मनोज मोदी का जीवन परिचय | Manoj Modi biography in hindi
मनोज मोदी का जीवन परिचय | Manoj Modi biography in hindi
मनोज मोदी का जीवन परिचय ( मनोज मोदी विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Manoj Modi Biography in hindi [ Manoj Modi, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Career, Business, Marriage, Childrens, Net worth ]
मनोज मोदी | Manoj Modi
भारतीय उद्योगपति
Manoj Modi Biography in Hindi : दोस्तों! मनोज मोदी एक भारतीय व्यवसायी और उद्योगपति हैं। वे रिलायंस समूह की रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की माने तो, मनोज मोदी को रिलायंस इंडस्ट्री का अनऑफिशियल सीईओ भी कहा जाता है। वर्ष 2020 में रिलायंस ग्रुप ने फेसबुक के साथ ₹43,000 करोड़ रुपए की डील की थी। जिसमें मनोज मोदी की अहम भूमिका थी। इंडिविजुअल हाईएस्ट टैक्स पेयर के रूप में टैक्स चुकाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन्हें राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया था।

मनोज मोदी का जीवन परिचय | Manoj Modi biography in hindi
हाल ही में, कुछ समय पहले भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को लगभग ₹1500 करोड़ का एक 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट किया है। इसके बाद से ही मनोज मोदी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी कि नजदीकी इस कदर है कि, मनोज मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी की शादी मुकेश अंबानी के घर से ही हुई थी। तो आइए जानते हैं, “मनोज मोदी का जीवन परिचय | Manoj Modi Biography In hindi.” पर। इसमें है मनोज मोदी के जीवन परिचय से लेकर उनके महत्वपूर्ण पक्षों के बारे में चर्चा करेंगे। इसलिए मनोज मोदी के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
Table of Contents
मनोज मोदी का जीवन परिचय : एक नजर में
नाम (Name) | मनोज मोदी (Manoj Modi) |
जन्म (Birth) | 3 जुलाई 1957 |
उम्र (Age) | 65 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | गुजरात, भारत |
गृहनगर (Hometown) | गुजरात, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | Not know |
विश्वविद्यालय (University) | इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
शिक्षा (Education) | केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दु |
पेशा (Profession) | व्यवसायी, उद्योगपति |
पत्नी (Wife) | स्मिता मोदी |
प्रसिद्धि (Famous for) | रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर होने के नाते। हाल है मुकेश अंबानी द्वारा 1500 करोड़ रुपए का 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट करने के बाद से सुर्खियों में। |
मनोज मोदी का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Manoj Modi Early Life & Family
Manoj Modi birth & Family : दोस्तों ! मनोज मोदी का जन्म 3 जुलाई 1957 को गुजरात में हुआ था। वे एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बड़े ही सामान्य जीवन जीने वाले मनोज मोदी की पत्नी स्मिता मोदी हैं। इस दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें दोनों बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम खुशबू पोद्दार और छोटी बेटी का नाम भक्ति मोदी है। मनोज मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी रिलायंस रिटेल में कार्यरत है।
जानिये – SAIL कि चेयर पर्सन सोमा मंडल का जीवन परिचय | Soma Mondal biography in hindi
मनोज मोदी कि शिक्षा | Manoj Modi Education
Manoj Modi Education : गुजरात में जन्मे मनोज मोदी की स्कूली शिक्षा भी गुजरात में ही पूरी हुई। गुजरात से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनोज इंजीनियरिंग करने के लिए मुंबई आ गए। जहां उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुम्बई में दाखिला लिया और वहां से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।
जानिए – अमेजॉन के फाउंडर जैफ बेजॉस का जीवन परिचय | Jeff Bezos (founder of Amazon) biography in Hindi
मनोज मोदी का करियर | Manoj Modi Career

Manoj Modi Career : अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्ष 1980 में मनोज ने अपने करियर की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्री मे शामिल होकर की। उस दौरान रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन धीरूभाई अंबानी थे।
वर्ष 2010 में, बजट एयरलाइंस एयर डेक्कन को रिलायंस ग्रुप द्वारा अधिग्रहण किया गया था। जिसकी डील मनोज मोदी नहीं कराई थी। इस डील में मनोज मोदी की अहम भूमिका रही थी। मनोज रिलायंस ग्रुप में बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं।
मनोज मोदी की प्रतिभा और उनके व्यक्तित्व को देखते हुए एयर डेक्कन के संस्थापक जीआर गोपीनाथ ने कहा था कि, “वह न केवल वफादारी के कारण बल्कि रिलायंस इंडस्ट्री में अपने बहुत ही स्मार्ट और सक्षम बातचीत कौशल के कारण काफी प्रभावशाली हैं।”
वर्ष 2020 में जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब रिलायंस ग्रुप ने फेसबुक के साथ ₹43,000 करोड़ रुपए की डील साइन की थी। इस डील को कराने में भी मनोज मोदी कि बेहद अहम भूमिका रही थी।
मनोज मोदी अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रिलायंस ग्रुप के जामनगर रिफायनरी प्रोजेक्ट, पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं।
बेहद हि लो-प्रोफाइल रहने वाले मनोज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “मुझे स्ट्रेटजी समझ में नहीं आती। लोग जानते हैं कि, मेरा कोई विजन नहीं है। मैं अपने अंदर के लोगों से निपटता हूं। उन्हें ट्रेनिंग देता हूं उनका मार्गदर्शन करता हूं।”
लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के हर बड़े फैसले में उनकी भूमिका होती है। रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े लोग इन्हें “एम एम” यानि मास्टरमाइंड के नाम से बुलाते हैं। इकोनामिक टाइम्स के अनुसार मनोज को रिलायंस इंडस्ट्री का अनऑफिशियल सीईओ भी कहा जाता है। मनोज किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं है।
पढ़ाई के दौरान ही मुकेश और मनोज की हुई थी दोस्ती
मीडिया खबरों की मानें तो, मुंबई यूनिवर्सिटी में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मनोज मोदी की मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई थी। मुकेश और मनोज दोनों क्लासमेट थे। धीरे-धीरे वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए। रिलायंस इंडस्ट्री में दोनों की शुरुआत भी लगभग एक ही समय में हुई थी।
उनकी दोस्ती का अंदाजा हम इस बात से ही लगा सकते हैं कि, मनोज मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी की शादी मुकेश अंबानी के घर से ही हुई थी।

manoj modi’s younger daughter Bhakti Modi with her husband
जानिए – अमेरिकी उद्योगपति और ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन का जीवन परिचय | Larry Ellison biography in Hindi
धीरूभाई अंबानी और मुकेश की पहली पसंद थे मनोज मोदी
जब रिलायंस ग्रुप की जिम्मेदारी रिलायंस ग्रुप के फाउंडर धीरूभाई अंबानी संभाल रहे थे, तब मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे। मुकेश अंबानी भी अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद लगभग इसी समय रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे।
कुछ समय बाद, जब रिलायंस इंडस्ट्रीज इंफॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन सेक्टर में आने की तैयारी कर रहा था, तब मनोज धीरूभाई अंबानी और मुकेश अंबानी की पहली पसंद है उन्होंने ही इसका ब्लूप्रिंट तैयार किया था !

Manoj modi with Mukesh Ambani
बेहद ही साधारण से दिखने वाले मनोज के विजिटिंग कार्ड में किसी भी पद का उल्लेख नहीं है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो, मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में भी शामिल नहीं होते हैं।
जानिए – शेयर मार्केट के बादशाह कहे जाने वाले वारेन बुफेट जीवन परिचय | Warren Buffett biography in Hindi
मुकेश अंबानी ने गिफ्ट में दी 1500 करोड़ रुपए कि बिल्डिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को 1500 करोड़ रुपए का एक बिल्डिंग गिफ्ट किया है। जिसके बाद से, मुंबई के नेपोलियन सी रोड पर स्थित 22 मंजिला बिल्डिंग “बृंदावन” चर्चा में है। ₹1500 करोड़ कि लागत वाली यह बिल्डिंग लगभग 1.7 लाख वर्ग फीट में बनी है, जिसमें 7 फ्लोर केवल पार्किंग के लिए आरक्षित हैं।
आपको बता दें कि, मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के रूप में रिलायंस ग्रुप में शामिल है। मुकेश अंबानी द्वारा इतना महंगा घर गिफ्ट करने के बाद से, मनोज मोदी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं।
मनोज मोदी से जुड़े विवाद | Manoj Modi Controversies
Manoj Modi Controversies : वर्ष 2007 में मनोज मोदी और उनकी पत्नी स्मिता मोदी पर इंडियन पेट्रोकेमिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IPCL) के शेयरों की इंसाइडर ट्रेडिंग पर के आरोप लगे थे। इन पर आरोप था कि, 28 फरवरी 2007 से 2 मार्च 2007 के बीच उन्होंने IPCL के 2.57 करोड़ रुपए के 1 लाख शेयर खरीदे थे, जिसमें प्रत्येक शेयर की कीमत ₹257.82 थी। हालांकि, बाद में सेबी द्वारा की गई जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया था।
जानिए – भारतीय उद्योगपति उदय कोटक का जीवन परिचय | Uday Kotak biography in Hindi
मनोज मोदी की उपलब्धियां और सम्मान | Manoj Modi Achievements and Awards
इंडिविजुअल हाईएस्ट टैक्स पेयर के रूप में टेक्स चुकाने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मनोज मोदी को राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया है।
मनोज मोदी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Manoj Modi
- क्या मनोज मोदी सिगरेट पीते हैं ? – ज्ञात नहीं
- क्या मनोज मोदी शराब पीते हैं ?- ज्ञात नहीं
- मनोज मोदी एक भारतीय व्यवसायी और उद्योगपति हैं। वे रिलायंस समूह की रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
- मनोज मोदी का जन्म भारत के गुजरात में हुआ था। वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
- मनोज मोदी की पत्नी स्मिता मोदी हैं। इस दंपति के दो बेटियां हैं।
- उनकी छोटी बेटी का भक्ति मोदी रिलायंस रिटेल में कार्यरत है।
- अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वर्ष 1980 में मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्री मे शामिल हुए थे।
- इकोनॉमिक्स टाइम्स के द्वारा, मनोज मोदी को रिलायंस इंडस्ट्री का अनऑफिशियल सीईओ भी कहा जाता है।
- मनोज मोदी अंबानी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं।
- मुकेश अंबानी और मनोज मोदी बहुत अच्छे दोस्त हैं।
- खबरों के अनुसार, मुंबई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही मनोज मोदी की मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई थी।
- मनोज मोदी के अंबानी परिवार के साथ बहुत करीबी रिश्ते रहे हैं।
- मनोज मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी की शादी मुकेश अंबानी के घर से ही हुई थी।

MAnoj Modi’s daughter Bhakti Modi with her husband
- कुछ समय पहले, मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को लगभग ₹1500 करोड़ का एक 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट किया है।
- इस बिल्डिंग के शुरुआती 7 फ्लोर केवल पार्किंग के लिए आरक्षित है।
- मनोज मोदी के विजीटिंग कार्ड पर किसी भी पद का उल्लेख नही है।
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग मीटिंग में भी मनोज मोदी शामिल नहीं होते हैं।
मनोज मोदी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : मनोज मोदी कौन है ?
उत्तर : मनोज मोदी एक भारतीय व्यवसायी हैं। वे रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें रिलायंस का अनओफेशियल सीईओ भी कहा जाता है। हाल ही में, कुछ समय पहले मुकेश अंबानी ने उन्हें ₹1500 करोड़ का एक 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट किया था।
प्रश्न : मनोज मोदी का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर : मनोज मोदी का जन्म 3 जुलाई 1957 को गुजरात में हुआ था।
प्रश्न : मनोज मोदी की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 74 वर्ष (2023 मे)
प्रश्न : मनोज मोदी किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत (गुजरात)
प्रश्न : मनोज मोदी की पत्नी कौन है ?
उत्तर : मनोज मोदी कि पत्नी का नाम, स्मिता मोदी है।
प्रश्न : मनोज मोदी के कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : दो बेटी – खुशबू पोद्दार और भक्ति मोदी
प्रश्न : मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप में किस पद पर कार्यरत हैं ?
उत्तर : वे रिलायंस रिटेल और रिलायंस जिओ के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ मनोज मोदी (Manoj Modi) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :