यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan (YouTube New CEO) biography in hindi

यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan (YouTube New CEO) biography in hindi

यूट्यूब के नए सीईओ बने नील मोहन। 10 साल पहले गूगल ने नील को अपनी कंपनी में बनाए रखने के लिए दिया था ₹544 करोड़ का बोनस।

नील मोहन का जीवन परिचय ( नील मोहन, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, गूगल, यूट्यूब, यूट्यूब के नए सीईओ, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Neal Mohan Biography in hindi [ Neal Mohan, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Google, Youtube CEO, Marriage, Children, Net worth ]

 

नील मोहन | Neal Mohan

CEO of YouTube


Neal Mohan Biography in Hindi : दोस्तों! आजकल की इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट का इस्तेमाल सभी करते हैं और इंटरनेट पर दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का इस्तेमाल तो आपने जरूर किया होगा। हाल ही में यूट्यूब की कमान नील मोहन के हाथों में दिया गया है। भारतीय मूल के अमेरिकी टेक्नोक्रेट नील मोहन अब यूट्यूब के नए सीईओ हैं। नील मोहन का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश में हुआ था और उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ही उन्होंने सातवीं से 12वीं तक की पढ़ाई भी पुरी की। गूगल और यूट्यूब के लिए काम करने वाले नील मोहन बायो-तकनीकी के क्षेत्र की कंपनी ’23एंड मी’ और कपड़े बनाने से जुड़ी कंपनी ‘स्टिच फिक्स’ के बोर्ड मेंबर भी है।

Advertisement

यूट्यूब के सीईओ नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan biography in hindi

यूट्यूब के सीईओ नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan biography in hindi

हाल ही में 16 फरवरी 2023 को नील मोहन यूट्यूब के नए सीईओ बने हैं। गूगल, यूट्यूब के अलावा नील माइक्रोसॉफ्ट में भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2013 में नील गूगल छोड़कर टि्वटर जॉइंट करने वाले थे। लेकिन कंपनी ने उन्हें 100 मिलियन डॉलर यानी 554 करोड़ रुपए का बोनस देकर टि्वटर में जाने से रोक लिया था। वर्ष 2015 से नील यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब टीवी, यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब शॉर्टस् जैसे फीचर नील मोहन की ही देन है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, “नील मोहन का जीवन परिचय Neal Mohan Biography in hindi. ” जिसमें हम नील मोहन के जीवनी से लेकर उनके सफल करियर के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए नील मोहन बायोग्राफी के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – स्टारबक्स के सीईओ भारतवंशी लक्ष्मण नरसिम्मन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan (CEO of STARBUCKS) biography in Hindi

 

नील मोहन का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) नील मोहन (Neal Mohan)
उपनाम  नील
जन्म (Birth) 16 अगस्त 1974
उम्र (Age) 47 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) लखनऊ, उत्तर प्रदेश (भारत)
पिता (Father) डॉ. आदित्य मोहन
माता (Mother) डॉ. दीपा मोहन
गृहनगर (Hometown) लखनऊ, उत्तर प्रदेश (भारत)
स्कूलिंग (Schooling) सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
विश्वविद्यालय (University) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए
शिक्षा (Education) बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग मे), और एमबीए (MBA)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast) ब्राह्मण
पेशा (Profession) व्यापार कार्यकारी एवं YouTube के CEO
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2002 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  हेमा सरीम (पत्नी, वि.- 19  )
प्रसिद्धि (Famous for) YouTube के नए चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में।
वेबसाइट (Website) www.youtube.com

 

नील मोहन का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Neal Mohan Early Life & Family

Neal Mohan Birth and Early Life : दोस्तों ! नील मोहन का जन्म 16 अगस्त 1974 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉ. आदित्य मोहन है। और उनकी माँ का नाम डॉ. दीपा मोहन है। नील मोहन दो भाई भी हैं जो उनसे छोटे हैं। उनके दोनों भाइयों का नाम कपिल मोहन और अनुज मोहन है।

Neal Mohan with his Parents

Neal Mohan with his Parents

नील का शुरुआती बचपना अमेरिका के मिशिगन में बीता। क्योंकि, नील के पिता आदित्य मोहन लगभग 20 वर्ष की उम्र में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। उस समय नील बहुत छोटे थे। वर्ष 1985 में आदित्य मोहन अपनी पत्नी दीपा मोहन और 3 बच्चों नील, कपिल और अनुज मोहन के साथ भारत लौट आए। इसके बाद नील मोहन का बचपन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीता और यहीं से उन्होंने अपने हाई स्कूल कि पढ़ाई पुरी की।

जानिये – अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन का जीवन परिचय | Kim Kardashian biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – डॉ. आदित्य मोहन

माता – डॉ. दीपा मोहन

भाई-बहन (Siblings) दो भाई – कपिल मोहन और अनुज मोहन

बहन – कोई नही।

 

नील मोहन कि शिक्षा | Neal Mohan Education

Neal Mohan Education :वर्ष 1985 में अपने माता पिता और भाई के साथ भारत वापस लौटने के बाद, नील मोहन ने सातवीं कक्षा में लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वर्ष 1991 में वे ग्रेजुएशन करने के लिए अमेरिका चले गए और वहां उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मे एडमिशन लिया और यहां से उन्होंने वर्ष 1996 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में  अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

ग्रेजुएशन पूरा होते ही नील एक कंपनी ‘एसेंचर’ में बतौर सीनियर एनालिस्ट काम करने लगे। वर्ष 2005 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और एमबीए की डिग्री हासिल की।

जानिये – SAIL कि चेयरपर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय का जीवन परिचय | Soma Mondal (SAIL Chairperson) biography in hindi

 

शारीरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.65 मीटर

फीट इंच – 5′ 5″

वजन (weight) किलोग्राम में – 76 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) काला

 

नील मोहन का निजी जीवन | Neal Mohan Personal life

Neal Mohan Married life and Family : नील मोहन ने हेमा सरीन से शादी की है। नील कि पत्नी हेमा सरीन ने दो दशकों तक गैर-लाभकारी और सार्वजनिक कल्याण क्षेत्रों में काम किया है। अमेरिका में डबलक्लिक कंपनी में काम करने के दौरान ही, नील मोहन कि मुलाकात इसी कंपनी में पब्लिक वेलफेयर के लिए काम करने वाली हेमा सरीन से हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।

Neel Mohan & Hema Sareen's Wedding Picture

Neel Mohan & Hema Sareen’s Wedding Picture

जानिये – चाय सुट्टा बार के को-फाउंडर अनुभव दुबे का जीवन परिचय | Anubhav Dubey biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family details

पत्नी (Wife) हेमा सरीन
बच्चे (Childrens) तीन बच्चे – दो बेटा एक बेटी

 

नील मोहन का करियर | Neal Mohan Career

नील मोहन | Neal Mohan

नील मोहन | Neal Mohan

Neal Mohan Career : वर्ष 1996 में ग्रेजुएशन पूरा होते ही, नील एक तकनीकी कंपनी ‘एसेंचर’ (Accenture) में बतौर सीनियर एनालिस्ट काम करने लगे। इसके बाद, वर्ष 1997 में उन्होंने ‘नेट ग्रेविटी’ स्टार्टअप में शामिल हो गए। कुछ समय बाद, एक अमेरिकी विज्ञापन कंपनी ‘डबलक्लिक’ ने ‘नेट ग्रेविटी’ का अधिग्रहण कर लिया। और इस तरह से नील मोहन कैलिफोर्निया से कंपनी के मुख्यालय न्यूयॉर्क पहुंच गए। वर्ष 2005 में नील ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए पुरा किया।

वर्ष 2008 में नील ने गूगल (Google) ज्वाइन किया। जब वे गूगल मे शामिल हुए उस समय गूगल डबलक्लिक का अधिग्रहण कर रहा था। गूगल द्वारा double-click का अधिग्रहण करने के बाद नील गुगल से जुड़े थे। इसके बाद, नील गूगल में डिस्प्ले और वीडियो एड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। वर्ष 2015 में वे यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर चुने गए। उस समय यूट्यूब की सीईओ सुसान वोजित्सिकी थी।

यूट्यूब (YouTube) से जुड़ने के बाद, नील मोहन ने लगातार YouTube कंपनी के बेहतर भविष्य के लिए काम किया। यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब टीवी, यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब शॉर्टस् जैसे फीचर नील मोहन की ही देन है। नील के सहकर्मियों के अनुसार, नील बिजनेस स्ट्रेटजी बनाने में एक्सपर्ट हैं। और अब तक के कार्यकाल के दौरान, नील ने यूट्यूब की पॉलिसी में कई बदलाव किए हैं।

जानिये – भारतीय उद्योगपति जमशेदजी टाटा का जीवन परिचय | Jamshedji Tata biography in hindi

 

नील मोहन बने यूट्यूब के नए सीईओ | 

नील मोहन | Neal Mohan

नील मोहन | Neal Mohan

Neal Mohan new CEO of You tube : हाल ही में 16 फरवरी 2023 को, यूट्यूब की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुसान वोजित्सिकी ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद, नील मोहन को YouTube का नया CEO नियुक्त किया गया है। इससे पहले सुसान वोजित्सिकी (Susan Wojcicki) यह कार्यभार संभाल रही थी। जबकि, नील मोहन YouTube में मुख्य उत्पाद अधिकारी (CPO) थे। वर्ष 2015 से नील मोहन यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

नील मोहन और यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोजित्सिकी ने 15 साल तक यूट्यूब में साथ काम किया है।

जानिये – माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का जीवन परिचय | Satya Nadella biography in hindi

 

गूगल ने कभी रोकने के लिए दिया था ₹544 करोड़ का बोनस।

नील मोहन | Neal Mohan

नील मोहन | Neal Mohan

Neal Mohan Biography in Hindi : दोस्तों ! नील मोहन टेक्नोलॉजी की दुनिया में कितना बड़ा नाम है, इसका अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, आज से लगभग 10 साल पहले वर्ष 2013 में गूगल में काम करने के दौरान जब गूगल को यह पता चला कि नील मोहन गूगल (Google) को छोड़कर टि्वटर जॉइंट करने वाले हैं, तो गूगल (Google) ने उन्हें उस समय 100 मिलियन डॉलर (554 करोड़ रुपए) बतौर बोनस देकर टि्वटर (Twitter) मे जाने से रोक लिया था।

आपको बता दें कि, नील Google में केवल दूसरे ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें इतना बड़ा बोनस मिला था। इनके पहले कंपनी के प्रेसिडेंट एरिक श्मिट को ही 101 मिलियन डॉलर का बोनस दिया गया था।

नील मोहन ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम किया है। वर्तमान में नील बायो-तकनीकी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ’23एंड मी’ (23andMe) और कपड़े बनाने से जुड़ी कंपनी ‘स्टिच फिक्स’ के बोर्ड में भी शामिल हैं। 

हाल ही में, भारतीय मूल के अमेरिकी टेक्नोक्रेट नील मोहन अब यूट्यूब के नए सीईओ हैं। पूर्व सीईओ सुसान वोजित्सिकी के इस्तीफे के बाद नील को यह जिम्मेदारी दी गई है।

जानिये – BOAT के फाउंडर अमन गुप्ता का जीवन परिचय | Aman Gupta (founder of BOAT) biography in hindi

 

पढ़ाई में बचपन से ही होशियार थे नील |

Neal Mohan01 -

Neal Mohan Biography in Hindi : नील मोहन बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। इनके एक स्कूली दोस्त, शांतनु कुमार पढ़ाई के दौरान का एक किस्सा बताते हुए कहते हैं कि, नील ने छठी तक की पढ़ाई अमेरिका में की। उन्हे हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी, लेकिन वह पढ़ाई में इतने तेज थे कि हिंदी सीखकर उन्होंने दसवीं कक्षा में हिंदी में सबसे अधिक अंक हासिल किए थे।”

नील के एक दुसरे साथी लखनऊ निवासी एंटरप्रेन्योर मोहित जग्गी ने उनके बारे में बताया कि, “नील कम बोलते थे। लेकिन क्लास के टॉपर स्टूडेंट थे। उन्हें बचपन में क्रिकेट खेलना पसंद था।”

लखनऊ में दसवीं की पढ़ाई के दौरान मोहन ने एनआरआई स्टूडेंट्स को मिलने वाले ‘नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NTSE)’ स्कॉलरशिप जीता था। इतना ही नहीं, स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनस में पढ़ाई के दौरान नील को ‘एजर्स मिलर स्कॉलर्स अवार्ड’ प्रदान किया गया था। आपको बताते चलें कि, यह अवार्ड केवल टॉप टेन स्टूडेंट्स को ही दिया जाता है।

जानिये – मोबिक्विक की को-फाउंडर उपासना टाकु का जीवन परिचय | Upasna Taku (MobiKwik co-founder) biography in hindi

 

यूट्यूब की शुरुआत | Starting of You Tube

YouTube -

Starting of Youtube :  यूट्यूब (You Tube) कि स्थापना फरवरी 2005 में, पेपॉल (PayPal) के तीन पूर्व कर्मचारी, चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल किया था। यह उस समय एक छोटा स्टार्टअप था। जिसे बाद में, गूगल ने नवम्बर 2006 में 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था। Youtube अमेरिका की एक वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म है, जिसमें युजर्स वीडियो क्लिप देखने के साथ ही अपना वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं।

इसके अगले ही साल, वर्ष 2007 में Google ने एक दुसरी कंपनी DoubleClick को $3.1 बिलियन में खरीदा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया भर के 100 से भी अधिक देशों में यूट्यूब का 80 भाषाओं में स्थानीय संस्करण (Local Version) है। वोज्सिकी के यूट्यूब (YouTube) कि CEO बनने के बाद से अबतक YouTube में महिला कर्मचारियों का संख्या 24 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 30 प्रतिशत हो गई है।

वर्ष 2020 में, कंपनी ने YouTube शॉर्ट्स लॉन्च किया। जिसमें वीडियो का संक्षिप्त रूप (1 मिनट या 1 मिनट से कम के वीडियोज) शामिल हैं। हाल ही में, यूट्यूब ने रोजाना 15 अरब शॉर्ट्स देखने का आंकड़ा पार कर लिया है। 

जानिये – ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल का जीवन परिचय | Parag Agrawal biography in hindi

 

नील मोहन की कुल संपत्ति, घर | Neal Mohan Net Worth, Houses

Neal Mohan net worth : दोस्तों, नील मोहन एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसाय कार्यकारी हैं। वर्तमान में वे YouTube के चौथे सीईओ हैं। यदि नील मोहन की नेट वर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार नील मोहन की कुल नेट वर्थ लगभग 150 मिलियन डॉलर (करीब 1242 करोड़ रूपये) के आसपास बताई जा रही है।

जानिए – ‘रिलायंस रिटेल वेंचर’ की डायरेक्टर ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in hindi

कुल नेटवर्थ (Total Net worth) $150 मिलियन डॉलर (करीब 1242 करोड़ रूपये) – मीडिया सूत्रों के अनुसार।
वर्तमान पता (Current City) कैलिफ़ोर्निया, युएस

 

नील मोहन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Neal Mohan

  • क्या नील मोहन शराब पीते है ? – जानकारी नहीं।
  • क्या नील मोहन धूम्रपान करते है ? – जानकारी नहीं।
  • नील मोहन भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।
  • नील मोहन का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • नील ने छठी तक की पढ़ाई अमेरिका से की और उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से सातवीं से 12वीं तक की पढ़ाई पुरी की है। 
  • नील बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थे। उन्हे हिंदी बिल्कुल भी नहीं आती थी, लेकिन वह इतने तेज थे कि हिंदी सीखकर उन्होंने दसवीं कक्षा में हिंदी में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए।
  • दसवीं की पढ़ाई के दौरान नील मोहन ने एनआरआई स्टूडेंट्स को मिलने वाले नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (NTSE) स्कॉलरशिप भी जीता थी।
  • नील ने अमेरिका में काम करने वाली हेमा सरीन से शादी की है।
  • नील की पत्नी हेमा सरीन ने दो दशक तक पब्लिक वेलफेयर के लिए काम किया है।
  • नील और हेमा सरीन के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है।
  • वर्ष 2013 में जब गूगल को पता चला कि, नील गूगल छोड़कर टि्वटर मे शामिल होने वाले हैं तो कंपनी ने उन्हें तब 100 मिलियन डॉलर (554 करोड़ रुपए) बोनस देकर रोक लिया था।
  • वर्ष 2015 मे, नील यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बने थे।
  • यूट्यूब म्यूजिक, यूट्यूब टीवी, यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब शॉर्टस् जैसे फीचर नील मोहन की ही देन है।
  • वर्तमान में 16 फरवरी 2023 को नील मोहन यूट्यूब के चौथे सीईओ बने हैं।
  • नील मोहन और यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोजित्सिकी ने 15 साल तक साथ में काम किया है।
  • नील गूगल, यूट्यूब के अलावा माइक्रोसॉफ्ट में भी काम कर चुके हैं।
  • नील ने गूगल के विज्ञापनों में वृद्धि के लिए इनवाइट मीडिया, एडमेल्ड और टेरासेंट सहित कई स्टार्टअप के अधिग्रहणों का नेतृत्व किया है।
  • नील को स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनस में पढ़ाई के दौरान ‘एजर्स मिलर स्कॉलर्स अवार्ड’ मिला था। जो केवल टॉप टेन स्टूडेंट्स को ही दिया जाता है।

 

नील मोहन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नील मोहन कौन है ?

उत्तर : भारतीय मूल के अमेरिकी टेक्नोक्रेट, नील मोहन एक सफल बिजनेसमैन हैं। हाल ही में, फरवरी 2023 में वे दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक YouTube के कार्यकारी सीईओ (CEO- Chief Executive Officer) बने हैं।

प्रश्न : नील मोहन का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : नील मोहन का जन्म 16 अगस्त 1974 को भारत में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में हुआ था।

प्रश्न : नील मोहन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 49 वर्ष (2023 मे)

प्रश्न : नील मोहन किस देश से हैं ?

उत्तर : भारतवंशी अमेरिकी नागरिक।

प्रश्न : नील मोहन की जाति क्या है ?

उत्तर : ब्राह्मण, हिंदू।

प्रश्न : नील मोहन की पत्नी कौन है ?

उत्तर : हेमा सरीन।

प्रश्न : नील मोहन के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : तीन बच्चे- दो बेटा एक बेटी।

प्रश्न : नील मोहन यूट्यूब (YouTube) में कब शामिल हुए थे ?

उत्तर : वर्ष 2008 में।

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) कि स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : 2005 में।

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) के नए CEO कौन है ?

उत्तर : नील मोहन

प्रश्न : नील मोहन यूट्यूब (YouTube) के नए CEO कब बने ?

उत्तर : 16 फरवरी 2023 को नील मोहन को यूट्यूब का नया सीईओ बनाया गया है।

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) के संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर : चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम।

प्रश्न : Google की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : वर्ष 1998 में।

प्रश्न : Google के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर : सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज

प्रश्न : नील मोहन गुगल (Google) से कब जुड़े थे?

उत्तर : वर्ष 2008 में।

प्रश्न : नील मोहन की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2023 तक नील मोहन की कुल संपत्ति $150 मिलियन आंकी गई है।

प्रश्न : यूट्यूब के पुर्व सीईओ कौन थे ?

उत्तर : सुज़ैन वोजित्स्की

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ नील मोहन (Neal Mohan) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *