मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in Hindi

मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in Hindi

मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय( मिलिंडा गेट्स, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, माइक्रोसॉफ्ट, पति, बच्चे, तलाक, विवाद, संपत्ति, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ) | Melinda Gates Biography in hindi [ Melinda Gates, wiki, birth, age, education, career, family,  business, Microsoft, husband, children, controversies, net worth, Bill & Melinda Gates foundation ]

 

मिलिंडा गेट्स | Melinda Gates

भारतीय व्यवसायी

Melinda Gates Biography in Hindi : दोस्तों, मेलिंडा गेट्स एक अमेरिकन महिला व्यवसायी और एक समाजसेवी हैं। ये ” बिल तथा मेलिण्डा गेट्स फाउंडेशन ” की सह-संस्थापक भी हैं। यह विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स की पुर्व पत्नी हैं। हाल ही में, वर्ष 2021 में यह अपने पति बिल गेट्स से तलाक लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। मेलिंडा गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट कि पूर्व महाप्रबंधक भी रह चुकी हैं। इन्होंने अपने पति के साथ मिल कर, समाज की भलाई के लिए कई क्षेत्र जैसे – स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास इत्यादि क्षेत्रों में काम किया है।

Advertisement

फोर्ब्स पत्रिका द्वारा, मेलिंडा गेट्स को लगातार दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया है। इन्हें और इनके पति को संयुक्त रूप से ‘अमेरिकी राष्ट्रपति पदक’ और ‘फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” मेलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in Hindi “ जिसमें हम इनके जन्म से लेकर बिल गेट्स की पत्नी और तलाक तक की सभी तथ्यों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जानिए – भारत की सबसे अमीर महिला और व्यवसायी सावित्री जिंदल का जीवन परिचय

मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in Hindi

मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय | Melinda Gates Biography in Hindi

 

Table of Contents

मिलिंडा गेट्स का जीवन परिचय : एक नजर में ।

नाम (Name) मेलिंडा एन फ्रेंच गेट्स (Cyrus Pallonji Mistry)
जन्म (Birth) 15 अगस्त 1964 (शनिवार)
उम्र (Age) 58 वर्ष – 2022 में
जन्म स्थान (Birth Place) डालास, टेक्सस, संयुक्त राज्य अमेरिका
पिता (Father) रेमंड जोसेफ फ्रेंच जूनियर (एयरोस्पेस इंजीनियर)
माता (Mother) ऐलेन एग्नेस अमेरलैंड (गृहिणी)
गृहनगर (Hometown) डालास, टेक्सस, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्कुलिंग (Schooling)
  • सेंट मोनिका कैथोलिक स्कूल, डलास, टेक्सास, UAS
  • डलास, टेक्सास, यूएसए की उर्सुलाइन अकादमी
विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education)
  • कंप्यूटर विज्ञान के स्नातक
  • अर्थशास्त्र में अभिविन्यास के साथ एमबीए
राष्ट्रीयता (Nationality) अमेरिकन
राशि (zodiac) सिंह राशि
धर्म (Religion) ईसाई धर्म ( रोमन कैथोलिक )
पेशा (Profession) व्यवसायी, परोपकारी, महिलाओं और लड़कियों के लिए वैश्विक अधिवक्ता
सह-संस्थापक (Co- founder) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
जीवनसाथी (Wife) बिल गेट्स (वि॰ – 1994 और तलाक – 2021 में)
प्रसिद्ध (Famous for) अमेरिकी व्यवसायी बिल गेट्स की पूर्व पत्नी और ‘बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन‘ कि को-फाउंडर होने के नाते

 

मिलिंडा गेट्स का प्रारंभिक जीवन | Melinda Gates Early Life

Melinda Gates Biography in Hindi : Early Life दोस्तों, मिलिंडा गेट्स का जन्म 15 अगस्त 1964 को संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित टेक्सास के डालास में हुआ था। मेलिंडा गेट्स के बचपन का नाम, मेलिंडा एन फ्रेंच है। इनके पिता, रेमंड जोसेफ फ्रेंच जूनियर एक एयरोस्पेस इंजीनियर थे। जबकी इनकी माँ, एलेन एग्नेस अमेरलैंड एक गृहिणी थी। ये अपने माता पिता के चार संतानों में दूसरी संतान हैं और मेलिंडा की एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई हैं।

जानिए – भारत की महिला व्यवसायी सुधा मूर्ति का जीवन परिचय।

 

मिलिंडा गेट्स की शिक्षा  | Melinda Gates Education

Melinda Gates Biography in Hindi : Education – मेलिंडा ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने घर के स्थानीय और एक कैथोलिक स्कूल, सेंट मोनिका कैथोलिक स्कूल से शुरू की। अपने स्कूल में लिखिए कक्षा में शीर्ष छात्र थी। जब मिलिंडा 14 वर्ष की थी तब इनके पिता ने इन्हें एक टीचर से मिलवाया था, जिन्होंने मिलिंडा को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी थी। कंप्यूटर के बारे में जानने के बाद मिलिंडा कि कंप्यूटर में रूचि बढ़ने लगी और बहुत ही जल्द इन्होने कंप्यूटर गेम और बेसिक प्रोग्रामिंग भाषा में अपनी रुचि विकसित कर ली थी।

वर्ष 1982 में मिलिंडा ने डलास के उर्सुलाइन एकेडमी से अपनी प्रारंभिक शिक्षा खत्म करने के बाद, वर्ष 1986 में ड्यूक विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद, वर्ष 1987 में इन्होंने ड्यूक के फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए कि डिग्री प्राप्त की।

 

शारीरिक संरचना |

लम्बाई ( Height ) 

सेंमी में – 170 सेमी

मीटर में – 1.70m

फीट में– 5′ 7″

वजन ( Weight ) 

60 kg

आँखों का रंग (Eye color) 

भूरा
बालो का रंग (Hair color) 

सुनहरा भूरा

 

मिलिंडा गेट्स का करियर | Melinda Gates Business Career

Melinda Gates Career :  अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, मिलिंडा गणित और कंप्यूटर प्रोग्राम के बच्चों पढ़ाने लगी। कंप्यूटर प्रोग्राम से स्नातक करने के बाद इन्हें कंप्यूटर की अच्छी खासी नॉलेज थी और कुछ समय बच्चों को पढ़ाने के बाद मिलिंडा, मल्टीमीडिया उत्पादों के विकास के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में एक मार्केटिंग मैनेजर के रूप में शामिल हो गई। जहां मिलिंडा, विभिन्न मल्टीमीडिया उत्पादों के विकास का नेतृत्व करती थीं। 

इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट में काम करते हुए इन्होंने सीनेमेनिया, एनाकार्टा, प्रकाशक, माइक्रोसॉफ्ट बॉब, मनी, वर्क्स (मैकिटोश) और वर्ड जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया। इससे पहले मिलिंडा ने, एक्सपीडिया पर भी काम किया था। जो वर्तमान में सबसे लोकप्रिय यात्रा बुकिंग वेबसाइटों में से एक है।

मिलिंडा गेट्स | Melinda Gates

मिलिंडा गेट्स | Melinda Gates

वर्ष 1990 के दशक की शुरुआत में मिलिंडा को सूचना उत्पादों के महाप्रबंधन नियुक्त किया गया था। मिलिंडा इस पद पर वर्ष 1996 तक रही। वर्ष 1996 में अपना परिवार बढ़ाने के लिए इन्होंने माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया।

वर्ष 1996 में मिलिंडा, ड्यूक विश्वविद्यालय के न्यासी बोर्ड के सदस्य के रूप में शामिल हुई थी और वर्ष 2003 तक इसके साथ जुड़ी रहीं। मिलिंडा हर साल शुरू हर साल होने वाले वार्षिक बिल्डरबर्ग समूह सम्मेलन में भाग लेती रही हैं। वर्ष 2004 से ये वाशिंगटन पोस्ट कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। इससे पहले ये ड्रगस्टोर डॉट कॉम के निदेशक मंडल में भी रही थीं, लेकिन परोपकारी परियोजनाओं पर काम करने के लिए अगस्त 2006 में इन्होंने यह कंपनी छोड़ दी।

जानिए – अमेरिका की महिला व्यवसायी और प्रसिद्ध एंकर ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय।

 

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन | Bill & Melinda Gates Foundation

Bill & Melinda Gates Foundation : वर्ष 2000 में मिलिंडा ने अपने पति बिल गेट्स के साथ मिलकर ” बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ” की स्थापना की थी। इनके द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन, पारदर्शिता से संचालित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा चैरिटेबल फाउंडेशन था। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, कृषि, कम प्रतिनिधित्व वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कॉलेज, छात्रवृत्ति, एड्स, कैंसर जैसी बीमारियों के निवारण हेतु काम करती है। इसके अलावा यह संस्था, समस्याओं के लिए कोष दान में देता था। जो सरकार द्वारा नजरअंदाज कर दी जाती थी।

वर्ष 2000 में शुरु हुई यह फाउंडेशन, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों के क्षेत्र में काम करती है। इस संस्था ने अमेरिका में शिक्षा पर भी काफी काम किया है। हाल ही में आए कोरोनावायरस की महामारी में बिल और मेलिंडा गेट्स ने कोरोना वायरस के वैक्सीन के लिए काफी धन निवेश किया था। और कोविड-19 के इलाज के लिए शोध को दान भी दिया है।

लोगों से मिलते हुए बिल और मेलिंडा गेट्स।

लोगों से मिलते हुए बिल और मेलिंडा गेट्स।

 

पिवट वेंचर्स की स्थापना | 

वर्ष 2015 में मिलिंडा गेट्स ने एक नई कंपनी पिवट वेंचर्स की स्थापना की। मिलिंडा द्वारा शुरू की गई यह कंपनी, यूएस की महिलाओं और परिवारों को प्रभावित करने वाली समस्याओं के समाधान और पहचान करने और उन्हें विकसित करने तथा उन्हें लागू करने के लिए काम करती है।

 

एक लेखक के रूप में मिलिंडा गेट्स |

Melinda Gates Biography in Hindi : वर्ष 2019 में, मिलिंडा गेट्स ने ” द मोमेंट ऑफ लाइफ : हाउ एम्पावरिंग वीमेन चेंजेज द वर्ल्ड “  नाम कि एक पुस्तक लिखी। मिलिंडा द्वारा लिखी गई यह किताब, महिलाओं के अवैतनिक काम को स्वीकार करने में विफलता को उजागर करती है। यह किताब, नारीवादी अर्थशास्त्री डेम मर्लिन वार्निंग की पुस्तक ‘इफ वीमेन काउंटिंग’ पर आधारित है। मिलिंडा द्वारा लिखी गई इस पुस्तक को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कॉमेडी स्केच में अभिनय किया था।

अपनी पुस्तक "द मोमेंट ऑफ लाइफ" हाथ में लिए हुए मिलिंडा गेट्स।

अपनी पुस्तक “द मोमेंट ऑफ लाइफ” हाथ में लिए हुए मिलिंडा गेट्स।

जानिए – पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई का जीवन परिचय।

 

मिलिंडा गेट्स की पसंदीदा चीजें | 

पसंदीदा चित्रकार (Favourite painter)

मैरी कसाट  
पसंदीदा संगीत (favourite song)

जेनेट एकेलमैन

पसंदीदा गायक (favourite singer)

एमी
टीवी शो (favourite TV show)

कोलबर्ट रिपोर्ट (2005-2014)

त्योहार (Favourite festival)

क्रिसमस
शौक/ अभिरुचि (hobbies)

सॉकर मैच देखना

 

मिलिंडा गेट्स की शादी और परिवार | Melinda Gates Wife, Marriage

Melinda Gates Biography in Hindi – Married Life : मिलिंडा गेट्स की शादी 1 जनवरी 1994 को बिल गेट्स से हुई थी। शादी के समय मिलिंडा गेट्स 28 वर्ष की थीं। जबकि बिल 37 वर्ष के थे। दोनों की मुलाकात वर्ष 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले हुई थी। जहां इनके बीच पहली बार बातचीत हुई थी।

मिलिंडा, माइक्रोसॉफ्ट के जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, लेकिन अपना परिवार बढ़ाने के लिए इन्होंने वर्ष 1996 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दिया औऋ इसी साल, वर्ष 1996 में मिलिंडा ने अपनी बड़ी बेटी, जेनिफर कैथराइन गेट्स को जन्म दिया। इसके बाद मिलिंडा और बिल गेट्स के दो और बच्चे, रोरी जॉन गेट्स (बेटा) और फॉएबे अदेले गेट्स (बेटी) का जन्म हुआ।

अपने पति बिल गेट्स और बच्चों के साथ मिलिंडा गेट्स।

अपने पति बिल गेट्स और बच्चों के साथ मिलिंडा गेट्स।

पिछले साल वर्ष 2021 में मिलिंडा और बिल गेट्स ने तलाक लेकर अपने 27 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था।

 

पारिवारिक जानकारियां ।

माता-पिता

(Parents)

पिता – रेमंड जोसेफ फ्रेंच जूनियर

माँ – ऐलेन एग्नेस अमेरलैंड

भाई-बहन (Siblings)

एक बड़ी बहन और दो छोटे भाई

(नाम ज्ञात नहीं)

पति (Husband)

बिल गेट्स
बच्चे (Children)

बेटा – रोरी जॉन गेट्स

बेटी – जेनिफर कैथरीन गेट्स और फोवे अडले गेट्स 

 

बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का तलाक | Bill gates Melinda Gates Divorce

Bill and Melinda Gates divorce : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने वर्ष 2021 में तलाक लेने का फैसला किया। मिलिंडा गेट्स ने 3 मई 2021 को वाशिंगटन की एक अदालत में अपने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर अपनी 27 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया।

अपने पति के साथ मिलिंडा गेट्स।

अपने पति के साथ मिलिंडा गेट्स।

अपने तलाक को लेकर बिल गेट्स ने कहा कि, ” उन्होंने काफी सोच विचार करने और अपने रिश्तो के पूर्व मूल्यांकन करने के बाद, हम दोनों ने ही अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। बीते 27 सालों में हमने 3 बच्चों की परवरिश की। एक बेहतरीन संस्था का निर्माण किया, जो दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है। हम अपने इस मिशन को आजीवन जारी रखेंगे। “

हालांकि दोनों ‘बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ में मिलकर काम करते रहेंगे। तलाक के समय बिल गेट्स की उम्र 65 वर्ष और मिलिंडा गेट्स की उम्र 56 वर्ष थी।

जानिए – भारत की महिला व्यवसायी लीना तिवारी का जीवन परिचय।

 

मिलिंडा गेट्स को मिले पुरस्कार और सम्मान | Melinda Gates Achievements

  • वर्ष 2017 में मेलिंडा और बिल गेट्स को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा उनके धर्मार्थ प्रयासों के लिए पेरिस में फ्रांस का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2017 में यूके स्थित कंपनी रिचटोपिया द्वारा दुनिया के 200 सबसे प्रभावशाली परोपकारी और सामाजिक उद्यमियों की सूची में #12वें स्थान पर रहीं।
  • वर्ष 2017 में जर्मनी के संयुक्त राष्ट्र संघ (DGVN), बर्लिन-ब्रेंडेनबर्ग के ओटो हैन शांति पदक- 2016 से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2002 में मेलिंडा और बिल गेट्स को “वंचितों के लाभ के लिए सर्वश्रेष्ठ लोक सेवा” का जेफर्सन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2006 में मेलिंडा और बिल गेट्स को “अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए स्पेन का प्रिंस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2006 में मेलिंडा और बिल गेट्स को दुनिया भर में उनके परोपकारी कार्यों के लिए “इंसिग्निया ऑफ द ऑर्डर ऑफ द एज़्टेक ईगल” से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2007 में स्टॉकहोम, स्वीडन में करोलिंस्का संस्थान से चिकित्सा में मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
  • वर्ष 2009 में मेलिंडा और बिल गेट्स ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से मानद उपाधियाँ प्राप्त की।
  • वर्ष 2013, 2014, 2015 और 2017 में फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में #3रे नंबर पर शामिल किया गया था।
  • वर्ष 2013 में ब्रिटिश साम्राज्य के आदेश के मानद डेम कमांडर नियुक्त किया गया था।
  • वर्ष 2015 में मेलिंडा और बिल गेट्स को संयुक्त रूप से भारत में उनकी परोपकारी गतिविधियों के लिए भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2016 में मेलिंडा और बिल गेट्स को उनके परोपकारी प्रयासों के लिए बराक ओबामा द्वारा स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक प्राप्त हुआ।

 

मिलिंडा गेट्स के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Melinda Gates

  1. मिलिंडा गेट्स का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सस स्थित डालास मे हुआ था।
  2. ये बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थी और 14 वर्ष के उम्र में इन्हें कंप्यूटर की अच्छी खासी नॉलेज थी। बिल गेट्स की तरह ही मिलिंडा गेट्स को भी कंप्यूटर मे रुचि थी।
  3. मिलिंडा, माइक्रोसॉफ्ट में जनरल मैनेजर के पद पर रह चुकी हैं। और अपना परिवार बढ़ाने के लिए इन्होंने वर्ष 1996 में माइक्रोसॉफ्ट छोड़ दी थी।
  4. मिलिंडा ने अपने पति के बिल गेट्स के साथ मिलकर वर्ष 2000 में दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ की स्थापना की थी।
  5. वर्ष 1994 में मिलिंडा का विवाह बिल गेट्स से हुआ था।
  6. मिलिंडा गेट्स एक लेखिका भी हैं और इन्होंने वर्ष 2019 में ‘ द मोमेंट ऑफ लाइफ: हाउ एम्पावरिंग वुमेन चेंज द वर्ल्ड ‘ नाम की एक किताब भी लिखी है।
  7. बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तीन बच्चे भी हैं। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।
  8. मिलिंडा और बिल गेट्स ने वर्ष 2021 में तलाक लेकर अपनी 27 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया।

 

मिलिंडा गेट्स के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स कौन है ?

उत्तर : मिलिंडा गेट्स एक व्यवसायी और वैश्विक अधिवक्ता हैं। वे ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ की को-फाउंडर भी हैं। इसके अलावा वे बिल गेट्स की पुर्व पत्नी भी हैं।

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : मिलिंडा गेट्स का जन्म 15 अगस्त 1964 को संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सस स्थित डालास में हुआ था।

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स की उम्र कितनी हैं ?

उत्तर : 58 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स किस देश से हैं ?

उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका से

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : मेलिंडा गेट्स की शादी वर्ष 1994 में बिल गेट्स से हुआ था।

प्रश्न : मिलिंडा गेट्स के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : तीन बच्चे – बेटा, रोरी जॉन और दो बेटी – जेनिफर कैथरीन गेट्स और फोएबे एडेल गेट्स

प्रश्न : बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना कब हुई थी ?

उत्तर : बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन कि स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।

प्रश्न : बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक कौन है ?

उत्तर : बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स है।

प्रश्न : बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का तलाक कब हुआ था ?

उत्तर : वर्ष 2021 में।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ मिलिंडा गेट्स (Melinda Gates)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *