भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं निर्मला सीतारमण। संगीत, साड़ियों का शौक, पार्टी के लिए रिसर्चर भी हैं सीतारमण। 1 फरवरी 2023 को देश की महिला वित्त मंत्री के रूप में इन्होंने लगातार पांचवीं बार पेश किया बजट।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman Biography in Hindi

निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय ( निर्मला सीतारमण, विकी, जन्म, शिक्षा, राजनीतिक करियर, परिवार, भाजपा पार्टी, केंद्रीय वित्त मंत्री, पति, बच्चे, संपत्ति ) | Nirmala Sitharaman Biography in hindi [ Nirmala Sitharaman wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Political Career, Indian finance minister, BJP Party, Husband, Children, Net worth ]

 

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

भारत कि केंद्रीय वित्त मंत्री


Nirmala Sitharaman Biography in Hindi : दोस्तों, निर्मला सीतारमण एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। वर्तमान में वे भारत की वित्त मंत्री हैं। इससे पहले वे सितम्बर 2017 से मई 2019 तक भारत कि रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। सीतारमण ने भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं और वे भाजपा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमन भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। इनसे पहले इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह मंत्रालय संभाला था।

Advertisement

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman Biography in Hindi

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman Biography in Hindi

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को अपना पांचवा बजट पेश किया। वे ऐसा करने वाली वह पहली महिला वित्त मंत्री बनी। वर्ष 2006 में निर्मला सीतारमण ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राजनीति में कदम रखा और अब तक उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदो पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 2022 में निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स कि 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं कि सुची में 36 वाँ स्थान दिया गया था। तो आइए एक नजर डालते हैं, भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री ” निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय पर | Nirmala Sitharaman Biography in Hindi. ” जिसमें हम निर्मला सीतारमण के भाजपा प्रवक्ता से लेकर वित्त मंत्री तक के सफर के बारे में चर्चा करेंगे और उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे।

जानिये – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन परिचय | Atal Bihari Vajpayee biography in hindi

 

Table of Contents

निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)
जन्म (Birth) 18 अगस्त 1959
उम्र (Age) 63 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, (भारत)
पिता (Father) नारायणन सीतारमण
माता (Mother) सावित्री सीतारमण
गृहनगर (Hometown) तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु, (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) ___
विश्वविद्यालय (University) सीतालक्ष्मी रामस्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

शिक्षा (Education) सीतालक्ष्मी रामस्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से ग्रेजुएशन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से एम. फील

राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिंदू
जाति (Cast) ब्राह्मण
राशि (Zodiac)  सिंह राशि
पेशा (Profession) राजनीतिज्ञ और वर्तमान मे भारत कि केंद्रीय वित्त मंत्री
राजनैतिक पार्टी (Political Party) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2006 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  डॉ॰ परकाल प्रभाकर (पति, वि॰- वर्ष 1986)
प्रसिद्धि (Famous for) 1 फरवरी 2023 को अपना पांचवा बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में 

 

निर्मला सीतारमण का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Nirmala Sitharaman Early Life & Family

Nirmala Sitharaman Birth & Family : दोस्तों, निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। निर्मला सीतारमण के पिता का नाम, नारायणन सीतारमण है जो रेलवे में एक कर्मचारी थे। उनकी माँ का नाम, सावित्री सीतारमण है और वे एक गृहणी थीं।

निर्मला सीतारमण की शादी, वर्ष 1986 में परकला प्रभाकर से हुई थी। निर्मला सीतारमण की मुलाकात परकला प्रभाकर से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में हुई थी। निर्मला सीतारमण के पति, परकला प्रभाकर आंध्रप्रदेश के हैं और पेशे से एक अर्थशास्त्री और राजनेता हैं। दोनों कि एक पुत्री है जिनका नाम, परकला वांगमयी है।

Nirmala Sitharaman with her husband (middle) and daughter (right)

Nirmala Sitharaman with her husband (middle) and daughter (right)

20 मई 1991 को उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में अपनी बेटी वांगमयी को जन्म दिया था। उसी समय, 21 मई 1991 को पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या हो गई। जिसके कारण भारत में राजनैतिक तनाव के चलते इन्हें 3 दिन अस्पताल में रहना पड़ा। इसके बाद डॉक्टर ने गाड़ी में सफेद झंडा लगाकर इन्हें घर पहुंचाया था।

वर्तमान में डॉ॰ परकला प्रभाकर राईटफोलियो (www.rightfolio.co.in) में एमडी हैं। प्रभाकर कांग्रेस की विचारधारा के थे, जबकि सीतारमण का झुकाव भाजपा की ओर था। उनके पति परकला प्रभाकर ने आंध्र प्रदेश के तत्कालीन सीएम चंद्रबाबू नायडू के संचार सलाहकार के रूप में कार्य किया है।

Nirmala Sitharaman with her husband Prabhakar

Nirmala Sitharaman with her husband Prabhakar

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निर्मला सीतारमण की सास, परकला कलिकांबा कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। जबकि ससुर, परकला शेषावतारम कांग्रेस से मंत्री रह चुके हैं।

जानिए – भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar (foreign minister of india) biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – नारायणन सीतारमण

माता – सावित्री सीतारमण

सास-ससुर (Father/mother-in-law) ससुर – परकला शेषावतारम

सास – परकला कलिकांबा

भाई-बहन (Siblings) एक बहन
पति (Husband) परकला प्रभाकर
बच्चे (Children) एक पुत्री – परकला वांगमयी

 

निर्मला सीतारमण कि शिक्षा | Nirmala Sitharaman Education

Nirmala Sitharaman Education : निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तिरुचिरापल्ली के है कि स्थानीय स्कूल से पूरी की। इसके बाद, आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामस्वामी कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से अपना ग्रेजुएशन पुरा किया। ग्रेजुएशन के बाद हायर एजुकेशन के लिए निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वर्ष 1984 में वहां से उन्होंने एम.फिल की डिग्री हासिल की।

जेएनयू में पढ़ाई के दौरान निर्मला सीतारमण ‘फ्री थिंकर ग्रुप’ के साथ जुड़ी थीं। आपको बताते चलें कि, ‘फ्री-थिंकर’ उन्हें कहा जाता था, जो ना वामपंथियों के साथ होते थे और ना ही कांग्रेस के साथ।

जानिए – विश्व के सबसे बड़े संघ R.S.S. के सरसंघचालक मोहन भागवत का जीवन परिचय | Mohan Bhagwat (President of RSS) biography in hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 161 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.61 मीटर

फीट इंच – 5′ 4″

वजन (weight) किलोग्राम में – 66 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) हल्का भुरा

 

निर्मला सीतारमण का करियर | Nirmala Sitharaman Career

Nirmala Sitharaman Political Career : अपनी शादी के बाद निर्मला सीतारमण लंदन चली गई। निर्मला ने लंदन में हैबिटेट कंपनी में बतौर सेल्स गर्ल के रूप में काम शुरू किया। इसके बाद, प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए भी अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कृषि इंजीनियर्स एसोसिएशन (यूके) के अर्थशास्त्री के सहायक के रूप में भी काम किया है।

लगभग 3 सालों तक लंदन में रहने के बाद, वर्ष 1991 में वे भारत लौट आईं। भारत वापस आकर निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के क्षेत्र में काम करने लगी। वर्ष 2003 से 2005 तक वे महिला आयोग की अध्यक्ष रही। जबकी, इनकी सास परकला कलिकांबा कांग्रेस से विधायक रही थीं और ससुर परकला शेषावतारम कांग्रेस से मंत्री रहे थे।

जानिये – सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जीवन परिचय | CJI D.Y. ChandraChud biography in hindi

 

निर्मला सीतारमण का राजनीतिक करियर | Nirmala Sitharaman Political career

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

वर्ष 2006 में निर्मला सीतारमण भाजपा में शामिल हो गई। लगभग चार सालों तक भाजपा में रहते हुए, वर्ष 2010 में सीतारमण को पार्टी प्रवक्ता बनाया गया। वर्ष 2014 में, भाजपा के चुनाव जीतने के बाद, निर्मला सीतारमण को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एक जूनियर मंत्री के रूप में नियुक्ति मिली। इसके बाद, वे जून 2014 आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में चुनी गईं।

इसके बाद, उन्होंने चुनाव लड़कर जीत हासिल की और आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुनी गई। इसके बाद, भाजपा सरकार में उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय संभाला। 3 सितंबर 2017 तक निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री का पदभार संभाला।

जानिये – भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय | Jagdeep Dhankar biography in hindi

 

बनीं भारत कि रक्षा मंत्री | Became the Defense Minister of India

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

3 सितंबर 2017 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार में निर्मला सीतारमण को भारत का केंद्रीय रक्षा मंत्री बनाया गया। इसके साथ हीं निर्मला सीतारमण स्वतंत्र प्रभार वाली देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनीं। वह इंदिरा गांधी के बाद इस पद को संभालने वाली दूसरी महिला तथा पूर्णकालिक रूप से इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। 

 

वित्त मंत्री के रूप में | As finance minister

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

वर्ष 2019 में भाजपा सरकार में निर्मला सीतारमण को भारत का वित्त मंत्री बनाया गया। 5 जुलाई 2019 को सीतारमण ने संसद में अपना पहला बजट पेश किया। इसके बाद, 1 फरवरी 2020 को उन्होंने केंद्रीय बजट 2020-21 पेश किया। यह उनका संसद में दुसरा बजट था। इस दौरान COVID-19 संकट के बाद, सीतारमण COVID-19 आर्थिक प्रतिक्रिया कार्य बल की प्रभारी बनीं।

निर्मला सीतारमण के नाम देश का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। वर्ष 2020 में उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया था। सीतारमण ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के लिए 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का अनावरण किया। इस राहत पैकेज में कोरोनो वायरस के संकट से निपटने के लिए भारत सरकार और केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा घोषित पिछले पैकेज भी शामिल थे।

जानिए – बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जीवन परिचय | Tejashwi Yadav (Deputy CM of Bihar) biography in hindi

 

निर्मला सीतारमण का कार्यकाल | Nirmala Sitharaman Tenure

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण | Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण भाजपा में रहते हुए कई विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

  • वर्ष 2006 में वे भाजपा से जुड़ी।
  • वर्ष 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं।
  • वर्ष 2014 में भारत की वाणिज्य और उद्योग मंत्री का पद संभाला।
  • वर्ष 2016 में राज्यसभा सदस्य चुनी गई।
  • सितंबर 2017 में भारत के रक्षा मंत्री बनीं।
  • वर्ष 2019 में उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री का पदभार संभाला।
  • वर्ष 2022 तक वे भारत की रक्षा मंत्री है।

जानिए – बिहार के 8 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का जीवन परिचय | Nitish Kumar (CM of Bihar) biography in hindi

 

निर्मला सीतारमण की कुल संपत्ति, घर | Nirmala Sitharaman Net Worth, Houses

Nirmala Sitharaman Net worth : दोस्तों, यदि निर्मला सीतारमण के नेटवर्थ की बात की जाए तो, निर्मला सीतारमण की कुल नेटवर्थ लगभग 3 करोड़ रुपए (राज्यसभा के शपथ पत्र के अनुसार) बताई जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्हें प्रतिमाह ₹1 लाख वेतन तथा अन्य सरकारी भत्ते प्राप्त हैं।

जानिए – दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia biography in hindi

कूल संपत्ति (Total Net worth) ₹ 3 करोड़ रुपए लगभग (राज्यसभा के शपथ पत्र के अनुसार)
वेतन (Salary) ₹1 लाख + अन्य भत्ते

 

निर्मला सीतारमण कि उपलब्धियां | Nirmala Sitharaman Achievements

  • 2022 में फोर्ब्स ने निर्मला सीतारमण को 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 36 वाँ स्थान दिया था।
  • निर्मला सीतारमण के नाम देश का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वर्ष 2020 में 2 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया था।
  • वर्ष 2019 में जेएनयू द्वारा निर्मला सीतारमण को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2019 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा निर्मला सीतारमण को दुनिया की 34 वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में स्थान मिला था।

जानिये – महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की ग्लैमरस और सिंगर पत्नी अमृता फडणवीस का जीवन परिचय | Amruta Fadnavis biography in hindi

 

निर्मला सीतारमण से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Nirmala Sitharaman

  • निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। उनके पिता रेलवे में एक कर्मचारी थे और माँ एक गृहणी थीं।
  • सीतारमण की शादी, परकला प्रभाकर से हुई थी। दोनों कि एक पुत्री है जिनका नाम, परकला वांगमयी है।
  • उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से कॉलेज में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में हुई थी।
  • सीतारमण के पति आंध्रप्रदेश के हैं और पेशे से एक अर्थशास्त्री और राजनेता हैं। वे आंध्र प्रदेश के तत्कालीन सीएम चंद्रबाबू नायडू के संचार सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • सीतारमण की सास, कांग्रेस से विधायक और ससुर, कांग्रेस से मंत्री रह चुके हैं।
  • निर्मला ने लंदन कि एक होम डेकोर स्टोर, हैबिटेट में एक सेल्सपर्सन के रूप में काम किया है। वे इंजीनियर्स एसोसिएशन (यूके) के अर्थशास्त्री के सहायक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। 
  • 2022 में फोर्ब्स ने उन्हें 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 36 वाँ स्थान दिया था।
  • 20 मई 1991 को उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। उस दौरान पूर्व पीएम राजीव गांधी के कारण इन्हें 3 दिन अस्पताल में रहना पड़ा था।
  • उनके नाम देश का सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। 2020 में उन्होंने 2 घंटे 40 मिनट का भाषण दिया था।
  • निर्मला सीतारमण को संगीत और साड़ियों का बहुत शौक है। इसलिए वे अपने बजट सत्र के दौरान कई बार भारत के नोट के रंग की साड़ी में नजर आई हैं।
  • निर्मला सीतारमण अपनी पार्टी के लिए एक रिसर्चर भी हैं।

जानिए – ब्रिटेन के नए पीएम बने भारतवंशी ऋषि सुनक का जीवन परिचय | Rishi Sunak biography in hindi

 

निर्मला सीतारमण के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण कौन है ?

उत्तर : निर्मला सीतारमण एक भारतीय राजनेता हैं और वर्तमान में वे भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री हैं। इससे पहले वे भारत की केंद्रीय रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला एवं पूर्णकालिक रूप से इस पद को संभालने वाली पहली महिला है।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण का जन्म कब हुआ था?

उत्तर : निर्मला सीतारमण का जन्म का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 63 वर्ष (2023 मे)

प्रश्न : निर्मला सीतारमण किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण किस राज्य से हैं ?

उत्तर : तमिलनाडु

प्रश्न : निर्मला सीतारमण की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण, हिंदू।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण की पति कौन हैं ?

उत्तर : परकला प्रभाकर

प्रश्न : निर्मला सीतारमण के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी- वांगमयी।

प्रश्न : वर्ष 2022 में भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री कौन है ?

उत्तर : निर्मला सीतारमण

प्रश्न : निर्मला सीतारमण भाजपा पार्टी में कब शामिल हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 2006 में।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री कब बनी थी ?

उत्तर : वर्ष 2019 में भाजपा द्वारा निर्मला सीतारमण को भारत का वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था।

प्रश्न : केंद्रीय वित्त मंत्री बनने से पहले निर्मला सीतारमण के पास कौन सी मिनिस्ट्री थी ?

उत्तर : रक्षा मंत्री।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण भारत की केंद्रीय रक्षा मंत्री कब बनी थी ?

उत्तर : 3 सितंबर 2017 को निर्मला सीतारमण स्वतंत्र प्रभार वाली देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बनीं।

प्रश्न : निर्मला सीतारमण की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : निर्मला सीतारमण की कुल संपत्ति लगभग 3 करोड़ रुपए (राज्यसभा के शपथ पत्र के अनुसार) है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *