अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi
अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi
अजय देवगन का जीवन परिचय (अजय देवगन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, जाति, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, बच्चे, संपत्ति) | Ajay Devgan Biography in Hindi [ Ajay Devgan, Wiki, Birth, Education, Family, Cast, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, girlfriend, wife, Childrens, Net worth ]
अजय देवगन | Ajay Devgan
Bollywood Actor, Director & Producer
Ajay Devgan Biography in Hindi : दोस्तों ! अजय देवगन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे एक बॉलीवुड अभिनेता होने के साथ साथ एक भारतीय फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता और संगीत निर्देशक भी हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 100 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और बॉलीवुड को कई बड़ी फिल्में दी हैं। जिसके लिए उन्होंने कई अवार्ड भी जीते हैं। अजय ने अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। वर्ष 2016 में, अजय को भारत सरकार द्वारा भारत के चौथे सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वर्ष 2002 में अजय देवगन को फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में भगत सिंह की भूमिका के लिए ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से नवाजा गया था।
![अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi 1 Ajay Devgan Biography in Hindi | अजय देवगन का जीवन परिचय](https://i0.wp.com/biographybooks.in/wp-content/uploads/2023/03/Ajay-Devgan-biography.jpg?resize=300%2C169&ssl=1)
Ajay Devgan Biography in Hindi | अजय देवगन का जीवन परिचय
इस वर्ष अजय देवगन अपनी आने वाली अगली दो फिल्म ‘भोला’ और ‘गोलमाल 5’ के लिए चर्चा में हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अजय देवगन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड के सफल अभिनेता “अजय देवगन के जीवन परिचय पर | Ajay Devgan Biography in Hindi.”
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan biography in hindi
अजय देवगन का जीवन परिचय : एक नजर में।
वास्तविक नाम (Real Name) | विशाल वीरू देवगन (Vishal Very Devgan) |
उपनाम (Nickname) | अजय देवगन, अजय, राजू |
जन्म (Birth) | 2 अप्रैल 1969 |
उम्र (Age) | 54 वर्ष (2023 में) |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
पिता (Father) | वीरू देवगन (स्टंट निदेशक) |
माता (Mother) | वीना देवगन |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र, (भारत) |
वर्तमान पता (Current City) | 5/6, शीतल अपार्टमेंट्स, ग्राउंड फ्लोर, जुहू, मुंबई |
स्कुलिंग (Schooling) | सिल्वर बिच हाई स्कूल, मुम्बई |
विश्वविद्यालय (University) | मिठीबाई कॉलेज, मुम्बई, महाराष्ट्र |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | मेष राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाति (Caste) | सारस्वत ब्राह्मण |
राजनीतिक झुकाव (Political Inclination) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) |
पेशा (Profession) | बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता, निर्देशक |
डेब्यु फिल्म (Debut Film) | बॉलीवुड फिल्म – फूल और कांटे (1991)
टीवी शो – रॉक-एन-रोल परिवार (2008, जज के रूप में) बाल कलाकार के रूप में – प्यारी बहना (1985) |
पत्नी (Wife) | काजोल – बॉलीवुड अभिनेत्री (विवाह वर्ष 1999) |
प्रसिद्धि (Famous for) | बॉलीवुड अभिनेता के रूप में |
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹452 करोड़ ($55 मिलियन) |
अजय देवगन का प्रारंभिक जीवन | Ajay Devgan Early Life & Education
Ajay Devgan Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 महाराष्ट्र के शहर मुंबई में हुआ है। उनका पालन-पोषण मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ। अजय के पिता का नाम वीरु देवगन है, जो एक स्टंट निर्देशक थे। जबकी, उनकी मां वीणा देवगन पुर्व फिल्म अभिनेत्री और एक फिल्म निर्माता हैं।
अजय देवगन की दो बहनें भी हैं, जिनका नाम नीलम और कविता। अजय देवगन के माता पिता मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे, लेकिन बॉलीवुड से संबंध विकसित करने के बाद वे मुंबई आ गए। अजय के एक चचेरे भाई का नाम अनिल देवगन है, जो एक हिंदी फिल्म निर्देशक हैं।
जानिए – हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप का जीवन परिचय | Johnny Depp biography in hindi
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
माता-पिता
(Parents) |
पिता – वीरू देवगन
माँ – वीणा देवगन |
भाई-बहन (Siblings) | एक बहन – नीलम गाँधी और कविता देवगन
एक भाई – अनिल देवगन (चचेरा भाई) |
अजय देवगन कि शिक्षा | Ajay Devgan Education
Ajay Devgan Education : मुंबई में जन्मे अजय देवगन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही पूरी हुई और यहीं वह पले -बढ़े। अजय ने अपनी स्कूली पढ़ाई सिल्वर बीच हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के लिए मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया और वहाँ से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
जानिए – भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जीवन परिचय | Saina Nehwal biography in hindi
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 177
मी०- 1.77 फीट – 5′ 10″ |
वजन (Weight) | 80 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | छाती: 43 इंच
कमर: 34 इंच Biceps: 15 इंच |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
अजय देवगन का फिल्मी करियर | Ajay Devgan Career
![अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi 2 अजय देवगन | Ajay Devgan](https://i0.wp.com/biographybooks.in/wp-content/uploads/2023/03/Ajay-Devgan02.jpg?resize=293%2C300&ssl=1)
अजय देवगन | Ajay Devgan
Ajay Devgan Bollywood Career : अजय देवगन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू वर्ष 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से किया था। इस फिल्म में, दो बाइक पर खड़े होकर उनकी एंट्री काफी कमाल की थी। यह सीन आज भी बॉलीवुड के सबसे मशहूर सीन में से एक है। अजय की यह पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण में फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। इसके बाद वर्ष 1992 में आई उनकी दूसरी फिल्म ‘जिगर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया और सुपरहिट रही।
इससे पहले वर्ष 1985 में, अजय देवगन पहली बार ड्रामा फिल्म ‘प्यारी बहना’ में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए थे। वर्ष 1993 में, अजय देवगन न्यू फिल्मों में काम किया, जिसमें फिल्म – दिल है बेताब और दिव्यशक्ति सफल रही। जबकी फिल्म ‘संग्राम’, ‘एक ही रास्ता’, ‘मंच’, ‘शक्तिमान’, ‘धनवान’ और ‘बेदर्दी’ औसत रही। वर्ष1994 की उनकी फिल्म ‘विजयपथ’ कि रिलीज के बाद, इस फिल्म ने अजय के करियर को आसमान पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में अजय देवगन के ऑपोजिट तब्बू नजर आई थीं, जो तब्बू कि डेब्यू फिल्म भी थी।
इसके बाद उन्होंने आमिर खान, काजोल, और जूही चावला के साथ फिल्म ‘इश्क’ मे काम किया। इंद्र कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया और उनकी यह फिल्म हिट रही। इसके बाद वे वर्ष 1998 में महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ज़ख्म’ में नजर आए। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिला। इस फिल्म के लिए अजय को उनके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वर्ष 1999 मे उन्होंने तीन फिल्मों ‘प्यार तो होना ही था’, ‘हिंदुस्तान की कसम’ और कच्चे धागे में में काम किया। वर्ष 2002 में उन्होंने राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशन फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए अजय को दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद अजय ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में अभिनय किया। इस फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले अजय को फिर से फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कारों – ओमकारा (2006), अपहरण (2004) और राजनीति (2009) के लिए भी नामांकित किया गया था।
वर्ष 2010 में अजय ने मिलन लुथरिया की ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में एक गैंगस्टर का रोल निभाया था। वर्ष 2010 में रिलीज हुई उनकी यह फिल्म उस वर्ष कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इसके बाद, अगले तीन सालों में उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी जिनमें ‘सिंघम’ (2011), और ‘सन ऑफ सरदार’ (2012) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (2014) जैसी हिट फिल्में रही।
वर्ष 2015 में अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम’ में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया और उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद अजय एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘शिवाय’, ‘बादशाहो’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘रेड’, ‘टोटल धमाल’ और ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों में नजर आए।
वर्ष 2021 में अजय देवगन फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ दिखाई दिए। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल महज कुछ मिनटों का ही था। इसके बाद साउथ की एक्शन थ्रिलर फिल्म आरआरआर (RRR) में साउथ के सुपरस्टार रामचरण के पिता के रूप में नजर आए।
आज अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और किसी फिल्म में उनकी उपस्थिति से फिल्म की सफलता तय मानी जाती है। अजय देवगन अब तक अपने फिल्म करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर और सुपर हिट फिल्में दी हैं।
एक निर्माता के रूप में अजय देवगन | Ajay Devgan as a Producer
Ajay Devgan Biography in Hindi : दोस्तों ! अजय देवगन का खुद का ”Ajay devgan films” के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसमें उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। अजय देवगन ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘अजय देवगन फिल्म्स’ की स्थापना वर्ष 2000 में की थी। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी उनकी पहली फिल्म वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘राजू चाचा’ थी। उनके प्रोडक्शन हाउस ने ‘यू मी और हम’ (2008), और ‘सन ऑफ सरदार’ (2012) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
इसके अलावा, अजय देवगन एक फिल्म निर्देशक भी हैं और उन्होंने फिल्म ‘ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स’ (2010), ‘बोल बच्चन’ (2012) और ‘बोल मानुस’ (2012) का भी निर्देशन किया है।
वर्ष 2020 में, उन्होंने फिल्म ‘तन्हाजी: अनसंग वॉरियर’ का निर्माण किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘छलांग’ का सह-निर्माण किया है, जिसमें राजकुमार राव और नुसरत भाऊचा ने अभिनय किया। वर्ष 2021 में उन्होंने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘द बिग बुल’ का भी निर्माण किया है।
अक्टूबर 2015 में, अजय देवगन ने एक विजुअल इफेक्ट कंपनी, ‘NY VFXWAALA‘ की स्थापना की थी।
अजय देवगन की कुछ प्रसिद्द फिल्मे | Top Films of Ajay Devgn
2023 – भोला (आने वाली फिल्म)
2023 – गोलमाल 5 (आने वाली फिल्म)
2022 – दृश्यम – 2
2021 – सूर्यवंशी (कैमियो)
2021 – गंगूबाई काठियावाड़ी
2021 – आरआरआर (RRR)
2021 – भुज: प्राइड ऑफ इंडिया
2020 – तन्हाजी : अनसंग वॉरियर
2019 – टोटल धमाल
2018 – रेड
2017 – गोलमाल अगेन
2015 – दृश्यम
2014 -सिंघम रिटर्न
2012 – सन ऑफ सरदार
2011 – सिंघम
2010 – वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई
2010 – गोलमाल 3
2008 – गोलमाल रिटर्नस
2006 – ओंकारा
2006 – गोलमाल: फन अनलिमिटेड
2005 – अपहरण
2003 – गंगाजल
2002 – द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
2002 – कंपनी
1998 – प्यार तो होना ही था
1998 – ज़ख्म
1996 – दिलजले
1994 – दिलवाले
1994 – विजय पथ
1991 – फूल और कांटे
जानिए – केजीएफ सीरीज फेम यश का जीवन परिचय | Yash biography in hindi
अजय देवगन की पसंदीदा चीजें | Ajay Devgan Favorite Things
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor) | बॉलीवुड – अमिताभ बच्चन
हॉलीवुड – अल पचिनो |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | बॉलीवुड – मधुबाला |
पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | बॉलीवुड : गाईड
हॉलीवुड : The Others and The Sixth Sense |
पसंदीदा संगीतकार (Favorite Music Director) | केनी रोजर्स |
पसंदीदा कलर (Favorite color) | काला |
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | भारतीय व्यंजन, बैंग चिकन, मछली करी और चावल |
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) | पोलो (POLO) |
पसंदीदा खेल (Favorite Game) | क्रिकेट |
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) | लंदन, सैन फ्रांसिस्को और गोवा |
पसंदीदा रेस्तरां (Favorite Restaurant) | Mainland China, मुंबई, महाराष्ट्र |
पसंदीदा पालतू जानवर (Favorite Pet Animal) | कुत्ता (English Mastiff) |
शौक (Hobbies) | यात्रा, रेखाचित्रण, ट्रैकिंग और किताबें पढ़ना |
निजी जीवन | Personal Life
![अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi 3 Ajay devgan with his wife Kajol](https://i0.wp.com/biographybooks.in/wp-content/uploads/2023/03/Ajay-devgan-01.jpg?resize=300%2C253&ssl=1)
Ajay devgan with his wife Kajol
Ajay Devgan marriage : दोस्तों ! अजय देवगन 24 फरवरी 1999 को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के साथ पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज से शादी की है। वर्ष 2003 में काजोल और अजय देवगन की पहली संतान के रूप में एक बेटी हुई। उनकी बेटी का नाम न्यासा देवगन है। जबकि वर्ष 2010 में उनके बेटे का जन्म हुआ। उनके बेटे का नाम, युग देवगन है।
![अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in Hindi 4 Ajay Devgan with his family](https://i0.wp.com/biographybooks.in/wp-content/uploads/2023/03/Ajay-Devgan-with-his-family.jpg?resize=293%2C300&ssl=1)
Ajay Devgan with his family
दरअसल, अजय देवगन और काजोल की मुलाकात वर्ष 1995 में फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर हुई, जब वे दोनों ‘गुंडाराज’ की शूटिंग कर रहे थे। शुरूआत में काजोल को अजय देवगन पसंद नहीं करती थी, क्योंकि अजय बहुत सिगरेट पिया करते थे। लेकिन शूटिंग के 15 दिनों के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और बाद में उन्होंने एक दूसरे को सालों तक डेट किया। इसके बाद अजय देवगन और काजोल एक दूसरे को डेट करने लगे और कुछ सालों बाद उन्होंने शादी कर ली।
जानिए – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun biography in hindi
पारिवारिक जानकारियां | Family Details
पत्नी (Wife) | काजोल (विवाह : 1999 में) |
बच्चे (Childrens) | दो बच्चे – न्यासा (बेटी) और युग (बेटा) |
अफेयर्स/ अन्य मामले (Girlfriend/ Affairs) |
|
अजय देवगन का लव अफेयर | Ajay Devgan Love Affairs
Ajay Devgan Love Affairs : दोस्तों ! काजोल के साथ अजय देवगन की शादी होने से पहले उनका कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा है। काजोल से मिलने से पहले अजय देवगन अभिनेत्री रवीना टंडन और करिश्मा कपूर को डेट कर चुके हैं।
अजय और रवीना (Ajay Devgn and Raveena) : रवीना के साथ अजय का यह अफेयर से सबसे ज्यादा विवाद वाला रहा। उस दौरान रवीना ने दावा किया था कि, रवीना उनकी गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन अजय ने इस बात से इनकार कर दिया था। 1990 के दशक में, अखबारों की सुर्खियों में दोनों के बीच कई झगड़े हुए।
ये झगड़े तब हुए, जब अजय देवगन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा को डेट कर रहे थे। जिसके कारण, रवीना और करिश्मा के बीच दरार आ गई थी। इसके बाद रवीना ने अजय को विश्वासघाती बोला। जिससे अजय भड़क गए और उन्होंने रवीना को मनोचिकित्सक से इलाज कराने को कहा और कहा कि, अगर इससे भी बात नहीं बनती हे तो वह पागलखाने में चली जाए।
बाद में रवीना ने यह दावा किया की उनके पास अजय के द्वारा लिखे गए लव लेटर मौजूद है। जिसके बाद, अजय ने रवीना को जमकर लताड़ा और कहा कि, “रवीना और उनका परिवार एक-दूसरे को कई सालों से जानता हैं और उनके घर रवीना का आना-जाना लगा रहता है। क्योंकि रवीना अजय की बहन नीलम की दोस्त हैं।” इसके बाद, अजय ने कहा कि, “वह कभी भी रवीना के साथ रिश्ते में नहीं थे और उन्होंने कभी रवीना को फोन तक नहीं किया है और ना ही खुद से बात की है। अजय के मुताबित, “रवीना केवल अपना नाम मेरे साथ जोड़कर प्रचार पाने की कोशिश कर रही है।”
अजय और करिश्मा (Ajay Devgan & Karisma Kapoor) : 90 के दशक के दौरान करिश्मा सबसे हिट अभिनेत्रियों में से एक थीं, और इस दौरान अजय देवगन और करिश्मा कपूर ने पांच फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया।
ऐसा माना जाता है कि, एक बार जब अजय आउटडोर शूट पर थे, तब एक दिन करिश्मा ने अजय को फोन किया। अजय से बात करते हुए, करिश्मा ने दूसरी तरफ से एक महिला की आवाज सुनी, जो आवाज काजोल आवाज थी। उस दौरान अजय और काजोल एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद करिश्मा ने अजय से अपना रिश्ता तोड़ लिया। जिसके बाद अजय काजोल के साथ रिश्तो में आए और बाद में उनसे शादी कर ली।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का जीवन परिचय | Ranveer Singh biography in hindi
अजय देवगन की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Ajay Devgan Net worth, House, Car collection, Salary
Ajay Devgan Biography in Hindi : दोस्तों ! यदि अजय देवगन के कुल नेट वर्थ की बात करें तो, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2023 तक अजय देवगन रोशन की कुल नेटवर्थ लगभग $55 मिलियन डॉलर (करीब 452 करोड़ भारतीय रुपए) के आसपास बताई जा रही है।
अजय एक फिल्म के लिए ₹25 करोड़ से ₹30 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनका ‘अजय देवगन फिल्मस्’ नाम का एक प्रोडक्शन हाउस है। वे एक विजुअल इफेक्ट कंपनी- ‘NY VFXWAALA’ के भी मालिक हैं। अजय देवगन के पास एक प्राइवेट जेट भी है।
जानिए – हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जानसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in hindi
पता (Address) |
|
कुल संपत्ति (Net Worth) | $ 40 मिलियन लगभग (330 करोड़ रुपये लगभग) – (वर्ष 2022 तक) |
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) | ₹25 करोड़- ₹30 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए) |
आय का स्रोत (Source of income) | फिल्म, एंडोर्समेंट और बिजनेस से |
कंपनी (Company) |
|
कार कलेक्शन (car collections) | मर्सिडीज़ जेड क्लास
रेंज रोवर फेरारी मासेराटी बीएमडब्ल्यू जेड 4 टोयोटा सेलिकिका |
जेट (Jet) | एक प्राइवेट जेट के मालिक |
अजय देवगन से जुड़े विवाद। Ajay Devgan Controversies
Ajay Devgan Controversies :
- 90 के दशक में, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर में आपसी मतभेद से अजय सुर्खिंयों में रहे। क्योंकि अजय देवगन, रवीना से पहले करिश्मा को भी डेट कर रहे थे। जब रवीना का अजय के साथ सम्बन्ध टुटा, उसके बाद, रवीना ने अजय पर विश्वासघात करने के आरोप लगाए। दूसरी तरफ अजय ने इन सब बातो से इनकार किया था। इस बारे में अजय ने कहा था कि, “मैं कभी भी उसके निकट नहीं रहा। और ना ही खुद उसे कभी बुलाया या उससे बात करने की कोशिश की। वह सिर्फ मेरे साथ अपना नाम साथ जोड़कर चर्चित होना चाहती है।”
- वर्ष 2009 में, फिल्म निर्माता करण रामसे ने अजय के खिलाफ फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ की पटकथा के लिए कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। कानूनी कार्रवाई के दौरान मामला रामसे के पक्ष में चला गया, लेकिन अजय के प्रोडक्शन्स हाउस ने दावा किया कि उनकी फिल्म एक अंग्रेजी कॉमेडी प्ले “Right Bed Wrong Husband” का आधिकारिक रिमेक थी।
- अजय द्वारा अपनी फिल्म “सन ऑफ सरदार” का ट्रेलर रिलीज करने पर, मानवाधिकार कार्यकर्ता नवकिरण सिंह ने उनके खिलाफ एक FIR दर्ज किया था और उनसे अपमानजनक सीन और डॉयलॉग को हटाने को कहा था, जो गलत ढंग से सिखों को चित्रित करते थे। मीडिया में काफी आलोचना के बाद अजय ने उनके द्वारा सुझाए गए दृश्यों में बदलाव किया था।
- दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अपनी फिल्म “सन ऑफ़ सरदार” और यश चोपड़ा की फिल्म “जब तक है जान” के रिलीज़ होने से पहले अजय ने यशराज फिल्म्स के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज़ की थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म को अधिक-से-अधिक स्क्रीन पर रिलीज करने के लिए फिल्म वितरकों के साथ हेरा फेरी की है।
- अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के ट्रेलर रिलीज होने और करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद केआरके ने ‘ए दिल मुश्किल’ के पक्ष में पक्षपातपूर्ण समीक्षा की थी। जिसके बाद, अजय ने यह दावा किया था कि करण जौहर ने उचित ट्रेलर समीक्षाओ के लिए केआरके को अधिक राशि का भुगतान किया था।
जानिए – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का जीवन परिचय | Salman Khan biography in hindi
अजय देवगन को मिले पुरस्कार | Ajay Devgan Awards
- वर्ष 2017 में अजय देवगन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
- अजय देवगन ने बायोपिक “द लीजेंड ऑफ भगत सिंह” में भगत सिंह की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
- वर्ष 1998 में अजय देवगन को फिल्म ‘जख्म’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार मिला था।
जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय | Deepika Padukone biography in hindi
अजय देवगन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Ajay Devgan
- क्या अजय देवगन शराब पीते हैं ? – हां।
- क्या अजय देवगन सिगरेट पीते हैं ? – हां।
- अजय देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर जिले के एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
- उन्होंने 9 साल की उम्र से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया था। क्योंकि उनके पिता एक स्टंट निर्देशक थे और उन्होंने अजय देवगन को सेट पर ही गाड़ी चलाने की अनुमति दे दी थी।
- वर्ष 1995 में आई फिल्म ‘करन अर्जुन’ में सलमान खान की भूमिका के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे, लेकिन कुछ कारणों से वह इस फिल्म को नहीं कर पाए।
- शाहरुख खान की और सनी देओल की वर्ष 1993 में आई फिल्म ‘डर’ में भी काम करने का अवसर अजय ने छोड़ दिया।
- अजय देवगन ने अभिनेत्री काजोल से शादी की है, और इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं।
- अजय देवगन और काजोल की बेटी का नाम न्यासा देवगन है, और उनके छोटे बेटे का नाम युग देवगन है।
- वर्ष 1995 में महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर अजय और काजोल की मुलाकात हुई थी।
- मीडिया के अनुसार, अजय देवगन ने अपनी पत्नी काजोल की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ को अभी तक नहीं देखा है।
- वह गंभीर और अंतर्मुखी स्वभाव वाले व्यक्ति हैं।
- वर्ष 2000 में, उन्होंने अपना प्रोडक्शन्स हाउस “अजय देवगन फिल्म्स प्रोडक्शंस” खोला था।
- वर्ष 2004 में, संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह कि जगह चुना था। लेकिन किसी वजह से वे यह फिल्म नहीं कर सके।
- अक्टूबर 2015 में, अजय देवगन ने एक विजुअल इफेक्ट कंपनी, NY VFXWAALA की स्थापना की थी।
- अजय देवगन के पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है। जिसके बाद अजय देवगन बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता थे, जिनके पास परिवहन, प्रचार और शूटिंग स्थानों पर व्यक्तिगत यात्राओं के लिए एक निजी जेट था।
- अजय देवगन का भगवान शिव पर दृढ़ आस्था है। उन्होंने अपनी छाती पर भगवान शिव का टैटू भी बनवाया है।
- अजय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थक हैं, और उनके स्टार प्रचारक भी हैं।
- अजय देवगन को जूते और धूप के चश्मों का बहुत शौक है। उनके पास तीन सौ से ज्यादा जूते और चश्में हैं।
- काजोल के साथ शादी होने से पहले, अजय देवगन का बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ अफेयर रहा था।
अजय देवगन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : अजय देवगन कौन है ?
उत्तर : अजय देवगन एक मशहूर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हैं। एक अभिनेता होने के साथ-साथ अजय देवगन एक फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता और संगीत निर्देशक भी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं।
प्रश्न : अजय देवगन का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 महाराष्ट्र के शहर मुंबई में हुआ था।
प्रश्न : अजय देवगन का वास्तविक नाम क्या है ?
उत्तर : अजय देवगन का वास्तविक नाम विशाल वीरू देवगन है।
प्रश्न : अजय देवगन की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 49 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : अजय देवगन किस राज्य से हैं ?
उत्तर : महाराष्ट्र से।
प्रश्न : अजय देवगन की जाति क्या है ?
उत्तर : सारस्वत ब्राह्मण
प्रश्न : अजय देवगन के माता-पिता कौन है ?
उत्तर : अजय के पिता, वीरु देवगन एक स्टंट निर्देशक थे। और अजय कि मां वीणा देवगन पुर्व फिल्म अभिनेत्री और एक फिल्म निर्माता हैं।
प्रश्न : अजय देवगन कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : दो बहन – नीलम गांधी और कविता देवगन।
प्रश्न : अजय देवगन कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : काजोल (वि. वर्ष – 1999 में)
प्रश्न : अजय देवगन के कितने बच्चे हैं?
उत्तर : दो बच्चे -एक बेटी, न्यासा और एक बेटा, युग।
प्रश्न : अजय देवगन कि पहली डेब्यु फिल्म कौन सी है?
उत्तर : फुल और काँटे – (वर्ष 1996 में)
प्रश्न : वर्ष 2022 में अजय देवगन की नेटवर्थ कितनी हैं?
उत्तर : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 तक अजय देवगन की कुल संपत्ति 55 मिलीयन डॉलर (करीब 452 करोड़ रुपए) आंकी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ अजय देवगन (Ajay Devgan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।
हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।