भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography in Hindi

भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography in Hindi

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय (माधुरी दीक्षित विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Madhuri Dixit Biography in Hindi [ Madhuri Dixit, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, husband, boyfriend, children, Net worth ]

 

माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit

भारतीय अभिनेत्री


Madhuri Dixit Biography in Hindi : दोस्तों ! माधुरी दीक्षित एक भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है। माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए चौदह बार नामांकित करने का रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 1990 और 2000 के दशक में माधुरी दीक्षित देश की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वे एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक डांसर और एक सिंगर भी है। उन्होंने कई बहुचर्चित फिल्म के गानों में अपनी आवाज भी दी है।

भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography in Hindi

भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Biography in Hindi

माधुरी दीक्षित को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2014 में माधुरी दीक्षित को भारत में यूनिसेफ गुडविल राजदूत (UNICEF Goodwill Ambassador) नियुक्त किया गया था। इसके अलावा ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’ में माधुरी दीक्षित एक मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्हें 14 फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें से उन्होंने आठ जीते हैं। माधुरी दीक्षित आपने सामाजिक कार्यों के लिए भी काफी मशहूर है। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड अदाकारा ‘माधुरी दीक्षित के जीवन परिचय पर | Madhuri Dixit Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए माधुरी दीक्षित के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय अभिनेता रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajnikanth biography in hindi

Table of Contents

माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) माधुरी शंकर दीक्षित नेने (Madhuri Shankar Dixit Nene)
उपनाम (Nickname) बबली, चुलबुली, धक-धक गर्ल और माधुरी दीक्षित
जन्म (Birth) 15 मई 1967
उम्र (Age) 56 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) स्वर्गीय शंकर दीक्षित
माता (Mother) स्नेह लता दीक्षित
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान पता (Current City) 2-बी / 110/1201, एक्सेलेंसी, चौथे क्रॉस रोड, लोखंडवाला, कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई महाराष्ट्र (भारत) – 400058 
स्कुलिंग (Schooling) डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) पार्ले कॉलेज, मुंबई
शिक्षा (Education) स्नातक (माइक्रो-बायोलॉजी में)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) वृषभ राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Caste) ब्राह्मण
पेशा (Profession) भारतीय अभिनेत्री
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1984 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  डेब्यू फिल्म – अबोध (1984)

टीवी डेब्यू – कहीं न कहीं कोई है (2002)

पति (Husband)  श्रीराम माधव नेने (डॉक्टर – हृदय रोग विशेषज्ञ) (वि. – 17 अक्टूबर 1999)
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs)
  • अनिल कपूर (अभिनेता, अफवाह)
  • संजय दत्त (अभिनेता)
  • अजय जडेजा (पूर्व भारतीय क्रिकेटर)
  • श्रीराम माधव नेने (पति)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेत्री
वेबसाइट (Website) ___
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹287 करोड़ ($35 मिलियन)

 

माधुरी दीक्षित का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Madhuri Dixit Early Life

Madhuri Dixit Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम, शंकर दीक्षित और माँ का नाम स्नेहलता दीक्षित है। माधुरी दीक्षित का एक भाई और दो बहन भी है। उनके भाई का नाम, अजीत दीक्षित और उनकी बहन का नाम, रूपा दीक्षित और भारती दीक्षित हैं। 

महज 3 साल की उम्र में माधुरी ने डांस सीखना शुरू कर दिया था। बचपन में वह कथक सीखा करती थीं। 

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in hindi

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – स्व. शंकर दीक्षित

मां – स्नेहलता दीक्षित

भाई-बहन (Siblings) एक भाई – अजीत दीक्षित

दो बहनें – रूपा दीक्षित, भारती दीक्षित

 

माधुरी दीक्षित कि शिक्षा | Madhuri Dixit Education

Madhuri Dixit Education : माधुरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुम्बई के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल, मुंबई से पुरी की। स्कूली शिक्षा पुरी करने के बाद, उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के पारले कॉलेज में दाखिला लिया और वहाँ से सुक्ष्म-जीवविज्ञान (Micro-biology) विषय में, बी.एससी. करने लगी। लेकिन बाद में उन्होंने अभिनेत्री के रूप में काम करने के लिए कॉलेज छोड़ दिया।

जानिए – भारत की मशहूर फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे का जीवन परिचय | Anita Dongre Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 163

मी०- 1.63

फीट – 5′ 4″

वजन (Weight) 56 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  36-27-35
आंखों का रंग (Eye color) भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला

 

निजी जीवन | Personal Life

Madhuri Dixit marriage : दोस्तों ! माधुरी दिक्षित ने श्रीराम माधव नेने से 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। इनके पति, श्रीराम माधव नेने पेशे से एक एक अमेरिकी डॉक्टर ह, जो कार्डियोवास्कुलर सर्जन हैं। इस दंपति के दो बेटे हैं, जिनका नाम, रेयान नेने और अरिन नेने है। माधुरी कि शादी से पहले, उनकी श्रीराम माधव नेने से पहली मुलाकात माधुरी के भाई, अजीत दीक्षित ने ही करवाया था।

Madhuri Dixit with her family

Madhuri Dixit with her family

माधुरी एक बेहतरीन डांसर है। वह हेमा मालिनी , बिरजू महाराज , हेलेन और जीन केली का नृत्य देखना पसंद करती हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने अपनी ऑनलाइन डांस एकेडमी ‘डांस विद माधुरी’ कि शुरुआत कि थी। माधुरी, विभिन्न परोपकारी कार्यों में शामिल होने के लिए भी जानी जाती हैं।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family Details

पति (Husband) श्रीराम माधव नेने 
बच्चे (Childrens) दो बेटे – रायन नेने, अरिन नेने

माधुरी दीक्षित का लव अफेयर | Madhuri Dixit Love Affairs

Madhuri Dixit Love Affairs : दोस्तों ! एक समय ऐसी अफवाहें थीं कि, वह अभिनेता अनिल कपूर को डेट कर रही हैं। इसके बाद 1990 के दशक की शुरुआत में, बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता संजय दत्त के साथ उनका अफेयर था, जो पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन वर्ष 1993 में संजय दत्त को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किए जाने के बाद, माधुरी ने उसने अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, 90 के दशक में माधुरी दिक्षित ने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को भी डेट किया था।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय | Pankaj Tripathi biography in hindi

 

माधुरी दीक्षित का बॉलीवुड करियर | Madhuri Dixit Bollywood Career

माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit

Madhuri Dixit Bollywood Career : माधुरी दीक्षित ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद, वर्ष 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसमें वे गौरी की मुख्य भूमिका में दिखीं। हालांकि, फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन उनके प्रदर्शन के लिए उनकी खुब प्रशंसा की गई। इसके बाद, वह अगले कुछ वर्षों में फिल्म ‘स्वाति’, ‘हिफाज़त’, ‘उत्तर दक्षिण’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसी कई अन्य फिल्मों में दिखाई दीं। लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

वर्ष 1988 में रिलीज उनकी एक्शन रोमांटिक फिल्म ‘तेजाब’ में अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभाने के बाद, उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म के लिए समीक्षकों की प्रशंसा अर्जित की और कई पुरस्कार जीते। इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ की श्रेणी में ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ के लिए अपना पहला नामांकन भी दिलाया।

वर्ष 1989 में माधुरी दीक्षित फिल्म ‘राम लखन’ में अभिनय करते हुए नजर आई। जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ जैकी श्रॉफ अनिल कपूर और अमरीश पुरी जैसे प्रसिद्ध अभिनेताएँ भी नजर आए। उसी वर्ष उन्होंने फिल्म ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ में मिथुन चक्रवर्ती के साथ अभिनय किया। जो एक व्यावसायिक विफलता थी। लेकिन इस फिल्म के लिए माधुरी ने खुब प्रशंसा बटोरी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए दूसरा नामांकन मिला। इसके बाद, उसी वर्ष माधुरी अन्य दो सफल फ़िल्मों में ‘त्रिदेव’ और ‘परिंदा’ दिखाई दी।

वर्ष 1990 वे फिल्म ‘दिल’ में आमिर खान के साथ दिखाई दी। इस फिल्म के लिए माधुरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। वर्ष 1991 में माधुरी ने अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान के साथ फिल्म ‘साजन’ मे काम किया और वर्ष 1992 में वे फिल्म ‘बेटा’, वर्ष 1993 मे फिल्म ‘खलनायक’, एवं वर्ष 1994 में ‘हम आपके हैं कौन..’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। इसके अगले साल वर्ष 1995 में वे फिल्म ‘राजा’ और 1997 में ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही।

जैसे-जैसे माधुरी दीक्षित का करियर आगे बढ़ा, वह कई और फिल्मों में दिखाई दीं. जिसमें ‘वजूद’ (1998), ‘आरज़ू’ (1999), ‘ये रात हैं प्यार के’ (2001) और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ (2002) जैसी फिल्में शामिल हैं। वर्ष 2002 में, माधुरी दीक्षित फ़िल्म ‘देवदास’ में दिखाई दीं। जो उस समय की सबसे महंगी बॉलीवुड फ़िल्म थी। व्यावसायिक रूप से यह फिल्म एक बड़ी सफलता थी। इसे 2003 में ‘ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म’ के लिए भारत की प्रविष्टि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता भी मिली। इसे 2002 के कान फिल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया था। इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ग्यारह फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते। हालांकि, इस फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे।

वर्ष 2007 में उन्होंने फ़िल्म ‘आजा नचले’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो एक सफल फिल्म रही। इसके बाद, माधुरी दीक्षित काफी समय तक फिल्मी दुनिया से दूर रहीं।

वर्ष 2014 में, उन्होंने दो फिल्मों ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ के साथ बॉलीवुड में वापसी की। हिंदी फिल्म गुलाब गैंग नहीं खूब सुर्खियां बटोरी। इसके बाद, माधुरी दीक्षित, वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘टोटल धमाल’ में अनिल कपूर कि पत्नी की भूमिका में नजर आई, जो एक कॉमेडी फिल्म थी।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का जीवन परिचय | Nora Fatehi biography in hindi

माधुरी दीक्षित का टीवी करियर ( Madhuri Dixit TV Career )

माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित | Madhuri Dixit

Madhuri Dixit Biography in Hindi : अपने अभिनय करियर के अलावा, माधुरी दीक्षित वर्ष 2010 से 2014 तक डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के चार सत्रों में जज के रूप में भी दिखाई दी थीं। इससे पहले वर्ष 2002 में, माधुरी सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘कहीं ना कहीं कोई है’ की मेजबानी की थी।

वर्ष 2016 में उन्होंने एक रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में भी एक जज की भूमिका में थी। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2018 में ‘डांस दीवाने’ को भी जज किया। बहुत ही कम लोगों को यह मालूम है कि, वर्ष 1984 में माधुरी को एक टीवी शो में कास्ट किया गया था। लेकिन, किन्हीं कारणो कि वजह से यह कभी ऑन एयर ही नहीं हुआ।

जानिए – 16 साल की उम्र में घर फिर भागने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का जीवन परिचय | Kangna Ranaut biography in hindi

माधुरी दीक्षित पृथ्वी की सबसे खूबसूरत महिला के रूप में |

Madhuri Dixit04 -

Madhuri Dixit Biography in Hindi : एक प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन ने माधुरी दीक्षित को ‘पृथ्वी की सबसे खूबसूरत महिला’ कहा था और यहां तक ​​​​कि, वर्ष 2000 में फिल्म ‘गज गामिनी’ भी उन्हें सम्मान देने के रूप में बनाया गया था। जिसका निर्देशन 

एमएफ हुसैन ने किया था। इस फिल्म में माधुरी ने शाहरुख खान के साथ अभिनय किया था।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय | Priyanka Chopra biography in hindi

 

एक सिंगर भी है माधुरी दीक्षित |

Madhuri Dixit Biography in Hindi : एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ माधुरी दीक्षित एक अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में आई फिल्म देवदास के लिए गीत ‘काहे छेड़े’ को अपनी आवाज दि थी। इसके बाद, वर्ष 2007 मे आई फिल्म ‘आजा नचले’ के लिए गीत ‘सोनिये मिल जा’ गाया। वर्ष 2014 मे फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के गीत ‘रंगी सारी गुलाबी’ जैसे कई गाने गाए हैं।

 

माधुरी दीक्षित की पसंदीदा चीजें | Madhuri Dixit Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बलराज साहनी, ग्रेगरी पेक
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – नरगिस, मधुबाला

हॉलीवुड – मेरिल स्ट्रीप, इंग्रिड बर्गमैन

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) बॉलीवुड : गरम हवा, गंगा जमुना, शोले, पड़ोसन, चलती का नाम गाडी

हॉलीवुड : Roman Holiday, Gone With The Wind, All About Eve

पसंदीदा नर्तकी (Favorite Dancer) हेमा मालिनी, हेलेन, बिरजू महाराज, जीन केली
पसंदीदा पुस्तक (Favorite Book) A Quiver Full of Arrows by Jeffrey Archer
पसंदीदा क्रिकेटर (Favorite Cricketer) क्रिकेटर – सुनील गावस्कर
पसंदीदा खेल (Favorite Game) टेनिस
पसंदीदा कलर (Favorite color) काला, सफेद, नारंगी
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) कंडे पोहे, जुनका बहकर, मोदक
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) Nina Ricci, Issey Miyake
पसंदीदा रेस्टोरेंट (Favorite Restaurant) द ताज महल (The Taj Mahal Palace), ताज प्रेसिडेंट, मुंबई
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) मालदीव
शौक (Hobbies) नृत्य करना और पढ़ना

 

माधुरी दीक्षित की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Madhuri Dixit Net Worth, House, Car collection, Salary

Madhuri Dixit Net worth : दोस्तों ! यदि माधुरी दीक्षित के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर (लगभग ₹287 करोड़ रूपये) के आसपास बताई जा रही है। माधुरी दीक्षित प्रति फिल्म ₹3-4 करोड़ चार्ज करती है। हमारे रियलिटी शो के एक एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपए की फीस लेती है।

हाल ही में, 5 अक्टूबर 2022 को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के 53वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट ख़रीदा है। जिसकी कीमत 48 करोड़ रूपए है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi

 

कुल संपत्ति (Net Worth) $35 मिलियन (₹ 287 करोड़ रूपये – वर्ष 2023 तक)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹3-4 करोड़ रूपये / फिल्म
रियलिटी शो फीस (Reality show fee) ₹1 करोड़ रूपये / एपिसोड
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट

 

माधुरी दीक्षित से जुड़े विवाद। Madhuri Dixit Controversies

  1. वर्ष 1988 में आई माधुरी की फिल्म ‘दयावान’ में उन्होंने अपने से 20 वर्ष बड़े अभिनेता विनोद खन्ना के साथ एक चुंबन दृश्य किया था। इस चुंबन दृश्य को ले कर उन्होंने कहा की यह सबसे खराब दृश्यों में से एक है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस दृश्य को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाना चाहिए।
  2. एक विज्ञापन को लेकर माधुरी दीक्षित की काफी आलोचना की गई थी। जिसमें उन्होंने मैगी का विज्ञापन किया था। वह मैगी उत्पाद को यह कहकर प्रचारित करती थी कि, यह बच्चों के लिए स्वस्थ है। लेकिन, वर्ष 2015 में मैगी मे हानिकारक केमिकल एमएसजी (MSG) पाये जाने के बाद, यह एक विवादित उत्पाद बन गया था। जिसके बाद, एक जिला अदालत ने पुलिस को माधुरी दिक्षित, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
  3. सूत्रों कि मानते तो, वर्ष 2012 में माधुरी दीक्षित को महाराष्ट्र का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए न्योता दिया गया था। जिसके लिए उन्होंने 9-10 करोड़ रुपये मांगे थे। जिसके बाद, इतनी अधिक फीस की वजह से माधुरी दीक्षित की जगह ऋतिक रोशन को महाराष्ट्र का ब्रांड एंबेसडर बनाए गया था।

जानिए – बीसी आंटी के नाम से मशहूर भारतीय अभिनेत्री स्नेहिल दिक्षित मेहरा का जीवन परिचय | Snehil Dixit Mehra biography in hindi

 

माधुरी दीक्षित को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Madhuri Dixit Awards & Rewards

  • वर्ष 2014 में उन्हें भारत में यूनिसेफ गुडविल राजदूत (UNICEF Goodwill Ambassador) नियुक्त किया गया।
  • वह फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए 13 बार नामित हो चुकी हैं।
  • मैडम तुसाद म्यूजियम में माधुरी दीक्षित की एक प्रतिमा स्थापित की गई है।

 

माधुरी दीक्षित से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Madhuri Dixit

  • क्या माधुरी दीक्षित शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • क्या माधुरी दीक्षित सिगरेट पीतीं हैं? – ज्ञात नहीं।
  • माधुरी का जन्म एक मराठी-ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • माधुरी ने 3 साल कि छोटी उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था और कथक में उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं।
  • वर्ष 1984 में उन्होंने एक टीवी शो में काम किया था, लेकिन वह टीवी शो ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
  • वर्षों 1984 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले वे भारत की एक टॉप मॉडल रहीं हैं।
  • वर्ष 1988 में आई उनकी फिल्म ‘तेज़ाब’ ने माधुरी को रातों रात एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बना दिया।
  • फिल्म ‘तेजाब’ में माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गाना “एक दो तीन” चार्टबस्टर रहा था।
  • वर्ष 1994 में फिल्म “हम आपके हैं कौन” में माधुरी ने सलमान खान की तुलना में 3 करोड़ अधिक फीस ली थी।

Madhuri Dixit01 -

  • माधुरी दिक्षित क्रिकेटर सुनील गावस्कर को बहुत पसंद करती थी। वर्ष 1995 में इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में, माधुरी ने कहा “मैं सुनील गावस्कर के लिए पागल हूं। वह बहुत सेक्सी हैं। मैं उसके पीछे दौड़ना चाहती हूं और वह मेरे सपने में आया था।”
  • वर्ष 2000 में माधुरी ने फिल्म ‘गज गामिनी’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म के निर्माता प्रसिद्ध चित्रकार, एम.एफ. हुसैन थे।
  • एमएफ हुसैन ने माधुरी दीक्षित को पृथ्वी की सबसे खूबसूरत महिला कहा था।
  • वर्ष 2002 में फिल्म देवदास के गीत ‘काहे छेड़े छेड़े मोहे’ में माधुरी दीक्षित ने जो घाघरा पहना था, उसका वजन 30 किलो था।
  • माधुरी दीक्षित ने अक्टूबर 1999 में, श्रीराम माधव नेने से शादी की है।

Madhuri Dixit with her Husband -

  • माधुरी दीक्षित के पति श्री राम माधव पेशे से एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन है।
  • माधुरी दीक्षित और श्री राम माधव के दो बेटे हैं।

Madhuri Dixit with her husband and kids -

  • माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव नेने की मुलाकात माधुरी के भाई के द्वारा हुई थी।
  • वर्ष 2014 में उन्हें भारत में यूनिसेफ गुडविल राजदूत (UNICEF Goodwill Ambassador) नियुक्त किया गया था।
  • माधुरी फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए 14 बार नामित हो चुकी हैं।

Madhuri Dixit02 -

  • नृत्य के प्रति उनका काफी लगाव है और वह सप्ताह में तीन बार कथक नृत्य का अभ्यास करती है।
  • वर्ष 2013 में माधुरी दीक्षित ने एक ऑनलाइन नृत्य अकादमी ‘Dance with Madhuri’ शुरू किया था।
  • उन्हें काकरोच से डर लगता है।
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि, माधुरी दीक्षित तायक्वोंडो में भी प्रशिक्षित हैं।

Madhuri Dixit Nene -

  • माधुरी दीक्षित के अनुसार, यदि वह एक अभिनेत्री न होती तो वह एक सूक्ष्म जीव विज्ञानी या एक रोगविज्ञानी होतीं।
  • अक्टूबर 2022 को माधुरी दीक्षित ने मुंबई के इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट के 53वें फ्लोर पर 48 करोड़ रूपए का एक अपार्टमेंट ख़रीदा है।
  • मैडम तुसाद म्यूजियम में माधुरी दीक्षित की एक प्रतिमा स्थापित की गई है।

Madhuri Dixit L with her statue R -

  • अभिनय के अलावा, माधुरी एक डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के चार सत्रों में जज के रूप में भी दिखाई दी।
  • माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम उन्हें फिल्म ‘बेटा’ के गाने ‘धक धक करने लगा’ गाने के बाद मिला था।

 

माधुरी दीक्षित के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित कौन है ?

उत्तर : माधुरी दीक्षित नेने एक भारतीय अभिनेत्री है। वह एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। बॉलीवुड में आने से पहले माधुरी दीक्षित एक मॉडल भी रह चुकी हैं।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 56 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : माधुरी दीक्षित किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र, भारत से।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण

प्रश्न : माधुरी दीक्षित कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक भाई और दो बहन

प्रश्न : माधुरी दीक्षित के पति कौन है ?

उत्तर : माधुरी दीक्षित ने, डा. श्रीराम माधव नेने से शादी की है, जो एक अमेरिकी डॉक्टर हैं और ह्रदय रोग विशेषज्ञ हैं।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटे – रायन नेने, और अरिन नेने पटौदी।

प्रश्न : माधुरी दीक्षित कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – अबोध (वर्ष 1984 में)

प्रश्न : वर्ष 2023 में माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति $35 मिलियन डॉलर (₹287 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *