गुनीत मोंगा का जीवन परिचय | Guneet Monga Biography in hindi

गुनीत मोंगा का जीवन परिचय | Guneet Monga Biography in hindi

गुनीत मोंगा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए जीता ऑस्कर अवॉर्ड | सैंडविच बेचे, क्राउडफंडिंग से फिल्में बनाई; यह गुनीत का दूसरा ऑस्कर।

गुनीत मोंगा का जीवन परिचय (गुनीत मोंगा विकी, जन्म, शिक्षा, उम्र, जाति, राज्य, करियर, परिवार, फिल्म, ऑस्कर अवार्ड, पति, बच्चे, विवाद, संपत्ति) | Guneet Monga Biography in hindi [ Guneet Monga Wikipedia, Birth, Age, Cast, state, Education, Career, Family, Films, Oscar award, Husband, childrens, Controversies, Net worth ]

 

गुनीत मोंगा | Guneet Monga

Indian Film Producer


Guneet Monga Biography in Hindi : दोस्तों! गुनीत मोंगा एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ कि संस्थापक भी हैं, जो एक बुटीक फिल्म प्रोडक्शन हाउस है, जिसने गैंग्स ऑफ वासेपुर-1, गैंग्स ऑफ वासेपुर- 2, पेडलर्स, द लंचबॉक्स, मसान, जुबान और पगलेट जैसी उल्लेखनीय फिल्मों का निर्माण किया है। गुनीत ‘अकादमी पुरस्कार 2023’ विजेता वृत्तचित्र लघु फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की कार्यकारी भी निर्माता हैं। गुनीत को ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दुनिया भर की 12 महिलाओं में भी गिना जाता है। गुनीत एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने वाली भारत की पहली निर्माताओं में से एक हैं।

गुनीत मोंगा  का जीवन परिचय | Guneet Monga Biography in hindi

गुनीत मोंगा का जीवन परिचय | Guneet Monga Biography in hindi

Advertisement

13 मार्च 2023 को भारत के लिए गर्व का समय था, जब भारतीय सिनेमा ने दो ऑस्कर अवार्ड जीता। पहला अवार्ड फिल्म् ‘आर आर आर’ (RRR) के सॉन्ग ‘नाटु-नाटु’ को मिला और दूसरा अवार्ड डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ को मिला। इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने में दो महिलाओं का हाथ है। पहली गुनीत मोंगा और दूसरी कार्तिकी गोंजाल्विस। यह पहली बार नहीं है, जब गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीता है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में ऑस्कर जीता था। गुनीत इस फिल्म से बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी थीं। लेकिन यहां तक का उनका सफर आसान नहीं था। गुनीत ने कभी अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़कों पर सैंडविच तक बेचे। तो कभी पैसे जुटाने के लिए पुनीत ने अपनी फिल्म ‘पैडलर’ की स्क्रिप्ट फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर “गुनीत मोंगा का जीवन परिचय | Guneet Monga Biography in Hindi”. जिसमें हम गुनीत मोंगा के जन्म और उनके संघर्ष भरे दिनों से लेकर सफल करियर के बारे में चर्चा करेंगे…

जानिए – मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने वाली बोनी गैब्रियल का जीवन परिचय | Miss Universe 2022 Bonny Gabriel biography in Hindi

 

Table of Contents

गुनीत मोंगा का जीवन परिचय : एक नजर में

पुरा नाम (Real Name) गुनीत मोंगा (Guneet Monga)
जन्म (Birth) 21 नवंबर 1983
उम्र (Age) 40 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) दिल्ली, भारत
पिता (Father) दमनजीत सिंह
माता (Mother) अमरप्रीत कौर
गृहनगर (Hometown) दिल्ली, भारत
स्कुलिंग (Schooling) ब्लू बेल्स स्कूल, दिल्ली
कॉलेज / विश्वविद्यालय (College/University) गुरु गोविंद सिंह कॉलेज, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
शिक्षा (Education) मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) पंजाबी
जाति (Cast) सिख
राशि (Zodiac) ___ राशि
पेशा (Profession) भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर
पति (Husband)  सनी कपूर (विवाह- दिसंबर 2022 में)
अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs /Girlfriend _____
प्रसिद्धि (Famous for) गुनीत मोंगा के द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ को ऑस्कर मिलने के बाद से सुर्खियों में।

 

गुनीत मोंगा का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Guneet Monga Early Life & Family

Guneet Monga Early life and Family : दोस्तों ! गुनीत मोंगा का जन्म 21 नवंबर 1983 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में हुआ था। गुणीत एक  पंजाबी मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश दिल्ली में हुई है। गुनीत के पिता का नाम दमनजीत सिंह मोंगा और मां का नाम अमरप्रीत मोंगा है। एक संयुक्त परिवार में रहती थी उनके पिता का नाम दमनजीत सिंह मोंगा और मां का नाम अमरप्रीत कौर है। गुनीत एक संयुक्त परिवार में रहती थी। जिसके चलते उनके परिवार को आय-दिन घरेलू कलह के कारण लगातार तनाव का सामना करना पड़ता था।

एक बार तो मामला इस हद तक पहुंच चुका था कि, गुनीत के चाचा और ताऊ ने उनकी मां को जिंदा जलाने तक की कोशिश की थी। इस घटना के तुरंत बाद ही, गुनीत के माता-पिता ने वह घर छोड़ दिया था।

गुनीत ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में खुलासा करते हुए अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा कि, “मैंने अभी तक उधार के सपनों को जिया है। मैं दिल्ली में एक पंजाबी मिडिलक्लास फैमिली में पली-बढ़ी हूं। लोगों के लिए हम खुश थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि हमारे घर के अंदर क्या हो रहा था। हमारा काफी बड़ा घर था, लेकिन मेरे मां-बाप को सिर्फ एक छोटा सा कमरा दिया गया। परिवार में संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। मेरी मां को गालियाँ दी गई…उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया…एक बार तो झगड़े में मेरी मां को ज़िंदा जलाने की कोशिश भी की गई। तब मेरे पिता ने पुलिस बुलाई और हमे लेकर वहां से भाग गए।”

जानिए –  हॉलीवुड सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in Hindi

गुनीत ने 16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था |

गुनीत मोंगा | Guneet Monga

गुनीत मोंगा | Guneet Monga

Guneet Monga Biography in Hindi : अपने माता-पिता के साथ घर छोड़ने के बाद उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अपनी मां के लिए घर बनाने के मकसद से गुनीत ने महज 16 साल की छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। गुनीत ने पैसे कमाने के लिए सड़कों पर सैंडविच तक बेचे। इसके अलावा उन्होंने पीवीआर में अनाउंसर तक का काम किया।

इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि “मेरी मां का सपना था कि वो एक 3 बेडरूम घर में रहें। मैंने मां के सपने को सच करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया। जब में सिर्फ 16 साल की थी तो स्कूल में पढ़ाई करने के साथ-साथ मैंने सड़कों पर पनीर बेचा। जब मैं कॉलेज में थी तो फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आ गई। शुरुआत में मैने एक कॉर्डिनेटर के रूप में काम किया। मैंने जो भी कमाया अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने में लगा दिया।”

जानिये – 9 वर्ष की उम्र में बलात्कार का सामना कर चुकी, अमेरिका की एक सफल मीडिया पर्सनालिटी ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey biography in hindi

गुनीत मोंगा कि शिक्षा | Guneet Monga Education

Guneet Monga Education : दिल्ली में पैदा हुई गुनीत मोंगा का बचपन दिल्ली में ही बीता और उन्होंने अपनी शिक्षा भी दिल्ली से ही पुरी की। उन्होंने दिल्ली के ‘ब्लू बेल्स स्कूल’ से अपनी स्कूली पढ़ाई पुरी की। अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, गुनीत ने दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2004 में उन्होंने यहां से मास कम्युनिकेशन में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

जानिये – हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी का जीवन परिचय | Ronda Rousey biography in hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.65 मीटर

फीट इंच – 5′ 5″

वजन (weight) किलोग्राम में – 60 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) काला

 

जब 6 महीने के भीतर ही माता-पिता को खो दिया था | Guneet Monga

Guneet Monga Biography in Hindi : कॉलेज के दिनों से ही गुनीत ने मुंबई जाकर काम करना शुरू कर दिया था। वे जो भी पैसे कमाती थी उसे वह घर बनाने के लिए बजट में जोड़ लेती थी। गुनीत के परिवार के ने एक घर बुक भी कर लिया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उस घर में शिफ्ट होने के 6 महीने के अंदर ही गुनीत ने माता-पिता दोनों को खो दिया। उनकी मां को कैंसर था जबकी, पिता की दोनों किडनी फेल हो गई थी।

इस घटना ने उन्हें बुरी तरह से हिला दिया था। अपने माता-पिता के देहांत के बाद, उन्होंने जो घर खरीदा था उसे बेच दिया और वर्ष 2006 में मुंबई चली गई। वहां जाकर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

जानिए –  बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi biography in Hindi

 

गुनीत मोंगा का करियर | Guneet Monga

गुनीत मोंगा | Guneet Monga

गुनीत मोंगा | Guneet Monga

Guneet Monga Biography in Hindi : वर्ष 2006 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म ‘सलाम इंडिया’ में काम करना शुरू किया। यह फिल्म बच्चों के क्रिकेट पर बेस्ड थी। जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी उसी दिन भारत विश्व कप से बाहर हो गया था। जिसकी वजह से यह फिल्म थिएटर्स में नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2008 में रिलीज हुई दो फिल्म ‘रंग रसिया’ और ‘दासविदनिया’ मे एक सहायक प्रोड्यूसर के रूप में काम किया।

गुनीत की पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘कवि’ थी, जो वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी और ऑस्कर अवार्ड के बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई थी। इसके बाद वर्ष 2009 में, वे निर्देशक-निर्माता, अनुराग कश्यप से मिलीं और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ प्रोजेक्ट में शामिल हो गईं। यह फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई जिसमें अजय देवगन के साथ कंगना रनौत और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

इसके बाद, गुनीत ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म दैट ‘गर्ल इन येलो बूट्स’ , ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर – पार्ट I’ ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर – पार्ट II’ और ‘तृष्णा’ जैसी फिल्मों बड़ी हिट फिल्मों में काम किया।

वर्ष 2012 में उन्हें फिल्म ‘पेडलर’ से उन्हें एक और बड़ी सफलता तब मिली, जब गुनीत की फिल्म ‘पैडलर’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया। उनकी इस फिल्म का ‘इंटरनेशनल क्रिटिक्स वीक’ में चयन किया गया। इसने शानदार समीक्षा हासिल की और भारतीय सिनेमा के लिए नए बाजार खोले। इस फिल्म की खास बात यह रही कि, गुनीत मोंगा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए फिल्म की स्क्रिप्ट को फेसबुक पर पोस्ट करके 2 करोड़ रुपये के बजट से बने पेडलर्स (2012) के लिए लगभग 10 मिलियन (यूएस $ 130,000) जुटाए थे।

मई 2013 में, उनकी फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ और ‘मानसून शूटआउट’ दोनों को वर्ष 2013 के कान फिल्म समारोह में मध्यरात्रि स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय आलोचकों ने उन्हें एक नई फिल्म की सबसे विपुल निर्माता” कहा था। जबकि द हॉलीवुड रिपोर्टर ने उन्हें “2012 वीमेन इन एंटरटेनमेंट स्पेशल” कि लिस्ट में शामिल किया। इंडिया टुडे ने उन्हें स्वतंत्र सिनेमा को एक नया रूप देने और “भारतीय फिल्मों और विदेशी खरीदारों और वितरकों के बीच की खाई को पाटने” का श्रेय दिया है।

जानिए –  बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय | Anushka Sharma biography in Hindi

 

गुनीत मोंगा का परिवार | Guneet Monga Family : 

Guneet Monga Biography in Hindi : गुनीत मोंगा ने 12 दिसंबर 2022 को सनी कपूर से शादी की है। गुनीत मोंगा के पति सनी कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली बेस्ड फैशन बिजनेसमैन हैं। दिसंबर 2022 में दोनों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की।

जानिये – अपने गाने के लिए ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले एमएम किरवानी का जीवन परिचय | M.M. Keeravani biography in hindi

 

Guneet Monga with her husband

Guneet Monga with her husband

 

खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस | Guneet Monga

Guneet Monga Biography in Hindi : वर्ष 2008 में गुनीत ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘सिख एंटरटेनमेंट’ की नींव रखी। इसके बाद उन्होंने ‘A Line Production’ कंपनी भी शुरू की। गुनीत फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में बेहद कामयाब रहीं। उन्हे भारतीय सिनेमा और विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच की खाई को कम करने का श्रेय भी दिया जाता है।

 

ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर भारत को किया गौरवान्वित।

Kartiki Gonsalves and Guneet Monga took home the Oscar for The Elephant Whisperers in the Documentary Short category.

Kartiki Gonsalves and Guneet Monga took home the Oscar for The Elephant Whisperers in the Documentary Short category.

Oscar Winner Guneet Monga : 13 मार्च 2023 को, कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन और गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस ने शॉर्ट डॉक्युमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस फिल्म में, एक दंपति द्वारा एक बेबी एलीफेंट की देखभाल करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने की कहानी दिखाई है।

फिल्म नॉमिनेट होने के बाद चर्चा में तब आई जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस पर रिव्यूज दिए थे।“द एलिफेंट व्हिस्पर्स” एक तमिल फिल्म है और इसे तमिल, इंग्लिश, तेलुगु आदि में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 39 वर्ष गुनीत कि प्रोड्यूस की गई इस डॉक्यूमेंट्री को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। यह पहली भारतीय डॉक्यूमेंट्री है, जिसने ऑस्कर अवार्ड जीता है।

A sceen of The Elephant Whisperse

A sceen of The Elephant Whisperse

यह पल भारत के लिए बहुत ही ऐतिहासिक पल रहा। क्योंकि, 13 मार्च 2023 को भारत ने 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में दो ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा। 

जिसमें शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के साथ-साथ फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) के गाने ‘नाटु-नाटु’ ने भी ऑस्कर अवॉर्ड जीते। यह पहला मौका था जब भारत ने पहली बार दो ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म के क्षेत्र में सबसे बड़ा अवार्ड जीतने के बाद गुनीत ने अपने माता पिता को याद करते हुए कहा कि, “अब मेरे माता-पिता यह देख कर खुश हो रहे होंगे कि आखिरकार मैंने सपनों को उधार लेना बंद कर दिया है और अपने सपनों को जीना और उन्हें पूरा करना शुरू कर दिया है।”

 

एक बार नहीं बल्कि 2 बार जीत चुकी हैं ऑस्कर |

Guneet Minga -

Guneet Monga Biography in Hindi : यह पहली बार नहीं है, जब गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीता है। इससे पहले वर्ष 2019 में भी उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में ऑस्कर जीता था। गुनीत इस फिल्म से बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी थीं।

‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीतने के बाद गुनीत का अगला प्रोजेक्ट रैपर हनी सिंह पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री है। यह प्रोजेक्ट जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

वर्ष 2012 में ऑस्कर सेरिमनी में जाने के लिए नहीं थे पैसे | Guneet Monga

Guneet monga -

Guneet Monga Biography in Hindi : गुनीत के जीवन में एक समय ऐसा आया जब फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। गुनीत ने अपनी पहली फिल्म ‘सलाम इंडिया’ प्रोड्यूस करने के लिए पड़ोसियों से पैसे उधार लिए थे। फिल्म बच्चों के क्रिकेट पर बेस्ड थी। जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी उसी दिन भारत विश्व कप से बाहर हो गया था। जिसके कारण उनकी यह फिल्म थिएटर्स में भी नहीं लगी।

वर्ष 2012 में जब गुनीत की फिल्म पैडलर को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया, तो गुनीत के पास अमेरिका जाने के पैसे नहीं थे। उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल को पत्र लिखकर मदद मांगी जिसका उन्हें जवाब मिला। बाद में, केंद्र मंत्री पृथ्वीराज चौहान ने एयर इंडिया से बात कर गुनीत की टीम के लिए फ्लाइट अरेंज कराई थी।

जानिए – अमेरिकी अभिनेत्री और एक मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन का जीवन परिचय | Kim Kardashian Biography in hindi

 

गुनीत मोंगा कि फिल्में | Guneet Monga

Guneet Monga Biography In Hindi : दोस्तों! गुनीत मोंगा ने कई फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है। जो कुछ इस प्रकार हैं :

  • कथल (2023) (कार्यकारी निर्माता)
  • द एलीफेंट व्हिस्परर्स (2022) (सह-निर्माता) (तमिल)
  • पगलेट (2021)
  • 1232 KMS (2021) (कार्यकारी निर्माता)
  • सोरारई पोटरू (2019) (तमिल)
  • अवधि। वाक्य का अंत। (2018)
  • हरामखोर (2017)
  • जुबान (2016)
  • वक्रतुंड महाकाय (2015)
  • मसान (2015)
  • सफेद झूठ (2014)
  • शाहिद (2013)
  • द लंचबॉक्स (2013)
  • मानसून शूटआउट (2013)
  • मिकी वायरस (2013)
  • गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1 (2012)
  • अय्या (2012)
  • पेडलर्स (2012)
  • गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2 (2012)
  • एक अभिनेत्री के रूप में लव, रिंकल-फ्री (2012)
  • वह लड़की पीले जूते में (2011)
  • शैतान (2011)
  • तृष्णा (2011)
  • माइकल (2011)
  • वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)
  • कवि (2009)
  • रंग रसिया (2008)
  • दासविदनिया (2008)
  • सलाम इंडिया कहें (2007)

जानिए –  सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का जीवन परिचय | Founder of ‘Super 30’ Anand Kumar biography in hindi

 

पैसे के लिए फेसबुक पर अपलोड कर दी थी फिल्म की स्क्रिप्ट |

Guneet Monga Biography in Hindi : एक बार की बात है, पैसे जुटाने के लिए गुनीत ने अपनी फिल्म ‘पैडलर’ की स्क्रिप्ट फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। खास बात यह रही कि, उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए सिर्फ फेसबुक से ही जुटा लिए थे। जिसके द्वारा उन्होंने फिल्म का निर्माण किया था। इन्होंने इस फिल्म के लिए क्राउडफंडिंग की मदद से लगभग कुल 10 मिलियन (यूएस $ 130,000) जुटाए थे।

जानिये- प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट, अवनी चतुर्वेदी का जीवन परिचय | First Women Fighter Pilot Avani Chaturvedi biography in hindi

 

गुनीत मोंगा को मिले सम्मान एवं पुरस्कार | Guneet Monga Awards & Rewards

  • 13 मार्च 2023 को गुनीत मोंगा ने अपनी प्रोड्यूस की गई डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए कार्तिकी गोंजाल्विस के साथ ऑस्कर अवार्ड जीता है।
  • वर्ष 2021 में, गुनीत मोंगा को फ्रांसीसी सरकार द्वारा शेवेलियर डैन ल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया गया था।
  • 2019 में भी उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में ऑस्कर जीता था। गुनीत इस फिल्म से बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी थीं।
  • द हॉलीवुड रिपोर्टर द्वारा मोंगा को ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शीर्ष 12 महिलाओं में से एक के रूप में शामिल किया है।
  • वर्ष 2018 में, गुनीत ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ में शामिल होने वाली भारत की पहली निर्माताओं में से एक हैं।
  • इंडिया टुडे द्वारा भारत को बदलने वाले शीर्ष 50 भारतीयों में से एक के रूप में शामिल किया है।

जानिए –  भारतीय महिला क्रिकेट प्लेयर शेफाली वर्मा का जीवन परिचय | Shefali Verma biography in Hindi

 

गुनीत मोंगा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Guneet Monga

  • क्या आनंद कुमार धूम्रपान करते हैं ?- ज्ञात नहीं।
  • क्या आनंद कुमार शराब पीते हैं ?- ज्ञात नहीं।
  • गुनीत मोंगा का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
  • वे एक संयुक्त परिवार में रहती थी और घर में पारिवारिक कलह के कारण उनके माता-पिता को घर छोड़ना पड़ा था।अपने माता-पिता के लिए घर बनाने के लिए उन्होंने 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
  • गुनीत ने इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
  • स्कूल ट्रिप पर भेजने के लिए पिता ने भेज दिया था अपना सोने का कड़ा।
  • बचपन में पुनीत को स्कूल ट्रिप के लिए अमेरिका जाना था। पैसों की कमी की वजह से तब उनके पिता ने अपने सोने का कड़ा बेच दिया था। उनके पिता चाहते थे कि गुनीत पूरी दुनिया देखे।
  • पैसे जुटाने के लिए पुनीत ने अपनी फिल्म पैडलर की स्क्रिप्ट फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने करीब एक करोड़ रुपए सिर्फ फेसबुक से ही जुटा लिए थे।
  • गुनीत मोंगा ने वर्ष 2022 में सनी कपूर से शादी की है।
  • गुनीत ने अपनी शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीता है।
  • गुनीत का अगला प्रोजेक्ट रैपर हनी सिंह पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री है। यह प्रोजेक्ट जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

गुनीत मोंगा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : गुनीत मोंगा कौन है ?

उत्तर : गुनीत मोंगा एक भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में, उनकी शॉर्ट फिल्म ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2019 में भी उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ ने डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट में ऑस्कर जीता था।

प्रश्न : गुनीत मोंगा का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : गुनीत मोंगा का जन्म 1 जनवरी 1973 को बिहार के पटना में हुआ था।

प्रश्न : गुनीत मोंगा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 50 वर्ष (जनवरी 2023 मे)

प्रश्न : गुनीत मोंगा किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत

प्रश्न : गुनीत मोंगा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : दिल्ली

प्रश्न : गुनीत मोंगा कि जाति क्या है ?

उत्तर : सिख, पंजाबी

प्रश्न : गुनीत मोंगा किस क्षेत्र से संबंधित हैं ?

उत्तर : फिल्म जगत

प्रश्न : गुनीत मोंगा के पति कौन है ?

उत्तर : वर्ष 2022 में गुनीत मोंगा ने सनी कपूर से शादी की है।

प्रश्न : गुनीत मोंगा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : गुनीत मोंगा ने किस फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता है ?

उत्तर : गुनीत मोंगा ने कार्तिकी गोंजाल्विस के साथ डॉक्यूमेंट्री ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए ऑस्कर जीता है।

प्रश्न : गुनीत मोंगा ने किस फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड जीता है ?

उत्तर : ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’

प्रश्न : “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) किस भाषा में बनी है ?

उत्तर : The Elephant Whisperers’ एक तमिल फिल्म है। जो तमिल, इंग्लिश, तेलुगु आदि में उपलब्ध है।

प्रश्न : गुनीत मोंगा की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : गुनीत मोंगा की कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन डॉलर है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *