फैशन हाउस कि संस्थापक अनिता डोंगरे का जीवन परिचय | Anita Dongre Biography in hindi
फैशन हाउस कि संस्थापक अनिता डोंगरे का जीवन परिचय | Anita Dongre Biography in hindi
अनिता डोंगरे ने दो सिलाई मशीन से शुरू किया था अपना सफर | पैसे नहीं होने पर घर से निकाल देते थे मकान मालिक; आज हैं करीब 800 करोड़ रुपये की मालकिन
अनिता डोंगरे का जीवन परिचय ( अनिता डोंगरे, विकी, जन्म, शिक्षा, जाति, करियर, परिवार, फैशन डिजाइनिंग, फैशन हाउस, शादी, पति, बच्चे, संपत्ति ) | Anita Dongre Biography in hindi [ Anita Dongre, Wikipedia, Birth, Age, Education, Cast, Career, Family, Fashion designing, Fashion house, House of Anita Dongre, Marriage, Husband, Childrens, Net worth ]
अनिता डोंगरे | Anita Dongre
भारतीय फैशन डिजाइनर
Anita Dongre Biography in Hindi : दोस्तों! अनीता डोंगरे एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। वह एक भारतीय फैशन हाउस ‘हाउस ऑफ अनीता डोंगरे’ की संस्थापक (Founder) हैं। देश के सबसे नामी फैशन डिजाइनर में से एक अनीता के डिजाइन किए कपड़े केट मिडलटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन और अमेरिकी राजनायिक हिलेरी क्लिंटन जैसी बड़ी शख्सियत तक पहनी दिख जाती हैं। अनीता डोंगरे के डिजाइन चार अलग-अलग ब्रांडों में, AND (वेस्टर्न वियर), ग्लोबल देसी (एथनिक वियर), अनीता डोंगरे (ब्राइडल, कॉउचर प्रेट, मेन्सवियर) और ‘अनीता डोंगरे ग्रासरूट’ (जैविक कपड़े) उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, कॉट्योर ब्रांड्स के साथ, उन्होंने अपना ज्वैलरी ब्रांड ‘अनीता डोंगरे पिंक सिटी’ भी लॉन्च किया है।

अनिता डोंगरे का जीवन परिचय | Anita Dongre Biography in hindi
एक साधारण से परिवार में जन्मी अनिता डोंगरे के लिए फैशन की दुनिया में नाम कमाना कोई आसान काम नहीं था। अपनी ब्रांड शुरू करने के लिए कभी उन्हें लोगों से कर्ज़ मांगना पड़ा था। लेकिन आज वे ₹800 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं। आज वे देश के सबसे बड़े फैशन डिज़ाइनर में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। तो आइये एक नजर डालते हैं, “अनिता डोंगरे का जीवन परिचय | Anita Dongre Wikipedia Biography in Hindi” पर। जिसमें हम अनिता डोंगरे के जीवनी, उनके संघर्ष भरे दौर से लेकर सफल करियर के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए अनिता डोंगरे के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth biography in Hindi
Table of Contents
अनिता डोंगरे का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | अनिता डोंगरे (Anita Dongre) |
जन्म (Birth) | 3 अक्टूबर 1963 |
उम्र (Age) | 60 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | बांद्रा, वेस्ट मुंबई, भारत |
पिता (Father) | रॉबर्ट कार्दशियन |
माता (Mother) | पुष्पा सावलानी |
गृहनगर (Hometown) | जयपुर, राजस्थान, भारत |
वर्तमान पता (Current City) | बांद्रा, वेस्ट मुंबई, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | जानकारी नहीं |
विश्वविद्यालय (University) | एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुम्बई 1998 |
शिक्षा (Education) |
|
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Cast) | सिंधी |
राशि (Zodiac) | तुला राशि |
पेशा (Profession) | फैशन डिजाइनर, उद्यमी |
पति (Husband) | प्रवीण डोंगरे (व्यवसायी) |
प्रसिद्धि (Famous for) | भारत की मशहूर फैशन डिजाइनर के रूप में |
वेबसाइट (Website) | www.anitadongre.com |
अनिता डोंगरे का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Anita Dongre Early Life & Family
Anita Dongre birth & Family : दोस्तों ! अनिता डोंगरे का जन्म 3 अक्टूबर 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक साधारण से परिवार में हुआ था। अनिता डोंगरे एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अनिता डोंगरे की माता पिता जयपुर के रहने वाले है और अनीता के जन्म के कुछ महीने पहले ही उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। अनीता के पिता एक व्यवसायी और उनकी मां, पुष्पा सावलानी एक गृहिणी थी। अनीता की दो बहने मीरा सेहरा और प्रियंका हीरा है। उनका एक छोटा भाई भी है, जिनका नाम मुकेश सावलानी है।

Anita Dongre with her mother and sisters
जब अनीता ने अपनी मां को अपने भाई बहनों के लिए कपड़े सिलते हुए देखा तो उन्हें भी छोटी उम्र मे ही डिजाइनिंग के क्षेत्र में रुचि जगी। जब वह 15 साल की थी तभी उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह बड़ी होकर एक फैशन डिज़ाइनर ही बनेंगी।
जानिए – भारतीय महिला सिंगर और उद्योगपति अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – जानकारी नहीं
माता – पुष्पा सावलानी |
भाई-बहन (brothers-sisters) | भाई – मुकेश सवलानी (व्यवसायी)
बहनें – मीना सेहरा (व्यवसायी), प्रियंका हीरा |
अनिता डोंगरे कि शिक्षा | Anita Dongre Education
Anita Dongre Education : मुंबई में पली-बढ़ी अनिता डोंगरे की शिक्षा भी वहीं से पूरी हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद, वर्ष 1998 में उन्होंने एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुम्बई से फैशन डिजाइनिंग मे डिग्री हासिल की।
जानिए – भारतीय कथावाचक जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori biography in Hindi
परिवार में महिलाओं को नहीं थी काम करने की आजादी |

अनिता डोंगरे | Anita Dongre
एक सिंधी परिवार में जन्मी अनीता डोंगरे के परिवार में महिलाओं को काम करने की आजादी नहीं थी। जब भी वे छुट्टियों में अपने दादा-दादी के घर जाती थीं, तब वह महसूस करती थीं कि महिलाओं को मर्दों के बराबर आजादी नहीं थी। लेकिन मुंबई में पली-बढ़ी अनीता को एक अलग वातावरण मिला था और साथ ही उनके माता-पिता ने भी उनका काफी सपोर्ट किया। जिसकी वजह से अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, डोंगरे ने गुजरात के ध्रांगध्रा के पूर्ववर्ती शाही परिवार के साथ एक इंटर्नशिप की।
जब उन्होंने इंटर्नशिप करना शुरू कि तो उनके रिश्तेदार यह देखकर हैरान थे। क्योंकि उस जमाने में महिलाओं का काम करना लोगों को पसंद नहीं था। और अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी या बिजनेस नहीं करती थी। लेकिन इन सबके बावजूद अनीता ने अपना रास्ता खुद चुना और अनीता इन सब की परवाह किए बगैर अपने काम में लगी रही। उनके लिए एक अच्छी बात यह थी कि उनके माता-पिता उनके साथ थे।
जानिए – आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्य मारण का जीवन परिचय | Kavya Maran biography in Hindi
शारिरिक संरचना | Physical Appearance
ऊंचाई (Height) | सेंटीमीटर में – 163 सेंटीमीटर (लगभग)
मीटर में – 1.63 मीटर फीट इंच – 5′ 4″ |
वजन (weight) | किलोग्राम में – 52 किलो |
आंख का रंग (eye color) | काला |
बालों का रंग (hair color) | भूरा |
अनिता डोंगरे का बिजनेस करियर | Anita Dongre Business Career

अनिता डोंगरे | Anita Dongre
Anita Dongre Business Career : मुंबई में पली-बढ़ी अनीता ने यह देखा कि भारत में काम करने वाले कॉरपोरेट वर्ल्ड की महिलाओं के लिए कोई ऐसा ब्रांड नहीं था जो सही रेंज में कपड़े बनाता हो। यह देखकर अनीता के दिमाग में कामकाजी महिलाओं के लिए कपड़े डिजाइन करने का आइडिया आया। और वर्ष 1995 में उन्होंने केवल दो सिलाई मशीन के साथ अपना कारोबार शुरू किया। इसके लिए अनीता ने अपने पिता से पैसे भी उधार लिए थे। 300 स्क्वायरफुट वाले कमरे में अनीता ने अपनी बहन के साथ काम करना शुरू किया। वे महिलाओं के लिए वेस्टर्न आउटफिट सिलती थीं।
शुरुआत में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुरु में किसी ने भी उनके बनाए कपड़ों को अपने स्टोर में जगह नहीं दी, और न ही किसी मॉल ने उन्हें शॉप खोलने की जगह मिली।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का जीवन परिचय | Aamir Khan biography in Hindi
करना पड़ा कई कठिनाइयों का सामना |
Anita Dongre Biography in Hindi : अनिता ने अपने बिजनेस कि शुरुआत तो कर दी। लेकिन उस समय उन सब खर्चों को पूरा करना अनिता के लिए आसान नहीं था। कई बार किराया ज्यादा होने पर, तो कभी समय पर किराया ना दे पाने कि वजह से उन्हें बार-बार अपनी जगह बदलनी पड़ती थी। उस दौरान उन्होंने कई दिक्कतों का सामना किया लेकिन फिर भी बार-बार उन्हें निराशा ही मिल रही थी। जब वह अपने कपड़े लेकर शॉप पर जाती थी तो लोग उनके कपड़ों को यह कहते हुए रिजेक्ट कर देते थे कि, “ट्रेंड के हिसाब से ये आउटफिट ठीक नहीं हैं।”
बार-बार अनिता डोंगरे को निराशा ही हाथ लग रही थी। क्योंकि जितनी वह मेहनत कर रही थी उसके हिसाब से वह आउटकम नहीं आ रहा था। लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार उन्हे अपना ब्रांड बनाने का आइडिया आया। बस फिर क्या था अनीता ने अपने आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया और अपना खुद का ब्रांड बनाया।
जानिए – गोदरेज ग्रुप की बोर्ड मेंबर निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej biography in Hindi
बनाया खुद का ब्रांड |

House of Anita Dongre
Anita Dongre Biography in Hindi : अनिता डोंगरे ने अपनी बहन मीना सेहरा और भाई मुकेश सावलानी के साथ मिलकर ‘House of Anita Dongre’ कि स्थापना की थी। वर्ष 2015 तक ‘हाउस ऑफ अनीता डोंगरे’ में चार अलग-अलग ब्रांड शामिल हैं। जिसमें AND (एक वेस्टर्न वियर ब्रांड); ग्लोबल देसी (एक समकालीन रेखा); Contemporary Line (एक स्थायी लक्जरी ब्रांड); और एक ज्वैलरी लाइन ‘Pink City’ जैसे ब्रांड शामिल हैं।
ब्रिटेन के शाही परिवार की केट मिडल्टन ने अनीता का डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहना था। उसके बाद उनके पास बहुत से ऑर्डर आने लगे थे। उनके स्टोर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। वर्ष 2017 में, डोंगरे ने अमेरिका के मैनहट्टन में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्टोर ग्रासरूट खोला था।
28 मार्च, 2019 को, अनीता डोंगरे ने अपनी कंपनी हाउस आफ अनिता डोंगरे लिमिटेड (HOADL) के तहत व्यवसायों को एक नवगठित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को मंदी बिक्री व्यवस्था के तहत स्थानांतरित कर दिया। जिसमें ‘ओचर एंड ब्लैक प्राइवेट लिमिटेड’ (OBPL) शामिल हैं। उनकी यह कंपनी 1 अप्रैल, 2019 से प्रभावी हैं। अनिता डोंगरे के भाई-बहन व्यवसाय के संचालन को संभालते हैं। जबकि, अनिता डिजाइन के मोर्चे पर ध्यान केंद्रित करती हैं और कंपनी की ‘चीफ क्रिएटिव ऑफिसर’ हैं।
60 वर्षीय अनिता डोंगरे फैशन की दुनिया में अपनी मेहनत के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
उनका मानना है कि, “एक उद्यमी के लिए हर दिन एक नई चुनौती सामने होती है। बस आपको उससे निपटने की कला आनी चाहिए।”
जानिए – रिलायंस रिटेल वेंचर की डायरेक्टर ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani biography in Hindi
अनिता डोंगरे हाउस | Anita Dongre House
Anita Dongre Biography in Hindi : डिजाइनर अनिता डोंगरे ने अपने नाम से कई ब्रांड पेश किए हैं, जिनमें से कुछ शामिल हैं;
- AND : Contemporary fashion for women
- Global DESI : Boho-chic fashion for women
- Anita Dongre : Bridal couture, menswear, and occasion wear
- Grassroot : Luxury pret which is sustainable
- Pinkcity : Handcrafted gold jadau jewelry
अनिता डोंगरे के डिजाइन के विदेशी सेलिब्रिटी भी फैन
Anita Dongre Biography in Hindi : अनिता डोंगरे बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों के लिए भी विशेष कपड़े डिजाइन कर चुकी हैं। जिनमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, आदित्य राव हैदरी, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और कृति सेनन जैसी अभिनेत्रियां शामिल है।
वर्ष 2020 तक अनिता डोंगरे का AND ब्रांड के लगभग 42 से ज्यादा स्टोर्स हैं। जबकि 200 मल्टी ब्रांड लाइफ़स्टाइल स्टोर्स है। उनके एक अन्य ब्रांड ग्लोबलदेसी के भारत में 54 से ज्यादा स्टोर्स और 150 एमबीओ हैं।
अनिता डोंगरे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर है और उनके डिजाइन किए हुए कपड़े अमेरिका की मशहूर मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन और अमेरिकी राजनयिक हिलेरी क्विंटन के साथ-साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी उनके डिजाइन किए हुए कपड़ों में नजर आ चुकी हैं।
जानिए – शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह का जीवन परिचय | Vineeta Singh biography in Hindi
अनिता डोंगरे कि पसंदीदा चीजें | Anita Dongre favorite things
भोजन की आदत (Food Habit) | शाकाहारी |
पसंदीदा रंग (Favorite Color) | सफेद |
पसंदीदा खाना (Favorite Food) | कलेवा |
पसंदीदा जगह (Favorite Place) | पेरिस (फ्रांस), न्यूयॉर्क (USA) |
शौक (Hobbies) | यात्रा करना, संगीत सुनना |
अनिता डोंगरे की कुल संपत्ति, घर | Anita Dongre Net Worth, Houses
Anita Dongre Net worth : वर्ष 2022 में, अनीता डोंगरे कि कुल संपत्ति $1 मिलियन से $10 मिलियन होने का अनुमान लगाया गया था। इससे पहले अनीता डोंगरे ने वर्ष 2016 में अकेले 414 करोड़ की शुद्ध आय अर्जित किया था।
जानिए – उड़न परी के नाम से मशहूर भारतीय महिला एथलीट हिमा दास का जीवन परिचय | Hima Das biography in Hindi
अनिता डोंगरे का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Anita Dongre Personal life
Anita Dongre Personal life : अनीता डोंगरे की शादी प्रवीण डोंगरे से हुई है, जो एक एक व्यवसायी हैं। इस दंपत्ति का एक बेटा है। जिनका नाम, यश डोंगरे है। उनका बेटा अनिता डोंगरे के व्यवसाय में अपनी कंपनी के लिए काम करते हैं।

Anita Dongre with her Family
अनीता डोंगरे एक शाकाहारी कार्यकर्ता और संगठन ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा)’ कि सदस्य हैं। अनीता अपनी सास शालिनी डोंगरे के काफी करीब हैं, जो एक सेवानिवृत शिक्षिका हैं।
जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अर्नाल्ड का जीवन परिचय | Bernard Arnault biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
पति (Husband) | प्रवीण डोंगरे |
बच्चे (Children’s) | एक बेटा – यश डोंगरे |
अनिता डोंगरे की उपलब्धियां और सम्मान | Anita Dongre Achievements and Awards
- वर्ष 2022 में अनिता डोंगरे को उत्कृष्ट उद्यमी के लिए फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में’ प्रसिद्ध पुरस्कार ‘फेम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2014 में, उन्हें EY एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला था।
- वर्ष 2014 में उन्हें महिलाओं की चमक में मदद करने के लिए पैंटीन शाइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2013 में उन्हें फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लेडीज़ ऑर्गनाइजेशन, बॉम्बे चैप्टर द्वारा उन्हें ‘एक्सीलेंस इन फैशन डिजाइन’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2008 में, उन्हें ‘एक्सीलेंस इन फैशन डिज़ाइन’ के लिए GR8 फ़्लो वीमेन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
जानिए – अमेजॉन के फाउंडर जैफ बेजॉस का जीवन परिचय | Jeff Bezos (Founder of Amazon) biography in Hindi
अनिता डोंगरे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Anita Dongre
- अनीता डोंगरे का जन्म मुंबई में एक पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था।
- अनीता के माता पिता जयपुर के रहने वाले थे। लेकिन अनीता के जन्म के कुछ महीने पहले ही उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था।
- अनीता का बहुत कम उम्र से फैशन की ओर झुकाव था।
- वर्ष 1995 में उन्होंने अपनी बहन मीना सेहरा के साथ मिल कर दो सिलाई मशीन से 300 वर्ग फुट क्षेत्र में अपना व्यवसाय शुरू किया था।
- अनीता ने आलिया भट्ट, कृति सेनोन, अदिति राव हैदरी, माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, और अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा जैसी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों के लिए खूबसूरत कपड़े डिज़ाइन किए हैं। इसके अलावा उन्होंने हिलेरी क्लिंटन और किम कार्दशियन जैसे अंतरराष्ट्रीय चेहरों के लिए भी कपड़े डिजाइन किए हैं।
- वह एक ऐसे परिवार से हैं जहाँ महिलाओं से केवल घर के काम करने की अपेक्षा की जाती थी। उसके परिवार की किसी भी महिला को काम करने की अनुमति नहीं थी।
- अनीता अपने परिवार की पहली ऐसी महिला उद्यमी हैं, जिसने अपना व्यवसाय शुरू किया था।
- अनीता अपने ब्रांड के डिजाइनों पर ध्यान केंद्रित करती है। उनके भाई-बहन व्यवसाय के संचालन भाग को संभालते हैं।
- वह अपनी सास, शालिनी डोंगरे (पूर्व शिक्षक) के साथ एक महान बंधन साझा करती है।
- अनीता डोंगरे एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और भारतीय फैशन हाउस हाउस ऑफ अनीता डोंगरे की संस्थापक हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था।
अनिता डोंगरे के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : अनिता डोंगरे कौन है ?
उत्तर : अनीता डोंगरे एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। वह एक भारतीय फैशन हाउस ‘हाउस ऑफ अनीता डोंगरे’ की संस्थापक हैं। आज वे देश के सबसे बड़े फैशन डिज़ाइनर में से एक मानी जाती हैं।
प्रश्न : अनिता डोंगरे का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : अनिता डोंगरे का जन्म 3 अक्टूबर 1963 को भारत में महाराष्ट्र के पश्चिम मुंबई में हुआ था।
प्रश्न : अनिता डोंगरे की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 60 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : अनिता डोंगरे किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत
प्रश्न : अनिता डोंगरे की शादी किससे हुई हैं ?
उत्तर : अनिता डोंगरे की शादी प्रवीण डोंगरे से हुई है, जो एक व्यवसायी हैं।
प्रश्न : अनिता डोंगरे के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : एक बेटा – यश डोंगरे
प्रश्न : अनिता डोंगरे की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : वर्ष 2022 में, अनीता डोंगरे कि कुल संपत्ति $1 मिलियन से $10 मिलियन होने का अनुमान लगाया गया था।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ अनिता डोंगरे (Anita Dongre) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।