसिल द्वारा इंडियन-अमेरिकन प्राइड अवार्ड से सम्मानित।

जानिये – श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे का जीवन परिचय | Ranil Wickremesinghe biography in hindi

 

निक्की हेली से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Nikki Haley

  • निक्की हेली का जन्म अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में एक भारतीय सिख परिवार में हुआ था।
  • निक्की हेली का असली नाम निम्रता निक्की रंधावा है।
  • निक्की हेली एक भारतवंशी हैं और उनके माता-पिता भारत के पंजाब में अमृतसर के मूल निवासी थे।
  • निक्की हेली के जन्म के पहले ही उनके माता-पिता भारत से कनाडा और बाद में कनाडा से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।
  • उनके पिता अमेरिका जाने से पहले पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर थे। जबकी, उनकी माँ ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी।
Nikki Haley Parents

Nikki Haley’s Parents

  • हेली के पिता को ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय से छात्रवृत्ति की पेशकश मिलने के बाद उनके माता-पिता कनाडा चले गए थे।
  • उनकी एक बहन, सिमरन का जन्म कनाडा में हुआ था और वे एक रेडियो होस्ट और फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एलुम्ना बनीं थीं।
  • निक्की हेली के दो भाई भी हैं। उनके एक भाई मिट्ठी रंधावा, यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी केमिकल कॉर्प्स के एक सदस्य के रूप में डेजर्ट स्टॉर्म से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि उनके दूसरे भाई, चरण सिंह रंधावा एक वेब डिज़ाइनर हैं।
  • वर्ष 1969 में हेली के पिता जब वूरहिस कॉलेज में एक प्रोफेसर बने, उसके बाद, वह अपने परिवार को कनाडा से दक्षिण कैरोलिना ले आए।
  • हेली कि मां, वर्ष 1976 में एक लोकप्रिय कपड़ों का बुटीक शुरू की थी। जो वर्ष 2008 में बंद हो गया।
  • राजनीतिक में आने से पहले निक्की कॉरपोरेट वर्ल्ड में भी नाम कमा चुकी हैं।
  • वर्ष 2004 में वे नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमन बिजनेस ऑनर कि अध्यक्ष बनी और कई सामाजिक कार्यों का हिस्सा रहीं।
  • वर्ष 2011 से 2017 तक वे दक्षिण कैरोलिना की 116वीं एवं पहली महिला गवर्नर रही हैं। अमेरिका में सबसे युवा गवर्नर का रिकॉर्ड भी निक्की हेली नाम है। वह 37 साल की उम्र में अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना कि गवर्नर बनी थी।
  • निक्की हेली ने दो वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र में 29वें संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में भी कार्य किया है।
  • वर्ष 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है।
  • निक्की हेली ने माइकल हेली शादी की है। माइकल हेली साउथ कैरोलिना आर्मी नेशनल गार्ड में एक अधिकारी हैं।
Nikki Haley with her family

Nikki Haley with her family

  • निक्की और माइकल हेली के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।
  • निक्की हेली अपने परिवार के साथ चार्ल्सटन शहर के पास दक्षिण कैरोलिना में किआवाह द्वीप पर रहती है।
  • निक्की हेली ने शादी के बाद अपना धर्म बदकर सिख से ईसाई बन गई। और अब वे चर्च जाती हैं।

जानिए – ब्रिटेन के नए पीएम बने भारतवंशी ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak (PM of Britain) biography in hindi

 

निक्की हेली के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : निक्की हेली कौन है ?

उत्तर : निक्की हेली एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ और राजनयिक हैं। वर्ष 2011 से 2017 तक वे दक्षिण कैरोलिना की 116वीं एवं पहली महिला गवर्नर रही हैं। निक्की हेली ने दो वर्षों के लिए संयुक्त राष्ट्र में 29वें संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में भी कार्य किया है। 

प्रश्न : निक्की हेली का जन्म कब हुआ था?

उत्तर : निक्की हेली का जन्म का जन्म 20 जनवरी 1972 को अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में हुआ था।

प्रश्न : निक्की हेली की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 51 वर्ष (2023 मे)

प्रश्न : निक्की हेली किस देश से हैं ?

उत्तर : अमेरिकी-भारतीय।

प्रश्न : निक्की हेली किस राज्य से हैं ?

उत्तर : तमिलनाडु

प्रश्न : निक्की हेली की जाति क्या है ?

उत्तर : ईसाई, सिख।

प्रश्न : निक्की हेली की पति कौन हैं ?

उत्तर : माइकल हेली, जो साउथ कैरोलिना आर्मी नेशनल गार्ड में एक कमीशन अधिकारी हैं।

प्रश्न : निक्की हेली के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे।

प्रश्न : निक्की हेली किस पार्टी से संबंधित है ?

उत्तर : रिपब्लिकन पार्टी (यूएसए)

प्रश्न : निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के गवर्नर कब बनी थी है ?

उत्तर : वर्ष 2017 में।

प्रश्न : निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के गवर्नर पद से कब इस्तीफा दिया है ?

उत्तर : 31 दिसंबर 2018 को निक्की हेली ने स्वेच्छा से राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रश्न : निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी में कब शामिल हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 2004 में।

प्रश्न : निक्की हेली की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : निक्की हेली की कुल संपत्ति लगभग $2 मिलियन है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ निक्की हेली (Nikki Haley) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *