निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej Biography in Hindi

निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej Biography in Hindi

निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय ( निसाबा गोदरेज, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, गोदरेज समुह, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Nisaba Godrej Biography in hindi [ Nisaba Godrej, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Godrej Group, Married, Childrens, Net worth ]

 

निसाबा गोदरेज | Nisaba Godrej

GCPL कि अध्यक्ष और सीईओ |


Nisaba Godrej Biography in Hindi : दोस्तों! निसा गोदरेज एक भारतीय महिला बिजनेस लीडर और परोपकारी हैं। वे ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) कि अध्यक्ष और सीईओ हैं। निशा पा गोदरेज भारतीय व्यवसायी और उद्योगपति आदि गोदरेज की दूसरी पुत्री है। मई 2017 में निसाबा के कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ बनने के बाद से ‘गोदरेज कंजूमर प्रोडक्ट लिमिटेड’ सालाना 18% शुद्ध लाभ कमा रही है। वर्ष 2015-16 में यह ₹8,305 करोड़ था, जो 2021-22 के वर्षों में ₹17,821 करोड़ तक पहुंच गया। निसाबा करीब 17 साल तक गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्य कर चुकी हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई उँचाई को छुआ है।

निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej Biography in Hindi

निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej Biography in Hindi

निसाबा ‘टीच फॉर इंडिया’ फाउंडेशन की चेयरपर्सन होने के साथ-साथ गोदरेज एग्रोवेट और वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं। वे वर्तमान में GCPL की कार्यकारी चेयरपर्सन हैं। वर्ष 2020 में निसा गोदरेज को फॉर्च्यून इंडिया की वार्षिक सूची में सबसे शक्तिशाली व्यवसायी महिला के रूप में शामिल किया था। जबकि, वर्ष 2018 में फोर्ब्स की सूची में उन्हें उभरते एशिया में 25 नवीनतम उद्यमियों की सूची में विशेष रुप से प्रदर्शित किया गया था। तो आइये एक नजर डालते हैं, “निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय | Nisaba Godrej Wikipedia Biography in Hindi”

Advertisement
पर। जिसमें हम निसाबा गोदरेज के जन्म से लेकर उनके सफल बिजनेस करियर के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे।

जानिए – ‘निरमा ग्रुप’ के फाउंडर करसनभाई पटेल का जीवन परिचय | Karsanbhai Patel biography in hindi

 

Table of Contents

निसाबा गोदरेज का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) निसाबा आदि गोदरेज (Nisaba Adi Godrej)
उपनाम (Nickname) निसा गोदरेज (Nisa Godrej)
जन्म (Birth) 12 फरवरी 1978 (रविवार)
उम्र (Age) 45 वर्ष लगभग (जनवरी 2023 तक)
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
पिता (Father) आदि गोदरेज
माता (Mother) परमेश्वर गोदरेज
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) स्टोव स्कूल (1994-1996)

कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल (1983-1994)

विश्वविद्यालय (University)
शिक्षा (Education)
  • पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से बी.एससी.(1996-2000)
  • हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए (2004-2006)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) बिजनेस लीडर, उद्योगपति, कार्यकारी और परोपकारी
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2002 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  कल्पेश मेहता (पति, शादी- मई 2013)
प्रसिद्धि (Famous for) गोदरेज समूह के अध्यक्ष और भारतीय अरबपति व्यवसायी आदि गोदरेज की सबसे छोटी बेटी के रूप में।
वेबसाइट (Website) ___

 

निसाबा गोदरेज का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Nisaba Godrej Early Life & Family

Nisaba Godrej Birth & Parents : दोस्तों, निसा गोदरेज का जन्म 12 फरवरी 1978 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था और वे एक बिजनेस परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम, आदि बुर्जोरजी गोदरेज हैं, जो भारतीय अरबपति व्यवसायी, उद्योगपति और गोदरेज समूह के अध्यक्ष हैं और उनकी माँ का नाम, परमेश्वर आदि गोदरेज है, जो गोदरेज समूह की अध्यक्ष, भारतीय व्यवसायी, परोपकारी और सोशलाइट एयर इंडिया की पूर्व परिचारिका थीं।

Nisaba Godrej Parents

Nisaba Godrej Parents

निसाबा को उनके  परिवार वाले निसा कहकर पुकारते हैं। निसा के पिता आदि गोदरेज को बिजनेस कि दुनिया में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। निसा कि मां परमेश्वर गोदरेज का वर्ष 2016 में 70 साल की उम्र में फेफड़ों की बीमारी के कारण निधन हो गया था।

निसा अपने माता-पिता कि दुसरी संतान हैं। उनसे बड़ी उनकी एक बहन हैं, जिनका नाम तान्या दुबाश हैं, जो गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ब्रांड निदेशक हैं। जबकी उनके छोटे भाई का नाम, पिरोजशा आदि गोदरेज है, जो गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Nisaba Godrej (middle) with hir father Adi Godrej (right) and sister Tanya Dubash (left)

Nisaba Godrej (middle) with hir father Adi Godrej (right) and sister Tanya Dubash (left)

जानिए – भारत की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का जीवन परिचय | Arundhati Bhattacharya biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – आदि गोदरेज

माता – परमेश्वर गोदरेज

भाई-बहन (Siblings) एक बहन- तान्या अरविंद दुबाश (बड़ी)

एक भाई- पिरोजशा आदि गोदरेज (छोटा)

 

निसाबा गोदरेज कि शिक्षा | Nisaba Godrej Early Life & Education

Nisaba Godrej Education : निसाबा गोदरेज कि शुरुआती पढ़ाई मुम्बई के कैथेड्रल स्कूल और जॉन कॉनन स्कूल से पुरी हुई। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। जहां उन्होंने वर्ष 1996 में पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय (University of Pennsylvania) के व्हार्टन स्कूल में दाखिल लिया और वर्ष 2000 में बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) की पढ़ाई पुरी की।

इसके बाद वर्ष 2004 में उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में दाखिला लिया और वर्ष 2006 में MBA कि डिग्री हासिल की।

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 161 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.61 मीटर

फीट इंच – 5′ 3″

वजन (weight) किलोग्राम में – 56 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) भुरा

 

निसाबा गोदरेज का बिजनेस करियर | Nisaba Godrej Business Career

Nisaba Godrej Business Career : निसाबा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA करने के पहले वर्ष 2002 से 2004 के बीच ट्रेनी के तौर पर गोदरेज ग्रुप में काम किया था। इसके बाद वे वर्ष 2004 में MBA कि डिग्री करने के लिए अमेरिका चली गई। वर्ष 2006 में MBA कि डिग्री हासिल करने के बाद वे वापस भारत आईं और अपने पिता कि कंपनी में शामिल हो गई। वर्ष 2008 में निसा गोदरेज को गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड में शामिल किया गया। बोर्ड में शामिल होते ही निसा ने हार्वर्ड के अपने एक दोस्त मार्क कॉन (Mark Kahn) को गोदरेज एग्रोवेट में वाइस प्रेसिडेंट बनाया और इस तरह से ‘गोदरेज ग्रुप’ में एक विदेशी लीडर की एंट्री हुई।

मार्क कॉन (Mark Kahn) के कंपनी में शामिल होने के बाद से, धीरे-धीरे कंपनी में कामकाज का तरीका बदला और यह एक प्रॉफिट मेकिंग कंपनी बन गई। इसमें निसा ने गोदरेज के ब्रांड को विदेशों में स्थापित करने और व्यापार को बढ़ाने की स्ट्रेटेजी पर दस साल काम किया। जिसमें उन्होंने गोदरेज समुह को एशिया, अफ्रीका और लेटिन अमेरिका में एक बड़े ब्रांड को तौर पर उभारने में मुख्य भूमिका निभाई।

जानिए – अपने पिता के अरबों की दौलत लेने इनकार करने वाली ब्रिटेन की मैटिल्डा रामसे का जीवन परिचय | Matilda Ramsay biography in hindi

 

निसाबा बनी ‘ह्यूमन कैपिटल एंड इनोवेशन’ कि अध्यक्ष | Nisaba became the president of ‘Human Capital and Innovation’

Nisaba Godrej Biography in Hindi : वर्ष 2010 में, निसा गोदरेज को गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ‘ह्यूमन कैपिटल एंड इनोवेशन’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जहां वे समूह के लिए विभिन्न नवाचार, रणनीति और मानव संसाधन परियोजनाओं के प्रबंधन का कार्यभार संभाल रही थीं। उन्होंने गोदरेज एग्रोवेट को घाटे से उबार कर एक प्राफिट कंपनी में बदल दिया। कंपनी के सीईओ बने के बाद निसाबा के नेतृत्व में 2010-2011 से 2013-2014 में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) का राजस्व दोगुना होकर ₹ 7,583 करोड़ हो गया।

निसाबा गोदरेज | Nisaba Godrej

निसाबा गोदरेज | Nisaba Godrej

10 मई, 2017 को निसा गोदरेज को ‘गोदरेज समूह’ के उपभोक्ता वस्तुओं के प्रमुख का सीईओ चुना गया। जब निसा को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया, तब वह कंपनी की सबसे कम उम्र की महिला अध्यक्ष बनीं, जिसका समेकित राजस्व रु 9,600 करोड़ का था।

कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद संभालने के बाद निसाबा ने जीसीपीएल के परिवर्तन और कंपनी की रणनीति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कंपनी का सीईओ बनने के बाद निसा गोदरेज ने उपभोक्ता उत्पादों को फिर से लॉन्च किया। जिसमें सस्ते कीट रिपेलेंट, हेयर डाई और कार स्प्रे शामिल हैं। जिसके द्वारा कंपनी का राजस्व नई ऊंचाइयों पर पहुंच पाया। मई 2017 में पिता आदि गोदरेज ने निसा को कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। तब से गोदरेज कंजूमर लिमिटेड सालाना 18% शुद्ध लाभ कमा रही है। वर्ष 2015-16 में यह ₹8,305 करोड़ था, जो 2021-22 में ₹17,821 करोड़ हो गया। गोदरेज ग्रुप के CSR (Corporate Social Responsibility) ऐक्टिविटी ‘Good & Green’ की भी जिम्मेदारी निसा गोदरेज के ही पास थी।

जानिए – शेयर मार्केट की दुनिया के बादशाह माने जाने वाले वारेन बुफेट का जीवन परिचय | Warren Buffett biography in hindi

 

संभाला जीसीपीएल का नेतृत्व | Took over the leadership of GCPL

Nisaba Godrej Biography in Hindi : जुलाई 2020 में, विवेक गंभीर के व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद, गोदरेज को जीसीपीएल (GCPL) का नेतृत्व करने का मौका मिला और उन्होंने कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में पदभार संभाला। जब निसा गोदरेज ने कंपनी का पदभार संभाला था तब कंपनी कोरोनो वायरस (covid-19) महामारी के प्रभाव से निपट रही थी। उस दौरान कंपनी का राजस्व 12 प्रतिशत कम था।

Nisaba Godrej -

निसाबा गोदरेज | Nisaba Godrej

वर्ष 2020 में, GCPL बोर्ड ने घोषणा की कि निसा 31 मार्च, 2022 तक कंपनी की अध्यक्ष और 30 सितंबर, 2022 तक CEO बनी रहेगीं। वर्तमान में भी निसा गोदरेज कंपनी कि कार्यकारी अधिकारी हैं।

जानिए – केएफसी के फाउंडर कर्नल सेंडर्स कि संघर्ष और सक्सेस स्टोरी | Colonel Sanders biography in hindi

 

पुरा परिवार संभालता है गोदरेज ग्रुप का कारोबार | The whole family handles the business of the Godrej Group.

Nisaba Godrej Biography in Hindi : गोदरेज समूह के प्रबंधन का कार्यभार पूरा गोदरेज परिवार संभालता है। वर्तमान में आदि गोदरेज समूह के सीईओ बने हुए हैं एवं समूह के समग्र पोर्टफोलियो का कार्य संभाल रहे हैं। जबकि निसा गोदरेज नवाचार, रणनीति और मानव संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करती है। गोदरेज की सबसे बड़ी बेटी, तान्या अरविंद दुबाश समूह के ब्रांड निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और कॉर्पोरेट संचार और नेचर बास्केट स्वास्थ्य खाद्य सीरीज की भी देखरेख करती है। वहीं, निसा के छोटे भाई पिरोजशा गोदरेज ‘गोदरेज प्रॉपर्टीज’ समूह के संपत्ति व्यवसाय के प्रभारी हैं। आदि गोदरेज के छोटे भाई और निसा के चाचा, नादिर गोदरेज ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ के प्रबंध निदेशक हैं और कृषि व्यवसाय यूनिट ‘गोदरेज एग्रोवेट’ के प्रमुख हैं। 

निसा गोदरेज कार्यस्थल में महिलाओं के अनुकूल नीतियों कि प्रबल समर्थक हैं। निसा महिला कर्मचारियों को लचीली कार्यशैली, घर से काम करने के विकल्प, और एक कार्यक्रम पेश करके इन नीतियों को आगे बढ़ाने का समर्थन करती है, जो उन महिलाओं को वापस लाने में मदद करती है जिन्होंने मध्य प्रबंधन स्तर पर कार्यबल छोड़ दिया था। निसा के नेतृत्व में, कंपनी के बोर्ड में पांच महिलाएं हैं, जो भारत में सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली किसी भी कंपनी से अधिक है।

एक साक्षात्कार में, कंपनी के लिए अपने भविष्य के दृष्टिकोण के बारे में पूछे जाने पर निसाबा ने, “कार्यस्थल में विविधता लाने और आने वाले वर्षों में गोदरेज की महिला कर्मचारियों की संख्या को कम से कम 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के अपने विचार प्रकट किए।” उन्होंने कहा कि, “हम 10 वर्षों में अपने वर्तमान आकार का 10 गुना होना चाहते हैं। हम भारत में सर्वश्रेष्ठ भी नहीं हैं और हम विश्व स्तर से बहुत दूर हैं। महिलाओं के लिए कार्यबल में बने रहने के लिए कंपनी को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने का विचार है।”

 

निसाबा ने 7 सालों मे दी कंपनी को नई उँचाई | Nisaba Godrej Business Career

Nisaba Godrej Biography in Hindi : मई 2017 में, निसाबा के पिता आदि गोदरेज ने उन्हें ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ (GCPL) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद से हीं, कंपनी सालाना 18% शुद्ध लाभ कमा रही है। वर्ष 2015-16 में यह ₹8,305 करोड़ था, जो 2021-22 के वर्षो में ₹17,821 करोड़ तक पहुंच गया।

जानिए – मोबिक्विक की को-फाउंडर उपासना टाकू का जीवन परिचय | Upasana Taku biography in hindi

 

कई अन्य बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़ी हैं निसा | Nisa is also associated with many other big companies.

Nisaba Godrej Biography in Hindi : निसाबा गोदरेज ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ (GCPL) और ‘गोदरेज एग्रोवेट’ के अलावा Mahindra & Mahindra और वीआईपी इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। यह हीरोज प्रोजेक्ट और टीच फॉर इंडिया जैसे सामाजिक संगठनों से भी जुड़ा है जो वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा वह ग्रुप का मीडिया और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन चलाते हैं और ‘गोदरेज नेचर्स बास्केट’ की देखरेख करते हैं।

 

निसा गोदरेज का कार्यकाल और समय | Tenure and time of Nisa Godrej

  • जुलाई 2020: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के अध्यक्ष और सीईओ
  • मई 2017: कार्यकारी अध्यक्ष, जीसीपीएल
  • मई 2013: कार्यकारी निदेशक, जीसीपीएल
  • अप्रैल 2010: गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ह्यूमन कैपिटल एंड इनोवेशन के अध्यक्ष और गोदरेज हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक।
  • 2008: गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड सदस्य नियुक्त
  • 2002: गोदरेज टी एमडी कार्यकारी सहायक
  • 2001: कॉर्पोरेट मानव संसाधन उप प्रबंधक
  • 2000: उप ब्रांड प्रबंधक, गोदरेज सारा ली

जानिये – 9 साल की उम्र में बलात्कार का सामना कर चुकी ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey Biography in hindi

 

निसाबा गोदरेज की कुल संपत्ति, घर | Nisaba Godrej Net Worth, Houses

Nisaba Godrej net worth : यदि निसाबा गोदरेज के नेटवर्थ की बात की जाए तो, वर्ष 2022 तक निसाबा गोदरेज कि कुल नेटवर्थ ₹1,050 करोड़

(लगभग) है।

नेट वर्थ (Net worth) ₹1,050 करोड़ लगभग (वर्ष 2022 तक)
वेतन (salary) ₹4.62 करोड़ लगभग
शेयर (share) 2657 करोड़ रुपये से अधिक

 

निसाबा गोदरेज का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Nisaba Godrej Personal life

Nisaba Godrej Husband, Childrens : मई 2013 में, निसा ने कल्पेश मेहता से शादी की। निसाबा के पति, कल्पेश मेहता भारत में ट्रम्प संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली एक रियल एस्टेट कंपनी ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक, और हाउसर के सह-संस्थापक हैं। उनकी शादी मुंबई के जुहू में गोदरेज के समुद्र तट के किनारे कि एक हवेली में हुई थी। इस दंपत्ति का एक बेटा, ज़ोरन मेहता और एक बेटी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निसाबा और कल्पेश मेहता एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल में बी.एससी. की पढ़ाई के दौरान निसाबा और कल्पेश मेहता क्लासमेट थे।

Nisaba Godrej with her husband Kalpesh Mehta

Nisaba Godrej with her husband Kalpesh Mehta

 

 

निसाबा डिलिवरी के बाद एक बार फिर तब सुर्खियों में आईं, जब वे मां बनने के एक महीने बाद ही अपने बच्चे को लेकर ऑफिस पहुंची और बोर्ड की मीटिंग में भाग लिया।

‘टाइम्स ऑफ हिंदुस्तान’ को दिए एक साक्षात्कार में अपने मातृत्व के संघर्ष और सफलताओं के बारे में निसाबा ने कहा कि, ” मैं अपने बेटे को एक दाई, या डेकेयर में, या अपनी सास या ससुर के साथ छोड़कर बहुत खुश हूं। क्योंकि मैं काम करना चाहती हूं। मैंने महीने दर महीने मातृत्व को निभाना सीखा है। काम और करियर के बारे में उन फैसलों को संतुलित करना हर महिला पर निर्भर है। यह बात नहीं है कि, किताबें और अखबार के लेख आपको क्या बताते हैं। यह इस बारे में है कि आप क्या चाहते हैं … और एक बार जब आप अपनी पसंद बना लेते हैं, तो उस विकल्प पर भरोसा रखें और उस पर टिके रहें। साथ ही, याद रखें कि अन्य महिलाओं को उनके द्वारा लिए गए फैसलों के लिए जज न करें।”

जानिए – Dream11 के को-फाउंडर एंड सीईओ हर्ष जैन का जीवन परिचय | Harsh Jain biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

पति (Husband) कल्पेश मेहता
बच्चे (Children’s) एक बेटा – ज़ोरन मेहता

एक बेटी – नाम ज्ञात नहीं

अफेयर/ बॉयफ्रेंड (Affairs/ boyfriend) कल्पेश मेहता (पति)

निसाबा गोदरेज के परोपकारी कार्य | Nisaba Godrej charity work 

Nisaba Godrej Biography in Hindi : निसा गोदरेज एक व्यवसायी होने के साथ-साथ एक परोपकारी भी हैं और भारतीय परोपकार मंच की सदस्य हैं। निसा, दसरा के साथ सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे “दस लाख भारतीय लड़कियों के शैक्षिक परिणामों को बदलने” के प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रही हैं, जो एक रणनीतिक परोपकारी नींव है और बड़े पैमाने पर सामाजिक परिवर्तन के लिए ग्रामीण महिलाओं, बच्चों और परिवारों के साथ काम करती है। निसा ‘हीरोज प्रोजेक्ट’ और ‘टीच फॉर इंडिया’ जैसे सामाजिक संगठनों से भी जुड़ा है जो वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है।

 

निसाबा गोदरेज की उपलब्धियां और सम्मान | Nisaba Godrej Achievements and Awards

  • वर्ष 2020 में निसा गोदरेज को फॉर्च्यून इंडिया की वार्षिक सूची में “सबसे शक्तिशाली व्यवसायी महिलाओं कि सुची में शामिल किया गया था।
  • वर्ष 2018 में उन्हें उभरते एशिया में 25 नवीनतम उद्यमियों की फोर्ब्स की सूची में विशेष रुप से प्रदर्शित किया गया था।

जानिए – बंधन बैंक के सीईओ चंद्रशेखर घोष का जीवन परिचय | Chandra Shekhar Ghosh biography in hindi

 

निसाबा गोदरेज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Nisaba Godrej

  • निसा गोदरेज का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता, आदि बुर्जोरजी गोदरेज हैं, जो भारतीय अरबपति व्यवसायी, उद्योगपति और गोदरेज समूह के अध्यक्ष हैं। उनकी माँ का नाम, परमेश्वर आदि गोदरेज है, जो गोदरेज समूह की अध्यक्ष, भारतीय व्यवसायी, परोपकारी और सोशलाइट एयर इंडिया की पूर्व परिचारिका थीं।
Nisaba Godrej Parents

Nisaba Godrej Parents

  • निसाबा को उनके परिवार वाले प्यार से निसा कहकर बुलाते हैं।
  • निसा कि मां परमेश्वर गोदरेज का वर्ष 2016 में 70 साल की उम्र में फेफड़ों की बीमारी के कारण निधन हो गया था।
  • निसा कि बड़ी बहन, तान्या दुबाश है, जो गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ब्रांड निदेशक हैं। और उनके छोटे भाई का नाम, पिरोजशा आदि गोदरेज है, जो गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
Nisaba Godrej with her brother Pirojsha Adi Dodrej

Nisaba Godrej with her brother Pirojsha Adi Dodrej

  • निसा गोदरेज ‘गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड’ (GCPL) के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य करती हैं।
  • वर्ष 1986 में जब निसा 6 साल की थीं तब वे बॉलीवुड फिल्म ‘जानबाज़’ में दिखाई दी थीं। जिसमें वे फिल्म के शुरुआती दृश्य में एनएजी के साथ घोड़े की सवारी करते हुए देखी गई थीं।
  • मई 2013 में, निसा गोदरेज कि शादी कल्पेश मेहता से हुई थी और इस दंपत्ति का एक बेटा, ज़ोरन मेहता और एक बेटी है।
  • निसाबा के पति, कल्पेश मेहता भारत में ट्रम्प संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली एक रियल एस्टेट कंपनी ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक, और हाउसर के सह-संस्थापक हैं।
  • निसाबा और कल्पेश मेहता व्हार्टन स्कूल में बी.एससी. की पढ़ाई के दौरान मिले थे।

जानिए – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जीवन परिचय | Sundar Pichai biography in hindi

 

निसाबा गोदरेज के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : निसाबा गोदरेज कौन है ?

उत्तर : निसा गोदरेज एक भारतीय बिजनेस लीडर और परोपकारी हैं जो गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य करती हैं।

प्रश्न : निसा गोदरेज का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : निसा गोदरेज का जन्म 12 फरवरी 1978 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।

प्रश्न : निसाबा गोदरेज की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 45 वर्ष ( फरवरी 2023 मे)

प्रश्न : निसाबा गोदरेज किस देश से हैं ?

उत्तर : भारतीय

प्रश्न : निसा गोदरेज के माता-पिता कौन हैं ?

उत्तर : निसा गोदरेज के पिता, आदि बुर्जोरजी गोदरेज हैं, जो भारतीय अरबपति व्यवसायी, उद्योगपति और गोदरेज समूह के अध्यक्ष हैं। उनकी माँ का नाम, परमेश्वर आदि गोदरेज है,जो गोदरेज समूह की अध्यक्ष, भारतीय व्यवसायी, परोपकारी और सोशलाइट, एयर इंडिया की पूर्व परिचारिका थीं।

प्रश्न : निसा गोदरेज कि माँ का निधन कब हुआ था?

उत्तर : निसा गोदरेज की माँ, परमेश्वर आदि गोदरेज का निधन 2016 में हुआ था।

प्रश्न : निसा गोदरेज के पति कौन हैं ?

उत्तर : निसा गोदरेज के पति का नाम, कल्पेश मेहता है, जो भारत में ट्रम्प संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली एक रियल एस्टेट कंपनी ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक, और हाउसर के सह-संस्थापक हैं।

प्रश्न : निसाबा गोदरेज के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बच्चे – एक बेटा और एक बेटी।

प्रश्न : निसाबा गोदरेज की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2022 तक निसाबा की कुल संपत्ति ₹1,050 करोड़ होने का अनुमान है।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ निसाबा गोदरेज (Nisaba Godrej) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *