स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan (CEO of Starbucks) Biography in Hindi

लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए सीईओ। 17.5 मिलियन डॉलर वार्षिक सेलरी के साथ मिलेगा निजी जेट सेवा।

Laxman Narasimhan Biography in Hindi | लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय

लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय (लक्ष्मण नरसिम्हन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, फिल्में, पेप्सिको, स्टारबक्स सीईओ, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Laxman Narasimhan Biography in Hindi [ Laxman Narasimhan, Wiki, Birth, Education, Family, PepsiCo, Starbucks CEO, wife, children, Net worth ]

 

लक्ष्मण नरसिम्हन | Laxman Narasimhan

स्टारबक्स के CEO


Laxman Narasimhan Biography in Hindi : दोस्तों! आज स्टारबक्स (Starbucks) का नाम कौन नही जानता। आप भी कभी कॉफी पीने स्टारबक्स जरूर गए होंगे। अब स्टारबक्स अपने पसंदीदा कॉफी बनाने के लिए फेमस है और यह ना केवल अमेरिका बल्कि विश्व भर में प्रचलित कैफे बन चुका है। हाल ही में, अक्टूबर 2022 में लक्ष्मण नरसिम्हन को स्टारबक्स का नया सीईओ बनाया गया है और वह औपचारिक रूप से 1 अप्रैल 2023 में अपना पद संभालेंगे।

Advertisement

स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan (CEO of Starbucks) Biography in Hindi

स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan (CEO of Starbucks) Biography in Hindi

दोस्तों ! लक्ष्मण नरसिम्हन एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसाय कार्यकारी हैं। और स्टारबक्स के सीईओ बनने से पहले, वे पेप्सिको के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) और रेकिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थे। लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ बनने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, “लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan biography in hindi”. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए लक्ष्मण नरसिम्हन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जीवन परिचय | Sundar Pichai biography in hindi

 

लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan)
उपनाम (Nickname) लक्ष्मण
जन्म (Birth) 15 अप्रैल 1967
उम्र (Age) 56 वर्ष (2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) पुणे, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) नाम ज्ञात नही।
माता (Mother) नाम ज्ञात नही।
गृहनगर (Hometown) पुणे , महाराष्ट्र, भारत
स्कूलिंग (Schooling) ___
कॉलेज/विश्वविद्यालय (College/ University)
शिक्षा (Education)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (स्नातक)
  • एमबीए फाइनेंस (परास्नातक)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय अमेरिकी (NRI), अमरीकी नागरिक
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) बिजनेसमैन, स्टारबक्स के सीईओ
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1987 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  नाम ज्ञात नहीं
भाषा ज्ञान (Language Known) अंग्रेजी, हिन्दी, जर्मन सहित 6 भाषाओं का ज्ञान
प्रसिद्धि (Famous for) Starbucks के CEO के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) $ 44 मिलियन लगभग (₹360 करोड़ – सूत्रों के अनुसार)

 

लक्ष्मण नरसिम्हन का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Laxman Narasimhan Early Life & Education

Laxman Narasimhan Biography in Hindi – Early Life : लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म 15 अप्रैल 1967 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। वे एक भारतीय हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी भारत में ही पुरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पुरी करने के बाद, उन्होंने पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद आगे कि पढ़ाई के लिए, लक्ष्मण नरसिम्हन अमेरिका चले गए। वहां उन्होंने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमए, एमबीए की डिग्री हासिल की। 

जानिये – माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का जीवन परिचय | Satya Narela biography in hindi

 

लक्ष्मण नरसिम्हन का परिवार | Laxman Narasimhan Family

Laxman Narasimhan Family : लक्ष्मण नरसिम्हन वह पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करने लगे। जिसके बाद लक्ष्मण नरसिम्हन अमेरिका में ही बस गए। उन्होंने वहां एक लड़की से शादी की और एक अमेरिकी नागरिक बन गए। वर्तमान में, लक्ष्मण नरसिम्हन के दो बच्चे हैं और उनके दोनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। नरसिम्हन अपने परिवार के साथ अमेरिका के ग्रीनविच और कैन्टिकट शहर में रहते हैं।

Laxman Narasimhan with his family

Laxman Narasimhan with his family

जानिये – निरमा ग्रुप के संस्थापक करसनभाई पटेल का जीवन परिचय | Karsanbhai Patel biography in hindi

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight) 78 Kg (लगभग)
आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

लक्ष्मण नरसिम्हन का करियर | Laxman Narasimhan Career

Laxman Narasimhan Career : अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, लक्ष्मण नरसिम्हन ने अलग-अलग कॉर्पोरेट कंपनियों में नौकरी की। लेकिन, वे पहली बार तब सुर्खियों में आए, जब वर्ष 2012 में वे पेप्सीको (PEPSICO) में शामिल हुए और वहां पदोन्नति प्राप्त करते हुए वह पेप्सिको के मुख्य वाणिज्य ऑफिसर (CFO) बने। इसके बाद, पेप्सीको के लेटिन अमेरिका (PepsiCo Latin America) ब्रांच में पद्दोन्नति के बाद, उस ब्रांच के सीईओ के पद पर उनकी नियुक्ति हुई।

पेप्सिको में काम करने के दौरान उन्होंने कई अन्य नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं। जिसमें ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर, कंपनी के लैटिन अमेरिका, यूरोप के सीईओ और पेप्सिको अमेरिका फूड्स के उप-सहारा अफ्रीकी संचालन और सीएफओ जैसे उच्च पद शामिल हैं।

लक्ष्मण नरसिम्हन | Laxman Narasimhan

लक्ष्मण नरसिम्हन | Laxman Narasimhan

पेप्सीको (PEPSICO) में शामिल होने से पहले लक्ष्मण नरसिम्हन “मैकिन्जे एंड कंपनी” (McKinsey & Company) में सीनियर पार्टनर थे। इसके साथ हीं वे “Brookings Institution” के ट्रस्टी भी रहे हैं। लक्ष्मण नरसिम्हन ने McKinsey & Company के लिए लगभग 19 सालों तक काम किया। जिसमें वे कंपनी के नई दिल्ली कार्यालय के लिए निदेशक और संस्थान प्रबंधक के रूप में चर्चा में रहे। लक्ष्मण नरसिम्हन ने वर्ष 2012 तक कंपनी के लिए काम किया। इसके बाद वर्ष 2012 में, वे पेप्सिको में शामिल हुए और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी के पद तक पहुंचे।

इसके बाद, वर्ष 2019 में, लक्ष्मण नरसिम्हन रेकिट बेंकिजर कंपनी (Reckitt Benckiser Company) में बतौर कंपनी के सीईओ के रूप में शामिल हुए। इस दौरान, वर्ष 1999 में कंपनी की स्थापना के बाद से सीईओ का पद संभालने वाले पहले ऐसे व्यक्ति बने जो दुसरे देश से थे। उन्होंने यूके के प्रधान मंत्री की बिल्ड बैक बेटर काउंसिल के सदस्य के रूप में कार्य किया है, और वेरिज़ॉन के निदेशक मंडल के सदस्य रहे हैं। 

जानिये – अलीबाबा के फाउंडर जैक मा का जीवन परिचय | Jack Ma (founder of Alibaba) biography in hindi

 

बने स्टारबक्स के सीईओ | 

लक्ष्मण नरसिम्हन | Laxman Narasimhan

लक्ष्मण नरसिम्हन | Laxman Narasimhan

वर्तमान में लक्ष्मण नरसिम्हन “स्टारबक्स” (Starbucks) के सीईओ हैं। उन्होंने 1 अक्टूबर 2022 से सीईओ के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वे लंदन से अमेरिका शिफ्ट होकर 1 अप्रैल 2023 को औपचारिक रूप से Starbucks के अपने पद को ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही लक्ष्मण नरसिम्हन विश्व की प्रचलित स्टारबक्स कंपनी में CEO के रूप में कार्य करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी नागरिक हैं।

56 वर्षीय लक्ष्मण नरसिम्हन के स्टारबक्स के CEO बनने के बाद से, वे भारतीय के बीच काफी तेजी से प्रचलित हुए हैं। इससे पहले उन्होंने अलग-अलग कंपनियों के उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह लंदन से यूएस शिफ्ट होंगे और 1 अप्रैल, 2023 को औपचारिक रूप से कंपनी के सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। स्टारबक्स ने यह घोषणा की कि, नरसिम्हन कंपनी के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य बनेंगे। तब तक कंपनी के मौजूदा CEO हावर्ड शुल्तस (Howard Schultz) स्टारबक्स के अंतरिम प्रमुख पद पर बने रहेंगे।

सितंबर 2022 में स्टारबक्स के सीईओ बनने के बाद, इस पद के लिए लक्ष्मण नरसिम्हन को 17.5 मिलियन डॉलर वार्षिक (₹145 करोड़ लगभग) मिलेंगे। उन्हें स्टारबक्स का निजी जेट भी मिलेगा। लक्ष्मण नरसिम्हा पहले रेकिट बेंकिजर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ थे। उससे पहले वह पेप्सिको के ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर रह चुके हैं।

जानिये – dream11 के को-फाउंडर एंड सीईओ हर्ष जैन का जीवन परिचय | Harsh Jain biography in hindi

 

स्टारबक्स के बारे में | 

Starbucks logo -

स्टारबक्स कॉरपोरेशन कॉफी हाउस रोस्टरी रिजर्व की एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय श्रृंखला है। इसका मुख्यालय सिएटल, वाशिंगटन में है और यह दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी हाउस श्रृंखला है। स्टारबक्स को विशेष रूप से, कॉफी संस्कृति की दूसरी लहर के उदय का श्रेय दिया जाता है, जिसके द्वारा कॉफी के व्यापक अनुभव पेश किए गए हैं। 

नवीनतम में, कंपनी ने भारतीय मूल के कार्यकारी लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। हॉवर्ड शुल्त्स वर्तमान में एक अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यरत हैं।

 

लक्ष्मण नरसिम्हन कि संपत्ति, घर | Laxman Narasimhan Net worth and House

Laxman Narasimhan Net worth and House : यदि, लक्ष्मण नरसिम्हन के नेटवर्क की बात की जाए तो, दिसंबर 2022 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 360 करोड़ रुपए है। जबकी, स्टारबक्स के सीईओ बनने के बाद वह 17.5 मिलियन डॉलर वार्षिक वेतन के रूप में प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही उन्हें, स्टारबक्स के निजी जेट कि सुविधा मिलेगी।

जानिये – ‘भारत पे’ के फाउंडर आशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय | Ashneer Grover biography in hindi

 

लक्ष्मण नरसिम्हन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Laxman Narasimhan

  • क्या लक्ष्मण नरसिम्हन शराब पीते हैं ? – जानकारी नहीं।
  • क्या लक्ष्मण नरसिम्हन सिगरेट का सेवन करते हैं? जानकारी नहीं।
  • लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। वे एक अमेरिकी भारतीय हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी भारत में ही पुरी की।
  • लक्ष्मण नरसिम्हन ने एक अमेरिकी लड़की से शादी की है।
  • लक्ष्मण नरसिम्हन के दो बच्चे हैं और उनके दोनों बच्चे पढ़ाई करते हैं।
  • नरसिम्हन अपने परिवार के साथ अमेरिका के ग्रीनविच और कैन्टिकट शहर में रहते हैं।
  • सितंबर 2022 में लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के CEO बने हैं और अप्रैल 2023 को स्टारबक्स के औपचारिक CEO के रूप में कमान संभालेंगे।
  • लक्ष्मण नरसिम्हा पहले रेकिट बेंकिजर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ थे। उससे पहले वह पेप्सिको के ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर रह चुके हैं।
  • उन्होंने मैनेजमेंट कंसलटेंसी फर्म McKinsey में भी काम किया है।

 

लक्ष्मण नरसिम्हन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन कौन है ?

उत्तर : लक्ष्मण नरसिम्हन एक भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। वर्तमान में वे स्टारबक्स के सीईओ के रूप में कार्य कर रहे है। इसके अलावा विश्व के अन्य बड़ी कंपनियों मे उच्च स्तर पर कार्य कर चुके हैं।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म 15 अप्रैल 1967 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 56 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र, भारत।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन किस देश के नागरिक हैं ?

उत्तर : लक्ष्मण नरसिम्हन एक भारतीय हैं, लेकिन अमेरिका मे कार्य करते हुए उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली है। वे एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : लक्ष्मण नरसिम्हन

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे।

प्रश्न : लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ कब बने हैं?

उत्तर : लक्ष्मण नरसिम्हन 1 सितंबर 2022 को स्टारबक्स के सीईओ के पद पर कंपनी में नियुक्त किए गए  हैं। लेकिन वे औपचारिक रूप से 1 अप्रैल 2023 को कंपनी का कार्यभार संभालेंगे।

प्रश्न : वर्ष 2023 में लक्ष्मण नरसिम्हन की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : $44 मिलियन लगभग (₹360 करोड़ रुपये – लगभग)

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan)’ पर लिखा गया यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *