भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू में 200% का हुआ इजाफा। सूर्या की रोजाना की फीस है ₹70 लाख। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 8 से 10 ब्रांड उन्हें कर सकते हैं साइन।

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू में 200% का हुआ इजाफा। सूर्या की रोजाना की फीस है  ₹70 लाख। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 8 से 10 ब्रांड उन्हें कर सकते हैं साइन।

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय ( सूर्यकुमार यादव, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर, T20 विश्व रैंकिंग, रिकॉर्ड, शादी, पत्नी, गर्लफ्रेंड, बच्चे, संपत्ति ) | Suryakumar Yadav Biography in hindi [ Suryakumar Yadav, Wikipedia, Birth, age, education, career, family, cricket   carrier, international carrier World ranking T20 World ranking T20 World Cup 2022 record marriage girlfriend children networkd, health, kidney transplant, boyfriend, Breakup, Net worth ]

 

सूर्यकुमार यादव | Suryakumar Yadav

भारतीय क्रिकेटर


Suryakumar Yadav Biography in Hindi : दोस्तों, भारत में क्रिकेट का प्रचलन तेजी से बढ़ा है और हर वर्ग के लोग क्रिकेट के दीवाने हैं खासकर इंडियन क्रिकेट प्लेयर्स के। हाल ही में हो रहे T20 वर्ल्ड कप-2022 में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसीलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ” भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय। जिसमें हम सूर्यकुमार यादव उर्फ सुर्या के जन्म और जीवन के उतार-चढ़ाव से लेकर उनके कामयाबी तक के सफर के बारे में आपसे जानकारी साझा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए सूर्यकुमार यादव के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi

दोस्तों! सूर्यकुमार यादव एक भारतीय क्रिकेटर है, जो भारतीय टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं। हाल ही में हो रहे “T20 वर्ल्ड कप-2022” में अपने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वे चर्चा में बने हुए हैं। वर्तमान में, 360 डिग्री शॉट खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू में 200% का इजाफा हुआ है। T20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्या T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। और यदि “T20 वर्ल्ड कप 2022” में उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो, सूर्या ने T20 वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 200 के करीब स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं।

वहीं ब्रांड की बात करें तो, आईपीएल से पहले सूर्या सिर्फ चार ब्रांड को एंडोर्स कर रहे थे। जबकी, टी-20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के बाद ब्रांड्स की संख्या बढ़कर 20 होने की उम्मीद है। सूर्या को हाल ही में एक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर घोषित किया गया था।

जानिए – कैप्टन कूल कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S.Dhoni biography in Hindi

 

Table of Contents

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) सूर्यकुमार अशोक यादव (Suryakumar Ashok Yadav)
उपनाम (Nickname) सूर्यकुमार यादव, सुर्या, SKY
जन्म (Birth) 14 सितंबर 1990
उम्र (Age) 32 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) वाराणसी, उत्तर प्रदेश (भारत)
पिता (Father) अशोक कुमार यादव (बीएआरसी में अभियंता)
माता (Mother) स्वप्ना यादव
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
स्कुलिंग (Schooling) एटामिक इनर्जी केंद्रीय विद्यालय, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) एटामिक इनर्जी जूनियर कॉलेज, मुंबई

पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई

शिक्षा (Education) वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिंदू
जाति (Cast) क्षत्रिय
राशि (Zodiac) कन्या राशि
पेशा (Profession) भारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
घरेलु टीम (Domestic/State Team) भारत, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस
जर्सी का नंबर (Jersey Number) #63 (भारत), #21, #212 (घरेलू)
कोच (Coach/ Mentor) विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएस कामती
अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (International Debut)
  • टेस्ट मैच मौका नहीं मिला
  • वनडे मैच- 18 जुलाई 2021 को हिमाचल प्रदेश में भारत बनाम श्रीलंका
  • T20 मैच- 14 मार्च 2021 को दिल्ली में  भारत बनाम इंग्लैंड
विश्व रैंकिंग (World Ranking) #1 (T20 बल्लेबाजी रैंकिंग)
जीवनसाथी (Spouse)  देविशा शेट्टी (वि.- 7 जुलाई 2016)
अफेयर/ ब्वॉयफ्रेंड (Affairs / Boyfriends) देवीशा शेट्टी (पत्नी)
राजनीतिक झुकाव (Political Interest) भाजपा (BJP)
प्रसिद्धि (Famous for) भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज और वर्तमान में T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शिर्ष पर होने के कारण

 

सूर्यकुमार यादव का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Suryakumar Yadav Early Life & Family

Suryakumar Yadav Birth and family : दोस्तों, सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है, जो बीएआरसी (BRC) में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इनकी माँ का नाम स्वप्ना यादव है, और वे एक गृहिणी हैं। जब सूर्यकुमार 10 वर्ष के थे, तब उनके पिता अशोक कुमार यादव BRC में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर की नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से मुंबई ट्रांसफर हुए थे। और तभी से उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।

सूर्यकुमार, अपने माता पिता की इकलौती संतान है। मुम्बई मे जन्मे सूर्यकुमार का बचपन भी मुम्बई मे ही बिता और बचपन से ही उन्हें क्रिकेट और बैडमिंटन में भी काफी रूचि रहा है। बचपन के दिनों में, यादव गली क्रिकेट खेला करते थे और जब वे 10 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने खेल में उनकी रुचि को देखते हुए उन्हें बार्क कॉलोनी, अणुशक्ति नगर में एक क्रिकेट शिविर में दाखिला दिलाया।

कुछ समय बाद, सूर्यकुमार को एल्फ वेंगसरकर अकादमी द्वारा आयोजित आयु वर्ग क्रिकेट कि ओर से मुंबई में खेलने का मौका मिला। यादव के चाचा विनोद कुमार यादव उनके क्रिकेट कोच रह चुके हैं, जिनसे उन्होंने क्रिकेट के गुढ़ सीखे।

जानिये – भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय | Arshdeep Singh biography in hindi

 

सूर्यकुमार यादव कि शिक्षा | Suryakumar Yadav Early Life & Education

Suryakumar Yadav Education : मुम्बई में पले -बढ़े सूर्यकुमार यादव की स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पुरी हुई। इसके बाद कॉलेज कि पढ़ाई के लिए उन्होंने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई मे दाखिला लिया। उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम) कि डिग्री हासिल की।

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 180 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.80 मीटर

फीट इंच – 5′ 11″

वजन (weight) किलोग्राम में – 75 किलो
शारिरिक बनावट (Figure) छाती- 42 इंच

कमर- 32 इंच

Biceps- 14 इंच

आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) काला

 

सूर्यकुमार यादव का करियर | Suryakumar Yadav Career

Suryakumar Yadav Cricket Career : दोस्तों! सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने अपना पहला List-A मैच 11 फरवरी 2010 को मुंबई की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 37 गेंदों पर 41 रन बनाये थे। इसके कुछ ही महीनों बाद, सुर्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए T20 में डेब्यू किया था, जिसमें वे 5 Run के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे, और मुम्बई टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ष 2010-11 में होने वाले रणजी ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टीम की तरफ से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदो पर 73 रन की पारी खेली थी, और वह मुंबई की पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। इस ट्रॉफी में खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाकर मुंबई के रन चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकी, उड़ीसा के खिलाफ सत्र के केवल तीसरे मैच में सुर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया और इसके अगले मैच में भी उन्होंने एक और शतक जमाया था।

सुर्या ने 2011-12 के सीजन में अंडर-23 (U-23 level) पर 1000 सी भी अधिक रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने “एमए चिदंबरम ट्रॉफी (MA Chidambaram Trophy)” पर कब्जा जमाया।

इसके बाद, अक्टूबर 2018 में “देवधर ट्रॉफी- 2019”  के लिए सूर्या को भारत की C- टीम (C- Team) में रखा गया। और देवधर ट्रॉफी- 2020 के लिए भी भारत कि सी टीम में शामिल किया गया था। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में सीरीज के दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए थे।

जानिए- रन मशीन कहे जाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का जीवन परिचय | Virat Kohli biography in hindi

 

सूर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav international cricket Career

Suryakumar Yadav International Cricket Career : सूर्यकुमार यादव को पहली बार फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन, 14 मार्च 2021 को उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। लेकिन इस सीरीज के चौथे मैच में 18 मार्च को उन्हें बल्लेबाजी करने का पहला मौका मिला था। इस मैच की पहली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जमा कर अपना खाता खोला और T20 अंतर्राष्ट्रीय में उस तमगे को पहनने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। इसके अगले ही दिन सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के लिए ODI टीम में उनके नाम की घोषणा की गई। लेकिन इस श्रृंखला में वे वनडे नहीं खेल सके।

इसके बाद, उन्हें श्रीलंका से होने वाले सीरीज के लिए भारत के ODI और T20 टीम में सूर्यकुमार को जगह मिल गई। जिसमें 18 जुलाई 2021 को, श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने भारत के लिए अपना पहला ODI मैच खेला। इस एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में

सूर्य कुमार यादव ने 21 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे (ODI) अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाया था।

एक मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव।

एक मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव।

 

सूर्यकुमार यादव का IPL करियर | Suryakumar Yadav IPL Career

Suryakumar Yadav IPL Career : सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी मे उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, वर्ष 2012 में आयोजित आईपीएल (IPL- 2012) सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया गया था। उस दौरान, मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। जबकि मुंबई इंडियंस टीम में सचिन तेंदुलकर, महिला जयवर्धने, रोहित शर्मा और केरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की वजह से उन्हें खास तरजीह नहीं मिली थी।

इसके बाद वर्ष 2014 के IPL सीजन मे कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders- KKR) की टीम ने इस युवा बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अगले सीजन IPL- 2015 में सुर्यकुमार यादव ने, तब खूब सुर्खियां बटोरी, जब उन्होंने KKR की तरफ से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेन में 20 गेंदों में पांच छक्कों के साथ 46 रनो की मैच जिताऊ पारी खेली। जिसके बाद IPL के अगले ही सीजन में, मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव।

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव।

इसके बाद, सूर्य कुमार ने आईपीएल-2018 के सीजन में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने 36.57 के औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 512 रन की बेहतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन किया।

वर्ष 2022 में IPL-2022 के सीजन में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अपनी टीम के लिए कुल 303 रन बनाए हैं।

जानिए – भारतीय महिला खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का जीवन परिचय | Harmanpreet Kaur biography in Hindi

 

सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड | Surya kumar Yadav Records

  • वर्ष 2011-12 के रणजी ट्राफी सत्र में, उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ एक धमाकेदार दोहरा शतक बनाया।
  • उन्होंने साल 2010-11 के सत्र में अंडर-22 स्तर पर 1000 से अधिक रन बनाए और एमए चिदंबरम ट्रॉफी जीती।
  • वह साल 2011-12 के रणजी ट्रॉफी सत्र में 754 रनों के साथ मुंबई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

 

सूर्यकुमार यादव कि पसंदीदा चीजें | Suryakumar Yadav favorite things

पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite cricketer) बल्लेबाज – सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर

गेंदबाज – वसीम अकरम और ज़हीर खान

पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम (Favourite Stadium) ईडन गार्डन (कोलकाता)
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) शाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) दीपिका पादुकोण
पसंदीदा फिल्म (Favourite Movie) बॉलीवुड- ओम शांति ओम, बाजीराव मस्तानी, हेरा फेरी, गोलमाल, धमाल, अंदाज़ अपना अपना
पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी (Favourite football player) Zlatan Ibrahimovic, Cristiano Ronaldo
पसंदीदा फुटबॉल टीम (Favourite football team) मैनचेस्टर सिटी एफ.सी., एफसी बार्सिलोना
पसंदीदा हास्य कलाकर (Favourite comedian) सुनील ग्रोवर 
पसंदीदा गायक (Favourite Singer) सोनू निगम, अरिजीत सिंह
पसंदीदा वस्त्र ब्रांड (Favourite clothing brand) Allen Solly
पसंदीदा रंग (Favourite Color) नीला, हरा और पीला
पसंदीदा खाना (Favourite Food) बिरयानी और चाईनीज़ व्यंजन
शौक (Hobbies) जिम करना, वीडियो गेम खेलना, गिटार बजाना, गोल्फ खेलना, फुटबॉल खेलना, तैराकी करना, पुस्तकें पढ़ना

 

सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति, घर | Suryakumar Yadav Net Worth, Houses

Suryakumar Yadav Networth :दोस्तों! “T20 वर्ल्ड कप 2022” के दौरान भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ब्रांड वैल्यू में 200% का इजाफा हुआ है और T20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी के लिए सूर्या की दुनिया भर में मांग चल रही है। टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, ” सूर्या के मांग में, उनकी हर दिन की एंडोर्समेंट्स में लगभग 200 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकी, 6 से 7 ब्रांड सूर्या को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें बेवरेज, मोबाइल एक्सेसरीज, मीडिया स्पोर्ट्स और कैजुअल अपैरल, एजुकेशन, विदेशी सेवाएं शामिल हैं। सूर्या आईपीएल से पहले हर दिन के करीब 20 लाख रुपए लेते थे। लेकिन अब 65 से 70 लाख रुपए प्रतिदिन ब्रांड एंडोर्समेंट फीस से कमा रहे हैं। “

वहीं ब्रांड की बात करें तो, IPL से पहले सूर्या सिर्फ चार ब्रांड को एंडोर्स कर रहे थे। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के बाद, ब्रांड्स की संख्या बढ़कर 20 होने की उम्मीद है। सूर्या को हाल ही में एक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर घोषित किया गया था।

जानिए – भारतीय महिला विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स का जीवन परिचय | Jemimah Roadrics Biography in hindi

नेटवर्थ (Net worth) $3-4 मिलियन
वर्तमान पता (Current City) अनुष्क्ति नगर, चेम्बूर, मुंबई (भारत)
कार संग्रह (Car collection)
  • बीएमडब्लू 5 सीरीज- 530 डी एम स्पोर्ट
  • टोयोटा
  • फॉर्च्यूनर
बाइक संग्रह (Bike Collection) सुजुकी हायाबुसा, हार्ले-डेविडसन
आय का स्रोत (Source of income) मासिक वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से
ब्रांड एंडोर्समेंट फीस (Endorsement fee) 65 से 70 लाख रुपए प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट्स फीस

 

सूर्यकुमार यादव का निजी जीवन | Suryakumar Yadav Personal life

Suryakumar Yadav Married life : दोस्तों! सूर्यकुमार यादव ने अपनी गर्लफ्रैंड रही देवीशा शेट्टी से 7 जुलाई 2016 को शादी की। देवीशा शेट्टी पेशे से एक डांस कोच है। सूर्या और देवीशा की पहली मुलाकात वर्ष 2012 में रापोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी। जब सूर्यकुमार ने इनके डांस को देखा तो वे इनके डांस को देखकर इनसे काफी प्रभावित हुए। जबकि, देविशा, सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से प्रभावित थीं। जिसके बाद, आगे चलकर मुम्बई में उन्होंने शादी कर ली।

Suryakumar Yadav with family

Suryakumar Yadav with family

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – अशोक कुमार यादव

माता – स्वप्ना यादव

भाई-बहन (Siblings) कोई नहीं (None)
पत्नी (wife) देविशा शेट्टी (विवाहित 2016 – वर्तमान)

Suryakumar with his wife Devisha Shetty

Suryakumar with his wife Devisha Shetty

बच्चे (Children’s) Not known
गर्लफ्रेंड व अन्य मामले (Girlfriend/ Affairs) देविशा शेट्टी (डांस कोच)- वर्तमान में पत्नी

 

टैटू के शौकीन हैं सूर्यकुमार यादव | Suryakumar Yadav 

Suryakumar Yadav Tattoo : सूर्यकुमार टैटू के बहुत शौकीन हैं, और उन्होंने अपने शरीर पर अलग-अलग हिस्सों में कई टैटू बनवाया हुआ है। उन्होंने अपने बाएं हाथ की कलाई पर – “Life is what you make it” का टैटू बनवाया है। और उनके बाएं पैर पर – “Take one step at a time” का टैटू है।

जबकि सूर्या ने अपने दाहिने कंधे पर – अपने माता-पिता का चेहरा गुदवाया है और दाहिने हाथ की कलाई पर – अपने माता-पिता का नाम भी लिखवाया है। इसके अलावा, उन्होंने बाएं हाथ और बाएं सीने के हिस्से पर – एक जनजातीय माओरी शैली का टैटू भी बनवाया है। 

जानिये – भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का जीवन परिचय | KL Rahul biography in Hindi

 

सूर्यकुमार यादव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Suryakumar Yadav

  • क्या सूर्यकुमार यादव धूम्रपान करते हैं ? –  नहीं
  • क्या सूर्यकुमार यादव शराब पीते हैं ?-  ज्ञात नहीं
  • सूर्यकुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। सुर्या, का बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन मे काफी रुचि रहा है।
  • सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव उनके पहले क्रिकेट कोच थे।
  • जब सुर्या 10 वर्ष के थे, तब उनका परिवार वाराणसी से मुंबई शिफ्ट हो गया था और उसी वर्ष, उन्होंने अपनी स्कूली टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
  • उन्होंने मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर की ‘वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी’ से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  • सुर्या ने वर्ष 2010 में दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी के सत्र में मुंबई के लिए खेलते हुए 89 गेंदों पर 73 रन बनाए थे।
  • वर्ष 2012 में, सूर्या पहली बार अपनी पत्नी देवीशा से मिले थे। देवीशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित थीं, जबकि सूर्यकुमार देवीशा के नृत्य से प्रभावित थे।
  • वर्ष 2012 में, पहली बार सुर्या को IPL में ‘मुंबई इंडियंस’ द्वारा खरीदा गया था।
  • सुर्या अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं। वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने मे माहिर हैं।
  • वह पशु-पक्षी प्रेमी भी हैं, और कॉमेडी फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी’ 500 से अधिक बार देखा है।
  • अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए वह विभिन्न प्रकार की कसरत का अभ्यास करते हैं।
  • वह अंग्रेजी गीतों को नापसंद करते हैं।
  • यदि सुर्यकुमार क्रिकेटर नहीं होते तो, आज वह एक पायलट होते।
  • T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए उनकी ब्रांड वैल्यू 200% तक बढ़ गई है।
  • वर्तमान में (नवंबर-2022 तक) सूर्यकुमार यादव T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर #1 बल्लेबाज हैं

 

सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव कौन है ?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव एक भारतीय क्रिकेटर हैं, और वे भारतीय टीम में एक बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं और भारतीय कि तरफ से ओपनिंग करते हैं।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 32 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव की कौन हैं ?

उत्तर : देविशा शेट्टी, जो एक डांस कोच हैं।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : Not Known

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव आईपीएल में कौन सी टीम के लिए खेलते हैं ?

उत्तर : कोलकाता नाइट राइडर्स, एवं मुंबई इंडियंस

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव ने अपना क्रिकेट करियर कब शुरू किया था ?

उत्तर : 2010 से।

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय (ODI) मैच कब खेला था ?

उत्तर : वनडे मैच- 18 जुलाई 2021 को हिमाचल प्रदेश में भारत बनाम श्रीलंका

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मैच कब खेला था ?

उत्तर : T20 मैच- 14 मार्च 2021 को दिल्ली में  भारत बनाम इंग्लैंड

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव के ब्रांड वैल्यू में कितने प्रतिशत का इजाफा हुआ है ?

उत्तर : वर्तमान में “T20 वर्ल्ड कप 2022” में उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए, सूर्य कुमार के ब्रांड वैल्यू में 200% का इजाफा हुआ है।

प्रश्न : टी20 के फॉर्मेट में विश्व के नंबर-1 बल्लेबाज कौन है ?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव (नवंबर 2022 तक)

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव की T-20 फार्मेट में बल्लेबाजी रैंकिंग क्या है ?

उत्तर : #1 (विश्व टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग)

प्रश्न : सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति $3-4 मिलियन के आसपास बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *