अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma Biography in Hindi
अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma Biography in Hindi
अदा शर्मा का जीवन परिचय (अदा शर्मा विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, ब्वॉयफ्रेंड, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Adah Sharma Biography in Hindi [ Adah Sharma, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Boyfriend, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]
अदा शर्मा | Adah Sharma
भारतीय अभिनेत्री
Adah Sharma Biography in Hindi : दोस्तों ! अदा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसे कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। अदा शर्मा अपनी हालिया रिलीज फिल्म “द केरला स्टोरी” (The Kerala Story) के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और हफ्ते भर में ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म मे अदा शर्मा के अभिनय की खूब सराहना की गई। हालांकि, इस फिल्म में धर्म तथा समाज मे हिन्दू-मुस्लिम जैसे सच्ची घटनाओं पर आधारित मुद्दों को दिखाया गया है। जिसके कारण यह फिल्म बहुत ही ज्यादा विवादों में घिरी हुई है।

अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma Biography in Hindi
एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ अदा शर्मा एक प्रशिक्षित कथक, सालसा, जैज, बैले और बेली डांसर भी हैं। इसके अलावा ये मार्शल आर्ट प्रशिक्षित भी हैं। फिल्मों के अलावा अदा शर्मा ने कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोस में भी काम किया है। तो आइए जानते हैं अभिनेत्री, अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए अदा शर्मा के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty biography in hindi
Table of Contents
अदा शर्मा का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | अदा शर्मा (Adah Sharma) |
अन्य नाम (Other Name) | रजनी स्पाइडर (Rajni Spider) |
जन्म (Birth) | 11 मई 1992 |
उम्र (Age) | 31 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता (Father) | एस.एल. शर्मा (सेवानिवृत सेना अधिकारी) |
माता (Mother) | शीला शर्मा (शास्त्रीय डांसर) |
गृहनगर (Hometown) | पलक्कड़, केरल, भारत |
स्कुलिंग (Schooling) | ऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई |
विश्वविद्यालय (University) | नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय, मुंबई |
शिक्षा (Education) | कथक में स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | वृषभ राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste ) | तमिल ब्राह्मण |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री, मॉडल |
सक्रिय वर्ष (Active Year) | वर्ष 2008 से वर्तमान |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) |
|
वैवाहिक स्थिति (Marital status) | अविवाहित (मई 2023 तक) |
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs) |
|
प्रसिद्धि (Famous for) | भारतीय अभिनेत्री होने के नाते और फिल्म “द केरला स्टोरी” से सुर्खियों में। |
कुल संपत्ति (Net Worth) | $2 मिलियन डॉलर (₹16 करोड़ लगभग – मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
अदा शर्मा का प्रारंभिक जीवन | Adah Sharma Early Life
Adah Sharma Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक मध्यमवर्गीय तमिल हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम एस.एल. शर्मा है, जो मर्चेंट नेवी में पुर्व कप्तान थे। हालांकि, वे अब इस दुनिया में रहे। अदा कि माँ का नाम शिला शर्मा है, जो एक बहुत ही प्रतिभाशाली शास्त्रीय डांसर हैं और मलखंब योगा में भी पारंगत हैं।

Adah Sharma with her mother
अदा शर्मा की माँ एक मलयालम जबकी, इनके पिता एक तमिल हैं। अदा शर्मा जन्म से पहले ही इनके माता-पिता मुंबई आकर बस गए थे। लेकिन यदी देखा जाए तो, मूल रूप से इनका परिवार केरल के पलक्कड़ के रहने वाले हैं। अदा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।

Adah Sharma chidhood pictuer with her father
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का जीवन परिचय | Disha Patani biography in hindi
अदा शर्मा कि शिक्षा | Adah Sharma Education
Adah Sharma Education : अदा शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के ऑक्सीनियम कॉन्वेंट हाई स्कूल से पुरी की। इसके बाद इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुम्बई के नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य विश्वविद्यालय, मुंबई में दाखिला लिया और वहां से कथक में स्नातक की डिग्री हासिल की।
अदा शर्मा जब 10वीं कक्षा में थीं तभी इन्होंने अभिनेत्री बनने का निर्णय कर लिया था। जिसके चलते ये स्कूल छोड़ने का मन भी बना चुकी थीं। लेकिन अपने माता-पिता के कहने पर इन्होंने पहले अपनी स्कूल कि पढ़ाई पूरी की और इसके बाद अपना स्नातक भी पुरा किया।
जानिए – वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष भारतीय मूल के अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga biography in hindi
शारीरिक संरचना | Body Measurement
लंबाई (Height) | से० मी०- 170
मी०- 1.70 फीट – 5′ 7″ |
वजन (Weight) | 55 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | 36-26-38 |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
अदा शर्मा का निजी जीवन, अफेयर | Adah Sharma Personal Life, Affairs
Adah Sharma, Boyfriend, marriage : दोस्तों ! यदि अदा शर्मा के अफेयर की बात की जाए तो, 31 वर्षीय अदा शर्मा मई 2023 तक अविवाहित हैं। जबकि, इनका नाम अभिनेता विद्युत जामवाल और बिजनेसमैन शिखर बहरी के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, यह केवल एक अफवाह साबित हुई। वर्तमान में अदा शर्मा का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। अदा शर्मा अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं।
जानिए – भारतीय सिंगर और अभिनेत्री नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय | Neha Kakkar biography in hindi
अदा शर्मा का फिल्मी करियर | Adah Sharma Acting Career

अदा शर्मा | Adah Sharma
Adah Sharma Acting Career : दोस्तों ! अदा शर्मा ने वर्ष 2008 में विक्रम भट्ट की फिल्म “1920” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जो एक हॉरर फिल्म थी। इस फिल्म में इन्होंने लीसा सिंह राठौर की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में इनके अभिनय को समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इन्हें अपनी पहली फिल्म में ‘फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यु’ के लिए नोमिनेशन मिला था।
इसके तीन साल बाद, वर्ष 2011 में अदाशर्मा एक बार फिर से विक्रम भट्ट की फिल्म ‘फिर’ में नजर आई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद अदा फिल्म ‘हंसी तो फंसी’, ‘हम हैं राही कार के’, ‘बाईपास रोड’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आई।
इसके बाद, वर्ष 2014 में अदा शर्मा ने फिल्म “हार्ट अटैक” से अपना तेलुगु डेब्यू किया। जिसमें ये हयाती की भूमिका में नजर आई थीं। इनकी यह फिल्म साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हिट रही थी। जिसके बाद साउथ इंडस्ट्री में भी इन्हें काफी पहचान मिली।
वर्ष 2019 में इसी साल इनकी साउथ की फिल्म ‘सनम’ भी रिलीज हुई थी। इनकी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित हुई थी, कि बॉलीवुड में इस फिल्म का रीमिक्स ‘बागी 2’ भी बना। साउथ की फिल्म ‘सनम’ के सुपरहिट होने की वजह से, अदा शर्मा फिल्म “कमांडो 3” में काम मिला। जिसमें ये अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ दिखाई दी। इसके बाद, अदा शर्मा कई और फिल्मों में भी नजर आई। वर्ष 2020 में अदा शर्मा एक वेबसीरीज “पति पत्नी और पंगा” में काम किया था, जिसमें इन्होंने एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाई थी।
फरवरी 2023 में, अदा शर्मा अभिनेता अक्षय कुमार, डायना पेंटी और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी फिल्म “सेल्फी” में अभिनय करते हुए नजर आई। मई 2023 में अदा फिल्म “द केरला स्टोरी” में मुख्य भुमिका में दिखाई दी। जिसमें इन्होंने शालिनी उन्नीकृष्णन और फातिमा बा का किरदार निभाया था।
एक सच्ची घटना पर आधारित इनकी यह फिल्म बॉक्स आफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में अदा शर्मा के काम कि बहुत तारीफ भी कि गई। हालांकि, इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ।
जानिए – गोदरेज समूह के चेयरपर्सन आदि गोदरेज का जीवन परिचय | Adi Godrej Biography in hindi
अदा शर्मा की फिल्में | Adah Sharma movies
Adah Sharma Biography in Hindi : अदा शर्मा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, जो इस प्रकार हैं…
वर्ष | फिल्म | भुमिका |
2008 | 1920 (हिन्दी) | लीजा सिंह राठौड़ |
2011 | फिर (हिन्दी) | दिशा मल्होत्रा |
2013 | हम है राही कार के (हिन्दी) | संजना मेहरा |
2014 | हंसी तो फंसी (हिंदी) | करिश्मा सोलंकी |
2014 | हार्ट अटैक (तेलुगू) | हयाती |
2015 | सन ऑफ सत्यमूर्ति (तेलुगू) | पल्लवी कोलासानी |
2015 | सुब्रह्मण्यम फॉर सेल (तेलुगू) | दुर्गा |
2015 | राणा विक्रम (कन्न्ड़) | पारू |
2016 | गरम (तेलुगू) | समीरा |
2016 | क्षनम (तेलुगू) | श्वेता |
2017 | कमांडो 2 (हिंदी) | भावना रेड्डी |
2019 | चार्ली चैपलिन 2 (तमिल) | सारा |
2019 | कल्कि (तेलुगू) | डॉक्टर पदमा |
2019 | बाईपास रोड (हिंदी) | राधिका |
2019 | टिंडे (हिंदी) | श्रीदेवी की भूमिका |
2019 | कमांडो 3 (हिंदी) | भावना रेड्डी |
2019 | मोह (हिंदी) | श्रुति |
2019 | द हॉलिडे (वेब सीरीज) | महक |
2020 | पति पत्नी और पंगा (वेब सीरीज) | शिवानी भटनागर |
2020 | सोलसाथी (हिंदी) | प्रीति व सोल |
2021 | चूहा बिल्ली (हिंदी) | कैट |
2021 | ऐसा वैसा प्यार (वेब सीरीज) | श्वेता साहू |
2022 | क्यूट से मिलें (वेब सीरीज) | शालिनी |
2023 | सेल्फी (हिंदी) | मीरा |
2023 | द केरल स्टोरी (हिंदी) | शालिनी उन्नीकृष्णन/ फातिमा बा |
बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं अदा शर्मा |
Adah Sharma Biography in Hindi : अदा शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। अपनी मां की तरह ही अदा भी शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं। परंतु, भरतनाट्यम के बजाय अदा शर्मा को कथक में बहुत रुचि हैं। जब अदा तीसरी कक्षा में थी तभी इन्होंने डांस सीखना शुरू कर दिया था। ये मलखंब पर चढ़ना भी बहुत अच्छी तरह से जानती हैं। इन्होंने मलखंब पर चढ़ना भी अपनी मां से ही सीखा है। इस बारे में अदा कहती हैं कि, “वह आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां की वजह से ही हैं। लोग इन्हें, इनकी मां की छवि भी कहते हैं।”
एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ अदा शर्मा कराटे में भी प्रशिक्षित हैं और फिल्मों में किए गए, सारे स्टंट उन्होंने खुद ही निभाए हैं। अदा भारतीय मार्शल आर्ट को भी काफी प्रमोट करती है। इनकी मां का कहना था कि, “हर लड़की को पढ़ाई के साथ-साथ, सेल्फ डिफेंस के गुण भी सीखने चाहिए।”

Adah Sharma doing yoga with her mom
इसके अलावा, अदा शर्मा धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं। जहां एक तरफ लोग वेस्टर्न कल्चर अपना रहे हैं, वहीं अदा शर्मा को शिव तांडव स्त्रोत, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि कंठस्थ है।
एक प्रोफेशनल कथक डांसर होने के साथ ही अदा बैली डांस भी करना जानती हैं और इन्होंने यूएस में 4 महीने सालसा डांस की भी ट्रेनिंग ली है। अदा पियानो, बांसुरी व शंख भी बजाती है। अदा एक प्रकृति प्रेमी हैं। इन्हें पेड़ पौधों और पशु-पक्षियों से भी बहुत लगाव है। अदा पशु-पक्षियों की आवाज निकाल सकती हैं।
कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं, अदा शर्मा |
Adah Sharma Biography in Hindi : फिल्मों के अलावा आधार शर्मा ने कई म्यूजिक वीडियोस में भी अभिनय किया है। वर्ष 2021 में इन्हें सिंगर आस्था गिल के एक संगीत वीडियो “ड्रंक-एन-हाई” में देखा गया था। इसके बाद, इन्होंने राशि सूद के संगीत वीडियो “सॉरी सॉरी” में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। पिछले साल, वर्ष 2022 में अदा शर्मा को सिंगर यास्सेर देसाई के संगीत वीडियो “पिया रे पिया” में अभिनेता असीम रियाज के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था।
जानिए – साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर का जीवन परिचय | Junior NTR biography in hindi
अदा शर्मा की पसंदीदा चीजें | Adah Sharma Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | बॉलीवुड – ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह
हॉलीवुड – जॉनी डेप और एडी रेडमी |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – माधुरी दीक्षित, मधुबाला, वैजयंती माला
हॉलीवुड – केट विंसलेट, और एमी एडम्स |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | किंग कॉन्ग |
पसंदीदा संगीतकार (Favorite Music director) | लुडविग वैन बीथोवेन |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | सांभर चावल, रसम चावल, और पिज़्ज़ |
शौक/अभिरुचि (Hobbies) | फिल्में देखना, कविताएं लिखना, लोगों की नकल करना, और पियानो बजाना |
पसंदीदा कोट (Favorite Quote) | “ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप नहीं कर सकते यदि आप अपना दिमाग लगाते हैं।” |
अदा शर्मा की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Adah Sharma Net Worth, House, Car collection, Salary
Adah Sharma Net worth : दोस्तों ! यदि अदा शर्मा के नेटवर्थ कि बात कि जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2022 तक अदा शर्मा की कुल संपत्ति ₹16 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा, अदा शर्मा प्रति फिल्म 1 करोड़ रुपए चार्ज करती है। उनकी कमाई मुख्यतः फिल्म, एडवर्टाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।
जानिए – फ्रांस के मशहूर फुटबॉलर किलियन एमबापे का जीवन परिचय | kylian Mbappe biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | $2 मिलियन (₹16 करोड़ लगभग, मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹1 करोड़ रूपये / फिल्म |
आय का स्त्रोत (Source of income) | फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से |
कार संग्रह (Car Collection) | ऑडी Q7
बीएमडब्ल्यू X5 ऑडी A4 भी हुंडई क्रेटा |
अदा शर्मा का रोड एक्सीडेंट | Adah Sharma Road Accident
Adah Sharma Accident : दोस्तों ! हाल ही में अदा शर्मा की फिल्म “द केरला स्टोरी” रिलीज होने के बाद इनका और इनकी टीम एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इस एक्सीडेंट में उन्हें और उनकी टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अदा शर्मा ने अपने और अपने टीम के सुरक्षित होने की खबर दी। और साथ ही उनकी फिक्र करने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर अदा शर्मा | Adah Sharma on social media
Adah Sharma social media : अदा शर्मा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं, और अपने फोटोज और वीडियोस के साथ-साथ अपने प्रशंसकों को अपने गाने के बारे में भी अपडेट देती रहती हैं।
जानिए – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi
फेसबुक (facebook) | @Adah sharma s |
ट्विटर (twitter) | @Adah_Sharma |
इन्स्टाग्राम (instagram) | @Adah ki Adah |
यूट्यूब (You tube) | @AdahSharmaOfficial |
वेबसाईट (Website) | ___ |
अदा शर्मा से जुड़े विवाद। Adah Sharma Controversies
Adah Sharma Controversy : वैसे तो अदा शर्मा विवादों से दूर रहते हैं लेकिन हाल ही में मई 2023 में रिलीज हुई इनकी फिल्म “द केरला स्टोरी” विवादों से घिरी रही। हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से एक काफी प्यार मिला और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। इनकी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है।
अदा शर्मा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Adah Sharma
- क्या अदा शर्मा शराब पीती हैं ? – ज्ञात नहीं।
- क्या अदा शर्मा सिगरेट पीती हैं? – ज्ञात नहीं।
- अदा शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में एक मध्यमवर्गीय तमिल हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
- इनके पिता स्वर्गीय एस.एल. शर्मा मर्चेंट नेवी में पुर्व कप्तान थे। इनकी माँ शिला शर्मा बहुत ही प्रतिभाशाली शास्त्रीय डांसर हैं और मलखंब योगा में भी पारंगत हैं।
- अदा शर्मा का परिवार मूल रूप से केरल के पलक्कड़ के रहने वाले हैं। अदा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
- इन्होंने 2008 में फिल्म “1920” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
- उनका परिवार केरल के एक मलयाली पलक्कड़ अय्यर परिवार से ताल्लुक रखता है।
- अदा शर्मा ने कथक में स्नातक किया है।
- अदा शर्मा धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं। इन्हें शिव तांडव स्त्रोत, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण आदि कंठस्थ है।
- दसवीं कक्षा में पढा़ई करते हुई इन्होंने तय कर लिया था कि ये बड़ी होकर एक अभिनेत्री बनेंगी।
- ये एक प्रशिक्षित कथक, सालसा, जैज, बैले और बेली डांस के अलावा मार्शल आर्ट में भी प्रशिक्षित हैं।
- अदा शर्मा शुद्ध शाकाहारी हैं और पेटा से जुड़ी हुई हैं।
- ये अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं, और नियमित रूप से जिम और योगा किया करती हैं। जिसकी तस्वीरें यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं।
- इन्हें जानवरों और प्रकृति से बहुत लगाव है, और इनके पास भी एक पालतू कुत्ता है जिसकी तस्वीरें ये अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करती रहती हैं।
- वर्ष 2020 में अदा ने एक वेब सीरीज “पति पत्नी और पंगा” में एक ट्रांसजेंडर महिला की भूमिका निभाई थी।
- अदा शर्मा कई संगीत वीडियोस में भी अभिनय किया है।
- अदा शर्मा ने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलगु, और कन्नड़ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है।
अदा शर्मा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : अदा शर्मा कौन है ?
उत्तर : अदा शर्मा एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी कई सफल फिल्में दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई इनकी फिल्म “द केरला स्टोरी” की सफलता के बाद से ये सुर्खियों में छाई हुई है।
प्रश्न : अदा शर्मा का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : अदा शर्मा का जन्म 11 मई 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई (भारत) में हुआ था।
प्रश्न : अदा शर्मा की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 31 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : अदा शर्मा किस राज्य से हैं ?
उत्तर : कर्नाटक, भारत से।
प्रश्न : अदा शर्मा के माता पिता कौन हैं ?
उत्तर : अदा शर्मा के पिता, एस.एल. शर्मा है, जो मर्चेंट नेवी में पुर्व कप्तान थे। हालांकि, वे अब इस दुनिया में रहे। अदा कि माँ, शिला शर्मा एक बहुत ही प्रतिभाशाली शास्त्रीय डांसर हैं और मलखंब योगा में भी पारंगत हैं।
प्रश्न : अदा शर्मा की जाति क्या है ?
उत्तर : तमिल ब्राह्मण, हिन्दू।
प्रश्न : अदा शर्मा कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : कोई नहीं। अदा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
प्रश्न : अदा शर्मा के पति कौन है ?
उत्तर : अदा शर्मा अभी अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक।
प्रश्न : अदा शर्मा कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : अदा शर्मा का बॉयफ्रेंड कौन हैं ?
उत्तर : अदा शर्मा का नाम अभिनेता विद्युत जामवाल और बिजनेसमैन शिखर बहरी के साथ जोड़ा गया था। जो केवल एक अफवाह थी। वर्तमान में अदा शर्मा का कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
प्रश्न : अदा शर्मा कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : डेब्यू फिल्म
- बॉलीवुड : “1920” – (2008)
- तेलुगु फिल्म: “हार्ट अटैक” (2014)
- तमिल : “इधु नम्मा आलू” – (2016)
- कन्नड़ फिल्म: “राणा विक्रमा” – (2015)
- वेब सीरीज: “पुकार” – (2014/15)
प्रश्न : वर्ष 2023 में अदा शर्मा की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, अदा शर्मा की कुल संपत्ति $2 मिलियन (16 करोड़ रुपए लगभग) आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “अदा शर्मा (Adah Sharma)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :