बेहद ही ग्लैमरस है महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस। कई फिल्मों में गा चुकी हैं गाने।

Amruta Fadnavis Biography in Hindi | अमृता फडणवीस जीवन परिचय

अमृता फडणवीस का जीवन परिचय (अमृता फडणवीस, विकी, जन्म, शिक्षा, घर, परिवार, करियर, बैंकर, गायन, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Amruta Fadnavis Biography in Hindi [ Amruta Fadnavis, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Banker, Singer, Controversies, marriage, Children, Net worth ]

 

अमृता फडणवीस | Amruta Fadnavis

एक बैंकर, गायिका और एक सामाजिक कार्यकर्ता


Amruta Fadnavis Biography in Hindi : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, हाल ही में महाराष्ट्र में राजनीतिक उठा-पटक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कमान संभाली हैं। जबकि उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने उनका हर कदम पर साथ दिया है। जी हां दोस्तों, उनकी पत्नी अमृता फडणवीस है, और अक्सर वे अपनी खूबसूरती और अपनी लाइफ स्टाइल के लिए लाइमलाइट में रहती है। अमृता फडणवीस भले ही एक नेता की पत्नी है और कई राजनीतिक मौकों पर वह अपने पति के साथ भी होती है, लेकिन इसके बावजूद वे अन्य नेताओं की पत्नीयों की तरह राजनीतिक में सक्रिय नहीं हैं।

Advertisement

दोस्तों, जहां कई अन्य नेताओं की पत्नियां अपने पति के नाम से जानी जाती हैं, वहीं इसके उलट अमृता फडणवीस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं, कौन है अमृता फडणवीस? और उनके ग्लैमरस लुक से लेकर उनके सफल जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से। तो बनें रहें आज के हमारे ” Amruta Fadnavis Biography in Hindi | अमृता फडणवीस का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

जानिए – सुरों की साम्राज्ञी दिवंगत लता मंगेशकर का जीवन परिचय | Lata Mangeshker biography in hindi

 

कौन हैं अमृता फडणवीस | Who is Amruta Fadnavis ?

Amruta Fadnavis Biography in Hindi : दोस्तों, अमृता फडणवीस एक भारतीय बैंकर, अभिनेत्री, गायक और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह एक्सिस बैंक के साथ वाइस प्रेसिडेंट – ट्रांजेक्शन बैंकिंग के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र के वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कि पत्नी के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में एक अंतर्राष्ट्रीय शांति पहल ‘नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट – 2017’ में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जबकी, वर्ष 2016 में उन्हें बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए “सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार-2016” से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के गाने में अपनी आवाज भी दी है। वर्ष 2020 में, अमृता फडणवीस का एसिड अटैक सरवाइवर्स के लिए गाया हुआ एक गाना लोगों के बीच खूब पसंद किया गया था। 

Amruta Fadnavis Biography in Hindi | अमृता फडणवीस जीवन परिचय

Amruta Fadnavis Biography in Hindi | अमृता फडणवीस जीवन परिचय

वर्ष 2014 में जब देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे, तो अमृता फडणवीस सीएम हाउस जाने वाली सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी बनी। लेकिन अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र की प्रथम महिला के रूप में अपनी जिंदगी गुजारने के बजाय, अपने व्यक्तित्व और अपने पैशन को फॉलो किया। जिसके बदौलत उन्होंने समाज में अपना एक अस्तित्व कायम किया और आज वह कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। अगर हम उनके ट्विटर अकाउंट को देखें तो वह अपने आप को एक ” फ्री स्पिरिट ” बताती हैं। तो अमृता फडणवीस के बारे में आगे जानने के लिए जुड़े रहें हमारे, Amruta Fadnavis Biography in Hindi | अमृता फडणवीस का जीवन परिचय ” के इस लेख में।

जानिए – भारतीय सिंगर और एंटरप्रेन्योर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi

 

अमृता फडणवीस का जीवन परिचय : एक नजर में 

नाम (Name) : अमृता रानाडे (Amruta Ranade)

जन्म (Birth) : 9 अप्रैल 1979 (43 वर्ष- 2022 में)

जन्म स्थान (Birth Place) :नागपुर, महाराष्ट्र (भारत)

पिता (Father) :  डॉ. शरद रानाडे (नेत्ररोग विशेषज्ञ)

माता (Mother) : डॉ. चारुलता रानाडे (डॉक्टर)

गृहनगर (Hometown) :  नागपुर, महाराष्ट्र (भारत)

आवास (Residence) :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुल (School) : सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, नागपुर

कॉलेज (College) : जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, नागपुर;

सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे

शिक्षा (Education) : स्नातक, वित्त में एमबीए, और कराधान कानूनों का अध्ययन।

राशि (Zodiac) :मिथुन राशि

राष्ट्रीयता (Nationality) :  भारतीय

मान्यता (Religion) :  हिन्दू

जाति (Caste) : ब्राह्मण

पेशा (Profession) :गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और बैंकर

पति (Husband) : देवेंद्र फडणवीस

 

अमृता फडणवीस का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Amruta Fadnavis Early Life & Education

Amruta Fadnavis Biography in Hindi : अमृता रानाडे का जन्म 9 अप्रैल, 1979 को महाराष्ट्र के  नागपुर में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। उनके पिता, डॉ. शरद रानाडे पेशे से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और उनकी मां, डॉ. चारुलता रानाडे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। एक शिक्षित परिवार में जन्मी अमृता फडणवीस बचपन से ही मेधावी रही हैं और 6 साल की छोटी उम्र से ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था।

अमृता फडणवीस | Amruta Fadnavis

अमृता फडणवीस | Amruta Fadnavis

यदि उनके शुरुआती शिक्षा की बात करें तो, अमृता फडणवीस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह नगर नागपुर के एक स्थानीय स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पुरी की। अपने स्कूल के दिनों में वह राज्य स्तर की अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी भी रही थीं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, नागपुर से स्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने वित्त में एमबीए किया और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कराधान कानूनों मे भी अध्ययन किया है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height)

से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight)

59 Kg

आंखों का रंग (eye color)

हल्का भूरा
बालों का रंग (Hair color)

काला

 

अमृता फडणवीस का शुरुआती करियर | Amruta Fadnavis starting Career

Amruta Fadnavis Career : अमृता फडणवीस ने, वर्ष 2003 में एक्सिस बैंक में कार्यकारी कैशियर के रूप में अपने करियर कि शुरूआत की थी। और कुछ सालो बाद, उन्होंने नागपुर में एक्सिस बैंक की व्यापार शाखा का नेतृत्व किया। वह पिछले 17 सालों से एक्सिस बैंक के साथ जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में वह एक्सिस बैंक के साथ वाइस प्रेसिडेंट – ट्रांजेक्शन बैंकिंग के पद पर कार्य कर रही हैं।

जनवरी 2015 में वह मुंबई स्थित वर्ली में कॉर्पोरेट कार्यालय में चली गईं और अपने पति, देवेंद्र फडणवीस के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने एक्सिस बैंक के साथ काम करना जारी रखा। बैंकिंग के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए सराहनीय कामों के लिए, वर्ष 2016 में उन्हें बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए ‘सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार-2016’ से सम्मानित किया गया था।

जानिए – बीसी आंटी के नाम से मशहूर स्नेहिल दीक्षित मेहरा का जीवन परिचय | Snehil Dixit Mehra biography in hindi

 

एक गायिका के रूप में बनाई अपनी पहचान | Amruta Fadnavis Singing career

Amruta Fadnavis Biography in Hindi : बचपन में शास्त्रीय संगीत प्रशिक्षित होने की वजह से, बैंकिंग क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ अमृता फडणवीस ने गायकी के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमाने के बारे में सोचा। और टी-सीरीज के द्वारा एक गायिका के रूप में, वर्ष 2017 में अमृता फडणवीस का पहला म्यूजिक वीडियो ” फिर से ” रिलीज किया गया। इसमें उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। उस समय, इस वीडियो को एक दिन में 7 लाख बार देखा गया था। जबकि तीन दिन में इसे 14 लाख व्यूज मिले थे।

इसके बाद वर्ष 2018 में, उनके द्वारा गाया गया ” मुंबई रिवर एंथम ” को भी दशकों से काफी सराहना मिली थी। जो मुंबई-पोइसर, दहिसर, ओशिवारा और मीठी की चार नदियों को बचाने के लिए गाया गया था।

Amruta Fadnavis as an Singer

Amruta Fadnavis as a Singer

वर्ष 2016 में उन्होंने, प्रकाश झा की फिल्म, ‘जय गंगाजल’ से बतौर प्लेबैक सिंगर के रूप में शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने एक गाना “सब धन माटी” गाया था। इसके अलावा, उन्होंने भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के जीवन पर आधारित एक बायोपिक संघर्ष यात्रा पर भी एक गीत गाया था।

वर्ष 2020 में अमृता फडणवीस ने ‘एसिड अटैक सरवाइवर्स’ के लिए एक गाना “अलग मेरा ये रंग है”, गाया था। उस समय उनके द्वारा गाया हुआ यह गीत, लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा था। इसके अलावा वे कोरोना योद्धाओं के लिए “तू मंदिर तू शिवाला” और महिला सशक्तिकरण के लिए “टीला जागु दिया” जैसे गीत गा चुकी हैं।

अभी हाल ही में, वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि के अवसर पर अमृता फडणवीस का एक नया गीत, ‘ सांकृत भजन शिव तांडव स्तोत्र ‘ सॉन्ग लॉच किया गया था। टाइम्स म्यूजिक द्वारा जारी, इस सॉन्ग को 4 जुलाई 2022 तक यूट्यूब पर 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 

जानिए – बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान का जीवन परिचय | Sara Ali Khan biography in hindi

 

एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में | Amrita Fadnavis as a social activist

Amruta Fadnavis Biography in Hindi : दोस्तों, अमृता फडणवीस ने समाज कि भलाई के लिए कई सराहनीय काम किए हैं। जिसमें उन्होंने एसिड अटैक सरवाइवर्स और कोरोना वॉरियर्स के लिए गाने तो गए ही थे, इसके अलावा भी उन्होंने समाज की भलाई के लिए कई अहम कार्य किए हैं। 

  • वर्ष 2017 में, अमृता फडणवीस ने वर्ली स्थित, नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए एक फैशन शो आयोजित किया था। जिसे “एसिड अटैक विक्टर्स” का नाम दिया गया था। अमृता के द्वारा आयोजित इस शो को दिव्याज फाउंडेशन ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के सहयोग से समर्थन दिया था। इस कार्यक्रम के दौरान, महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए मुआवजे की राशि को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 2019 में, अमृता फडणवीस और दिव्याज फाउंडेशन ने मिलकर, मुंबई की मलिन बस्तियों से 7 से 15 वर्ष की आयु के वंचित स्कूली बच्चों के लिए “मिट्टी के सितारे” नामक एक संगीत प्रतिभा शो शुरू किया था, जिसका उद्देश्य गायन और वाद्य संगीत की विभिन्न शैलियों में चयनित उम्मीदवारों को सहायता प्रदान करना था। जबकी, यह उन गरीब बच्चों के लिए एक बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी थी।

 

अमृता और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात | Amruta & Devendra Fadnavis first meet

Amruta Fadnavis Biography in Hindi : दोस्तों, अमृता और देवेंद्र फडणवीस की प्रेम कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। अमृता को पहली नजर में देखते ही, उन्होंने अमृता से शादी करने का मन बना लिया था।

करीबी दोस्तों के अनुसार, अमृता और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात उनके घर पर ही हुई थी। दोनों ने एक घंटे की चर्चा के बाद ही शादी का फैसला कर लिया। उस समय बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, देवेंद्र फडणवीस की पसंदीदा अभिनेत्री थी। और जब उन्होंने अमृता को पहली बार देखा तो, उन्हें वह काजोल जैसी लगी। जिसके बाद उन्होंने अमृता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

एक इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि, जब वे अमृता से पहली बार मिले थे तो, उन्होंने अमृता से कहा कहा कि, ” तुम बिल्कुल काजोल जैसी दिखती हो। “ इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और पहली बार देखने के बाद ही उन्होंने अमृता से शादी करने का मन बना लिया था। जिसके बाद उन्होंने पहली मुलाकात में ही अमृता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

जानिए – पंजाबी सिंगर बप्पी लहरी का जीवन परिचय | Bappi Lahiri biography in hindi

 

निजी जीवन (Personal Life)

Amruta Fadnavis Family : अमृता फडणवीस कि शादी 17 नवंबर 2005 को देवेंद्र फडणवीस से हुई थी। तब अमृता फडणवीस एक्सिस बैंक में काम करती थी। जबकी देवेंद्र फडणवीस एक विधायक थे और एक विधायक के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा था। देवेंद्र और अमृता की एक सात साल की बेटी भी है, जिसका नाम- दिविजा फडणवीस है।

अमृता फडणवीस अपने पति और बेटी के साथ।

अमृता फडणवीस अपने पति और बेटी के साथ।

आपको बता दें कि अमृता के पति, देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के पद पर कार्यरत हैं। और वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक वे महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

जानिए – भारत के सबसे बड़े नियामक बैंक एसबीआई कि एमडी एंड सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य का जीवन परिचय | Arundhati Bhattacharya biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – डॉ. शरद रानाडे (नेत्ररोग विशेषज्ञ)

माँ – डॉ. चारुलता रानाडे (स्त्री रोग विशेषज्ञ)

पति (Husband)

देवेंद्र फडणवीस

बच्चे (Childrens)

एक बेटी – दिविजा फडणवीस

 

अमृता फडणवीस से जुड़े विवाद | Amruta Fadnavis Controversies

  • अक्टूबर 2018 में, अमृता फडणवीस ने भारत के पहले लक्जरी क्रूज लाइनर ‘अंगरिया’ की उद्घाटन यात्रा में भाग लिया था। उस दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने, और नाव के किनारे पर बैठकर सेल्फी लेने और वीडियो बनाने का एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया था। इस दौरान, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के दौरान अमृता फडणवीस ने जहाज के सुरक्षित क्षेत्रों में लौटने के लिए सुरक्षाकर्मियों के कई अनुरोध को कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया था। जिसके कारण, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमृता फडणवीस की काफी आलोचना की गई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी इस गलती के लिए माफी भी मांगी थी।
  • सितंबर 2019 में, अमृता फडणवीस ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए, उन्हें ” हमारे देश के राष्ट्रपिता “ कहकर संबोधित कर दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अमृता को जमकर ट्रोल किया गया था। उस दौरान एक दिग्गज नेता की पत्नी होने पर, उनके सामान्य ज्ञान का काफी मज़ाक उड़ाया गया था।

जानिए – आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर का जीवन परिचय | Chanda Kochhar biography in hindi

 

अमृता फडणवीस को मिले पुरस्कार और सम्मान

  • वर्ष 2017 में उन्हें महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2017 में, आई एम वुमन अवार्ड्स-2017 में द वूमन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2017 में हीं ऑल लेडीज़ लीग और डिवाइन वाइब्रेशन्स द्वारा महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्टता के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार- 2017 से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2016 में बैंकिंग और वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सूर्यदत्त राष्ट्रीय पुरस्कार-2016 से सम्मानित।
  • वर्ष 2016 में वुमन ऑफ द ईयर – 2015 को सेना, वायु सेना, नौसेना (एएएन फाउंडेशन) द्वारा सम्मानित किया गया था। यह सम्मान होने समाज में महिला की गरिमा और समानता की सेवा के लिए मिला था।
  • वर्ष 2016 में लोकमत मोस्ट स्टाइलिश आइकॉन – पॉवर वुमन अवार्ड 2016 से सम्मानित।
  • JITO (जैन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन) शक्ति महिला पुरस्कार मिला था।
  • नेल्सन मंडेला मानवतावादी पुरस्कार और मान्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित।

 

अमृता फडणवीस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Amruta Fadnavis

  • अमृता फडणवीस का जन्म नागपुर में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने 6 वर्ष की उम्र में शास्त्रीय संगीत मे प्रशिक्षण लिया है। और स्कूल के दिनों में वे under-16 की टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं।
  • अमृता से मिलने पर देवेंद्र फडणवीस ने पहली ही मुलाकात में उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
  • जब अमृता और देवेंद्र फडणवीस की शादी वर्ष 2005 में हुई थी, तब देवेंद्र फडणवीस एक विधायक थे और अमृता, एक्सिस बैंक में काम करती थी।
  • 31 अक्टूबर 2014 को जब देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे, तो अमृता फडणवीस सीएम हाउस जाने वाली सबसे कम उम्र की फर्स्ट लेडी बनी।
  • अमृता फडणवीस अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।
  • प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल में वे बतौर प्लेबैक सिंगर काम कर चुकी हैं।
  • वर्ष 2020 में अमृता फडणवीस का एसिड अटैक सरवाइवर्स के लिए गाया हुआ गाना खूब चर्चा में रहा था।
  • अगर उनके ट्विटर अकाउंट को देखें तो वह अपने आप को ” फ्री स्पिरिट ” बताती हैं।
  • उन्होंने कोरोना योद्धाओं के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए भी गाना गाया है।

 

अमृता फडणवीस के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अमृता फडणवीस कौन है ?

उत्तर : अमृता फडणवीस एक बैंकर, गायिका, डांसर और एक सामाजिक कार्यकर्ता है। वर्तमान में वे एक्सिस बैंक में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा भी वर्तमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं।

प्रश्न : अमृता फडणवीस का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था।

प्रश्न : अमृता फडणवीस की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 43 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : अमृता फडणवीस किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र से।

प्रश्न : अमृता फडणवीस की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : देवेंद्र फडणवीस से।

प्रश्न : अमृता फडणवीस के पति कौन हैं ?

उत्तर : अमृता फडणवीस के पति का नाम देवेंद्र फडणवीस है और वे वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य के डिप्टी सीएम हैं। इससे पहले वे वर्ष 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं।

प्रश्न : अमृता फडणवीस की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण जाति।

प्रश्न : अमृता फडणवीस के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी- दिविजा फडणवीस।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *