Kiara Advani Biography in Hindi | कियारा आडवाणी का जीवन परिचय

कियारा आडवाणी के हाथों में लगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी, सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुई शादी।

कियारा आडवाणी का जीवन परिचय (कियारा आडवाणी, विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, बॉलीवुड, फिल्म, आने वाली फिल्में, विवाद, शादी, नेटवर्थ) | Kiara Advani Biography in Hindi [Kiara Advani, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Bollywood, Films, Upcoming movies, boyfriend, Controversies, marriage, Net worth]

 

कियारा आडवाणी | Kiara Advani

भारतीय अभिनेत्री।


दोस्तों, आज का हमारा यह लेख एक ऐसी अभिनेत्री पर है, जिन्होंने कम समय ही बॉलीवुड में अपनी एक छाप छोड़ी है, और धीरे-धीरे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की श्रेणी में बढ़ती जा रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी की, जिन्होंने कम ही समय में बॉलीवुड में अपनी एक खास पकड़ बना ली है।

Advertisement
कियारा आडवाणी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपना भूमिकाओं से सबका दिल जीता है। फिल्म “‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह, गुड न्यूज, लक्ष्मी और शेरशाह” में उनके प्रदर्शन के द्वारा उन्होंने खुद को भारतीय फिल्म उद्योग में एक अग्रणी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। 20 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के लिए कियारा आडवाणी काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सीक्वल है और एक हॉरर मूवी है। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ अन्य स्टार कास्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Kiara Advani Biography in Hindi | कियारा आडवाणी का जीवन परिचय

Kiara Advani Biography in Hindi | कियारा आडवाणी का जीवन परिचय

7 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने राजस्थान मे जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी की। जिसके कारण दोनों कलाकार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। जिसके बाद, कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रचाई शादी। 3 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद, सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में थामा एक दुजे का हाथ। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जीवन परिचय पर | Kiara Advani Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए कियारा आडवाणी के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – मिस यूनिवर्स 2022 बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय का जीवन परिचय | Bonney Gabriel biography in hindi

 

कियारा आडवाणी का जीवन परिचय : एक नजर में ।

वास्तविक नाम  :  आलिया आडवाणी (Alia Advani)

उपनाम : कियारा आडवाणी (Kiara Advani)

जन्म  :   31 जुलाई 1992 (31 वर्ष, in 2023)

जन्म स्थान  :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

पिता :  जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन)

माता :  जेनेवीव जाफरी (शिक्षक)

गृहनगर :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

आवास :  मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)

स्कुलिंग :  कैथेड्रल स्कूल, मुम्बई और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई

विश्वविद्यालय :  जय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन, मुंबई (भारत)

शैक्षणिक योग्यता :  स्नातक

राशि :  सिंह राशि

राष्ट्रीयता  :  भारतीय

धर्म :  सिंधी हिंदू

पेशा (Profession) :  अभिनेत्री

डेब्यू फिल्म :  बतौर अभिनेत्री : “फुगली” (2014) तेलुगु फिल्म: “भारत अने नेनु” (2018)

वेब सीरीज: “लस्ट स्टोरीज” (2018)

जानिए – अभिनेत्री सारा अली खान का जीवन परिचय | Sara Ali Khan biography in hindi

 

कियारा आडवाणी का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा  | Kiara Advani Early Life & Education

कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीप आडवाणी है और वे एक बिजनेसमैन हैं। जबकि उनकी माँ का नाम जेनेवीव जाफरी (Genevieve Jaffrey) है, जो पेशे से एक शिक्षिका हैं। कियारा का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम मिशाल आडवाणी है। कियारा आडवाणी दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता स्वर्गीय अशोक कुमार की परपोती और बॉलीवुड के एक अन्य दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय सईद जाफरी की पोती हैं।

Kiara with her Parents

Kiara with her Parents

कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। लेकिन बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया था। इस बारे में उन्होंने का इंटरव्यू में बताया कि, “उनका नाम बदलने का सुझाव सलमान खान का था। क्योंकि उस समय आलिया भट्ट पहले से हीं बॉलीवुड में एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में शामिल हो चुकी थी।”

कियारा आडवाणी का पालन पोषण मुंबई में ही हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं से शुरू हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के ‘कैथेड्रल स्कूल’ और ‘जॉन कॉनन स्कूल’ से पुरी की। सर पढ़ाई में बहुत ही तेज थी और उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 92% अंक हासिल किए थे। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ‘जय हिंद कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन, मुंबई’ से स्नातक की डिग्री हासिल की।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का जीवन परिचय | Rhea Chakraborty biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई

से० मी०- 165

मी०- 1.65

फीट – 5′ 5″

वजन

55 Kg

शारीरिक संरचना ( Figure) 

34-28-34
आंखों का रंग 

भूरा

बालों का रंग

काला

 

कियारा आडवाणी का फिल्मी करियर | Kiara Advani Bollywood Career

कियारा आडवाणी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2014 में एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘फुगली’ (Fugly) से की थी। हालांकि उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और फ्लॉप हो गई। लेकिन इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए समीक्षकों से उन्हें सकारात्मक समीक्षा मिली थी और इस फिल्म के काम की तारीफ की गई थी।

इसके बाद वर्ष 2016 में, कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ (M. S. Dhoni: The Untold Story) मे अभिनय किया था। उनकि यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी की एक आधिकारिक बायोपिक थी। जिसमें उन्होंने एम एस धोनी की पत्नी साक्षी रावत की भूमिका निभाई थी, जो एक होटल मैनेजर थीं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को एम एस धोनी की भूमिका के लिए चुना गया था। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। अगले वर्ष 2017 में, कियारा ने अब्बास मस्तान की फिल्म ‘मशीन’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।

Kiara Advani

Kiara Advani

वर्ष 2018 मे कियारा ने तेलुगु फिल्मों में भी इंट्री और उन्होंने एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘Bharat Ane Nenu’ से अपने तेलुगु फिल्म करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में हुए तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं।

इसी वर्ष 2018 में कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कदम रखा था। इसी वर्ष सितंबर 2018 में, हनी सिंह द्वारा गाये गए ‘उर्वशी’ नामक एक संगीत वीडियो में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया था। इसके बाद इसी वर्ष में कियारा आडवाणी ने अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कलंक’ में एक विशेष भूमिका के साथ हिंदी सिनेमा में वापसी की।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी का जीवन परिचय | Ronda Rousey biography in hindi

 

वर्ष 2019 में, कियारा आडवाणी की अगली फिल्म ‘कबीर सिंह’ थी। इस फिल्म में वे शाहिद कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थी। इसी वर्ष कियारा की अगली फिल्म ‘गुड न्यूज’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने मोनिका बत्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ अन्य कलाकार भी नजर आए थे। उस वर्ष ‘कबीर सिंह’ और ‘गुड न्यूज’ ये दोनों ही फिल्में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार हुई।

वर्ष 2020 में, कियारा आडवाणी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली, यौन उत्पीड़न के बारे में बनी थ्रिलर फिल्म ‘गिल्टी’ में अभिनय किया था। उसी वर्ष के दौरान, वे हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी’ में अक्षय कुमार की होने वाली पत्नी के रूप में नजर आई थीं, जो तमिल फिल्म ‘कंचना’ की रीमेक थी।

इसके बाद वर्ष 2021 में, उन्होंने फिल्म ‘शेरशाह’ में अभिनय किया था। जिसमें वे एक भारतीय सेना अधिकारी विक्रम बत्रा कि प्रेमिका के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था जो एक रियल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म थी। यह फिल्म 12 अगस्त को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ कि गई थी। उनकी यह फिल्म भी सुपरहिट फिल्म की सूची में शामिल हुई।

जानिए – महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सिंगर पत्नी अमृता फडणवीस का जीवन परिचय | Amruta Fadnavis biography in hindi

 

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्में | Kiara Advani Upcoming Movies

  • भूल भुलैया 2
  • जुग जुग जियो (जून 2022)

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra biography in hindi

 

निजी जीवन (Personal Life)

Kiara Adwani Sidharth Malhotra wedding : दोस्तों ! 7 फरवरी 2023 को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शाही अंदाज में हुई। राजस्थान के जैसलमेर का यह सूर्यगढ़ पेलेस भारत के टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। शादी कि रस्में 5 फरवरी से शुरू हो गई थी। उस दिन कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी हुई।

Kiara Advani marriage with Sidharth malhotra

Kiara Advani marriage with Sidharth malhotra

उनकी शादी में करण जौहर, शाहिद कपूर , मीरा कपूर और कियारा की दोस्त ईशा अंबानी जैसे बड़े लोग शामिल हुए। लगभग 3 सालों तक एक दुसरे को डेट करने के बाद, सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंध गए। कियारा आडवाणी का जन्म मुंबई में हुआ था, और उनके पिता जगदीप आडवाणी एक बिजनेसमैन हैं, और उनकी मां जेनेवीव जाफरी एक शिक्षिका है। उनका एक छोटा भाई मिशाल आडवाणी भी है।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का जीवन परिचय | Alia Bhatt biography in hindi

 

कियारा आडवाणी की पसंदीदा चीजें | Favorite Things

पसंदीदा अभिनेता

सलमान खान

पसंदीदा अभिनेत्री

श्रीदेवी और ग्रेस केली
फैशन डिजाइनर

मनीष मल्होत्रा

पसंदीदा एथलीट

उसैन बोल्ट

पसंदीदा भोजन

टैकोस, समुद्री शैवाल सलाद, कपकेक, और सुशी
पसंदीदा पुस्तक

Not That Kind of Girl by Lena Dunha

पसंदीदा जगह

न्यूयॉर्क सिटी (अमेरिका)
पसंदीदा होटल

ताज महल पैलेस, मुंबई, भारत

पसंदीदा कैफे

कैफे हैबिटु, हांगकांग
शौक (Hobbies)

स्नॉर्कलिंग करना, डूइंग बर्पीज़ करना, जिप लाइनिंग करना, और रॉक क्लाइम्बिंग

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय | Anushka Sharma biography in hindi

 

कियारा आडवाणी को मिले पुरस्कार और सम्मान | 

  • 2021 : कियारा अडवाणी को “दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल” से सम्मानित किया गया।
  • 2020 :  फिल्म “कबीर सिंह” के लिए ‘वीमेन एक्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
  • 2019 :  तेलुगु फिल्म “भारत अने नेनु” में उनके किरदार के लिए “ज़ी सिनेमा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • 2019 :  इमर्जिंग स्टार ऑफ द ईयर के लिए एशिया विजन अवार्ड जीता था।
  • 2018 : “इमर्जिंग स्टार ऑफ़ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।

 

कियारा आडवाणी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : कियारा आडवाणी कौन है ?

उत्तर : कियारा आडवाणी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। फिल्म “‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह, गुड न्यूज, लक्ष्मी और शेरशाह” में उनके प्रदर्शन के द्वारा उन्होंने खुद को भारतीय फिल्म उद्योग में एक अग्रणी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।

प्रश्न : कियारा आडवाणी का असली नाम क्या है?

उत्तर : कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है।

प्रश्न : कियारा आडवाणी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

प्रश्न : कियारा आडवाणी की उम्र कितनी है?

उत्तर : वर्तमान में कियारा आडवाणी 31 साल (वर्ष 2023 में) की हैं। 

प्रश्न : कियारा आडवाणी किसकी बेटी है?

उत्तर : कियारा आडवाणी, भारतीय व्यवसायी जगदीप आडवाणी और जेनेविएव जाफरी कि बेटी हैं।

प्रश्न : कियारा आडवाणी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से।

प्रश्न : कियारा आडवाणी की जाति क्या है ?

उत्तर : सिंधी हिंदू

प्रश्न : कियारा आडवाणी कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : कियारा आडवाणी का एक छोटा भाई है जिनका नाम विशाल आडवाणी है।

प्रश्न : कियारा आडवाणी के पति कौन है ?

उत्तर : सिद्धार्थ मल्होत्रा

प्रश्न : कियारा आडवाणी कि पहली डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘फुगली’ (Fugly)

प्रश्न : वर्ष 2022 में कियारा आडवाणी की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : ₹23 करोड़ रुपये (लगभग)

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘कियारा आडवाणी (Kiara Advani)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *