काजोल का जीवन परिचय | Kajol Biography in Hindi
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का जीवन परिचय | Kajol Biography in Hindi
काजोल का जीवन परिचय (काजोल विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Kajol Biography in Hindi [ Kajol, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, boyfriend, Husband, Childrens, Net worth ]
काजोल | Kajol
भारतीय अभिनेत्री
Kajol Biography in Hindi : दोस्तों ! काजोल एक भारतीय अभिनेत्री है। एक फिल्मी परिवार में जन्मी काजोल के पिता एक फिल्म निर्माता और मां पूर्व अभिनेत्री हैं। काजोल बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की पत्नी भी हैं। वे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुकात रखने वाली काजोल के माता-पिता के साथ उनके दादा नाना तक फिल्म क्षेत्र से जुड़े थे। वे हिंदी सिनेमा में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने बॉलीवुड जगत को कई सुपरहिट और बेहतरीन फिल्में दी है।

काजोल का जीवन परिचय | Kajol Biography in Hindi
बॉलीवुड में एक्टिंग के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को देखते हुए, वर्ष 2011 में भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत का चौथा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले, वर्ष 2010 में, NASDAQ द्वारा काजोल और
जानिए – अपने शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर जीतने वाली गुनीत मोंगा का जीवन परिचय | Guneet Monga biography in hindi
Table of Contents
काजोल का जीवन परिचय : एक नजर में।
वास्तविक नाम (Real Name) | काजोल मुखर्जी देवगन (Kajol Mukharji Devgan) |
उपनाम (Nickname) | काजोल |
जन्म (Birth) | 5 अगस्त 1974 |
उम्र (Age) | 49 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता (Father) | स्व. शोमू मुखर्जी (फिल्म निर्माता) |
माता (Mother) | तनुजा (अभिनेत्री) |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान पता (Current City) |
|
स्कुलिंग (Schooling) | सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र |
विश्वविद्यालय (University) | ____ |
शिक्षा (Education) | College Dropout (पढ़ाई बीच में छोड़ दी) |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | सिंह राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | बंगाली |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 1992 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | बॉलीवुड फिल्म (अभिनेत्री) – बेखुदी (1992),
टीवी (एक जज के रूप में) – रॉक-एन-रोल फैमिली (2008) |
जीवनसाथी (Spouse) | अजय देवगन (अभिनेता) (वर्ष 1999 – वर्तमान) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) | कार्तिक (अभिनेता) |
प्रसिद्धि (Famous for) | बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल के रूप में |
वेबसाइट (Website) | ___ |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $28 मिलियन (वर्ष 2022 तक) |
काजोल का प्रारंभिक जीवन | Kajol Early Life
Kajol Biography in Hindi – Early Life : काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महाराष्ट्र के शहर बॉम्बे, भारत (वर्तमान मुंबई) में एक फिल्मी घराने में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय शोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्माता थे, और उनकी माँ तनुजा मुखर्जी एक अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उनके चाचा, जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी एक फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। काजोल की छोटी बहन भी है, जिनका नाम तनीषा है और वे भी एक अभिनेत्री हैं।

Kajol (R) with her mother (M) and Sister (L)
काजोल बचपन से ही बेहद शरारती स्वभाव कि थी। काजोल बंगाली हैं और वह दो अलग-अलग संस्कृतियों में पली-बढ़ी हैं। उन्हें अपनी मां की, महाराष्ट्रियन संस्कृति और पिता का, बंगाली स्वभाव विरासत में मिली। काजोल का पालन पोषण उनकी नानी शोभना समर्थ और उनके परदादा रतन भाई ने किया था। काजोल के नाना, शशधर मुखर्जी और चचेरे नाना कुमारसेन समर्थ, दोनों फिल्म निर्माता थे।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय | Sonakshi Sinha biography in hindi
बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी काजोल

Kajol with her father
Kajol Biography in Hindi : स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही काजोल की अभिनय में बहुत ही रुचि थी। वर्ष 1990 के दशक में, काजोल की माँ तनूजा ने एक फिल्म निर्देशित किया, ताकि काजोल को इंडस्ट्री में लांच किया जा सके। लेकिन फिल्म की के कुछ दिनों की शूटिंग के बाद, किन्हीं कारणों से यह बंद करना पड़ा। इसके बाद काजोल ने 16 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।
जानिए – कनाडियन सुपरस्टार सिंगर जस्टिन बीबर का जीवन परिचय | Justin Bieber biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – स्व. शोमू मुखर्जी
मां – तनुजा |
भाई-बहन (Siblings) | एक छोटी बहन – तनीषा मुखर्जी
भाई – कोई नहीं |
काजोल कि शिक्षा | Kajol Education
Kajol Education : काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पुरी की। काजोल पढ़ाई के दौरान स्कूल की अलग-अलग प्रतियोगिताओं, जैसे डांस कंपटीशन में भी हिस्सा लिया करती थी। काजोल बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी और उन्हें अभिनय करना बेहद पसंद था। वह बड़ी होकर एक अभिनेत्री बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का जीवन परिचय | Guneet Monga biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 161
मी०- 1.61 फीट – 5′ 3″ |
वजन (Weight) | 60 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | 35-28-34 |
आंखों का रंग (Eye color) | धूसर |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
काजोल निजी जीवन | Personal Life
Kajol marriage life: दोस्तों ! काजोल कि शादी 24 फरवरी 1999 को बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से हुई थी। शादी के 4 साल बाद, वर्ष 2003 में काजोल और अजय देवगन की पहली संतान के रूप में एक बेटी हुई। उनकी बेटी का नाम न्यासा देवगन है। जबकि वर्ष 2010 में काजोल ने बेटे, युग को जन्म दिया।

Kajol with her husband Ajay Devgan and childrens
दरअसल, काजोल और अजय देवगन की मुलाकात वर्ष 1995 में फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर हुई थी, जब वे दोनों फिल्म ‘गुंडाराज’ की शूटिंग कर रहे थे। शुरूआत में काजोल को अजय देवगन पसंद नहीं आए। क्योंकि अजय बहुत सिगरेट पिया करते थे। लेकिन शूटिंग के 15 दिनों के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और बाद में उन्होंने एक दूसरे को सालों तक डेट किया। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने शादी कर ली।

Kajol with her husband Ajay Devgan
जानिए – ओपन आई (Open AI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in hindi
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
पति (Husband) | अजय देवगन (अभिनेता) |
बच्चे (Childrens) | एक बेटी – न्यासा देवगन
एक बेटा – युग देवगन |
काजोल का बॉलीवुड करियर | Kajol Bollywood Career

काजोल | Kajol
Kajol Bollywood Career : वर्ष 1992 में काजोल ने 18 साल की उम्र में, फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी माँ तनुजा ने उनकी ऑनस्क्रीन माँ की भूमिका निभाई थी। हालांकि, यह फिल्म ने व्यावसायिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन इसमें काजोल के एक्टिंग की बहुत सराहना की गई।
इसके अगले साल, वर्ष 1993 में काजोल ने अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीगर’ में काम किया। जो एक थ्रिलर क्राइम फिल्म थी। इस फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी थी। उनकी यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। इसके अगले साल वर्ष 1994 में काजोल फिल्म ‘उधार की जिंदगी’ और ‘ये दिल्लगी’ में नजर आई। वर्ष 1995 में उन्होंने फिल्म ‘करण- अर्जुन’ मे भी अभिनय किया। उनकी यह तीनों ही फिल्में हिट रही।
वर्ष 1995 में रिलीज हुई अपनी अगली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी उन्होंने अच्छा अभिनय किया। उनकी यह फिल्म न केवल वर्ष की सबसे बड़ी सफलता थी, बल्कि अब तक की सबसे सफल और लोकप्रिय भारतीय फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन कि खूब सराहना कि गई और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
वर्ष 1997 में, काजोल फिल्म ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’ में दिखाई दी। जिसमें वे एक मानसिक हत्यारे और जुनूनी प्रेमी की भूमिका में थी। बॉबी देओल, मनीषा कोइराला और कई अन्य लोगों द्वारा अभिनीत उनकी यह फिल्म एक व्यावसायिक सफलता थी। इसके बाद काजोल फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘दुश्मन’ और ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई। इसके बाद, वे रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अभिनय करते हुए दिखाई दी, जो भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई।
वर्ष 1999 में उनकी दो फिल्में ‘दिल क्या करें’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इसके अगले साल, वर्ष 2000 में वे एक एक्शन फिल्म ‘राजू चाचा’ में अजय देवगन के साथ दिखाई दी, जो उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक थी। लेकिन उनकी यह फिल्म भी फ्लॉप रही।
वर्ष 2001 में, उन्होंने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, करीना कपूर, और ऋतिक रोशन, के साथ काम किया, जो व्यावसायिक रूप से सफल और एक ब्लॉकबस्टर थी साबित हुई। इसके बाद का काजोल ने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। वर्ष 2006 में वे एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फना’ के साथ पर्दे पर लौट आईं, जो सफल रही।
वर्ष 2008 मे वे एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘यू मी और हम’ में अजय देवगन के साथ दिखाई दी। जिसे अजय देवगन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि फिल्म असफल रही। वर्ष 2010 में, उनकी एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘माई नेम इज खान’ में रिलीज हुई। जो बॉलीवुड सफल रही। इसके बाद, वर्ष 2015 में उन्होंने एक रोमांटिक भारतीय फिल्म ‘दिलवाले’ में काम किया। जो व्यावसायिक रूप से अच्छी फिल्म साबित हुई।
वर्ष 2020 में काजोल फिल्म ‘तान्हाजी : अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में दिखाई दी। जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
जानिए – महान बॉक्सर मोहम्मद अली का जीवन परिचय | Muhammad Ali biography in hindi
काजोल कि फिल्में | Kajol movies
1992 : बेखुदी
1993 : बाजीगर
1994 : ये दिल्लगी
1995 : दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन
1997 : गुप्तः द हिडन ट्रुथ, मिनसारा कानवु, इश्क
1998 : कुछ कुछ होता है, प्यार तो होना ही था, दुश्मन
1999 : दिल क्या करे, होते होते प्यार हो गया, प्यार किया तो डरना क्या, हम आपके दिल में रहते हैं
2000 : राजु चाचा
2001 : कभी खुशी कभी ग़म
2006 : फना
2008 : यू मी और हम
2010 : माय नेम इज़ खान
2015 : दिलवाले
2020 : तन्हाजी : द अनसंग वॉरियर
जानिए – भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत ज़रीन का जीवन परिचय | Nikhat Zareen biography in hindi
काजोल की पसंदीदा चीजें | Kajol Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | अजय देवगन, शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | श्रीदेवी, और मीना कुमारी |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | बॉलीवुड : शोले, चालबाज़ी,
हॉलीवुड : कैसाब्लांका, आयरनमैन 3, गॉन विद द विंड |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | काला, सफेद |
पसंदीदा निर्देशक (Favourite Director) | आदित्य चोपड़ा |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | फ्रेंच फ्राइज़ के साथ ऑलिव, पिज्जा, स्पेगेटी सलाद |
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) | Cool Waters |
पसंदीदा किताब (Favourite Book) | नोट्स टू माईसेल्फ : माई स्ट्रगल टू बी ए पर्सन बाय ह्यूग प्राथेर |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | यूरोप |
शौक (Hobbies) | पुस्तकें पढ़ना और सिलाई-बुनाई करना |
काजोल की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Kajol Net Worth, House, Car collection, Salary
Kajol Net worth : दोस्तों ! यदि काजोल के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार काजोल की कुल संपत्ति $28 मिलियन डॉलर (₹200 करोड़ रूपये) के आसपास बताई जा रही है। काजोल प्रति फिल्म ₹9 करोड़ से ₹12 करोड़ रूपये चार्ज करती है।
जानिए – हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in hindi
पता (Address) |
|
कुल संपत्ति (Net Worth) | $28 मिलियन (वर्ष 2022 तक) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹9 से 12 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म और विज्ञापन से |
कार कलेक्शन (car collections) | मर्सिडीज बेंज एसयूवी |
काजोल से जुड़े विवाद | Kajol Controversies
Kajol Biography in Hindi : Controversies – एक मैगजीन की कवर फोटो के लिए एक स्वेटर में काजोल ने अभिनेत्री रेखा के साथ पोज दिया था। इस फोटो शुट के बाद, वह विवादों से घिर गई थी। क्योंकि यह भारतीय दर्शकों को पसंद नहीं आया।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय | Sidharth Malhotra biography in hindi
काजोल को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Kajol Awards & Rewards
- वर्ष 2011 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
- वर्ष 2010 में, NASDAQ द्वारा काजोल और शाहरुख खान को अमेरिकी शेयर बाजार में आमंत्रित किया गया था। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने।
- वर्ष 2008 में, उन्हें सामाजिक कार्य के लिए ‘कर्मवीर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2007 में काजोल को उनके परोपकारी योगदान के लिए ‘अभिनय पुरस्कार’ भी मिला है।
- इसके अलावा काजोल भारतीय अभिनेत्री के रूप में छह ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ और चार ‘ज़ी सिने पुरस्कार’ अपने नाम किए हैं।
जानिए – भारत की मशहूर कथावाचक जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori biography in hindi
काजोल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Kajol
- क्या काजोल शराब पीती हैं ? – नहीं।
- क्या काजोल सिगरेट का सेवन करती हैं? – नहीं।
- काजोल का जन्म महाराष्ट्र के मंदिर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनके पिता एक फिल्म निर्माता और माँ एक पुर्व अभिनेत्री हैं।
- काजोल एक बंगाली और महाराष्ट्रीयन परिवार से संबंधित हैं। उनके पिता बंगाली और महाराष्ट्रीयन है।
- काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी है और वे भी एक अभिनेत्री हैं।
- काजोल ने 16 वर्ष की उम्र से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। उस समय वह स्कूल में ही पढ़ रही थी।
- काजोल कि शादी बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से हुई है।
- काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे – एक बेटी, न्यासा और एक बेटा, युग है।
- काजोल पहली बार अपने पति अजय देवगन से फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर मिली थी।
- काजोल रानी मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी, राज मुखर्जी और मोहनिश बहल जैसे बॉलीवुड सितारों की चचेरी बहन है।
- वर्ष 2006 में, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और शाहरुख़ खान के पुतले का यूनाइटेड किंगडम में अनावरण किया गया।
- उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार को 5 बार अपने नाम किया, जोकि एक रिकॉर्ड है।
- फिल्म गुप्त में, नकारात्मक भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। वह ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
- वर्ष 2001 में, वह पहली बार गर्भवती हुईं। हालांकि, उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा।
- काजोल एक अभिनेत्री होने के नाते एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जिसके चलते वह विधवाओं और बच्चों के लिए परोपकारी कार्य करती हैं।
- उन्हें पुस्तकें पढ़ने का बहुत शौक है।
- काजोल को फिल्म 3 इडियट्स में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने वह ऑफर ठुकरा दिया था, क्योंकि वह उस भूमिका से खुश नहीं थीं।
- काजोल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का मुंबई स्थित मराठा मंदिर (एक सिनेमाघर) में लगातार 1000+ सप्ताह तक लगे रहने का रिकॉर्ड है।
काजोल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : काजोल कौन है ?
उत्तर : काजोल एक भारतीय अभिनेत्री है। एक फिल्मी परिवार में जन्मी काजोल के पिता एक फिल्म निर्माता और मां पूर्व अभिनेत्री हैं। काजोल बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की पत्नी भी हैं। काजोल ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
प्रश्न : काजोल का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर : काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है। एक बंगाली परिवार में जन्मी, काजोल के पिता बंगाली जबकि मां महाराष्ट्रीय है।
प्रश्न : काजोल का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : काजोल का जन्म 21 सितंबर 1980 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
प्रश्न : काजोल की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 43 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : काजोल किस राज्य से हैं ?
उत्तर : महाराष्ट्र भारत से।
प्रश्न : काजोल की जाति क्या है ?
उत्तर : हिंदू, बंगाली
प्रश्न : काजोल के माता पिता का नाम क्या है?
उत्तर : काजोल की मां का नाम तनुजा मुखर्जी है और पिता का नाम शोमू मुखर्जी था।
प्रश्न : काजोल कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक छोटी बहन – तनीषा मुखर्जी
प्रश्न : काजोल के पति कौन है ?
उत्तर : काजोल ने, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से शादी की है।
प्रश्न : काजोल कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : दो बच्चे – एक बेटी, न्यासा और एक बेटा, युग।
प्रश्न : काजोल कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : बेखुदी (1992 में)
प्रश्न : वर्ष 2023 में काजोल की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार काजोल की कुल संपत्ति $28 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ काजोल (Kajol)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।