जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय | Jayshree Ullal Biography in Hindi
जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय | Jayshree Ullal Biography in Hindi
अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फमेड भारतवंशी महिला हैं जयश्री उल्लाल। इनकी संपत्ति सुंदर पिचाई और सत्य नडेला से भी ज्यादा।
जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय ( जयश्री उल्लाल विकी, जन्म, शिक्षा, जाति, करियर, परिवार, व्यवसाय, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Jayshree Ullal Biography in hindi [ Jayshree Ullal, Wikipedia, Birth, Age, Education, Cast, Career, Family, Business, Arista Networks President & CEO, Marriage, Husband, Childrens, Net worth ]
जयश्री उल्लाल | Jayshree Ullal
एरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष एवं सीईओ
Jayshree Ullal Biography in Hindi : दोस्तों ! जयश्री वी. उल्लाल एक ब्रिटिश-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी और ‘एरिस्टा नेटवर्क्स’ की अध्यक्ष एवं सीईओ हैं। ये फोर्ब्स-2023 की सेल्फमेड 100 सबसे अमीर महिलाओं की सूची में 15 वें स्थान पर है। वर्तमान में जयश्री उल्लाल की नेटवर्थ, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से भी ज्यादा है। भले ही, जयश्री उल्लाल अमेरिका में रहती हो, लेकिन खान-पान, परिवार, मूल्य और संस्कृति से ये खुद को पूरी तरह से भारतीय मानती हैं। दुनिया की बेस्ट सीईओ तकनीक के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली महिला जैसी कई उपलब्धियां इनके खाते में शामिल है।

जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय | Jayshree Ullal Biography in Hindi
फोर्ब्स, जयश्री उल्लाल को नेटवर्किंग के क्षेत्र में काम करने वाली पांच सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में शामिल कर चुकी है। इसके अलावा, वर्ष 2019 में जयश्री उल्लाल ‘वन ऑफ फॉर्च्यून’ की बिजनेसपर्सन भी रह चुकी हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं, भारतवंशी जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय | Linda Yaccarino Wikipedia Biography in Hindi” पर। जिसमें हम जयश्री उल्लास के जीवनी, इनके सफल करियर से लेकर इनके रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए जयश्री उल्लास के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई का जीवन परिचय | Indra Nooyi biography in Hindi
Table of Contents
जयश्री उल्लाल का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) |
जन्म (Birth) | 27 मार्च 1961 |
उम्र (Age) | 63 वर्ष (मई 2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | लंदन, इंग्लैंड |
पिता (Father) | सुंदर राजन |
माता (Mother) | निर्मला वेदांतम |
गृहनगर (Hometown) | दिल्ली, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, दिल्ली |
विश्वविद्यालय (University) | सेंटा क्लारा यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया |
शिक्षा (Education) | मास्टर्स की डिग्री |
राष्ट्रीयता (Nationality) | अमेरिकी |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | बिजनेसवूमेन और Arista Networks की अध्यक्ष एवं सीईओ |
पति (Husband) | विजय उल्लाल |
प्रसिद्धि (Famous for) | अमेरिका में सबसे अमीर सेल्फमेड भारतवंशी महिला होने के नाते |
संपत्ति (Net worth) | ₹19,800 करोड़ रुपए लगभग ($ million) – फोर्ब्स के अनुसार, जुन 2023 |
जयश्री उल्लाल का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Jayshree Ullal Early Life & Parents
Jayshree Ullal birth & Family : दोस्तों ! जयश्री उल्लाल का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन में हुआ था। जयश्री के पिता का नाम सुंदर राजन था, जो एक भौतिकी विज्ञानी थे और उन्हें आजाद भारत के IIT संस्थानों के संस्थापक सदस्य के रूप में जाना जाता है।
जय श्री की मां का नाम, निर्मला वेदांतम है।
लंदन में लगभग 5 साल रहने के बाद जयश्री के माता-पिता बच्चों के साथ भारत वापस आ गए। इसके बाद जयश्री का शुरुआती समय दिल्ली में बीता। बाद में जयश्री के पिता को एक अमेरिकी संस्थान में नौकरी मिल गई जिसके बाद, उनका परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया। हालांकि, जयश्री उल्लाल का ज्यादातर बचपन भारत की राजधानी दिल्ली में ही बीता।
जानिए – Twitter की नई CEO लिंडा याकारिनो का जीवन परिचय | Linda Yaccarino biography in Hindi
परिवारिक जानकारियां | Family details
माता- पिता (Parents) | पिता – बॉब याकारीनो
माता – इसाबेल बार्टोलोन |
भाई बहन (Siblings) | दो बहनें – लोरी याकारिनो (लिंडा कि जुड़वा बहन) और केट याकारिनो (छोटी) |
जयश्री उल्लाल कि शिक्षा | Jayshree Ullal Education
Jayshree Ullal Education : लंदन में जन्मी जयश्री 5 वर्ष की उम्र में भारत वापस आने के बाद अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पुरी की। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद, जब जयश्री अमेरिका शिफ्ट हुई तब इन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की। अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने अमेरिका मे सांता क्लारा यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया में दाखिला लिया और यहां से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।
जयश्री उल्लाल का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Jayshree Ullal Personal life and family
Jayshree Ullal Personal life : जयश्री उल्लाल ने भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन विजय उल्लाल से शादी की है। इस दंपत्ति कि दो संतानें हैं, जिनमें दोनों बेटियां है। इनकी बेटियों के नाम- आदिति और तारिणी उल्लाल है।

Jaishree Ullal with her family
जयश्री उल्लाल अपने परिवार के साथ अमेरिका में कैलिफोर्निया के साराटोगा में रहती हैं। इनके पति, विजय उल्लाल पेशे से एक उद्यम पूंजीपति और निवेशक हैं और ये सितंबर 2012 से 2014 तक ‘फेयरचाइल्ड सेमीकंडक्टर’ के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी रहे थे।
परिवारिक जानकारियां | Family details
पति (Husband) | विजय उल्लाल |
बच्चे (childrens) | दो बेटी – आदिति और तारिणी उल्लाल |
जयश्री उल्लाल का बिजनेस करियर | Jayshree Ullal Business Career

जयश्री उल्लाल | Jayshree Ullal
Jayshree Ullal Business Career : जयश्री ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सीनियर स्ट्रैटेजिक डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में की। इसके बाद इन्होंने चिप डिजाइन करने वाली कंपनी फायर चाइल्ड सेमीकंडक्टर में आईबीएम और हिताची जैसी बड़ी कंपनियों के लिए हाई स्पीड मेमोरी चिप डिजाइन का काम किया।
वर्ष 1988 में जयश्री एक नेटवर्किंग प्रोडक्ट बनाने और बेचने वाली कंपनी ‘अनजर्मन बेस’ में शामिल हो गई। इस कंपनी के लिए उन्होंने लगभग 5 सालों तक काम किया। इसके बाद, इन्होंने एक स्टार्टअप कंपनी ‘क्रेसेंडो कम्युनिकेशन’ को ज्वाइन कर लिया। बाद में सिस्को ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया।
बनीं एरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ | Jayshree Ullal becomes CEO of Arista Networks
Jayshree Ullal Biography in Hindi : वर्ष 2008 में जयश्री उल्लाल ने ‘अनजर्मन बेस’ छोड़ दिया और एक क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी ‘एरिस्टा नेटवर्क’ में शामिल हो गई। वर्तमान में जयश्री उल्लाल ‘एरिस्टा नेटवर्क’ की सीईओ और प्रेसिडेंट के रूप मे कार्यरत हैं। ‘एरिस्टा नेटवर्क’ एक क्लाउड नेटवर्किंग कंपनी है जो डेटा में गीगाबिट ईथरनेट नेटवर्किंग की तैनाती के लिए जिम्मेदार है।
जब जयश्री ने यह कंपनी ज्वाइन किया था तब इसमें केवल 50 कर्मचारी ही थे। जिसके बाद जयश्री ने अपनी लगन और मेहनत से कंपनी को आगे बढ़ाया। वर्ष 2014 में यह कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई जो बेहद सफल रहा। इसका टर्नओवर लगभग ₹22000 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
जानिए – भारतीय महिला उद्यमी और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi
जयश्री उल्लाल के सफलता के सूत्र | Jayshree Ullal success formulas
Jayshree Ullal Biography in Hindi : भारतवंशी जयश्री उल्लास का अपनी सफलता को लेकर तीन फार्मूले हैं, जिन्हें ये खुद भी फालो करती हैं। अपनी सफलता के तीन सूत्र बताते हुए जयश्री कहती हैं कि…
- पहला- खुद पर विश्वास करें और अपनी खूबी को पहचाने।
- दूसरा- करियर के अवसर और टर्निंग प्वाइंट खुद तैयार करें।
- तीसरा- मानवीय संबंधों को सम्मान दें और संस्कृति का निर्माण करें।
दुनिया की बेस्ट CEO रही हैं जयश्री उल्लाल | Jayshree Ullal has been world’s best CEO
Jayshree Ullal Biography in Hindi : वर्ष 2018 में बैरेंस मैगजीन ने जयश्री उल्लास को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ घोषित किया था। बेहद ही सफल महिला होने के बावजूद जयश्री का कहना है कि, “महिलाएं इस फील्ड में अभी भी बहुत कम आ रही हैं। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है।”
अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए जयश्री कहती हैं कि, “उनके समय में 70 लड़कों के बीच उन्हें मिलाकर सिर्फ दो लड़कियां थी। बावजूद इसके इन्होंने अपनी पसंद की पढ़ाई को जारी रखा।”
जयश्री करियर के साथ ही परिवार के संतुलन को बेहद महत्वपूर्ण मानती हैं।
जानिए – Byju के फाउंडर बाईजू रवींद्रन का जीवन परिचय | Byju Ravindran biography in Hindi
कई बड़े CEO से भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं जयश्री उल्लाल | Jayshree Ullal own more wealth than many big CEOs
Jayshree Ullal Biography in Hindi : दोस्तों ! जयश्री उल्लास एक सफल बिजनेसवूमेन तो है ही, इसके साथ ही ये कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी कंपनियों के CEO से दुगनी से भी ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। यदि जयश्री उल्लास के नेटवर्थ की बात करें तो, फोर्ब्स के अनुसार जयश्री की कुल संपत्ति गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से भी कहीं ज्यादा है।
जहां गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 11000 करोड़ रुपये और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला की नेटवर्थ 7000 करोड़ रुपए है। वहीं जय श्री उल्लास की कुल संपत्ति 19,800 करोड़ रुपए है, जो माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला कि संपत्ति के दुगने से भी कहीं ज्यादा है।
जानिए – d-mart के फाउंडर राधाकिशन दमानी का जीवन परिचय | Radhakrishnan Damani biography in Hindi
फाउंडेशन भी चलाती हैं जयश्री उल्लाल | Jayshree Ullal runs the Foundation
Jayshree Ullal Biography in Hindi : दोस्तों! जयश्री उल्लास परोपकारिता क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं। लोगों की मदद के लिए जयश्री ने “SITA” फाउंडेशन की भी शुरुआत की है। इनके द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन कैंसर सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मदद करती है।
दरअसल, जयश्री उल्लास की बहन सूसी नागपाल की कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद इन्होंने इस फाउंडेशन की स्थापना की थी।
जानिए – एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी नीता अंबानी का जीवन परिचय | Nita Ambani biography in Hindi
अपने बच्चों और भतीजे के लिए रखा कंपनी का शेयर | Share of the company kept for her children and nephew
Jayshree Ullal Biography in Hindi : दोस्तों ! जयश्री की बहन सूसी नागपाल के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। सूसी नागपाल की कैंसर के कारण मौत हो गई थी। फोर्ब्स का अनुमान है कि, जयश्री के पास अरिस्टा नेटवर्क्स के लगभग 5% शेयर हैं। बताया जाता है कि, इस 5% शेयर में अपने बच्चों के अलावा शेयर का कुछ हिस्सा अपने भतीजे और भतीजी के लिए भी रखा गया है।
जानिए – Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय | Falguni Nayar biography in Hindi
जयश्री उल्लाल की उपलब्धियां | Jayshree Ullal Achievements
- हाल ही में जय श्री उल्लास ने फोर्ब्स 2023 की 100 सेल्फमेड सबसे अमीर महिलाओं की सूची में 15 स्थान प्राप्त किया है।
- जयश्री उल्लाल को 2023 के लिए सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल की पहली पावर 100 सूची के सदस्य के रूप में शामिल हैं।
- जयश्री उल्लाल 2023 ईटी ग्लोबल इंडियन पुरस्कार विजेता भी हैं।
- वर्ष 2019 में, जयश्री “वन ऑफ फॉर्च्यून” की टॉप 10 बिजनेसपर्सन के रूप में चुनी गई थीं।
- वर्ष 2018 में बैरेंस मैगजीन द्वारा जयश्री को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ घोषित किया गया था।
- वर्ष 1999 में सिलिकॉन इंडिया द्वारा “एंटरप्रेन्योरल एंड लीडरशिप अवार्ड” से सम्मानित होने वाली पहली महिला है।
जानिए – अदानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदानी का जीवन परिचय | Gautam Adani biography in Hindi
जयश्री उल्लाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Jayshree Ullal
- क्या जयश्री उल्लास शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या जयश्री उल्लास सिगरेट पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
- जयश्री उल्लास भारतीय मूल की एक अमेरिकी बिजनेसवूमेन हैं।
- जयश्री का जन्म लंदन में हुआ था, जबकि इनका ज्यादातर बचपन भारत के दिल्ली शहर में बीता।
- जयश्री ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली से ही पूरी की थी।
- जयश्री के पिता सुंदर राजन एक भौतिक विज्ञानी थे।
- जयश्री ने भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन विजय उल्लास से शादी की।
- जयश्री की दो बेटियां हैं, जिनका नाम- आदिति और तारिणी है।
- भारतीय अमेरिकियों द्वारा आयोजित किया जाने वाला “साराटोगा गोट टैलेंट” में जयश्री ने अपने पति विजन उल्लास के साथ बॉलीवुड फिल्म “3 इडियट्स” के गाने “जुबी-डूबी” पर डुएट गाया था।
- जयश्री को बॉलीवुड फिल्में और संगीत बहुत पसंद है।
- इन्हें फिट रहना भी बेहद पसंद है और ये फिट रहने के लिए रनिंग करती हैं।
जयश्री उल्लाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल कौन है ?
उत्तर : जयश्री उल्लाल एक ब्रिटिश-अमेरिकी अरबपति व्यवसायी हैं। ये ‘एरिस्टा नेटवर्क्स’ की अध्यक्ष और सीईओ हैं। वर्तमान में जयश्री उल्लाल अमेरिका में सबसे अमीर सेल्फमेड भारतवंशी महिला है और हाल ही में इन्होंने अमेरिका की 100 सेल्फमेड सबसे अमीर महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में 15 स्थान हासिल किया है।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : जयश्री उल्लाल का जन्म 27 मार्च 1961 को लंदन इंग्लैंड में हुआ था।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 63 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : जयश्री उल्लाल के माता-पिता कौन है ?
उत्तर : जयश्री उल्लाल के पिता सुंदर राजन वेदांतम एक भौतिक वैज्ञानिक थे, और इनकी मां का नाम निर्मला वेदांताम है।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल किस देश से हैं ?
उत्तर : भारतीय मूल की ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक
प्रश्न : जयश्री उल्लाल के पति कौन हैं ?
उत्तर : जयश्री उल्लास ने भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन विजय उल्लाल के साथ शादी की है।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : जयश्री उल्लास के दो बेटियाँ, आदिति और तारिणी हैं।
प्रश्न : जयश्री उल्लाल की नेटवर्थ कितनी हैं ?
उत्तर : जुन 2023 में फोर्ब्स के अनुसार, जयश्री उल्लास 19,800 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति कि मालकिन हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :