वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय, मृत्यु, निधन | Walt Disney Biography, Death in Hindi

वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय, मृत्यु, निधन | Walt Disney Biography, Death in Hindi

 

वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय ( वॉल्ट डिज़्नी, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, हॉलीवुड,  बिमारी, किडनी ट्रांसप्लांट, ब्वॉयफ्रेंड, ब्रेकअप, क्लोदिंग लाइन, संपत्ति ) | Walt Disney Biography in hindi [ Walt Disney, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Hollywood, Mickey mouse, Walt Disney, Oscar, Disneyland park, Wife, Children, Net worth ]

वॉल्ट डिज़्नी | Walt Disney

डिज़्नीलैंड एवं वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड के संस्थापक


Walt Disney Biography in Hindi : दोस्तों, आज के समय में एनिमेटेड फिल्मों का प्रचलन काफी बढ़ा है। और जब भी एनिमेटेड फिल्मों की बात होती है तो वाल्ट डिज्नी का नाम जरूर लिया जाता है। वाल्टर एलियास “वॉल्ट” डिज़्नी एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, निर्देशक, कथानक लेखक, एनीमेटर, उद्यमी, मनोरंजन, अंतरराष्ट्रीय प्रतीक और एक समाजसेवक थे। उन्होंने ही मिकी माउस करैक्टर को जीवंत किया था, जो हमें आज बहुत हंसाती है। डिज़्नी 20वीं शताब्दी के दौरान मनोरंजन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय, मृत्यु, निधन | Walt Disney Biography, Death in Hindi

वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय, मृत्यु, निधन | Walt Disney Biography, Death in Hindi

वॉल्ट डिज़्नी, थीम पार्क डिज़्नीलैंड और वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड के संस्थापक भी हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 22 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए हैं, और एक फिल्म निर्माता के रूप में, उनके नाम सबसे अधिक ऑस्कर पुरस्कार जीतने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। वॉल्ट डिज़्नी ने अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से “वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस”

Advertisement
की स्थापना की थी। जो आज “वॉल्ट डिज़्नी कंपनी” के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में इसका सालाना कारोबार 35 अरब अमेरिका डॉलर से भी ज्यादा का है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम ” वॉल्ट डिजनी का जीवन परिचय | Walt Disney Biography in Hindi “ के बारे में चर्चा करेंगे। तो वॉल्ट डिजनी के बारे में ज्यादा जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

जानिए – भारतीय महिला सिंगर और उद्योगपति अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi “

 

वॉल्ट डिज़्नी का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) वाल्टर एलियास डिज़्नी (Walter Elias Disney)
उपनाम (Nickname) वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney)
जन्म (Birth) 5 दिसंबर 1901
उम्र (Age) 65 वर्ष (निधन के समय)
जन्म स्थान (Birth Place) शिकागो, इलिनोइस, यूएसए
मृत्यु (Death) 15 दिसंबर 1966 (65 वर्ष की आयु में)
मृत्यु का स्थान (Death Place) बरबैंक, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए 15 दिसंबर 1966 (65 वर्ष की आयु में)
पिता (Father) इलायस डिज़्नी
माता (Mother) फ्लोरा कॉल
गृहनगर (Hometown) शिकागो, इलिनोइस, यूएसए
स्कुलिंग (Schooling) मेरीमाउन्ट हाई स्कूल
विश्वविद्यालय (University) जानकारी नहीं
शिक्षा (Education) ग्रेजुएट
राष्ट्रीयता (Nationality) अमेरिकन
धर्म (Religion) ईसाई
पेशा (Profession) एनिमेटर, फिल्म निर्माता और उद्यमी
संस्थापक (Founder) डिज्नीलैंड, वॉल्ट डिज़्नी एवं वर्ल्ड रिज़ॉर्ट
कंपनी मे पद (Post) वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के अध्यक्ष
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2002 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  लिलियन बाउंड्स डिज़्नी
पुरस्कार (Awards)
  • 26 ऑस्कर पुरस्कार (22 प्रतिस्पर्धी, 4 मानद)
  • 3 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार
  • एक एमी पुरस्कार
प्रसिद्धि (Famous for) वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के संस्थापक एवं अध्यक्ष के रूप में
वेबसाइट (Website) disneyland.disney.go.com

 

वॉल्ट डिज़्नी का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Walt Disney Early Life & Family

Walt Disney birth and family : दोस्तों, वॉल्ट डिज़नी का जन्म 5 दिसंबर 1901 को अमेरिका (U.S.) के शिकागो स्थित इलिनोइस में हुआ था। उनके पिता का नाम, एलियास डिज़्नी था, जो एक पेरिपेटेटिक बढ़ई, किसान और निर्माण ठेकेदार थे। जबकी उनकी मां का नाम फ्लोरा कॉल था और वे एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका थीं। वॉल्ट डिज़नी अपने माता-पिता की चौथी संतान थे।

वॉल्ट डिज़नी ने अपने बचपन का ज्यादातर समय मिसौरी राज्य के मार्सेलिन में ही बिताया था, जहां उन्होंने पड़ोसियों और परिवार के दोस्तों को चित्र बनाना, पेंटिंग करना और बेचना शुरू कर दिया था। लगभग चार सालों तक मार्सेलिन में रहने के बाद, वर्ष 1911 में उनका परिवार कैनसस सिटी में शिफ्ट हो गया।

जानिये – पोर्नोग्राफी के केस में जेल जा चुके शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जीवन परिचय | Raj Kundra biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – इलायस डिज़्नी

माता – फ्लोरा कॉल

भाई-बहन (Siblings) भाई – हर्बर्ट आर्थर डिज़्नी, रेमंड अर्नोल्ड डिज़्नी, और रॉय ओलिवर डिज़्नी

बहन – रूथ फ्लोरा डिज़्नी

 

वॉल्ट डिज़्नी कि शिक्षा | Walt Disney Early Life & Education

Walt Disney Education : वॉल्ट डिज़्नी ने शिकागो के मैकिन्ले हाई स्कूल से अपने शुरुआती शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने उसी स्कूल में ड्राइंग और फोटोग्राफी की कक्षाएं भी लीं और स्कूल के पेपर के लिए योगदान देने वाले कार्टूनिस्ट भी थे। उन्होंने शिकागो के कला संस्थान में भी पाठ्यक्रम लिया था।

 

वॉल्ट डिज़्नी के संघर्ष भरे दिन | Walt Disney Struggling time

Walt Disney Career : महज 16 वर्ष कि उम्र में वॉल्ट डिज़्नी ने सेना में शामिल होने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन कम उम्र होने के कारण वे सेना के लिए अयोग्य पाए गए जिसके कारण वे सेना में भर्ती नहीं हो सके। इसके बाद, वह रेड क्रॉस में शामिल हो गए। जहाँ उन्हें प्रथम विश्वयुद्ध मे स्वयं सेवक की सेवा में एम्बुलेंस चलाने के लिए एक साल के लिए फ्रांस भेजा गया। उन्होंने अपने एम्बुलेंस को रंग-बिरंगे कार्टूनों से सजा दिया था। वर्ष 1919 में वह वापस यू.एस आ गए।

फ्रांस से लौटने के बाद, वॉल्ट डिज़्नी ने विज्ञापनों के लिए एक अखबार के कलाकार के रूप में कार्टून बनाना शूरू कर दिया। उन्होंने अपना करियर बनाने के लिए कैनसस सिटी चले गए। वह कार्टून मोशन pictures बनाना चाहते थे। इसलिए वे एक Cartoon Animator बन गये। जहाँ उन्होंने अपना खुद का एक एनिमेशन बिजनेस खोलने के बारे में सोचा। वर्ष 1920 में उन्होंने महज 19 साल की उम्र में अपनी कंपनी शुरू की। डिज़्नी और हरमन ने मिलकर अपने कार्टून को प्रदर्शित करने के लिए एक स्थानीय कैनसस सिटी थिएटर के साथ एक सौदा किया था, जिसे उन्होंने “लाफ-ओ-ग्राम्स” का नाम दिया। बचपन के दिनों से ही वे जीवो के कार्टून बनाया करते थे। उस समय के दौरान, उनके पास किराया चुकाने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे और कई बार तो उन्हें भुखे ही रहना पड़ता था। उस दौरान उनके एक भी कार्टून नही बिके थे।

वॉल्ट डिज़्नी | Walt Disney

वॉल्ट डिज़्नी | Walt Disney

कैनसस सिटी में अपनी कार्टून सीरीज के बुरी तरह असफल होने के कारण वह बुरी तरह से कंगाल हो गए थे। एक बार तो उन्हें एक समाचार संवाददाता ने यह कहकर नौकरी से निकाल दिया था की, ” वह सुस्त हैं, और उनमे कल्पनात्मक और सर्जनात्मक विचारो की कमी है। “ इतना ही नही, वह कई बार दिवालिये हुए। वॉल्ट डिज़्नी एक हॉलीवुड एक्टर भी बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। तीन साल बाद, वर्ष 1923 में उन्होंने हॉलीवुड में जाने के लिए कैनसस सिटी को छोड़ दिया। ताकि वह अपने बचपन के सपने को पूरा कर सके।

लेकिन फिर बाद में, उन्होंने एक स्टूडियो खोला। और कुछ समय बाद अपने स्टूडियो मे एक छोटी एनीमेशन “Alice in Cartoonland’ और ‘Oswald the Rabbit’ बनाई। उनके इस एनीमेटेड फिल्म के द्वारा उन्हें कुछ हद तक कामयाबी मिली। लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी। उनके कार्टून बहुत फेमस थे। लेकिन वर्ष 1923 तक, उनका स्टूडियो कर्ज के बोझ से दब गया, जिसके कारण डिज़्नी पुरी तरह से दिवालिया हो गए।

जानिये – 9 साल की उम्र में बलात्कार का सामना कर चुकी ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey Biography in hindi

 

मीकी माउस का जन्म | Birth of Mickey Mouse

Walt Disney Biography in Hindi : वॉल्ट डिज़्नी ने अपने स्टूडियो में “Woltan Oswalt” नाम के चूहे पर एक फ़िल्म बनाई, और यह फ़िल्म बेचने लगे। उस दौरान वे काफी परेशान थे जिसके बाद, वॉल्ट डिज्नी ने कैल्फोर्निया छोड़ने का फैसला कर लिया था, और घर वापस आते समय रास्ते में उन्होंने एक चूहे को देखा और कुछ देर तक वे अपनी सारी परेशानी भुल बैठे। जिसके बाद उन्होंने इसी तरह का किरदार बनाने के बारे में सोचा, जो लोगों कि सभी परेशानियों को भुलाकर थोड़ी देर के लिए हँसा सके। इसके बाद ही, उनके दिमाग मे एक नए चूहे जैसे किरदार ने जन्म लिया। वहीं से डिज्नी ने मिक्की माउस (Mickey mouse) नामक विश्व प्रसिद्ध क़िरदार बनाया।

इसके बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ आया और उन्होंने, मिक्की माउस को लेकर “प्लेन क्रेजी, स्टीम बोट, विली” जैसी बहुत सी फ़िल्मे बनाई, जो आगे चल कर बहुत फेमस हुआ। देखते ही देखते उनके द्वारा गढ़ा गया “मिक्की माउस” का यह किरदार लोगो के दिलो पर राज करने लगा। अपनी पुरानी गलतियों से सीखते हुए वॉल्ट डिज़्नी अपनी फ़िल्मों को बेचने के बजाय किराये पर देते थे।

जानिए – 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का जीवन परिचय, मृत्यु, मुंबई में शूटिंग सेट पर की आत्महत्या। Tunisha Sharma biography, death, Suicide in hindi

 

वॉल्ट डिज़्नी कि स्थापना | Starting of Walt Disney

The Walt Disney

The Walt Disney

Walt Disney foundation : वर्ष 1924 में डिज़्नी और उनके भाई रॉय, कार्टूनिस्ट यूबी इवर्क्स के साथ हॉलीवुड चले गए, जहाँ उन्होंने डिज़्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो कि शुरुआत की। और बाद में अपने भाई के सुझाव पर वर्ष 1928 में वॉल्ट डिज़्नी ने कंपनी का नाम बदलकर “वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो” रख दिया।

उन्होंने “Plane Crazy” नामक पहला मूक (silent) कार्टून बनाया। क्योंकि, उस समय के दौरान फिल्मो में आवाज की तकनीक विकसित नही हुई थी। इसके बाद उन्होंने “स्टीम बिली” में मिक्की माउस को एक स्टार की तरह पेश किया। 18 नवबर 1928 को उनके द्वारा बनाया गया यह कार्टून न्यूयार्क में दिखाया गया था। 

वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियोज ने अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट न्यूयॉर्क के वितरक मार्गरेट विंकलर के साथ उनके एलिस कार्टून वितरित करने के लिए किया। जिसमें डिज़्नी स्टूडियो के सबसे लोकप्रिय कार्टूनों में से एक, वर्ष 1932 में निर्मित “Flower and tree” ऑस्कर जीतने वाला पहला कॉन्ट्रैक्ट था। इसके बाद, उन्होंने “Snow White and Seven Dwarfs” नाम की दूसरी एनिमेशन फिल्म बनाई। यह उनकी पहली लम्बी एनीमेटेड फिल्म थी, जो 21 सितम्बर 1933 को लॉस एंजेल्स के “कैरेथे सर्किल थिएटर” में दिखाई गयी थी। इसके बाद, वॉल्ट डिजनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जानिए – कश्मीर फाइल्स से सुर्खियों में छाए, बॉलीवुड के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का जीवन परिचय | Vivek Agnihotri biography in hindi

 

वॉल्ट डिज़्नी कि फिल्में | Walt Disney movies

Walt Disney Biography in Hindi : वॉल्ट डिज़्नी ने अपने जीवन काल में 100 से भी ज्यादा फिल्में बनाई है और कुल 22 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। जो एक फिल्म निर्माता के रूप में, सबसे अधिक ऑस्कर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी है।

डिज़्नी द्वारा निर्मित कुछ प्रसिद्ध फिल्में इस प्रकार हैं :

  • Pinocchio (1940)
  • Fantasia (1940)
  • Dumbo (1941)
  • Bambi (1942)
  • Cinderella (1950)
  • Treasure Island (1950)
  • Alice In Wonderland (1951)
  • Peter Pan (1953)
  • Lady And The Tramp (1955)
  • Sleeping Beauty (1959)
  • 101 Dalmatians (1961)

 

वॉल्ट डिज़्नी की कुल संपत्ति, घर | Walt Disney Net Worth, Houses

Walt Disney Net worth : दोस्तों, वॉल्ट डिज़्नी ने अपने भाई रॉय ओ डिज़्नी के साथ संयुक्त रूप से वॉल्ट डिज़्नी प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। उनके द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित निगम को वर्तमान में “वॉल्ट डिज़्नी कंपनी” के नाम से जाना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डिज़्नी एक समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं मे से एक थे और उनके द्वारा स्थापित डिज्नीलैंड दुनिया भर में फेमस है। और आज उनके द्वारा स्थापित ‘वॉल्ट डिजनी कंपनी’ का सालाना कारोबार लगभग 35 अरब अमेरिका डॉलर से भी ज्यादा का है। डिज़नी का 17 मिलियन डॉलर का डिज़नीलैंड थीम पार्क 17 जुलाई, 1955 को कैलिफोर्निया के अनाहेम में खोला गया था।

जानिए – जैक स्पैरो के नाम से मशहूर जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp Biography in hindi

 

वॉल्ट डिज़्नी का निजी जीवन | Walt Disney Personal life

Walt Disney married life : वर्ष 1923 में वॉल्ट डिजनी ने अपनी एक कर्मचारी लिलियन बाउंड्स से शादी कर ली। जिनसे उन्हें एक बेटी हुई, जिनका नाम, डायने डिज़्नी मिलर है। इसके अलावा उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था जिनका नाम, शेरोन डिज़्नी है। 

पत्नी (Wife) लिलियन बाउंड्स डिज़्नी
बच्चे (children’s) बेटी  – डायने डिज़्नी मिलर और शेरोन डिज़्नी (दत्तक)

 

वॉल्ट डिज़्नी का निधन | Walt Disney Death

Walt Disney death : वर्ष 1966 में वॉल्ट डिज़्नी को अपने फेफड़ों के कैंसर का पता चला। और अपना 65वां जन्मदिन मनाने के दस दिन के बाद ही, कैंसर कि बिमारी के चलते 65 वर्ष कि उम्र में, 15 दिसंबर 1966 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बरबैंक में निधन हो गया।

उनकी मृत्यु के बाद, वॉल्ट डिज्नी और उनके भाई रॉय,  शिकागो मे इलिनोइस स्थित आवास को एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। एक हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के अनुसार, फिल्मकार और उनके भाई रॉय के जन्मस्थान पर 5 दिसम्बर 2013 से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। जिसे मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ऐतिहासिक स्थल के रूप में नामित कर दिया गया। और डिज़्नी के 112वें जन्मदिन के अवसर पर दोहरा जश्न मनाते हुए शिकागो के मेयर, राह्म इमेनुएल ने 5 दिसम्बर को वॉल्ट डिज़्नी दिवस (Walt Disney) घोषित किया।

जानिये – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | NTR biography in hindi

 

वॉल्ट डिज़्नी कि उपल्ब्धियाँ | Walt Disney Achievements

  • वॉल्ट डिज़्नी ने अपने जीवन काल में 100 से भी ज्यादा फिल्में बनाई है।
  • उन्होंने कुल 22 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। जो एक फिल्म निर्माता के रूप में, सबसे अधिक ऑस्कर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड भी है।
  • डिज़्नी के 112वें जन्मदिन के अवसर पर शिकागो के मेयर, राह्म इमेनुएल ने 5 दिसम्बर को वॉल्ट डिज़्नी दिवस (Walt Disney) घोषित किया है।

 

वॉल्ट डिज़्नी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी कौन थे ?

उत्तर : वॉल्ट डिज़्नी एक अमेरिकी एनिमेटर, फिल्म निर्माता और व्यवसायी थे। उन्होंने डिज्नीलैंड, वॉल्ट डिज़्नी और वर्ल्ड रिज़ॉर्ट कि स्थापना किया था।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : वॉल्ट डिज़नी का जन्म 5 दिसंबर 1901 को शिकागो, इलिनोइस, U.S. में हुआ था।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर : वॉल्ट डिज़्नी की मृत्यु 15 दिसंबर 1966 को 65 वर्ष की आयु में में हुई थी।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी की मृत्यु कहाँ हुई थी ?

उत्तर : बरबैंक, कैलिफ़ोर्निया, यूएसए में।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी किस देश के थे ?

उत्तर : अमेरिका।

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी की पत्नी कौन थी ?

उत्तर : लिलियन बाउंड्स डिज़्नी

प्रश्न : वॉल्ट डिज़्नी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटियां – डायने डिज़्नी मिलर और शेरोन डिज़्नी (दत्तक पुत्री)

प्रश्न : डिज़नीलैंड थीम पार्क की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर : वॉल्ट डिज़नी का डिज़नीलैंड थीम पार्क, 17 मिलियन डॉलर में 17 जुलाई 1955 को कैलिफोर्निया के अनाहेम में खोला गया था।

प्रश्न : डिज़नीलैंड थीम पार्क कहां स्थित है ?

उत्तर : कैलिफोर्निया के अनाहेम (US) में

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *