वरुण धवन का जीवन परिचय | Varun Dhawan Biography in Hindi
वरुण धवन का जीवन परिचय | Varun Dhawan Biography in Hindi
वरुण धवन का जीवन परिचय (वरुण धवन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, ब्वॉयफ्रेंड, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Varun Dhawan Biography in Hindi [ Varun Dhawan, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, husband, boyfriend, wife, children, Net worth ]
वरुण धवन | Varun Dhawan
भारतीय अभिनेता
Varun Dhawan Biography in Hindi : दोस्तों ! वरुण धवन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड को “हम्पट्टी शर्मा की दुल्हनिया”, “दिलवाले”, “जुड़वा 2”, “सुई धागा” और “कुली नंबर वन” जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों में आने से पहले वरुण धवन एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं। अपने एक्टिंग के माध्यम से वरुण धवन ने बॉलीवुड में खुद को एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में स्थापित किया है।

वरुण धवन का जीवन परिचय | Varun Dhawan Biography in Hindi
वर्ष 2014 से, वरुण धवन फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं। वर्ष 2018 में वह फोर्ब्स की ‘शीर्ष 20 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले भारतीय हस्तियों मे से एक हैं। वर्ष 2021 में वरुण धवन एक फैशन डिज़ाइनर, नताशा दलाल से शादी की। तो आईए आपको बताते हैं, बॉलीवुड अभिनेता ‘वरुण धवन का जीवन परिचय | Varun Dhawan Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए वरुण धवन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जीवन परिचय | Madhuri Dixit biography in hindi
Table of Contents
वरुण धवन का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | वरुण धवन (Varun Dhawan) |
उपनाम (Nickname) | पप्पू |
जन्म (Birth) | 24 अप्रैल 1987 |
उम्र (Age) | 36 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता (Father) | डेविड धवन (निर्देशक) |
माता (Mother) | करुणा धवन |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान पता (Current City) |
|
स्कुलिंग (Schooling) | बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई |
विश्वविद्यालय (University) | |
शिक्षा (Education) |
|
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | वृषभ राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | भारतीय अभिनेता |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 1910 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | डेब्यू फिल्म – स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) |
पति (Husband) | नताशा दलाल ( फैशन डिजाइनर) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय अभिनेता और डेविड धवन के पुत्र होने के नाते |
कुल संपत्ति (Net Worth) | करोड़ ( मिलियन) |
वरुण धवन का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Varun Dhawan Early Life & Family
Varun Dhawan Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक बॉलीवुड घराने में हुआ था। उनके पिता वरुण धवन बॉलीवुड के एक जाने-माने फिल्म डायरेक्टर हैं। उनकी माँ का नाम करुणा धवन है। वरुण के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम रोनित धवन है। वरुण के बड़े भाई रोनित धवन भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं।

Varun with his parents
वरुण धवन 24 जनवरी 2021 को नताशा दलाल से साउथ मुंबई के अलीबाग मे शादी की। वरुण की पत्नी नताशा दलाल पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर है। नताशा और वरुण दोनों ही एक दूसरे के बचपन के दोस्त रहे है। शादी से पहले उन्होंने काफी समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था।

Varun Dhawan with his wife
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in hindi
परिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता (Parents) | पिता – डेविड धवन
मां – करुणा धवन |
भाई-बहन (Siblings) | एक भाई – रोहित धवन (निर्देशक)
बहन – None |
पत्नी (Wife) | नताशा दलाल |
बच्चे (Childrens) | None (अप्रैल 2023 तक) |
वरुण धवन का लव अफेयर | Varun Dhawan Love Affairs
Varun Dhawan Love Affairs : दोस्तों ! बॉलीवुड इंडस्ट्री में वरुण धवन का नाम कुछ नामी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है। खबरों की माने तो अपनी पढ़ाई के दौरान वरुण धवन ने एक लड़की को डेट किया था, जब वे विदेश में पढ़ाई कर रहे थे।
जब वह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे थे तो उस दौरान उनका नाम आलिया भट्ट के साथ भी जोड़ा गया था। इसके बाद जुड़वा 2 की शूटिंग के दौरान उनका नाम एक अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ भी जुड़ा था।
इसके अलावा, वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ भी रिश्तो में रहे। जिसका खुलासा उन्होंने एक टीवी शो “कॉफी विद करण – 6” पर किया था। हालांकि बाद में उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली।
जानिए – अभिनेता ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan biography in hindi
वरुण धवन कि शिक्षा | Varun Dhawan Education
Varun Dhawan Education : वरुण धवन ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से पूरी की है। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने अपनी हायर सेकेंडरी की पढाई H.R कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। इसके बाद, उन्होंने इंग्लैंड (UK) में नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक (MBA) की पढ़ाई पूरी की है।
जानिए – “डिज्नी” के फाउंडर वाल्ट डिज्नी का जीवन परिचय | Walt Disney Biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 175
मी०- 1.75 फीट – 5′ 9″ |
वजन (Weight) | 78 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | छाती: 40 इंच
कमर: 32 इंच Biceps: 15 इंच |
आंखों का रंग (Eye color) | गहरा भूरा |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
वरुण धवन का बॉलीवुड करियर | Varun Dhawan Bollywood Career

वरुण धवन | Varun Dhawan
Varun Dhawan Bollywood Career : वरुण धवन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से की। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने रोहन नंदा की भूमिका निभाई थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ कपूर की भी यह डेब्यू फिल्म थी। वरुण धवन को फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
वर्ष 2014 में वरुण धवन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “मैं तेरा हीरो” मे नजर आए। इस साल उनकी अखिलेश सर “हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां” रिलीज हुई। जिसमें वे एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ दिखाई दिए।
वर्ष 2015 कि उनकी पहली फिल्म “बदलापुर” रिलीज हुई। इसके बाद वे फिल्म “एबीसीडी 2” में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई दिए। फिर इसी वर्ष में अपनी एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म “दिलवाले” में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और कृति सेनन के साथ काम किया। उनकी यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जबकि फिल्म “बदलापुर” में वरुण के अभिनय की काफी तारीफ़ भी की गई। इस फिल्म के लिए वरुण धवन को फ़िल्मफेयर अवार्ड में सर्वश्रेठ एक्टर के तौर पर नॉमिनेट किया गया था। उनकी फिल्म “बदलापुर” एक वास्तविक घटना पर आधारित है। जो व्यवसायिक रूप से बॉक्स ऑफिस भी सफल रही।
वर्ष 2016 में वे फिल्म “ढिशुम” में जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अभिनय करते हुए नजर आए। इसके अगले साल, वर्ष 2017 में उन्होंने सलमान खान की 1997 में आई फिल्म “जुड़वा” की रीमेक “जुड़वा 2” में अभिनय किया। दोनों ही फिल्मों में उनके काम की बहुत सराहना की गई।
इसके बाद, वर्ष 2018 में उनकी दो फिल्में “अक्टूबर” और “सुई धागा” रिलीज हुई। वर्ष 2019 में वे फिल्म “कलंक” में अभिनय करते हुए दिखाई दिए। इन सभी फिल्मों में उनके अभिनय कौशल को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।
वर्ष 2020 में वरुण धवन, गोविंदा की फिल्म “कुली नंबर वन” कि रीमेक “कुली नंबर 1” में और “स्ट्रीट डांसर” जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके बाद, वर्ष 2022 में वह कृति सेनन के साथ एक कॉमिक हॉरर फिल्म “भेड़िया” में एक भेड़िया की भूमिका में दिखाई दिए थे, जो रात को एक इंसान से भेड़िया बन जाता है। इसके अलावा, इसी वर्ष वह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म “जुग जुग जीयो” में अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आए।
फिल्म के अलावा, डेविड वरुण धवन ने एक डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म “कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर” में कैप्टन अमेरिका (Chris Evans) की आवाज हिंदी में डब की है।
जानिए – भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का जीवन परिचय | Hardik Pandya biography in hindi
वरुण धवन आने वाली फिल्में | Varun Dhawan upcoming movies –
Varun Dhawan Biography in Hindi : मीडिया सूत्रों के अनुसार, वरुण धवन की अगली फिल्म “इक्किस” के वर्ष 2023 के अंत तक आने की संभावना है। राघवन द्वारा निर्देशित और विजान द्वारा निर्मित उनकी यह फिल्म, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है।
इसके अलावा, वरुण धवन एक अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ “Citadel” में भारतीय स्पिनऑफ़ का भी हिस्सा होंगे।
- इक्कीस (2023 में संभावित)
- Citadel (2023/24 में संभावित)
जानिए – शेयर मार्केट कि दुनिया के बादशाह वारेन बुफेट का जीवन परिचय | Warren Buffett biography in hindi
वरुण धवन की फिल्में | Varun Dhawan’s Film
2012 : स्टूडेंट ऑफ द ईयर
2014 : मैं तेरा हीरो; हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां
2015 : बदलापुर; एबीसीडी 2; दिलवाले
2016 : ढिशुम
2017 : बद्रीनाथ की दुल्हनिया; जुड़वा 2;
2018 : अक्टूबर; सुई धागा
2019 : कलंक
2020 : स्ट्रीट डांसर; कुली नंबर वन
2022 : जुग जुग जियो; भेड़िया
जानिए – भारतीय महिला वेटलिफ्टर, मीराबाई चानू का जीवन परिचय | Mirabai Chanu biography in hindi
बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं, वरुण धवन | Varun Dhawan as an Assistant Director
Varun Dhawan Biography in Hindi : अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वरुण धवन ने लंदन स्थित एक बैंक में नौकरी के लिए आवेदन किया। लेकिन उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। जिसके बाद, उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का फैसला किया और भारत लौट आए।
वरुण ने बॉलीवुड फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने पिता के साथ काम किया। बाद में, साल 2010 में करन जौहर के साथ फिल्म “माय नेम इज खान” मे एक असिस्टेंट डायरेक्टर (सहायक निर्देशक) के रूप में काम किया था।
इसके पहले, भारत लौटने के बाद, उन्होंने अभिनय कौशल सीखने के लिए बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और वहां से एक्टिंग का कोर्स किया। जहाँ से अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय कौशल सीखा है। इस दौरान, अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने एक शार्ट फिल्म “व्हाईट माउंटेन” में काम किया था।
जानिए – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johney Depp biography in hindi
वरुण धवन की पसंदीदा चीजें | Varun Dhawan Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | बॉलीवुड – गोविंदा
हॉलीवुड – ड्वेन जॉनसन |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा
हॉलीवुड – एंजेलिना जोली |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | बॉलीवुड : रंग दे बसंती, गाइड, कागाज़ के फूल, रंग दे बसंती, कुछ कुछ होता है, राजा बाबू
हॉलीवुड : अमेरिकन साइको |
पसंदीदा गाना (Favorite song) | बॉलीवुड : याद आ रही है तेरी (लव स्टोरी 1981)
हॉलीवुड : November Rain by Guns n Roses |
पसंदीदा संगीतकार (Favorite Singer) | ड्रेक, द किलर्स, द डुर्स |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | फ़ुटबॉल |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | काला, लाल |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | नांडो चिकन, चीज़ केक, मिश्टी दोई |
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) | गुच्ची |
पसंदीदा रेस्टोरेंट (Favorite Restaurant) | शिव सागर (मुंबई) |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात |
शौक (Hobbies) | पढ़ना, डांस और तैराकी करना |
वरुण धवन की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Madhuri Dixit Net Worth, House, Car collection, Salary
Varun Dhawan Net worth : दोस्तों ! यदि धान की नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार वरूण कि कुल संपत्ति लगभग 213 करोड़ रूपये के आसपास बताई जा रही है। फरीदाबाद वरुण धवन प्रति फिल्म ₹9-12 करोड़ चार्ज करते हैं।
जानिए – भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय | Narendra Modi biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | $27 मिलियन (₹ 213 करोड़ रूपये – वर्ष 2023 तक) – विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹9-12 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट |
कार संग्रह (Car collection) | ऑडी क्यू 7 |
बाईक संग्रह (Bike collection) | रॉयल एनफील्ड
पोलारिस खिलाड़ी 850 (ट्रैड बाइक) |
वरुण धवन से जुड़े विवाद। Varun Dhawan Controversies
Varun Dhawan Biography in Hindi : हालांकि, वरुण धवन किसी भी अफवाह से दूर रहते हैं। लेकिन, कुछ समय पहले एक अफवाह यह उड़ी थी कि, सोहेल खान वरुण धवन थप्पड़ मारा। परंतु, सोहेल खान और वरुण धवन ने ऐसी किसी भी अफवाह से इनकार किया है।
वरुण धवन को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Varun Dhawan Awards & Rewards
- GQ के भारतीय संस्करण द्वारा, वर्ष 2018 में उन्हें देश के 50 सबसे प्रभावशाली युवाओं में शामिल किया और उन्हें अपनी पीढ़ी का “most bankable star” करार दिया गया था।
- वर्ष 2017 में फिल्म “ढिशुम” के लिए हास्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला।
- वर्ष 2015 में फिल्म “मैं तेरा हीरो” के लिए हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवार्ड मिला।
- वर्ष 2015 में फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी/रोमांस) का अवार्ड मिला।
- वर्ष 2014 से, वरुण धवन फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं।
- वर्ष 2013 में फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का नामांकन मिला था।
- फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए उन्हें Lion Gold Favorite Debut (Male) 2013 पुरस्कार मिला।
जानिए – साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Junior NTR biography in hindi
वरुण धवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Varun Dhawan
- क्या वरुण धवन शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या वरुण धवन सिगरेट पीते हैं? – ज्ञात नहीं।
- वरुण धवन का जन्म एक महाराष्ट्र के मुंबई में एक फिल्मी घराने में हुआ था।
- वरुण धवन के पिता, डेविड धवन एक फिल्म निर्माता है। उनकी मां का नाम, करुणा धवन है।
- वरुण धवन को घर में प्यार से सब पप्पू कह कर बुलाते हैं।
- वरुण को अपना यह उपनाम अपने पापा से मिला था।
- वरुण के एक बड़े भाई, रोनित धवन भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं।
- वरुण धवन को रेसलिंग का बहुत शौक है और अपने स्कूल के समय से ही वे रेसलिंग देखते आ रहे हैं।
- वे मशहूर रेसलर और द रॉक के नाम से मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson “The Rock”) के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
- एक बार वरुण के प्रशंसकों ने ड्वेन जॉनसन से आग्रह किया की वह वरुण धवन को उनके जन्मदिन पर बधाई दें। इसके बाद, ड्वेन ने वैसा ही किया।
- वरुण धवन ने, वर्ष 2012 में फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
- बॉलीवुड डेब्यू से पहले, उन्होंने शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म “माई नेम इज खान” में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
- वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी की है। जो पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं, और वे वरुण की गर्लफ्रेंड रह चुकी है।
- स्कूल के दिनों में वह एक अच्छे छात्र रहे थे और दसवीं में उन्होंने 82% अंक प्राप्त किए थे।
- स्नातक करने के दौरान, उन्होंने नाइटक्लब में एक कार्ड वितरण के रूप में भी कार्य किया है।
- अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने बैरी जॉन के अभिनय स्कूल से एक्टिंग सीखा है। जहां उन्होंने एक शार्ट फिल्म “व्हाईट माउंटेन” में साथ काम किया था।
- COVID-19 महामारी के दौरान, उन्होंने भारत सरकार के PM-CARES फंड में 30 लाख रुपये का दान दिया था।
- वर्ष 2013 में, उन्होंने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के लिए धन जुटाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और हुमा कुरैशी के साथ एक विशेष कार्यक्रम में प्रदर्शन किया।
- वरुण धवन एक टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे, जहां उनके पिता अतिथि थे।
- वरुण धवन के पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है और उनका जन्मदिन 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन 24 अप्रैल के साथ का आता है।
- वरुण धवन के घर में मधुमेह और मोटापे की बीमारियां अनुवांशिक हैं। जिसके कारण, वह शराब और मीठे के खाद्य पदार्थो से हमेशा बचते हैं।
वरुण धवन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : वरुण धवन कौन है ?
उत्तर : वरुण धवन एक भारतीय अभिनेता हैं। वे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। ने वर्ष 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
प्रश्न : वरुण धवन का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।
प्रश्न : वरुण धवन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 36 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : वरुण धवन किस राज्य से हैं ?
उत्तर : महाराष्ट्र, भारत से।
प्रश्न : वरुण धवन के माता-पिता कौन है ?
उत्तर : वरुण धवन के पिता डेविड धवन बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर है। उनकी माँ का नाम करुणा धवन है।
प्रश्न : वरुण धवन कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : एक भाई – रोनित धवन।
प्रश्न : वरुण धवन कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : वरुण धवन ने हाल ही में नताशा दलाल से शादी की है। जो पेशे से एक फैशन डिज़ाइनर हैं, और वे वरुण की गर्लफ्रेंड रह चुकी है।
प्रश्न : वरुण धवन कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : वरुण धवन कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म – स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)
प्रश्न : वर्ष 2023 में वरुण धवन की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार वरुण धवन की कुल संपत्ति $27 मिलियन डॉलर (₹213 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- टोरंटो ग्रुप के समीर मेहता का जीवन परिचय।
- भारतीय अभिनेता रणबीर कपूर का जीवन परिचय।
- भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का जीवन परिचय।
- भारतीय पूर्व गायक बप्पी लहरी का जीवन परिचय मृत्यु।
- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय।
- बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय।
- भारतीय सेना के पुर्व CDSबिपिन रावत का जीवन परिचय।
- हॉलीवुड अभिनेत्री और रेसलर रोंडा राउसी का जीवन परिचय।
- भारतीय पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय।
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ वरुण धवन (Varun Dhawan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जीवन परिचय।
- बौद्ध धर्म के सबसे बड़े गुरु दलाई लामा का जीवन परिचय।
- भारत के वारेन बुफेट कहे जाने वाले, राकेश झुनझुनवाला का जीवन परिचय, मृत्यु।
- भारतीय महिला पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा का जीवन परिचय।
- प्रथम भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम का जीवन परिचय।
- दुनिया के महान साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय।
- जैवलिन में भारत को पहला गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और महान राजनीतिज्ञ अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय।
- शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली समाजसेवक मदर टेरेसा का जीवन परिचय।