जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori Biography in Hindi
जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori Biography in Hindi
जया किशोरी का जीवन परिचय (जया किशोरी विकीपीडिया, जीवनी, ताज़ा न्यूज़, आयु, जन्म, घर, परिवार, पति, भजन, धर्म, करियर, भजन, शिक्षा, विवाह, संपत्ति, नेटवर्थ ) | Jaya Kishori Biography in hindi [ Jaya Kishori Wikipedia, Cast, Latest News, House, Age, Religion, Family, Husband, Bhajan, Pravachan, Quotes, Thought, Katha, Boyfriend, Education, Marriage, Net Worth ]
जया किशोरी | Jaya Kishori
कथावाचक और भजन गायिका
Jaya Kishori Biography in Hindi : दोस्तों ! जया किशोरी एक कथावाचक और एक भजन गायिका हैं। वह अपने भजन और अपने आध्यात्मिक कथाओं के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। आपने कभी ना कभी सोशल मीडिया पर उनके भजन और उनकी कथाएं जरूर सुना होगा। वह भारत में सबसे प्रसिद्ध कथावाचकों में से एक हैं। जया किशोरी ने बहुत छोटी उम्र से ही कथा और भजन गाना शुरू कर दिया था। उनके श्रोतागण उनके भागवत गीता, नानी बाई का मायरा, और नरसी की भात जैसी कथाओं ध्यानपूर्वक सुनते है। वह देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं। वर्ष 2021 में जया किशोरी को बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर के खिताब से नवाजा गया था। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्हें फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 के यूथ आइकॉन सर्वे रिपोर्ट भी जगह मिली थी। इसके अलावा, जया किशोरी को उनके प्रवचन के लिए आरएसएस प्रमुख

जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori Biography in Hindi
वैसे तो जया किशोरी अपने प्रवचन और कथाओं को लेकर चर्चा में रहती है। लेकिन हाल ही में, वे सोशल मीडिया पर अपनी और बागेश्वर धाम वाले महाराज धीरेंद्र शास्त्री कि शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। हालांकि बाद में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसे सिरे से नकारते हुए इसे महज एक अफवाह बताया। जया किशोरी जी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है और बड़ी-बड़ी हस्तियों भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। तो आईये इस बारे में विस्तार से एक नजर डालते हैं, “जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori Biography in Hindi” पर। जिसमें हम जया किशोरी के जन्म, उनके अध्यात्मिक कथा से लेकर उनसे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
जानिए – ‘गोदरेज समूह’ की निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय का जीवन परिचय | Nisaba Godrej biography in Hindi
Table of Contents
जया किशोरी का जीवन परिचय : एक नजर में
वास्तविक नाम (Real Name) | जया शर्मा (Jaya Sharma) |
प्रसिद्ध नाम (Famous Name) | किशोरी जी, और आधुनिक युग की मीरा |
जन्म (Birth) | 13 जुलाई 1995 (गुरुवार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | सुजानगढ़, राजस्थान |
आयु (Age) | 28 साल (वर्ष 2023 में) |
पिता (Father) | शिव शंकर शर्मा |
माता (Mother) | गीता देवी |
गृहनगर (Hometown) | सुजानगढ़, राजस्थान |
स्कुलिंग (Schooling) | महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी, कोलकाता |
विश्वविद्यालय (University) | श्री शिक्षायतन कॉलेज, कोलकाता |
शिक्षा (Education) | बीकॉम में ग्रेजुएट |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Cast) | गौर ब्राह्मण |
राशि (Zodiac) | तुला राशि |
पेशा (Profession) | कथावाचक, संगीत कलाकार और आध्यात्मिक वक्ता |
गुरु | पंडित गोविंद राम मिश्र |
वैवाहिक स्थिति (marital status) | अविवाहित |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend | ___ |
नेट वर्थ (Net worth) | ₹4 से 5 करोड़ रुपये ( विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) |
प्रसिद्धि (Famous for) | कथावाचक, संगीत कलाकार और आध्यात्मिक वक्ता के रूप में प्रसिद्ध। |
Website |
imjayakishori.com |
जया किशोरी का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Jaya Kishori Early Life & Family
Jaya Kishori Early life and Family : दोस्तों! जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में एक गौर ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम जया शर्मा है। कथा और प्रवचन के कारण उन्हें किशोरी की उपाधि दी गई थी। जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माँ का नाम गीता देवी है। जया कि एक छोटी बहन भी है जिनका नाम, चेतना शर्मा है।

Jaya Kishori with her family
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – शिव शंकर शर्मा
माँ – गीता देवी |
भाई-बहन (Siblings) | एक बहन – चेतना शर्मा (छोटी) |
जया किशोरी कि शिक्षा | Jaya Kishori Education
Jaya Kishori Education : जया किशोरी का जन्म तो राजस्थान में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता से की है। जया ने अपनी सूर्य शिक्षा कोलकाता में स्थित महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए ‘श्री शिक्षायतन कॉलेज, कोलकाता में प्रवेश लिया, और वहां से सफलतापूर्वक बी.कॉम में स्नातक की डिग्री हासिल की।
जानिए – नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसफजई का जीवन परिचय | Malala Yousafzai Biography in hindi
जया किशोरी का बचपन | Jaya Kishori Childhood
Jaya Kishori Biography in Hindi : जया किशोरी को पढ़ना-लिखना बहुत पसंद था। उनके दादा-दादी ने उन्हें भजन गाना सिखाया था। 7 साल की उम्र से ही उन्होंने ठाकुरजी के भजन गाना शुरू कर दिया था। इसके बाद जया किशोरी उत्सव समारोह के दौरान सत्संग में भी गाती थीं। जब वे 9 साल कि थीं, तब उन्होंने शिव-तांडव स्तोत्रम्, लिंगाष्टकम् गाने लगीं। उसके बाद 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने सुंदरकांड सुनाकर लोगो बहुत प्रभावित किया। जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ती थी तो उसी दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा कंठस्थ कर लिया था और वह भजन एवं गीता का पाठ भी करती थीं।
जानिए – आचार्य बालकृष्ण का जीवन परिचय | Acharya Balkrishna biography in Hindi
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.65 मीटर फीट इंच – 5′ 5″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 58 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | काला |
जया किशोरी का जीवन | Jaya Kishori Life

Jaya Kishori while narrating the story.
Jaya Kishori Biography in Hindi : जया किशोरी भजन और कथावाचक के अलावा जीवन सलाह और प्रेरक भाषणों के लिए भी जानी जाती हैं। वह कई कार्यशालाओं और सम्मेलनों का नेतृत्व भी करती हैं। जया किशोरी नानी बाई का मायरा और नरसी का भात जैसे प्रोग्राम भी करती हैं। देश के अलग अलग जगह कथा वाचन और मोटिवेशनल स्पीच देती हैं।
जया किशोरी ने कई भजन एल्बम में भी अपनी आवाज दी है। उनके कई भजन लोकप्रिय भी हैं।
जानिए – भारत के मशहूर शिक्षक, पटना वाले खान सर का जीवन परिचय | Khan Sir Patna wale biography in hindi
जया किशोरी के गाये भजन
- मीठे रस से भरियो रे राधा रानी लागे
- कृष्ण गोविन्द गोविन्द गोपाल नंदलाल
- एक नजर कृपा की करदो लाडली श्री राधे
- माँ बाप को मत भूलना
- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
- घणी दूर से दोड़्यो थारी गाडुली के लार
- लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
- लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जायेगा भजन
- मन माखन मेरो चुराय गयो री
- अच्युतम केस्वाम कृष्ण दामोदरम
- जगत के रंग क्या देखू
जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का जीवन परिचय | Deepti Sharma biography in hindi
जया किशोरी को अपने गुरु से मिला ‘किशोरी’ उपनाम

जया किशोरी | Jaya Kishori
Jaya Kishori Biography in Hindi : जया किशोरी के गुरु, पंडित गोविंद राम मिश्र हैं। जया के गुरु, पंडित गोविंद राम मिश्र ने जब जया का भगवान कृष्ण के प्रति गहन भक्ति देखा तो जया को “किशोरी” की उपाधि आशीर्वाद के रूप में दिया। तभी से ही, जया शर्मा अपने नाम के पीछे किशोरी लगाने लगी और उनका नाम जया शर्मा से जया किशोरी हो गया। जया किशोरी कहती हैं कि, “उन्हें अधिक समय तक अपने गुरु का सानिध्य नहीं मिल सका।”
जानिए – सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मैटिल्डा रामसे का जीवन परिचय | Matilda Ramsay biography in Hindi
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं जया किशोरी
Jaya Kishori Biography in Hindi : दोस्तों ! जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता इतनी है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 4.8 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही उनके अन्य सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर भी उन्हें बहुत से लोग फॉलो करते हैं।

जया किशोरी | Jaya Kishori
जया किशोरी देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा, अमिताभ बच्चन, दिव्या खोसला कुमार, अनुपम खेर, सद्गुरु और विक्रांत मेस्सी जैसे बड़ी हस्तियां भी सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हुए हैं। जया किशोरी विदेशों में भी प्रेरक भाषण कार्यशालाएं करती हैं, और विदेशों में भी उनके बहुत से अनुयायी हैं। वर्ष 2021 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रेरक वक्ता के लिए 2021 का पुरस्कार मिला था।
19 सितंबर 2018 को जया किशोरी ने अपने नाम से “जया किशोरी जी ऑफिसियल ऐप” नामक एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए अपना ऐप भी लॉन्च किया था।
जया किशोरी परोपकारिता के क्षेत्र में | Jaya Kishori about Social welfare
Jaya Kishori Biography in Hindi : दोस्तों ! जया किशोरी एक कथावाचक और साथ-साथ एक मीडिया इनफ्लुएंसर होने के साथ-साथ परोपकारीता के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं। जया किशोरी की कथाओं से प्राप्त हुआ चंदा, जया किशोरी जी उदयपुर की एक संस्था ‘नारायण सेवा संस्थान’ को दान के रूप में दे देती है। यह संस्था दिव्यांग और अपंग लोगों के लिए अस्पताल चलती है। इस संस्था द्वारा कई गौशालाओं का भी संचालन किया जाता है।
जया किशोरी का निजी जीवन | Jaya Kishori Pesronal Life & boyfriend
Jaya Kishori personal life : दोस्तों! 27 वर्षीय जया किशोरी अब तक अविवाहित है। इस वर्ष जुलाई में वह 28 वर्ष की हो जाएंगी। जया किशोरी के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है। वर्तमान में जया किशोरी अपने माता पिता और बहन के साथ कोलकाता में ही रहती हैं।
अपनी शादी को लेकर जया किशोरी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “वे कोई साधू या सन्यासिनी नहीं है, वे मात्र एक सामान्य महिला है और भविष्य में वह शादी भी करेंगी। “ इस बारे में उन्होंने कहा कि, “अगर उनकी शादी कोलकाता में ही होती है तो ये उत्तम होगा। क्योंकि उसके माता-पिता भी वहीं रहते हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करती है।”
हाल ही में, सोशल मीडिया पर जया किशोरी कि बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ शादी की खबरें सुर्खियों में रही थी। लेकिन महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इन खबरों को निराधार बताते हुए इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जीवन परिचय | Sara Ali Khan biography in Hindi
जया किशोरी की कुल संपत्ति, घर | Jaya Kishori Net Worth, Houses
Jaya Kishori net worth : दोस्तों ! यदि मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, जया किशोरी की कुल संपत्ति करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया कथा, मोटिवेशनल स्पीच और भजन एल्बम है। मीडिया के मुताबिक, जया किशोरी श्रीमद्भागवत के वाचन के लिए 9 लाख 50 हजार रुपये फीस लेती हैं। उनकी फीस का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान दिया जाता है। यह संस्था दिव्यांगों के लिए काम करती है। इसके अलावा जया किशोरी यूट्यूब वीडियो, मोटिवेशनल स्पीच, एल्बम से भी कमाई करती हैं।
जानिए – मशहूर टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का जीवन परिचय का जीवन परिचय | Naomi Osaka biography in Hindi
नेटवर्थ (Net worth) | ₹4-5 करोड़ (विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
वर्तमान पता (Current City) | पता- बालाजी गंगा कॉम्प्लेक्स 105 डी बिधान नगर रोड, उल्टाडांगा बिधान नगर रेलवे स्टेशन के पास, कोलकाता – 700067 |
आय का स्रोत (Source of income) | कथा, यूट्यूब चैनल, मोटिवेशनल स्पीच और भजन एल्बम से। |
यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) |
जया किशोरी की पसंदीदा चीजें | Jaya Kishori Favorite Things
पसंदीदा राजनेता (Favorite Leader) | नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज |
पसंदीदा गीतकार (Favorite Singer) | आशा भोसले और लता मंगेशकर |
पसंदीदा आहार (Favorite food) | शाकाहारी |
शौक/अभिरुचि (Hobbies) | गाना गाना, किताबें पढ़ना, और संगीत सुनना और योगा करना |
जया किशोरी को मिले सम्मान | Jaya Kishori Awards & Rewards
- वर्ष 2021 में जया किशोरी को बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर के खिताब से नवाजा गया है।
- वर्ष 2019 में फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 के यूथ आइकॉन सर्वे रिपोर्ट में जया किशोरी जी को सबसे प्रबुद्ध लोगों के अध्यातम की श्रेणी में 18320 स्थान पर रखा गया है।
- जया किशोरी को उनके प्रवचन के लिए आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत द्वारा ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
- वर्ष 2018 में संजय शुक्ला और अंजलि शुक्ला ने जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा के सामूहिक आमंत्रण का आयोजन किया था। जिसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को 1,11,000 साड़ी भेंट किया था। जो “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज है।
जानिए – भारत की महिला बॉक्सर नीतू घंघास का जीवन परिचय | Nitu Ghanghas biography in Hindi
जया किशोरी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Jaya Kishori
- क्या जया किशोरी धूम्रपान करते हैं ?- नहीं
- क्या जया किशोरी शराब पीती हैं ?- नहीं
- जया किशोरी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। उनके बचपन का नाम जया शर्मा है।
- जया किशोरी एक गौर ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं।
- जया किशोरी अपने माता-पिता और अपनी छोटी बहन के साथ कोलकाता में रहती हैं।
- जया किशोरी के गुरु, पंडित गोविंद राम मिश्र उन्हें ‘राधा’ कहते थे। उन्होंने ही जया को ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी।
- जया ने 7 साल की उम्र में पहली बार बसंत महोत्सव के दौरान कोलकाता में आयोजित सत्संग में भजन गाया था।
- जया किशोरी को उनके सात दिवसीय ‘कथा श्रीमद्भागवत’ और तीन दिवसीय कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ प्रवचनों के लिए जाना जाता है।
- जया किशोरी अपने कथा से इकट्ठा हुए चंदा को उदयपुर में ‘नारायण सेवा संस्थान ‘ को दान देती हैं। यह संस्था विकलांगो कि सहायता करता है।
- उन्हें प्रवचनों के लिए आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमें ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ शामिल है।
- वर्ष 2018 में संजय शुक्ला और अंजलि शुक्ला ने द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के सामूहिक आमंत्रण का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं को 1,11,000 साड़ी भेंट मे दिया। जो “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में दर्ज किया गया है।
- जया किशोरी को संगीत सुनना और हारमोनियम बजाना बहुत पसंद है।
- जया किशोरी को योग करना बहुत पसंद है और वह योग के प्रति लोगों को जागरूक करती रहती हैं।
- जया किशोरी को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।
जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जीवन परिचय | Shafali Verma biography in Hindi
जया किशोरी जी के अनमोल विचार | Jaya Kishori Quotes in Hindi
- जो बदलता है वो आगे बढ़ता है।
- बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं
- क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी
- जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है।
- जीतने वाला ही नहीं बल्कि कहां पर हारना है, ये जानने वाला भी महान होता है।
- महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।
- ये क्या सोचेंगे? वो क्या सोचेंगे? दुनिया क्या सोचेगी? इससे ऊपर उठकर कुछ सोच, जिन्दगीं सुकून का दूसरा नाम हो जाएगी।
- किसी ने कहा अच्छे कर्म करो तो स्वर्ग मिलेगा, मै कहती हूँ माँ बाप की सेवा करो धरती पे ही स्वर्ग मिलेगा।
- अनुभव एक कठोर शिक्षक है – क्योंकि वो परीक्षा पहले लेता है और पाठ बाद में सिखाता है।
- महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है।
- काल करे सो आज कर, आज करे सो अब – सबकी आयु निश्चित है।
- मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है।
- जब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एंव कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते।
- मनुष्य तब तक नए महासागरों की खोज नहीं कर सकता, जब तक कि उसे अपना किनारा छोड़ने की हिम्मत न हो।
- छोटी सी ज़िंदगी है, हर बात में ख़ुश रहो। कल किसने देखा है बस अपने आज में ख़ुश रहो।
- “ऐसी कोई मंजिल नहीं है, जहाँ पहुँचने का कोई रास्ता न हो!”
- सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।
- सबसे बड़ा उपहार जो आप दूसरों को दे सकते हैं, वह बिना शर्त प्यार और स्वीकृति का उपहार है।
- विश्वास में वह शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है।
- “जीवन अपने आप को खोजने के बारे में नहीं है। जीवन अपने आप को बनाने के बारे में है।
- तुझको फिरसे जलवा दिखाना ही होगा, अगले बरस आना है, आना ही होगा।
- ख़ुद को बदलो, देश बदल जाएगा।
- हम बाकी सभी रिश्तों के साथ पैदा होते हैं पर दोस्ती ही एक मात्र रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं।
- “परिस्थितियां कभी समस्या नहीं बनती, समस्या इस लिए बनती है, क्योंकि हमें उन परिस्थितियों से लड़ना नहीं आता।”
- चील की ऊँची उड़ान देखकर चिड़िया कभी अवसाद (डिप्रेशन) में नहीं आती, वो अपने अस्तित्व में मस्त रहती है, मगर इंसान, दूसरे की ऊँची उड़ान देखकर बहुत जल्दी चिंता में आ जाते हैं। तुलना से बचें और खुश रहें।
जया किशोरी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : जया किशोरी कौन है ?
उत्तर : जया किशोरी एक कथावाचक और एक भजन गायिका हैं। वह अपने भजन और अपने आध्यात्मिक कथाओं के लिए सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। उनके भागवत गीता, नानी बाई का मायरा, और नरसी की भात जैसी कथाएँ लोग ध्यानपूर्वक सुनते है। वह देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं।
प्रश्न : जया किशोरी का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के गांव सुजानगढ़ में हुआ था।
प्रश्न : जया किशोरी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 28 वर्ष (वर्ष 2023 मे)
प्रश्न : जया किशोरी किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : जया किशोरी किस राज्य से हैं ?
उत्तर : राजस्थान
प्रश्न : जया किशोरी की जाति क्या है ?
उत्तर : गौड़ ब्राह्मण
प्रश्न : जया किशोरी किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : भक्ति के क्षेत्र से
प्रश्न : जया किशोरी की शादी किससे हुई है ?
उत्तर : अविवाहित
प्रश्न : जया किशोरी के कितने बच्चे है ?
उत्तर : None
प्रश्न : जया किशोरी जी का घर कहाँ है ?
उत्तर : जया किशोरी अपने माता-पिता के साथ कोलकाता में रहती हैं।
प्रश्न : जया किशोरी का ब्वॉयफ्रेंड कौन है ?
उत्तर : जानकारी नही।
प्रश्न : जया किशोरी जी के गुरु कौन हैं ?
उत्तर : पंडित गोविंद राम मिश्र
प्रश्न : जया किशोरी की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : जया किशोरी कि कुल संपत्ति ₹4-5 करोड़ रुपए (विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार) बताई जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ जया किशोरी (Jaya Kishori) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।