“सुपर 30” के संस्थापक आनंद कुमार का जीवन परिचय | Anand Kumar (Founder of Super 30) Biography in Hindi
“सुपर 30” के संस्थापक आनंद कुमार का जीवन परिचय | Anand Kumar (Founder of Super 30) Biography in Hindi
आनंद कुमार का जीवन परिचय ( आनंद कुमार विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, सुपर 30 गर्लफ्रेंड, विवाद, संपत्ति ) | Anand Kumar Biography in hindi [ Anand Kumar Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, biopic, Movie, Super 30, Girlfriend, Controversies, Net worth ]
आनंद कुमार | Anand Kumar
गणितज्ञ, लेखक, एवं शिक्षक
Anand Kumar Biography in Hindi : दोस्तों! आनंद कुमार भारत के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ, लेखक, और शिक्षक हैं। वे भारत में प्रसिद्ध संस्था “सुपर 30” (Super 30) के संस्थापक हैं। उनका जीवन बहुत ही कठिनाइयों से भरा रहा है। जिसे पार करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की। आज वे कई लोगों के प्रेरणास्रोत हैं। आनंद कुमार का उद्देश्य उन गरीब बच्चों को आईआईटी और जेईई में प्रवेश करवाना है, जो बच्चे इसका सपना देखते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यो को देखते हुए, वर्ष 2010 में आनंद कुमार को एस॰ रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद’ शिक्षा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का जीवन परिचय | Anand Kumar (Founder of Super 30) Biography in Hindi
वर्ष 2019 में, आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित होकर उनके जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म “Super-30” बनाई गई थी। जो बॉक्स आफिस पर बम्बर हिट रही। इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया था। आनंद कुमार एक गणितज्ञ होने के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकओं में संपादक भी है। तो आईये आज के इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको ले चलते हैं, “Anand Kumar Biography in Hindi | ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार का जीवन परिचय” के सफर पर। जिसमें हम आनंद कुमार के जन्म से लेकर उनके सफल करियर के बारे में चर्चा करेंगे…
जानिए – भारत के मशहूर शिक्षक पटना वाले खान सर का जीवन परिचय | Khan Sir Patna wale biography in Hindi
Table of Contents
आनंद कुमार का जीवन परिचय : एक नजर में
पुरा नाम (Real Name) | आनंद कुमार (Anand Kumar) |
उपनाम (Nickname) | सुपर 30 मैन |
जन्म (Birth) | 1 जनवरी 1973 |
उम्र (Age) | 50 वर्ष (जनवरी 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | पटना, बिहार, भारत |
पिता (Father) | राजेंद्र प्रसाद |
माता (Mother) | जयंती देवी |
गृहनगर (Hometown) | पटना, बिहार, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | पटना हाई स्कूल, पटना, बिहार |
कॉलेज / विश्वविद्यालय (College/University) | बिहार नेशनल कॉलेज (बी एन कॉलेज) पटना, बिहार |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | SC (Schedule caste) |
जाति (Cast) | जानकारी नहीं |
राशि (Zodiac) | मकर राशि |
पेशा (Profession) | भारतीय गणितज्ञ, स्तंभकार |
जीवनसाथी (Spouse) | रितु रश्मी (पत्नी) |
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend | _____ |
प्रसिद्धि (Famous for) | शिक्षक, गणितज्ञ, लेखक और Super 30 के संस्थापक के रूप में। |
आनंद कुमार का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Anand Kumar Early Life & Family
Anand Kumar Early life and Family : दोस्तों ! आनंद कुमार का जन्म 1 जनवरी, 1973 को बिहार कि राजधानी पटना में एक गरीब परिवार में हुआ था। वे एक निचला वर्ग (Schedule caste) जाति से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता, राजेंद्र प्रसाद भारतीय डाक विभाग में एक क्लर्क थे। उनकी माँ जयंती देवी एक गृहणी हैं। आनंद कुमार के एक छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम प्रणव कुमार है, जो एक वायलिन वादक हैं।

Anand Kumar with his Parents
आनंद कुमार ने रितु रश्मी से शादी कि है, जो आईआईटी, रुड़की (IIT, Rurki) की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में वे एक उद्यमी हैं। इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम, जगत कुमार है।

Anand Kumar with his wife Ritu
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – राजेंद्र प्रसाद
माँ – जयंती देवी |
भाई-बहन (Siblings) | एक छोटा भाई – प्रणव कुमार (वायलिन वादक) |
पत्नी (Wife) | रितु (आईआईटी-रुड़की की पूर्व छात्रा) |
बच्चे (children) | बेटा – जगत कुमार |
आनंद कुमार कि शिक्षा | Anand Kumar Education
Anand Kumar Education : आनंद कुमार ने अपनी स्कुली पढ़ाई पटना हाई स्कूल, पटना, से पुरी की। उसके बाद उन्होने बिहार नेशनल कॉलेज (B.N. College) पटना, और पटना साइंस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पुरा किया।
गणित में थी गहरी रुचि |
Anand Kumar Biography in Hindi : आनंद कुमार शुरु से हीं पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उनकी गणित के विषय में काफी गहरी रूचि थी। अपनी प्रतिभा के बल पर ही उन्हें केंब्रिज विश्विद्यालय में पढ़ने का मौका भी मिला था। लेकिन घर कि माली हालत हालत अच्छी न होने के कारण वे वहां दाखिला नहीं ले सके। इसी दौरान, 3 अगस्त 1994 को उनके पिता का निधन हो गया। जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति और ख़राब हो गई।
जानिये – यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan (CEO of Youtube) biography in hindi
बचने पड़े थे पापड़ |
Anand Kumar Biography in Hindi : पिता के देहांत के बाद, उनके परिवार वालों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। घर चलाने के लिए आनंद कुमार और उनके परिवार ने पापड़ बेचने का काम किया। जहां आनंद कुमार साइकल पर गली-गली जाकर पापड़ बेचा करते थे। परिवार वाले आनंद कुमार का भरपूर साथ देते थे। जिसके चलते आनंद कुमार ने गरीब बच्चो को पढ़ाने के बारे में सोचा।
कहते हैं कि, आनंद कुमार को पढ़ने का बहुत शौक था। और वे अपने खाली समय में पटना की लाइब्रेरी में जाकर गणित के सवाल हल किया करते थे। लेकिन उन दिनो पटना कि लाइब्रेरी में अच्छे तथा बेस्ट राईटर की किताबे नहीं होती थी। और आनंद उन किताबों को खरिदने में असमर्थ थे। जिसकी वजह से वे वाराणसी में स्थित बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी- BHU) की लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने जाया करते थे।
आनंद कुमार का टीचिंग करियर | Anand Kumar Teaching Career
Anand Kumar Biography in Hindi : वर्ष 1992 में आनंद कुमार ने गणित विषय को अपने प्रोफेशन के रूप में चुना। इसके बाद, उन्होंने 500 रुपये महीने में एक कमरा किराये पर लिया और “रामानुज स्कूल ऑफ़ मेथेमेटिक्स” नाम से खुद के कोचिंग क्लास की शुरुआत की। शुरुआत में इसमें केवल 2 छात्र ही पढ़ते थे। बाद में छात्र बढ़ते चले गए और उनकी संख्या 36 हो गयी। तीसरे वर्ष उनके कोचिंग में छात्रों कि संख्या 500 तक चली गई।
बात वर्ष 2000 कि है, उस दौरान एक गरीब छात्र उनके पास पढ़ने आया। जो आईआईटी और जेईई (IIT & JEE) की कोचिंग करना चाहता था। लेकिन उसके पास फीस देने को पैसे नहीं थे। आनंद कुमार ने इस बच्चे को निःशुल्क पढ़ाया। जिसका नतीजा यह हुआ कि, वह बच्चा पढ़ने में होशियार था और आनंद कि कोचिंग के बाद, उसका चयन आईआईटी (IIT) में हो गया। इससे प्रेरित होकर आनंद कुमार ने सुपर 30 की शुरुआत की।
‘सुपर 30’ की शुरुआत |
Anand Kumar Biography in Hindi : वर्ष 2002 में, आनंद कुमार और उनके भाई ने मिलकर ‘सुपर 30’ की शुरुआत की। जिसमें आर्थिक रूप से गरीब और बेसहारा बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दिया जाता था। उन्होंने 30 गरीब और होनहार छात्रों को चुनने की योजना बनाई, जो आईआईटी कोचिंग का खर्च उठाने में असमर्थ थे। आनंद कुमार का उदेश्य उन 30 छात्रों को IIT (आईआईटी ) और JEE परीक्षा में पास करने के लिए तैयार करना था। उन्होंने उन 30 बच्चों के रहने, खाने-पीने के साथ मुफ्त शिक्षा तक कि सुविधा दी। जिसमें उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन आनंद कुमार ने हार नही मानी और दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य कि और बढ़ते गए।
आनंद कुमार को सफलता तब मिली जब उनके “सुपर 30” के 30 छात्र IIT और JEE परीक्षा में कामयाब हुए। यह आनंद कि सबसे बड़ी कामयाबी थी। आज उनके छात्र एक अच्छे इंजीनियर है, और अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA में वैज्ञानिक के रूप में भी शामिल हैं।
जानिये – भारत के महान गणितज्ञ एस. रामानुजन का जीवन परिचय | S. Ramanujan Biography in hindi
सुपर 30 का प्रबंधन | Super 30 Management
Anand Kumar Biography in Hindi : सुपर 30 में हर साल मई में कोचिंग द्वारा एक इंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है। जिसमे 30 छात्रों का चयन किया जाता है। इसमें वैसे छात्र भाग लेते थे, जो फीस भरने में असमर्थ हो। जो छात्र इस इंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाते हैं, संस्थान द्वारा इन छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, स्टडी मटेरियल के साथ-साथ उनके रहने और खाने की भी व्यवस्था की जाती है। जहाँ इन छात्रों को आईआईटी (IIT) के इंट्रेंस एग्जाम के लिए तैयार किया जाता है।

Anand Kumar with his brother Pranav Kumar
आनंद के छोटे भाई प्रणव कुमार “सुपर 30” का मैनेजमेंट संभालते है। “सुपर 30” का प्रबंधन को सफल बनाने में, आनंद की माँ और उनके छोटे भाई का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
जानिए – भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman Biography in hindi
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 168 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.68 मीटर फीट इंच – 5′ 6″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 70 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | काला |
आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म | Anand Kumar

A Sceen of movie Super 30
Anand Kumar Biography in Hindi : दोस्तों! आनंद कुमार के जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। लेकिन उन्होंने कभी हार ना मानते हुए आगे बढ़ते रहे। उन्हें यह साबित कर दिया कि, अगर व्यक्ति का संकल्प दृढ़ हो, तो वह इंसान कुछ भी कर सकता है। उनकी कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। और आनंद कुमार खुद कई लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं। आनंद कुमार के प्रेरक और संघर्षपूर्ण जीवन को देखते हुए आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म “Super 30” बनाई गई है। जिसमे प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है।

Anand Kumar with Hritik Roshan
यह फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज कि गई थी। आनंद के जीवन पर बनी फिल्म “Super 30” को लोगों का बहुत प्यार मिला और यह फिल्म बॉक्स आफिस पर बम्बर हिट रही। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को बखूबी निभाया था। और आनंद कुमार के भाई प्रणव कुमार का किरदार नंदीश सिंह ने निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।
आनंद कुमार कि पसंदीदा चीजें | Anand Kumar favorite things
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player) | क्रिकेटर- सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी |
फिल्म निर्माता (Favorite Film Producer) | जेम्स केमरून (James Cameron) |
वैज्ञानिक (Favorite Scientist) | ए.पी.जे. अब्दुल कलाम |
शौक (Hobbies) | किताबें पढ़ना, बच्चों को पढ़ाना और लिखना |
आनंद कुमार से जुड़े विवाद | Anand Kumar Controversies
- जुलाई 2018 में, आनंद कुमार के छात्रों द्वारा उनपर लोकप्रियता हासिल करने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। कुछ छात्रों ने उनपर आरोप लगाते हुए कहा कि, आनंद कुमार ने वर्ष 2018 में आईआईटी जेईई परीक्षा में 30 में से 26 छात्रों के उत्तीर्ण होने का भ्रामक दावा करते हुए अपने प्रशिक्षण केंद्र की सफलता दर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। इस बारे में उनके छात्रों ने बताया कि, सुपर-30 बैच में से केवल 3 ही स्टुडेंट आईआईटी जेईई के लिए अर्हता प्राप्त करने में सक्षम थे। कुछ छात्रों ने कहा कि, जब आनंद कुमार से सुपर -30 में नामांकन के लिए भारत अनेक राज्यों और शहरों के छात्रों ने संपर्क किया, तो वह उन्हें रामानुजम प्रशिक्षण संस्थान भेजा। एक छात्र के पिता ने बताया कि, “छात्रों को निर्देश दिया गया था कि वे सुपर-30 में प्रवेश करने से पहले एक अच्छी फीस देकर एक वर्ष के लिए संस्थान में उपस्थित हों, जिसके बाद शुल्क वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, शुल्क उन्हें कभी वापस नहीं किया गया था।” हालांकि, आनंद कुमार ने इन सभी दावों का खंडन करते हुए कहा कि, “यह उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनके सुपर -30 की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का एक प्रयास था।”
- वर्ष 2019 में, गौहाटी उच्च न्यायालय ने आनंद कुमार को “शिक्षकों और छात्र” को 50 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया, जिन्होंने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके अलावा 28 नवंबर, 2019 को उन्हें अदालत में पेश होने का आदेश दिया।
जानिये- एनडीटीवी के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का जीवन परिचय | Ravish Kumar biography in hindi
आनंद कुमार को मिले सम्मान एवं पुरस्कार | Anand Kumar Awards & Rewards
- वर्ष 2010 में आनंद कुमार को गणित में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए महान गणितज्ञ एस॰ रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- नवम्बर 2010 में शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय काम के लिए उन्हें ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद’ शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2010 में, टाइम मैगज़ीन द्वारा इन्हें और इनकी कक्षा को सर्वश्रेष्ठ एशिया की सूची में शामिल किया गया था।
- वर्ष 2009 में वंचित लोगों को मुफ्त कोचिंग पढ़ाने के लिए आनंद कुमार का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज़ किया गया है।
आनंद कुमार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Anand Kumar
- क्या आनंद कुमार धूम्रपान करते हैं ?- ज्ञात नहीं।
- क्या आनंद कुमार शराब पीते हैं ?- ज्ञात नहीं।
- आनंद कुमार का जन्म बिहार के पटना में एक गरीब परिवार में हुआ था।
- वे एक एससी (SC – Schedule caste) जाति से ताल्लुक रखते हैं।
- उनके पिता भारतीय डाक विभाग में एक क्लर्क थे और माँ एक गृहणी हैं।
- आनंद कुमार के एक छोटे भाई का नाम प्रणव कुमार है, जो एक वायलिन वादक हैं।

Anand Kumar with all his Family
- आनंद कुमार कि शादी रितु रश्मी से हुई है, जो वर्तमान में वे एक उद्यमी हैं। इस दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है।

Anand Kumar with his Son Jagat
- आनंद कुमार शुरु से हीं गणित के विषय में काफी गहरी रूचि थी। जिसके चलते उन्हें केंब्रिज विश्विद्यालय में पढ़ने का मौका भी मिला था।
- वर्ष 1994 को उनके पिता का निधन हो गया। जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति और ख़राब हो गई थी।
- पिता के देहांत के बाद, घर चलाने के लिए आनंद कुमार और उनके परिवार ने पापड़ बेचने का काम किया।
- आनंद कुमार साइकल पर गली-गली जाकर पापड़ बेचा करते थे।
- आनंद कुमार को पढ़ने का बहुत शौक था। और वे वाराणसी में स्थित बीएचयू (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी- BHU) की लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने जाया करते थे।
- वर्ष 2002 में, आनंद कुमार और उनके भाई ने मिलकर ‘सुपर 30’ की शुरुआत की थी।
- आज उनके छात्र एक अच्छे इंजीनियर है, और अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA में वैज्ञानिक के रूप में भी शामिल हैं।
- मार्च 2009 में, सुपर 30 पर एक घंटे का कार्यक्रम डिस्कवरी चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था।
- आनंद कुमार को बीबीसी द्वारा प्रसारित कार्यक्रमों में भी शामिल किया गया है।
- वंचित लोगों को मुफ्त कोचिंग पढ़ाने के मामले में इनका हुआ जिसकी वजह से इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (2009) में दर्ज़ किया गया।
- उनके भाई और मां ने आनंद कुमार का भरपूर सहयोग दिया है।
- वर्ष 2017 में, आनंद कुमार अमिताभ बच्चन द्वारा आयोजित लोकप्रिय भारतीय क्विज़ शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) पर आए थे।
- आनंद कुमार अपने पसंदीदा फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून से भी मिल चुके है।
आनंद कुमार के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : आनंद कुमार कौन है ?
उत्तर : आनंद कुमार भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ, शिक्षक और एक लेखक है। वे ‘सुपर 30’ के संस्थापक हैं। आनंद कुमार को भारत में शिक्षा के विकास के लिए वर्ष 2010 में एस॰ रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न : आनंद कुमार का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : आनंद कुमार का जन्म जन्म 1 जनवरी 1973 को बिहार के पटना में हुआ था।
प्रश्न : आनंद कुमार की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 50 वर्ष (जनवरी 2023 मे)
प्रश्न : आनंद कुमार किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : आनंद कुमार किस राज्य से हैं ?
उत्तर : बिहार
प्रश्न : आनंद कुमार किस खेल से संबंधित हैं ?
उत्तर : शिक्षा के क्षेत्र से
प्रश्न : आनंद कुमार की पत्नी कौन है ?
उत्तर : आनंद कुमार कि पत्नी रितु रश्मी हैं, जो आईआईटी, रुड़की (IIT, Rurki) की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में वे एक उद्यमी हैं।
प्रश्न : आनंद कुमार के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटा- जगत कुमार
प्रश्न : सुपर 30 (Super 30) की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : आनंद कुमार
प्रश्न : सुपर 30 (Super 30) के संस्थापक (founder) कौन हैं ?
उत्तर : आनंद कुमार
प्रश्न : आनंद कुमार ने सुपर 30 (Super 30) की शुरुआत कब किया था ?
उत्तर : आनंद कुमार ने वर्ष 2002 में सुपर 30 की स्थापना कि थी।
प्रश्न : सुपर 30 (Super 30) की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : वर्ष 2002 में
प्रश्न : आनंद कुमार की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : आनंद कुमार की कुल संपत्ति
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ आनंद कुमार (Anand Kumar) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।