विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography in Hindi

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography in Hindi

 

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय (विजय देवरकोंडा विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Vijay Deverakonda Biography in Hindi [ Vijay Deverakonda, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, affairs, Gilfrind, Marriage, children, Net worth ]

 

विजय देवरकोंडा | Vijay Deverakonda

भारतीय अभिनेता


Vijay Devarakonda Biography in Hindi : दोस्तों ! विजय देवरकोंडा एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता और एक व्यवसायी भी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में तेलुगू फिल्म ‘नुव्विला’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गीता गोविंदम’, ‘द्वारका’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘वर्ल्ड फेमस लव’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी है।

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography in Hindi

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography in Hindi

एक फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ विजय देवरकोंडा एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने गरीब लोगों की मदद के लिए एक गैर सरकारी संस्था ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ की शुरुआत की है। इसके अलावा, वह फिल्म निर्माण कंपनी के भी मालिक भी हैं। तो आइए जानते हैं दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए विजय देवरकोंडा के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in hindi

Table of Contents

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय : एक नजर में।

वास्तविक नाम (Real Name) देवरकोंडा विजय साईं (Devarakonda Vijay Sai)
उपनाम (Nickname) विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda)
जन्म (Birth) 9 मई 1989
उम्र (Age) 24 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) अचंपेट, तेलंगाना, भारत
पिता (Father) देवरकोंडा गोवर्धन राव
माता (Mother) देवरकोंडा माधवी
गृहनगर (Hometown) हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
स्कुलिंग (Schooling)
  1. सी श्री सत्य साई हायर सेकेंडरी स्कूल, पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश
  2. लिटिल फ्लावर जूनियर कॉलेज, हैदराबाद
विश्वविद्यालय (University) बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, हैदराबाद
शिक्षा (Education) बीकॉम (ऑनर्स) मे स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) वृषभ राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Caste) ब्राह्मण
पेशा (Profession) अभिनेता, निर्माता, व्यवसायी
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 

से वर्तमान

डेब्यु फिल्म (Debut Film) 
  • तेलुगु फिल्म: नुव्विला (2011) 
  • तमिल फिल्म: नादिगैयार थिलागम (2018)
वैवाहिक स्थिति (Marital status)  अविवाहित (अप्रैल 2023 तक)
गर्लफ्रेंड/अफेयर्स (girlfriend/ Affairs)
  1. वर्जिनी (अफवाह)
  2. इजाबेल लेइट (अफवाह)
प्रसिद्धि (Famous for) भारतीय अभिनेता के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹40 करोड़ – मीडिया सूत्रों के अनुसार

 

विजय देवरकोंडा का प्रारंभिक जीवन | Vijay Deverakonda Early Life & Education

Vijay Devarakonda Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को तेलंगाना में नागरकुरनूल जिले के अचंपेट में हुआ था। उनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है और वह पेशे से एक टेलीविजन निर्देशक हैं। विजय देवरकोंडा कि माँ का नाम माधवी देवरकोंडा है, और वह हैदराबाद में ‘स्पीक इज़ी’ की मालिक हैं। विजय के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम आनंद देवरकोंडा है, और वह यूएसए में ‘डेलोइट’ में जॉब करते हैं।

vijay Deverakonda with his parents and brother

vijay Deverakonda with his parents and brother

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan biography in hindi

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – देवरकोंडा गोवर्धन राव

मां – देवरकोंडा माधवी

भाई-बहन (Siblings) एक भाई – आनंद देवरकोंडा (अभिनेता, निर्देशक)

 

विजय देवरकोंडा कि शिक्षा | Vijay Deverakonda Education

Vijay Deverakonda Education : विजय देवरकोंडा ने आंध्र प्रदेश के सत्य साईं हायर स्कूल से अपनी स्कुली शिक्षा पुरी की। इसके बाद आगे कि पढ़ाई लिटिल फ्लावर जूनियर कॉलेज, हैदराबाद से पुरी की। फिर बाद में उन्होंने बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हैदराबाद से बी.कॉम में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

जानिए –  दक्षिण भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी जीवन परिचय | Sai Pallavi Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 178

मी०- 1.78

फीट – 5′ 11″

वजन (Weight) 75 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती :42-

कमर:32-

बाइसेप्स:14

आंखों का रंग (Eye color) भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला

 

विजय देवरकोंडा का निजी जीवन, अफेयर | Vijay Deverakonda Personal Life, Affairs

Vijay Deverakonda Affaris, girlfriend, marriage : दोस्तों ! विजय देवरकोंडा अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। हालांकि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कमेस्ट्री पर्दे पर दर्शकों को खूब भाती है। विजय देवरकोंडा की लव लाइफ के बारे में हमें ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन, वर्ष 2018 में, उन्होंने बेल्जियम की एक लड़की वर्जिनी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ अंतरंग तस्वीरें पोस्ट की थी। वह एक लोकप्रिय टीवी शो में देखी गई थीं और पेली चोपुलु में एक दृश्य में भी दिखाई दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में पता चला कि लड़की न केवल अभिनेता बल्कि उसके परिवार के भी करीब थी।

लेकिन बाद यह एक अफवाह निकली। विजय देवरकोंडा ने अपने लव लाइफ का खुलासा करते हुए कहा कि, वह अभी तक सिंगल हैं।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय | Jhanvi Kapoor Biography in hindi

 

विजय देवरकोंडा का करियर | Vijay Deverakonda Bollywood Career

विजय देवरकोंडा | Vijay Deverakonda

विजय देवरकोंडा | Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Career : दोस्तों ! विजय देवरकोंडा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत, वर्ष 2011 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘नुवविला’ से की। इस फिल्म में उन्होंने एक प्रसिद्ध क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। निर्माता राज रामोजी राव और रवि बाबू निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 नवंबर 2011 को रिलीज की गई थी। इस फिल्म में हविश, अजय, और यामी गौतम उनके सह कलाकार के रूप में नजर आए थे। इसके बाद, उन्होंने शेखर कम्मुला की फिल्म ‘लाइफ इज ब्यूटीफुल’ में एक छोटी सी भूमिका निभाई। ये दोनों फिल्में सफल रही। लेकिन इसके बावजूद, विजय को पर्याप्त पहचान नहीं मिली।

बाद में विजय देवरकोंडा, सहायक निर्देशक नाग अश्विन से मिले। जिन्होंने उन्हें फिल्म ‘येवडे सुब्रमण्यम’ में एक सहायक अभिनेता की भूमिका निभाने के लिए कास्ट किया। यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म सफल रही और आखिरकार देवरकोंडा को उनकी कड़ी मेहनतक्षक्ष का फल मिला और उन्हें उनके अभिनय कौशल, जुनून और ऊर्जा के लिए पहचान मिली। उन्होंने अपने अभिनय कौशल से लोगों का दिल जीत लिया। बाद में उन्होंने खुब प्रसिद्धि बटोरी। आज वे कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

वर्ष 2017 में विजय देवरकोंडा अपनी अगली फिल्म “अर्जुन रेड्डी” में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के बाद, बॉलीवुड में इसका रीमेक बनाया गया। फिल्म के हिंदी संस्करण “कबीर सिंह” में अभिनेता शाहिद कपूर ने उनका किरदार निभाया था, जिसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थी। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत यह फिल्म बॉलीवुड में खूब चली।

वर्ष 2018 में, उन्होंने फिल्म ‘महानती’ में विजय एंथोनी की भूमिका निभाई। यह फिल्म जो दिवंगत अभिनेत्री, सावित्री की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म थी। इसके अलावा, वर्ष 2018 में विजय देवरकोंडा की तीन और फिल्में, “गीता गोविंदम”, “नोटा” और “टैक्सीवाला” जैसी फ़िल्में रिलीज हुई। फिल्म “गीता गोविंदम” में विजय देवराकोंडा और  रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई और यह फिल्म खूब चली।

Vijay Deverakonda with Rashmika mandhana

Vijay Deverakonda with Rashmika mandhana

उसी वर्ष, उन्होंने फिल्म ‘टैक्सीवाला’ में अभिनय किया। वह फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आए थे। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से सभी को प्रेरित किया है तो इसे जरूर देखें।

वर्ष 2019 में विजय रश्मिका मंदाना के साथ एक बार फिर फिल्म “डिअर कॉमरेड” में नजर आए। इस फिल्म में भी उन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई। इसके अगले साल, वर्ष 2020 में वह फिल्म “वर्ल्ड फेमस लव” में दिखाई दिए। जिसमे वे अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक लेखक की भूमिका निभाई थी। 

वर्ष 2022 में विजय देवरकोंडा फिल्म “लाईगर” में दिखाई दिए जो एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म थी। जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य  भूमिका में थे। जिसे 27 दिसंबर 2022 को रिलीज किया गया था।

जानिए – भारतीय कथा वाचक जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori biography in hindi

 

विजय देवरकोंडा की फिल्में | Vijay Deverakonda Films

विजय देवरकोंडा ने अपने अभिनय करियर में कई फिल्मों में काम किया है, जो इस प्रकार है…

2011 : नुव्विला

2012 : लाइफ इज ब्यूटीफुल

2015 : येवडे सुब्रमण्यम

2016 : पेली चोपुलु

2017 : द्वारका

2017 : अर्जुन रेड्डी

2018 : ये मंत्रम वेसावे

2018 : महानती

2018 : गीता गोविंदम

2018 : नोटा

2018 : ई नागरानिकी एमेंधी

2018 : टैक्सीवाला

2019 : डियर कॉमरेड

2019 : मीकू माथ्रमे चेप्था

2020 : वर्ल्ड फेमस लव

2021 : जाठी रत्नालू (कैमियो)

2022 : लाईगर

जानिए – भारतीय अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in hindi

 

एक गायक भी हैं विजय देवरकोंडा | Vijay Deverakonda as a singer

Vijay Devarakonda Biography in Hindi : बहुत ही कम लोग जानते हैं कि विजय देवरकोंडा एक गायक भी है। उन्होंने वर्ष 2018 में अपने फिल्म “गीता गोविंदम” के लिए एक गाना भी गाया था। हालांकि, कुछ मुद्दों के कारण, उनके द्वारा रिकॉर्ड किया गया गाना फिल्म में शामिल नहीं किया गया था।

बाद में उन्होंने अपने कपड़ों की लाइन के लिए गाना गाया था।

 

“द देवरकोंडा फॉउंडेशन” कि स्थापना की | Vijay Deverakonda as a singer

Vijay Deverakonda 01 -

Vijay Devarakonda Biography in Hindi : विजय देवरकोंडा जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं उन्होंने गरीब लोगों की मदद के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन “द देवरकोंडा फाउंडेशन” की स्थापना की है। किरण राहत कोष के लिए उन्होंने ₹5 लाख का दान दिया। इसके अलावा, उन्होंने पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों के लिए भी दान दिया है।

इतना ही नहीं, भारत में कोरोना महामारी के पांव पसारने के बाद, विजय ने COVID 19 का मुकाबला करने के लिए भी दान किया था।

जानिए – कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर का जीवन परिचय | Justin Bieber biography in hindi

 

विजय देवरकोंडा की पसंदीदा चीजें | Vijay Deverakonda Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) पवन कल्याण, महेश बाबू
पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) हॉलीवुड – गॉडफादर, शिंडलर्स लिस्ट
पसंदीदा कलर (Favorite color) काला
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) हैदराबाद दम बिरयानी, आम
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) केरल
शौक (Hobbies) ___

 

विजय देवरकोंडा की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Vijay Deverakonda Net Worth, House, Car collection, Salary

Vijay Deverakonda Net worth : दोस्तों ! यदि विजय देवराकोंडा के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन ( ₹40 करोड़ लगभग) बताई जा रही है।

इसके अलावा, वह फिल्म निर्माण कंपनी “किंग ऑफ द हिल एंटरटेनमेंट” के मालिक भी हैं।

जानिए – भारतीय महिला एंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi

 

कुल संपत्ति (Net Worth) $5 मिलियन डॉलर लगभग (₹40 करोड़ रूपये- मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹4 करोड़ रूपये / फिल्म
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से
मासिक आय (Monthly Income) 50 लाख से अधिक
कंपनी के मालिक (Owner of the company) King of the hill entertainment

 

विजय देवरकोंडा से जुड़े विवाद। Vijay Deverakonda Controversies

  1. अप्रैल 2018 में, विजय देवरकोंडा ने ट्विटर पर अभिनेत्री सावित्री की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा था “व्हाट ए कूल चिक”। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद, सावित्री के कुछ प्रशंसकों ने उनकी टिप्पणी के लिए उनकी खिंचाई कर दी। इसके जवाब में, विजय देवरकोंडा ने उन लोगों को फटकार लगाई, जिन्होंने उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें ट्रोल किया था।
  2. जुलाई 2018 में, वह अपनी फिल्म “गीता गोविंदम” के गीत “व्हाट द एफ” के रिलीज होने के बाद वे विवादों में आ गए। क्योंकि, यह बताया गया था कि, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बाद में, उन्होंने YouTube से गाने को वापस लेने का फैसला किया।

जानिए – भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun biography in hindi

 

विजय देवरकोंडा को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Vijay Deverakonda Awards & Rewards

  • वर्ष 2019 में उन्हें फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के लिए ‘साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड’ से नवाजा गया।
  • वर्ष 2019 में फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के लिए उन्होंने ‘बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल’ जीता।
  • वर्ष 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के लिए उन्हें ‘श्री कला सुधा तेलुगु मूवी अवार्ड’ जीता है।
  • वर्ष 2017 में तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘ज़ी तेलुगु गोल्डन अवार्ड’ जीता।
  • फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए तेलुगु के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 65 वां फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
  • फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए द साउथ इंडियन सेंसेशन का बिहाइंडवुड्स गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।
  • वर्ष 2014 मे विजय को फिल्म ‘येवड़े सुब्रमण्यम’ के लिए ‘नंदी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

इसके अलावा, विजय देवरकोंडा ने दिसंबर 2022 तक के अपने फिल्मी करियर के दौरान कुल 8 फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

जानिए – विश्व की प्रसिद्ध महिला ईगा स्वास्तिक का जीवन परिचय | Iga Swiatek biography in hindi

 

विजय देवरकोंडा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Vijay Deverakonda

  1. क्या विजय देवरकोंडा शराब पीते हैं ? – हाँ।
  2. क्या विजय देवरकोंडा सिगरेट पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
  3. विजय देवरकोंडा का जन्म तेलंगाना में नागरकुरनूल जिले के अचंपेट में हुआ था।
  4. उनके पिता, देवरकोंडा गोवर्धन राव पेशे से एक टेलीविजन निर्देशक हैं। जबकी, विजय देवरकोंडा कि माँ, माधवी देवरकोंडा हैदराबाद में ‘स्पीक इज़ी’ की मालिक हैं।
  5. विजय के एक छोटे भाई आनंद देवरकोंडा है, और वह यूएसए में जॉब करते हैं।
  6. विजय देवरकोंडा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में की थी।
  7. अपने फिल्मी करियर के दौरान अब तक उन्होंने कुल 8 फिल्म पुरस्कार जीते हैं।
  8. विजय देवरकोंडा ने ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ नाम की एक गैर लाभकारी संस्था खोला है।
  9. विजय ‘किंग ऑफ द हिल एंटरटेनमेंट’ नामक फिल्म निर्माण कंपनी के मालिक हैं।
  10. हाल ही में, दिसंबर 2022 में उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘लाइगर’ रिलीज की गई थी।

 

विजय देवरकोंडा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा कौन है ?

उत्तर : विजय देवरकोंडा एक दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता है। वे मुलतः दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्हें ‘नुव्विला’, ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘महानती’ और ‘गीता गोविंदम’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, दिसंबर 2022 में उनकी बॉलीवुड फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को तेलंगाना में नागरकुरनूल जिले (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 34 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : विजय देवरकोंडा किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : उनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव है और वह पेशे से एक टेलीविजन निर्देशक हैं। विजय देवरकोंडा कि माँ का नाम माधवी देवरकोंडा है, और वह हैदराबाद में ‘स्पीक इज़ी’ की मालिक हैं।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण

प्रश्न : विजय देवरकोंडा कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : विजय के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम आनंद देवरकोंडा है, जो यूएसए में ‘डेलोइट’ में जॉब करते हैं। 

प्रश्न : विजय देवरकोंडा कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : 34 वर्षीय विजय देवरकोंडा अभी- अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक।

प्रश्न : विजय देवरकोंडा कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : विजय देवरकोंडा कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – तेलुगु फिल्म: नुव्विला (2011) और तमिल फिल्म: नादिगैयार थिलागम (2018)

प्रश्न : वर्ष 2023 में विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (₹40 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *