थलपति विजय का जीवन परिचय | Thalapathy Vijay biography in Hindi
थलपति विजय का जीवन परिचय | Thalapathy Vijay biography in Hindi
थलपति विजय का जीवन परिचय (थलपति विजय विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Vijay Biography in Hindi [ Vijay, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]
थलपति विजय | Thalapathy Vijay
भारतीय अभिनेता
Thalapathy Vijay Biography in Hindi : दोस्तों ! थालापति विजय एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन्हें विजय के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में फिल्म “नालय थिरपू” से की थी। 49 वर्षीय अभिनेता विजय अपने 28 साल के फिल्मी करियर में 2023 तक करीब 66 फिल्में में लीड रोल में निभा चुके हैं। इस दौरान इन्होंने साउथ इंडस्ट्री को पुली, सरकार, बिगिल, मास्टर, बीस्ट और वरिसु जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

थलपति विजय का जीवन परिचय |Thalapathy Vijay biography in Hindi
हाल ही मे विजय अपनी फीस के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसके बाद से यह हाईएस्ट पेड एक्टर्स के एलीट क्लब में शामिल होने वाला इकलौते भारतीय एक्टर बन गए हैं। खबरों कि माने तो, विजय अपनी फिल्म के लिए 200 करोड़ रूपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नही की गई है। वर्ष 2020 में इन्हें फेवरेट हीरो के लिए जी साइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। तो आइए जानते हैं भारतीय अभिनेता विजय का जीवन परिचय | Vijay Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए विजय के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
Table of Contents
थलपति विजय का जीवन परिचय : एक नजर में।
वास्तविक नाम (Real Name) | जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar) |
उपनाम (Nickname) | थलपति विजय (Thalapathy Vijay), जो, इलैय्याथसापथी (Ilayathalapathy) |
जन्म (Birth) | 22 जून 1974 |
उम्र (Age) | 49 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
पिता (Father) | एस.ए. चंद्रशेखर |
माता (Mother) | शोभा चंद्रशेखर |
गृहनगर (Hometown) | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | जानकारी नहीं |
विश्वविद्यालय (University) | लोयोला कॉलेज, चेन्नई |
शिक्षा (Education) | विजुअल कम्युनिकेशन (दृश्य संचार) में स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | कर्क राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | भारतीय अभिनेता, निर्माता और गायक |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2014 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | डेब्यु फिल्म – नालया थीरपू (तमिल, 1992) |
पत्नी (Wife) | संगीता सोर्निंगम |
अफेयर्स/ अन्य मामले (Girlfriend/Affairs) | संगीता सोर्निंगम |
प्रसिद्धि (Famous for) | साउथ एक्टर के रूप में |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹470 करोड़ + ($57 मिलियन लगभग) |
थलपति विजय का जन्म एवं परिवार | Vijay Birth & Family
Vijay Biography in Hindi – Birth & Family : दोस्तों! थलपति विजय का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के मद्रास (वर्तमान में चेन्नई) में एक फिल्मी घराने में हुआ था। इनके पिता का नाम एस.ए चंद्रशेखर है, और वे पेशे से एक तमिल फिल्म निर्देशक हैं। इनकी माँ का नाम शोभा चंद्रशेखर है, जो एक पार्श्व गायक और कर्नाटक गायिका हैं।

Vijay’s parents
विजय का असली नाम, जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर है। इनके प्रशंसक इन्हें थलापति विजय के नाम से जानते हैं। विजय को इनके दोस्त और घरवाले प्यार से ‘जो’ कहकर भी बुलाते हैं। विजय के परिवार में इनकी एक बहन भी थी, जिनका नाम विद्या चंद्रशेखर था। हालांकि, दो साल कि छोटी उम्र में ही विद्या कि मृत्यु हो गई थी।
थलापति विजय की पत्नी का नाम संगीता सोर्नलिंगम है। वर्तमान में इनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे का नाम, जेसन संजय और बेटी का नाम, दिव्या शाशा है।

Vijay with his wife Sangitha
जानिए – भारतीय महान उद्योगपति रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – एस.ए. चंद्रशेखर
मां – शोभा चंद्रशेखर (गायिका) |
भाई-बहन (Siblings) | एक बहन – विद्या चंद्रशेखर |
पत्नी (Wife) | संगीता सोर्निंगम |
बच्चे (Childrens) | बेटा- जेसन संजय
बेटी- दिव्या शाशा |
विजय कि शिक्षा | Vijay Education
Vijay Education : दोस्तों ! विजय की शुरुआती पढ़ाई, कोडबक्कम में स्थित मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और बाद में विरुगमबक्कम में बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पुरी हुई। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए इन्होंने लोयला कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से विजुअल कम्युनिकेशन (दृश्य संचार) में डिग्री हासिल की।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री दिशा पाटनी का जीवन परिचय | Disha Patani Biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 178
मी०- 1.78 फीट – 5′ 10″ |
वजन (Weight) | 76 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | छाती: 40 इंच
-कमर : 30 इंच -Biceps : 14 इंच |
आंखों का रंग (Eye color) | भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
विजय का करियर | Thalapathi Vijay Career

थलपति विजय | Thalapathy Vijay
Vijay Film Career : दोस्तों ! वर्ष 1992 में थलापति विजय ने महज 18 साल की उम्र में ही एक अभिनेता के रूप में फिल्म “नालैय्या थीरपू” से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका नाम विजय था। इसी नाम से उन्होंने 8 फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वर्ष 1992 में ‘नालैय्या थीरपू’ एक एवरेज फिल्म साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद विजय ने एक के बाद एक तीन हिट फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया।
इसके बाद इन्होंने वर्ष 1995 से 2014 तक कई फिल्मों में काम किया। लेकिन विजय को अपनी असली पहचान वर्ष 2015 में आई फिल्म “पुली” से मिली। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अभिनय करते हुए भारतीय प्रशंसकों के बीच अपनी जगह बनाई। यहीं से विजय की सफलता की कहानी शुरू हुई और धीरे-धीरे साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टरों में शामिल हो गए। इसके बाद विजय ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वर्ष 2016 में विजय की एक और सुपरहिट फिल्म “थेरी” रिलीज हुई, जिसके लिए इन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की। वर्ष 2017 में विजय फिल्म मार्शल (Mersal) में अभिनय किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई और इसके लिए इन्हें कई फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इसके बाद, वर्ष 2018 में आई फिल्म इनकी फिल्म “सरकार” भी सफल रही। वर्ष 2021 में विजय फिल्म ‘”मास्टर” और 2022 में फिल्म “बीस्ट” में नजर आए। इनकी यह दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वर्ष 2023 में विजय फिल्म वरिसु (Varisu) में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अभिनय करते हुए नजर आए।
विजय ने वर्ष 2023 तक के अपने फिल्मी करियर में 66 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें से इनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।
जानिए – भारतीय पुर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय | Jhukana Gauswami biography in hindi
विजय की आने वाली फिल्में | Vijay upcoming movies
Thalapathy Vijay Biography in Hindi : दोस्तों ! थलापति विजय इन दिनों अपनी धमाकेदार फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। ये एक गैंगस्टर थ्रिलर फिल्म है। बताया जा रहा है कि, संजय दत्त एक बार फिर से इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म ‘लियो’ के इसी साल 19 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने की संभावना है। इस तमिल फिल्म को हिंदी, कन्नड और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। विजय को इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये फीस के रूप में मिल रहे हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ है।
- 2023 – लियो
- 2024 – थलपति 68 (संभावित)
जानिए – ओपन एआई (Open AI) के CEO सैम ऑल्टमैन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in hindi
विजय की प्रसिद्ध फिल्में | Vijay Famous films
विजय ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिनमें से कुछ प्रसिद्ध फिल्में इस प्रकार हैं…
1984 – वेट्री
1992 – नालैय्या थीरपू
1996 – कोयम्बटूर माप्ले
1997 – लव टुडे
2001 – बद्री
2001 – फ्रेंड्स
2010 – सुरा
2015 – पुलि
2017 – मेर्सल
2018 – सरकार
2019 – बिगिल
2021 – मास्टर
2022 – बीस्ट
2023 – वरिसु (Varisu)
जानिए – साउथ के अभिनेता विजय देवराकोंडा का जीवन परिचय | Vijay Deverakonda biography in hindi
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ली थी एंट्री
Thalapathy Vijay Biography in Hindi : दोस्तों ! फिल्मों में आने से पहले विजय बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके हैं। एक फिल्मी पृष्ठभूमि से आने वाले विजय को फिल्मों में आने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और अपने फिल्म डेब्यु से पहले इन्होंने कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है।
विजय रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं, और वर्ष 1985 में आई फिल्म ‘नान सिवापू मनिथन’ में विजय उनके साथ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। विजय ने अपने पिता की 15 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से 6 में ये बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए हैं। एक बाल कलाकार के रूप में विजय की पहली फिल्म “वेत्री” (Vetri) थी, जो वर्ष 1984 में रिलीज हुई थी। विजय ने वर्ष 1984 से 1988 तक कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था।
जानिए – भारतीय अभिनेता वरुण धवन का जीवन परिचय | Varun Dhawan biography in hindi
एक सिंगर भी हैं, विजय |
Thalapathy Vijay Biography in Hindi : दोस्तों ! विजय एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। विजय ने फिल्म ‘थुपक्की’ में ‘गूगल गूगल’ गाना गाया था। इनके द्वारा गाया गया यह गाना बेहद पॉपुलर हुआ था। जिसे लोगों ने खुभ प्यार दिया। इस गाने के लिए विजय को सबसे पॉपुलर तमिल गाने का अवॉर्ड भी मिला था। एक फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी साउथ कि एक प्रसिद्ध सिंगर है।
जानिए – साउथ के KGF फेम अभिनेता यश का जीवन परिचय | Yash biography in hindi
बने सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर | Vijay in music Video –
Thalapathy Vijay Biography in Hindi : दोस्तो ! थलपति विजय की उम्र 49 साल है और यह पिछले 28 सालों से फिल्मों में सक्रिय हैं और करीब 66 फिल्में में वह लीड रोल में निभा चुका है। ये एक्टर हाईएस्ट पेड एक्टर्स के एलीट क्लब में शामिल होने वाला इकलौते भारतीय एक्टर बन गए हैं।
खबरों की माने तो थलपति विजय, वेंकट प्रभु के साथ एक फिल्म करनेवाले जा रहे हैं। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपए कि भारी भरकम रकम चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म को एजीएस एंटरटेनमेंट (AGS Entertainment) बैनर तले बनाया जा रहा है। चर्चाएं हैं कि, थलापति विजय के. वेंकट प्रभु के साथ उनकी अगली फिल्म ‘थलपति 68’ में काम करने जा रहे हैं।
इससे पहले भी वर्ष 2019 में विजय AGS Entertainment के साथ फिल्म ‘बिगिल (Bigil)’ में काम कर चुके हैं। जिसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिलहाल, विजय अभी फिल्म “लियो” की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो इसी साल 19 अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली है। विजय को इस फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये फीस के रूप में मिल रहे हैं। जबकि, फिल्म का बजट 300 करोड़ है।
जानिए – महान क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni biography in hindi
थलपति विजय की पसंदीदा चीजें | Vijay Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | भारतीय- अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कमल हासन |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | सिमरन (साउथ अभिनेत्री) |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | नीला और काला |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | चिकन बिरयानी |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | लंदन और लॉस एंजिल्स |
शौक (Hobbies) | स्टंट करना, नृत्य करना, संगीत गाना |
थलपति विजय की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Vijay Net Worth, House, Car collection, Salary
Vijay Net worth : दोस्तों ! विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2022 तक थलापति विजय की कुल संपत्ति, 57 मिलियन अमेरिकन डॉलर (417 करोड़ भारतीय रुपए लगभग) हैं। विजय की एक महीने कमाई 3 करोड़ है, वहीं उनकी सालाना कमाई लगभग 50 करोड़ रुपए है। विजय की कमाई का मुख्य स्रोत उनके द्वारा की गई सुपरहिट फिल्में है, जहां वह एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, ये टीवी विज्ञापन से भी मोटी कमाई करते हैं।
हाल ही में आई खबर के अनुसार, थलपति विजय एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसके लिए इन्हें 200 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलेंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹417 करोड़ रूपये (57 million dollars – मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹20 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से |
थलपति विजय से जुड़े विवाद | Vijay Controversies
Vijay controversies : विजय, विवादों से हमेशा दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन एक बार जब वह फिल्म “पोक्किरी” कि शूटिंग कर रहे थे, तो शूटिंग के दौरान उनकी आंखों के नीचे अचानक से सूजन आ गई। जिसके बाद, वह शूटिंग के बीच से ही चले गये थे।
थलपति विजय को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Vijay Awards & Rewards
- वर्ष 2020 में विजय को फेवरेट हीरो के लिए जी साइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
थलपति विजय से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Vijay
- क्या विजय शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या विजय सिगरेट पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
- दलपति विजय का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ।
- एक फिल्मी घराने में जन्मे विजय के पिता एक फ़िल्म निर्देशक और मां पार्श्व गायिका हैं।
- फिल्मों में आने से पहले विजय ने 8 फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अभिनय भी किया है।
- विजय ने वर्ष 1984 में अपनी पहली फिल्म ‘Vetri’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था।
- वर्ष 1992 में थलापति विजय ने 18 साल की उम्र में एक अभिनेता के रूप में फिल्म “नालैय्या थीरपू” से अपना डेब्यू किया था।
- एक अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
- वह दक्षिण सुपरस्टार विक्रम और सूर्या के अच्छे दोस्त हैं।
- विजय अपना जन्मदिन होटल में मानने की जगह, समजाकि कार्य करना पसंद करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त में किताबें प्रदान करते हैं।
- तमिल फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा “मानत डॉक्टर” की उपाधि से सम्मानित किया गया।
- विजय कई दिग्गजों कंपनियों जैसे कोका-कोला, चेन्नई सुपर किंग्स, सनफीस्ट, जोस अलुक्कास (Jos Alukkas), टाटा डोकोमो जैसे बड़े कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी रहें है।
- विजय को फिल्म ‘धरनी’ में धुल और फिल्म शंकर’ में मुधलवान का ऑफर मिला था। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से इन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।
- विजय की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम विद्या चंद्रशेखरन था। लेकिन, महज 2 साल की उम्र में ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
- एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही विजय एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इन्होंने फिल्म ‘थुपक्की’ में ‘गूगल गूगल’ गाना गाया था।
- खबरों के अनुसार, थलपति विजय एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसके लिए इन्हें 200 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिलेंगे।
- फिल्म ‘लियो’ के लिए विजय ने 120 करोड़ रुपए की फीस ली है।
थलपति विजय के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : थलपति विजय कौन है ?
उत्तर : थालापति विजय एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से साउथ फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने 28 साल के फिल्म करियर के दौरान विजय ने 66 फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है। हाल ही में, विजय अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसके लिए उन्होंने 200 करोड़ रुपए चार्ज किया है।
प्रश्न : थलपति विजय का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : थलपति विजय का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु के चेन्नई (भारत) में हुआ था।
प्रश्न : थलपति विजय की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 49 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : थलपति विजय किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : थलपति विजय किस राज्य से हैं ?
उत्तर : चेन्नई, तमिलनाडु, भारत।
प्रश्न : थलपति विजय के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : विजय के पिता एसए चंद्रशेखर कॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं। जबकि इनकी मां शोभा चंद्रशेखर साउथ इंडस्ट्री में एक पार्श्व गायिका है।
प्रश्न : थलपति विजय कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक बहन – विद्या चंद्रशेखर। इनकी 2 साल की छोटी उम्र में ही मृत्यु हो गई थी।
प्रश्न : थलपति विजय कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : विजय की पत्नी का नाम, संगीता सोर्नलिंगम है।
प्रश्न : थलपति विजय कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : इनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे का नाम, जेसन संजय और बेटी का नाम, दिव्या शाशा है।
प्रश्न : थलपति विजय कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म – नालैय्या थीरपू (1992 में)
प्रश्न : वर्ष 2023 में थलपति विजय की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति ₹417 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।\
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “थलपति विजय (Thalapathy Vijay)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :