Indian Cricketer Shubman Gill Biography in Hindi | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का जीवन परिचय

Indian Cricketer Shubman Gill Biography in Hindi | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का जीवन परिचय

शुभमन गिल का जीवन परिचय ( शुभमन गिल विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, क्रिकेट, रिकॉर्ड, आईपीएल, दोहरा शतक, गर्लफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Shubman Gill Biography in hindi [ Shubman Gill Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Cricket, Records, Girlfriend, IPL, Controversies, Net worth ]

 

शुभमन गिल | Shubman Gill

भारतीय क्रिकेटर


Shubman Gill Biography in Hindi : दोस्तों, शुभमन गिल एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। वे भारतीय टीम में बतौर बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। हाल ही में, 18 जनवरी 2023 को शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ईशान किशन ने भी दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।

Indian Cricketer Shubman Gill Biography in Hindi | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का जीवन परिचय

Indian Cricketer Shubman Gill Biography in Hindi | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का जीवन परिचय

शुभमन गिल वर्ष 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान भी रह चुके है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 124.00 की औसत से 372 रन बनाए थे। जहां उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें टूर्नामेंट का खिलाड़ी चुना गया। पाकिस्तान अंडर -19 के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 102 रन की पारी खेली थी। तो आईये एक नजर डालते हैं, “Shubman Gill Biography in Hindi | भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का जीवन परिचय” पर। जिसमें हम शुभमन गिल के जन्म से लेकर उनके अब तक के सफर के बारे में चर्चा करेंगे…

Advertisement

जानिए – भारतीय बल्लेबाज और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय | Hardik Pandya biography in Hindi “

 

Table of Contents

शुभमन गिल का जीवन परिचय : एक नजर में

पुरा नाम (Real Name) शुभमन गिल (Shubman Gill)
उपनाम (Nickname) शुभी
जन्म (Birth) 8 सितंबर 1999
उम्र (Age) 23 वर्ष (जनवरी 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) फाजिल्का, पंजाब, भारत
पिता (Father) लखविंदर सिंह गिल (कृषि विज्ञानी)
माता (Mother) किरत गिल
गृहनगर (Hometown) फाजिल्का, पंजाब, भारत
स्कुलिंग (Schooling) मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मोहाली, पंजाब
विश्वविद्यालय (University) ज्ञात नहीं
शिक्षा (Education) जानकारी नही
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) सिख
जाति (Cast) जानकारी नहीं
राशि (Zodiac) कन्या राशि
पेशा (Profession) भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
टीम में जगह (Position in team) बल्लेबाज
कोच/मेंटोर (Coach/ mentor) रणधीर सिंह मिन्हास
टीम (Team) घरेलू टीम – पंजाब

प्रमुख टीमें – भारत (राष्ट्रीय टीम),

IPL टीम – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

पसंदीदा शॉट (Favorite shot) स्वीप शॉट
मैदान पर प्रकृति (Nature on field) आक्रामक
बैटिंग स्टाइल (Batting style) दाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली (Bowling Style) दांए हाथ के गेंदबाज
जर्सी न०. (Jersey no.) # (भारत, राष्ट्रीय टीम); #77 (भारत U – 19)

#77 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यु (International Debut) 
  • वनडे डेब्यू – 31 जनवरी 2019, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेडॉन पार्क में
  • T20I डेब्यू –  Not Yet
  • टेस्ट डेब्यू – 26 दिसंबर 2020, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में
  • IPL डेब्यू – 14 अप्रैल 2018, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ईडन गार्डन में।
जीवनसाथी (Spouse)  अविवाहित
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend ___
प्रसिद्धि (Famous for)
  • ODI मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाने के बाद से सुर्खियों में।
  • भारतीय बल्लेबाज के रूप में।

 

शुभमन गिल का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Shubman Gill Early Life & Family

Shubman Gill Early life and Family : दोस्तों, शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब में फाजिल्का जिले के जलालाबाद के चक खेरे वाला गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। शुभमन गिल के पिता का नाम, लखविंदर सिंह है जो पेशे से एक किसान थे। उनकी माँ का नाम कीरत गिल है और वे एक गृहिणी हैं। शुभमन गिल ने अपने जीवन के कुछ साल अपने गांव में बिताए थे। इसके बाद उनके पिता उन्हें मोहाली लेकर चले आए। शुभमन गिल एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पिता का गांव में खेत है। शुभमन गिल को उनके परिवार वाले भी प्यार से शुभी के नाम से बुलाते हैं। शुभमन गिल की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम शहनील कौर गिल है। शुभमन गिल अपनी बड़ी बहन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं।

Shubman Gill with his sister Sahleen Gill

Shubman Gill with his sister Sahleen Gill

शुभमन गिल के पिता, लखविंदर सिंह भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वे अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाये। परंतु उन्होंने गिल को एक अच्छा क्रिकेटर बनाने का फैसला किया। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने बेटे की क्रिकेट प्रतिभा को पहचान लिया था और उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने गिल का बहुत साथ दिया। उनके पिता ने गिल के अभ्यास के लिए उनके खेत में एक क्रिकेट मैदान और खेलने के लिए एक टर्फ पिच बनाई और वे गाँव के लड़कों को अपने बेटे का विकेट लेने की चुनौती देते थे। और जो गिल को आउट कर देता था तो लखविंदर सिंह उन्हें ₹100 देते थे।

Shubman Gill with his Parents

Shubman Gill with his Parents

गिल के पिता उनकी प्रतिभा के कायल थे, और परिवार को मोहाली ले गए और पीसीए स्टेडियम के पास किराए पर एक घर ले लिया ताकि वे उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दिला सके। लखविंदर सिंह के अनुसार, “उन्होंने अपने गांव में खेती छोड़ दी और अपने बेटे को पेशेवर क्रिकेटर बनाने के लिए मोहाली चले गए।” कुछ वर्षों के लिए गिल ने अपने स्कूल से कोचिंग ली। उसके बाद उनके पिता ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी में उनका दाखिला करा दिया। लखविंदर सिंह ने कहते हैं कि, “शुभमन को तीन साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक था। उन्होंने तीन साल की उम्र से सिर्फ क्रिकेट ही खेला था। जबकी, उस उम्र के बच्चे खिलौनों से खेलते थे। उन्होंने कभी ऐसी चीजें नहीं मांगीं। उनके लिए सिर्फ बल्ला और गेंद थी। वह बल्ले और गेंद के साथ सोते थे।”

जानिये – 1983 का वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय टीम के रोजर बिन्नी का जीवन परिचय | Roger Binny biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – लखविंदर सिंह गिल

माँ – किरत गिल

भाई-बहन (Siblings) बहन – शहनील कौर गिल (बड़ी)

 

शुभमन गिल का क्रिकेट करियर | Shubman Gill

Shubman Gill Biography in Hindi : शुभमन गिल ने 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 11 वर्ष की उम्र में शुभमन गिल अंडर-16 पंजाब क्रिकेट टीम में चुने गए। अपने अंडर -16 राज्य की शुरुआत में, उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में पंजाब के लिए नाबाद दोहरा शतक लगाया था। वर्ष 2010 में, उन्होंने पंजाब U -16 जिला स्तर के टूर्नामेंट में सर्वोच्च 330 रन बनाए थे। इसके बाद वर्ष 2014 में, उन्हे पंजाब की इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर -16 प्रतियोगिता में उन्होंने 351 रन बनाए थे और जिला स्तर पर निर्मल सिंह के साथ 587 रनों की विश्व रिकॉर्ड की साझेदारी की। वर्ष 2013-14 के सफल सीजन के लिए BCCI के द्वारा सर्वश्रेष्ठ U – 16 क्रिकेटर के रूप में एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 2017 में उन्होंने दिल्ली में विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ लिस्ट ए में अपना क्रिकेट पदार्पण किया। उसी वर्ष, 2017 में उन्हें भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलने के लिए चुना गया था। जहां उन्होंने यूथ एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इस श्रृंखला में वे 351 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे थे। वर्ष 2018 में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का उप-कप्तान चुना गया था।

जानिए – भारत क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले बिहार के मुकेश कुमार का जीवन परिचय | Mukesh Kumar Biography in hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 178 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.78 मीटर

फीट इंच – 5′ 10″

वजन (weight) किलोग्राम में – 65 किलो
आंख का रंग (eye color) गहरा भूरा
बालों का रंग (hair color) काला

 

आईपीएल में शुभमन गिल का पदार्पण | Shubman Gill

Shubman Gill Biography in Hindi : वर्ष 2018 में, वह इंडियन प्रीमीयर लीग (IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा बने। वर्ष 2018 की आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 1.8 करोड रुपए में खरीदा था। आईपीएल में उन्होंने अपना पहला मैच 14 अप्रैल 2018 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन में खेला था।

Shubman Gill

Shubman Gill

शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर | Shubman Gill

Shubman Gill International Cricket Career : शुभमन गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत  31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेडॉन पार्क में अपना डेब्यू वनडे मैच खेल कर किया था। इसके बाद, उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में अपना पहला मैच खेलकर अपने टेस्ट करियर कि शुरुआत की।

जानिए – अपने पहले ही शतक में दोहरा शतक जड़ने वाले बिहार के ईशान किशन का जीवन परिचय | Ishan Kishan biography in hindi

 

बने एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज |

Shubman Gill Biography in Hindi : 18 जनवरी 2023 को शुभमन गिल ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। हैदराबाद में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभ मंगल ने दमदार दोहरा शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। गिल ने 149 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्के की मदद से 208 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दोहरे शतक की बदौलत शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गये हैं।

Shubman Gill celeberiting his ODI double century

Shubman Gill celeberiting his ODI double century

शुभमन ने यह कारनामा महज 23 साल 132 दिन में करते हुए, भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की उम्र में वनडे में दोहरा शतक लगाया था। जबकी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में वनडे में दोहरा शतक ठोका था। 

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर का 1 हजार वनडे रन भी पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि महज 19वीं पारी में हासिल कर लिया। इसके साथ ही इमामउल हक के बाद, शुभमन सबसे तेज वनडे 1 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। जबकी, शुभमन भारत के ओर से यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने अपने 1 हजार वनडे रन 24 पारियों में पूरे किए थे।

जानिए – रिफ्यूजी कैंप में बड़े होकर ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल होने वाले अवेर माबिल कि सक्सेस स्टोरी और जीवन परिचय  | Awer Mabil biography in hindi

 

दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय | 

Shubman Gill Biography in Hindi : यदि दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो, भारत के कुल 5 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है।

  1. सचिन तेंदुलकर ने 431 पारी के बाद दोहरा शतक बनाया।
  2. सहवाग ने 234 पारी के बाद दोहरा शतक जमाया।
  3. रोहित शर्मा ने 103 पारी के बाद अपना दोहरा शतक जमाया।
  4. ईशान किशन ने 9 पारी के बाद ही दोहरा शतक जमाया।
  5. शुभमन गिल ने 19वीं पारी के बाद अपना दोहरा शतक जमाया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय बल्लेबाज अब तक 7 बार वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके हैं।

 

शुभमन गिल के रिकार्ड | Shubman Gill Record

  • शुभमन गिल दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज और देश के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं।
  • शुभमन गिल सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने 19 पारियों में ही यह कारनामा किया।
  • वर्ष 2017 में, वह पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
  • वर्ष 2010 में, उन्होंने पंजाब U -16 जिला स्तर के टूर्नामेंट में सर्वोच्च 330 रन बनाए।

जानिये – कभी जेल जाने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स का जीवन परिचय | Ben Stokes Biography in hindi

 

शुभमन गिल कि पसंदीदा चीजें | Shubman Gill favorite things

पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player) क्रिकेटर- सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली
पसंदीदा खेल (Favorite Game) क्रिकेट और फुटबॉल
शौक (Hobbies) तैराकी करना

 

शुभमन गिल की कुल संपत्ति, घर | Shubman Gill Net Worth, Houses

Shubman Gill net worth : दोस्तों ! यदि शुभमन गिल के नेटवर्थ की बात करें तो, आईपीएल 2018 की अनुसार शुभमन गिल की कुल नेटवर्थ ₹1.6 करोड़ के आसपास थी।

नेटवर्थ (Net worth) ₹1 करोड़ (आईपीएल-2018 के अनुसार)
वर्तमान पता (Current City) फाजिल्का, पंजाब (भारत)
कार संग्रह (Car collection) ___

 

शुभमन गिल का निजी जीवन, गर्लफ्रेंड | Shubman Gill

Shubman Gill personal life : दोस्तों! 23 वर्ष शुभमन गिल वर्तमान में 23 वर्ष के हैं, और अविवाहित हैं। वे सिख धर्म से हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके लव अफेयर के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि, शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड के रूप में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम के उनके साथ जोड़ा जा चुका है। परंतु इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जानिये- एनडीटीवी के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar biography in hindi

 

शुभमन गिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Shubman Gill

  • क्या शुभमन गिल धूम्रपान करते हैं ?- ज्ञात नहीं
  • क्या शुभमन गिल शराब पीते हैं ?- ज्ञात नहीं
  • शुभमन गिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। वह एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं और उनके पिता एक किसान हैं।
  • शुभमन गिल ने 3 साल कि उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
  • शुभमन के पिता भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। पर उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • शुभमन सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण जैसे बड़े प्लेयर को टीवी पर खेलते हुए देखकर बड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें भी क्रिकेटर बनने की इच्छा हुई।
  • क्रिकेट में शुभमन कि रुचि को देखते हुए उनके माता-पिता उन्हें फ़ज़िल्का से मोहाली ले गए और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में उनका दाखिला करवा दिया।
  • शुभमन अपनी बड़ी बहन शहनील कौर गिल को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हैं।
  • शुभमन को उनके परिवार वाले प्यार से शुभी कह कर बुलाते हैं।

 

शुभमन गिल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : शुभमन गिल कौन है ?

उत्तर : शुभमन गिल भारतीय क्रिकेटर हैं और भारत की राष्ट्रीय टीम में वे बतौर बल्लेबाज खेलते हैं। हाल ही में, 18 जनवरी 2023 को उन्होंने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

प्रश्न : शुभमन गिल का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था।

प्रश्न : शुभमन गिल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 23 वर्ष (जनवरी 2023 मे)

प्रश्न : शुभमन गिल किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत

प्रश्न : शुभमन गिल किस राज्य से हैं ?

उत्तर : पंजाब

प्रश्न : शुभमन गिल किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : क्रिकेट

प्रश्न : शुभमन गिल की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अविवाहित

प्रश्न : शुभमन गिल के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : शुभमन गिल ने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : 31 जनवरी 2019, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेडॉन पार्क में।

प्रश्न : हाल ही में शुभमन गिल ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है ?

उत्तर : शुभमन गिल ने 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया है। वे दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था।

प्रश्न : शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड कौन हैं ?

उत्तर : जानकारी नही।

प्रश्न : शुभमन गिल की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : शुभमन गिल की कुल संपत्ति 

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ शुभमन गिल (Shubman Gill) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *