Susan Wojcicki (YouTube CEO) biography in hindi | यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय |

Susan Wojcicki (YouTube CEO) biography in hindi | यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय |

सुसान वोज्स्की का जीवन परिचय ( सुसान वोज्स्की, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, बिजनेस गूगल, यूट्यूब, यूट्यूब के सीईओ, शादी, बच्चे, संपत्ति ) | Susan Wojcicki Biography in hindi [ Susan Wojcicki, Wikipedia, Birth, Age, Education, Career, Family, Google, Youtube, Intel, Marriage, Children, Net worth ]

 

सुसान वोज्सिकी | Susan Wojcicki

CEO of YouTube


Susan Wojcicki Biography in Hindi : दोस्तों! सुसान डायने वोजसिकी एक पोलिश-अमेरिकी व्यवसाय कार्यकारी और YouTube की सीईओ है। वह तकनीक उद्योग में 20 वर्षों से अधिक समय से हैं। वर्ष 2021 में वोज्सिकी को फ़्रीडम फ़ोरम इंस्टीट्यूट द्वारा “फ़्री एक्सप्रेशन अवार्ड” प्रदान किया गया था। इससे पहले वर्ष 2020 कि फोर्ब्स सूची में सुसान वोजसिकी को #13वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में शामिल किया गया था। 11 वर्ष की उम्र में सुसान ने मसाला रस्सी बेचने से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। लेकिन आज दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म माने-जाने वाली यूट्यूब की CEO हैं।

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय | Susan Wojcicki (YouTube CEO) biography in hindi

यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय | Susan Wojcicki (YouTube CEO) biography in hindi

आज सुसान वोज्सिकी और उनकी बहन ऐनी वोज्स्की सिलिकॉन वैली की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं। सुसान के सुझाव पर ही गूगल में यूट्यूब को खरीदा था। वर्ष 2014 में, सुसान वोज्सिकी यूट्यूब कि सीईओ बनी थीं, और वर्ष 2022 में वोजसिकी की कुल संपत्ति $765 मिलियन आंकी गई है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम, “सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय | Susan Wojcicki Wikipedia Biography in Hindi”

Advertisement
के बारे में जानेंगे। इसमें हम सुसान वोज्सिकी के जीवनी, इनके संघर्ष भरे दिनों से लेकर उनके सफल करियर के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए सुसान वोज्सिकी के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – भारतीय महिला सिंगर और उद्योगपति अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in Hindi

 

Table of Contents

सुसान वोजसिकी का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) सुसान डायने वोज्सिकी (Susan Diane Wojcicki)
जन्म (Birth) 5 जुलाई 1968
उम्र (Age) 54 वर्ष (2022 में)
जन्म स्थान (Birth Place) सांता क्लारा काउंटी, कैलिफोर्निया, यू.एस
पिता (Father) स्टेनली वोज्सिकी
माता (Mother) एस्थर वोज्सिकी
गृहनगर (Hometown) सांता क्लारा काउंटी, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस
स्कूलिंग (Schooling) गुन हाई स्कूल, स्टेनफोर्ड
विश्वविद्यालय (University)
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता क्रूज़, अमेरिका
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, अमेरिका
शिक्षा (Education)
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय से बीए कि डिग्री
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता क्रूज़ से एमएस
  • कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स से एमबीए
राष्ट्रीयता (Nationality) अमेरिकी, पोलिश
धर्म (Religion) यहुदी
पेशा (Profession) बिजनेसवुमन, मीडिया पर्सनैलिटी एवं YouTube कि CEO
वेबसाइट (website) ____
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1998 से वर्तमान
जीवनसाथी (Spouse)  डेनिस ट्रुपर (विवाह – 1998)
प्रसिद्धि (Famous for) यूट्यूब के सीईओ के रूप में।
वेबसाइट (Website) www.youtube.com

 

सुसान वोज्सिकी का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Susan Wojcicki Early Life & Family

Susan Wojcicki Birth and Early Life : दोस्तों! सुसान डायने वोज्सिकी का जन्म 5 जुलाई 1968 को स्टेनली वोज्सिकी और एस्थर वोज्सिकी के घर में हुआ था। उनकी माँ एस्थर वोज्सिकी एक शिक्षिका थी और वर्तमान में वे एक अमेरिकी पत्रकार हैं। सुसान के पिता स्टेनली वोज्सिकी एक पोलिश-अमेरिकी नागरिक हैं और पेशे से स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे। उनकी माँ एस्थर वोज्सिकी, यहूदी वंश से ताल्लुक रखती हैं।

Susan Wojcicki's childhood pic with her parents and sister

Susan Wojcicki’s childhood pic with her parents and sister

सुसान की दो बहनें भी हैं। उनकी एक बहन, जेनेट वोज्स्की पेशे से एक स्वास्थ्य डॉक्टर (पीएचडी, मनोविज्ञान और महामारीविद) हैं। जबकी, उनकी दुसरी बहन ऐनी वोज्स्की, एक बायोटेक्नोलॉजी फर्म ’23andMe’ की सह-संस्थापक हैं। आज सुसान वोज्सिकी और एन्ने वोज्सिकी, सिलिकॉन वैली की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं। ऐनी वोज्स्की ने Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन से शादी कि थी। लगभग 8 सालों तक उनका रिश्ता रहा और वर्ष 2015 के मध्य में उनका रिश्ता टूट गया था।

सुसान, अमेरिकी नागरिक होने के साथ एक पोलिश नागरिक भी हैं। सुसान के दादा, फ्रांसिसज़ेक वोज्स्की, पीपुल्स पार्टी और पोलिश पीपुल्स पार्टी के राजनेता थे, और सन् 1947 के पोलिश विधायी चुनाव के दौरान सांसद चुने गए थे। उनकी दादी, जेनिना वोजिका होस्किन्स ‘लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस’ में एक पोलिश-अमेरिकी लाइब्रेरियन थी। जो उस समय, संयुक्त राज्य अमेरिका में पोलिश सामग्री का सबसे बड़ा संग्रह था।

शायद ही आपको पता हो कि, 11 साल कि उम्र में सुसान वोज्स्की ने अपना पहला बिजनेस स्टार्टअप शुरु किया था। जिसमें वे “मसाला रस्सियाँ” बेचा करती थी।

जानिये – ‘फिजिक्स वाला’ के फाउंडर अलख पांडेय का जीवन परिचय | Alakh Pandey (Founder of Physics wallah) biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – स्टेनली वोज्स्की

माता – एस्थर वोज्स्की

भाई-बहन (Siblings) दो बहनें – जेनेट वोज्स्की (Janet Wojcicki) एवं एन्ने वोज्स्की (Anne Wojcicki)

भाई – कोई नही।

 

सुसान वोज्सिकी कि शिक्षा | Susan Wojcicki Early Life & Education

Susan Wojcicki Education : सुसान वोज्स्की ने स्टैनफोर्ड के गुन हाई स्कूल में पढ़ाई की है। स्कूली पढ़ाई के दौरान सुसान ने अपने स्कूल के समाचार पत्र के लिए लिखा करती थी। अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, सुसान ने वर्ष 1990 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास और साहित्य मे बीए कि डिग्री प्राप्त की। उसके बाद, उन्होंने वर्ष 1993 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांताक्रूज से अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ साइंस (MS) कि पढ़ाई पुरी की।

वर्ष 1998 में, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स के यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की उपाधि प्राप्त की।

 

शारीरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 165 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.65 मीटर

फीट इंच – 5′ 5″

वजन (weight) किलोग्राम में – 50 किलो
आंख का रंग (eye color) भूरा
बालों का रंग (hair color) भूरा

 

सुसान वोज्सिकी का निजी जीवन | Susan Wojcicki Personal life

Susan Wojcicki Married life and Family : सुसान वोज्सिकी ने, 23 अगस्त 1998 को 30 वर्ष कि उम्र में कैलिफोर्निया के बेलमॉन्ट में, डेनिस ट्रोपर से शादी थी। इस दंपति के कुल पांच बच्चे हैं। सुसान ने दिसंबर 2014 को, अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था। 

Susan Wojcicki with her husband Dennis Troper

Susan Wojcicki with her husband Dennis Troper

सुसान वोज्सिकी का करियर | Susan Wojcicki Career

Susan Wojcicki Career : सितंबर 1998 में, 30 वर्ष की उम्र में सुसान वोज्सिकी, गूगल (google) कि स्थापना के समय में ही google से जुड़ी थी। गूगल की स्थापना के समय में उनके संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मेनलो पार्क में वोज्सिकी के माता-पिता के गैराज में ही गूगल का कार्यालय स्थापित किया था, जिसे वोज्सिकी ने किराए पर उन्हें दिया था। जिसके बाद सुसान भी गूगल में शामिल हो गई।

वर्ष 1999 में वे गूगल कि पहली मार्केटिंग मैनेजर बनीं। इससे पहले, वोज्सिकी ने सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में इंटेल कॉरपोरेशन (Intel Corporation) में बतौर मैनेजर एवं बैन एंड कंपनी (Ben&company) और आरबी वेब एंड कंपनी (RB web and Company) में एक मैनेजमेंट एडवाइजरी के पद पर काम किया था।

शुरुआत में सुसान ने गूगल के प्रारंभिक मार्केटिंग प्रोग्राम पर काम किया और डिजाइनर रूथ केडॉर के साथ कंपनी के लोगो (Logo) बनाने में मदद की। सुसान ने Google के पहले प्रोजेक्ट, गूगल डूडल (Google Doodle) का नेतृत्व भी किया था। इसके बाद उन्होंने, इंजीनियर हुमन झू के साथ मिलकर गूगल इमेज सर्च का सह-विकास और शुभारंभ भी किया।

वर्ष 2003 में, वोज्सिकी Google के प्रमुख विज्ञापन प्रोडक्ट में से एक ‘ AdSense ‘ कि पहली प्रोडक्ट मैनेजर थी। इसके लिए उन्हें Google फाउंडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वोज्सिकी को बाद में Google के विज्ञापन और वाणिज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसमें उनका काम कंपनी के विज्ञापन और विश्लेषणात्मक उत्पादों का निरीक्षण करना था। जिसमें AdWords, AdSense, DoubleClick और Google Analytics जैसे नए फिचर्स शामिल थे।

 

यूट्यूब की शुरुआत | Starting of You Tube

Starting of Youtube :  यूट्यूब (You Tube) कि स्थापना फरवरी 2005 में, पेपॉल (PayPal) के तीन पूर्व कर्मचारी, चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल किया था। यह उस समय एक छोटा स्टार्टअप था। जिसे बाद में, वोजसिकी कि अनुशंसा पर, नवम्बर 2006 में गूगल ने 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया था। Youtube अमेरिका की एक वीडियो देखने वाला प्लेटफॉर्म है, जिसमें युजर्स वीडियो क्लिप देखने के साथ ही अपना वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं।

इसके अगले ही साल, वर्ष 2007 में Google ने एक दुसरी कंपनी DoubleClick को $3.1 बिलियन में खरीदा। 

जानिए – अलीबाबा के फाउंडर जैक मा का जीवन परिचय | Jack Ma (Founder of Alibaba) biography in hindi

 

सुसान वोज्सिकी बनीं यूट्यूब कि सीईओ | Susan Wojcicki as CEO Of Youtube

Susan Wojcicki

Susan Wojcicki

Susan Wojcicki Career : सुसान वोज्सिकी कि देखरेख में Google ने ऐडसेंस सिस्टम (Adsense) लॉन्च करने के साथ DoubleClick और प्रतिद्वंद्वी YouTube का अधिग्रहण किया था। उन्होंने Google के सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे Google Analytics, Google Books और Google Images पर काम किया। YouTube जब Google की सहायक कंपनी बनी तो उसका ब्रांड नाम (Brand name) वही रखा।

वर्ष 2014 में, वोज्सिकी Google में वरिष्ठ उपाध्यक्ष से YouTube की CEO बनीं। यूट्यूब के सीईओ बनने के बाद, वोज्सिकी के कंपनी में एक महीने में ही लॉग-इन यूजर्स की संख्या 2 अरब के पार पहुंच गई, और यूजर्स एक दिन में एक अरब घंटे Youtube देख रहे थे। वर्ष 2021 तक, यूट्यूब ने क्रिएटर्स और कलाकारों और मीडिया कंपनियों को लगभग 30 अरब डॉलर से अधिक का भुगतान किया है।

वोजसिकी ने फैमिली गेमिंग और म्यूजिक कंटेंट में रुचि रखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखते हुए, डिज़ाइन किए गए नए YouTube एप्लीकेशंस और अनुभवों पर भी जोर दिया। यूट्यूब की CEO रहते हुए, वोज्सिकी ने YouTube यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए निर्माताओं के लिए मुद्रीकरण (monetisation) के 10 प्रारूपों को डिवेलप किया। जिसमें चैनल सदस्यता, मर्चेंडाइज़, Brand Connect, और सुपर चैट जैसे डिजिटल प्रोडक्टस शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दुनिया भर के 100 से भी अधिक देशों में यूट्यूब का 80 भाषाओं में स्थानीय संस्करण (Local Version) है। वोज्सिकी के यूट्यूब (YouTube) कि CEO बनने के बाद से अबतक YouTube में महिला कर्मचारियों का संख्या 24 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 30 प्रतिशत हो गई है।

Susan Wojcicki in YouTube

Susan Wojcicki in YouTube

वर्ष 2015 में वोज्सिकी को टाइम (TIME) मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था। इसके बाद, टाइम मैगजीन के बाद के अंक में उन्हें “सबसे शक्तिशाली महिला” के रूप में शामिल किया गया था। फोर्ब्स के अनुसार, अक्टूबर 2020 में उसकी कुल संपत्ति $ 580 मिलियन बताई गई थी।

जानिए – ‘रिलायंस रिटेल वेंचर’ की डायरेक्टर ईशा अंबानी का जीवन परिचय | Isha Ambani Biography in hindi

वर्ष 2020 में, कंपनी ने YouTube शॉर्ट्स लॉन्च किया। जिसमें वीडियो का संक्षिप्त रूप (1 मिनट या 1 मिनट से कम के वीडियोज) शामिल हैं। हाल ही में, यूट्यूब ने रोजाना 15 अरब शॉर्ट्स देखने का आंकड़ा पार कर लिया है। वोज्सिकी ने YouTube की विज्ञापन-मुक्त सदस्यता (Ad free membership) सेवा, YouTube प्रीमियम (जिसे पहले YouTube Red के नाम से जाना जाता था), और इसकी ओवर-द-टॉप (OTT- Over The Top) इंटरनेट टेलीविजन सेवा YouTube TV भी लॉन्च किया।

Susan Wojcicki with Google CEO Sundar Pichai

Susan Wojcicki with Google CEO Sundar Pichai

15 अप्रैल 2021 को, वोज्सिकी को फ़्रीडम फ़ोरम इंस्टीट्यूट द्वारा “फ़्री एक्सप्रेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। यह एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो फ़र्स्ट अमेंडमेंट फ़्रीडम को आगे बढ़ाने के लिए काम करती है। इस पुरस्कार समारोह की उनके अपने मंच द्वारा प्रायोजित होने के कारण आलोचना की गई थी।

जानिए – गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का जीवन परिचय | Sundar Pichai (Google CEO) biography in hindi

 

सुसान वोज्सिकी बोर्ड में हुई शामिल | Susan Wojcicki singing career

Susan Wojcicki : वर्ष 2014 में, वोज्सिकी सेल्सफोर्स (Salesforce) के बोर्ड में शामिल हो गई। वह रूम टू रीड (Room to Read) के बोर्ड कि भी सदस्य हैं। इसके अलावा वे एक संगठन, यूसीएलए एंडरसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट बोर्ड कि भी सदस्य हैं, जो शिक्षा में साक्षरता और लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित करता है।

 

वकील भी रह चुकी हैं, सुसान वोजसिकी | 

सुसान वोज्सिकी एक बिजनेसवुमन होने के साथ -साथ एक वकील भी हैं। वोज्सिकी कई कारणों के लिए वकील रही हैं, जिसमें सवेतन पारिवारिक अवकाश का विस्तार, प्रौद्योगिकी कंपनियों में लिंग भेदभाव का मुकाबला करना, सीरियाई शरणार्थियों की दुर्दशा, और कंप्यूटर विज्ञान में लड़कियों की रुचि पैदा करना और स्कूलों में कोडिंग को प्राथमिकता देना जैसे मुद्दे शामिल थे।

वर्ष 2016 में, वोजसिकी ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया था।

 

सुसान वोज्सिकी की कुल संपत्ति, घर | Susan Wojcicki Net Worth, Houses

Susan Wojcicki net worth : दोस्तों, यदि सुसान वोज्सिकी के नेटवर्थ कि बात करें तो, अप्रैल 2022 में सुसान वोज्सिकी कि कुल संपत्ति $765 मिलियन आंकी गई थी।

जानिये – कभी बोरे से बने कपड़े पहनकर बचपन गुजारने वाली अमेरिका की मशहूर सेलिब्रिटी ओपरा विनफ्रे का जीवन परिचय | Oprah Winfrey Biography in hindi

कुल नेटवर्थ (Total Net worth) $765 मिलियन लगभग
वर्तमान पता (Current City) कैलिफ़ोर्निया, युएस

 

सुसान वोज्सिकी कि उपल्ब्धियाँ | Susan Wojcicki Achievements

2021 : 15 अप्रैल, 2021 को वोज्सिकी को फ़्रीडम फ़ोरम इंस्टीट्यूट द्वारा “फ़्री एक्सप्रेशन अवार्ड” प्रदान किया गया था।

2020 : फोर्ब्स सूची- 2020 में #13वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रुप में शामिल।

2019 : वोजसिकी को 2019 में वैनिटी फेयर की नई स्थापना सूची में #1 स्थान मिला था।

2018 : फॉर्च्यून-2018 की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में #10वें स्थान पर काबिज रही थीं।

2017 : वोजसिकी फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में #6 स्थान पर रहीं।

2015 : वोज्सिकी को टाइम (TIME) मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों कि सुची में शामिल किया गया था।

2013 : उन्हें ‘एडवीक टॉप 50 एक्जीक्यूटिव सूची- 2013’ में #1 नाम दिया गया था। जो एक संगठन के भीतर शीर्ष मीडिया अधिकारियों को पहचानता है।

 

सुसान वोज्सिकी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Susan Wojcicki

  • क्या सुसान वोज्सिकी शराब पीती है ? – जानकारी नहीं।
  • क्या सुसान वजह से धूम्रपान करती है ? – जानकारी नहीं।
  • सुसान वोज्सिकी का जन्म यूएसए के केलिफोर्निया में हुआ था।
  • सुसान वोज्स्की की मां एक पत्रकार और लेखिका हैं। जबकि उनके पिता स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे। उनकी माँ एस्थर वोज्सिकी, यहूदी वंश से ताल्लुक रखती हैं।
  • सुसान की दो बहने हैं। उनकी एक बहन, जेनेट वोज्स्की पेशे से एक डॉक्टर है। जबकी, उनकी दुसरी बहन ऐनी वोज्स्की, एक बायोटेक्नोलॉजी फर्म ’23andMe’ की सह-संस्थापक हैं।
Susan (Left), Janet (middle), and Anne Wojcicki (right)

Susan (Left), Janet (middle), and Anne Wojcicki (right)

  • सुसान, अमेरिकी नागरिक होने के साथ एक पोलिश नागरिक भी हैं।
  • सुसान की बहन, ऐनी वोज्स्की ने Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन से शादी कि थी। लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया था।
  • सुसान वोज्सिकी और एन्ने वोज्सिकी, सिलिकॉन वैली की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं।
  • वर्ष 2014 में, सुसान वोज्सिकी को यूट्यूब का CEO बनाया गया था।
Susan wojcicki

Susan wojcicki

  • वर्ष 2022 में वोजसिकी की कुल संपत्ति $765 मिलियन आंकी गई है।
  • सुसान वोज्सिकी ने, डेनिस ट्रोपर से शादी कि है और इनके पांच बच्चे हैं।

 

सुसान वोज्सिकी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी कौन है ?

उत्तर : सुसान वोज्सिकी एक अमेरिकी व्यवसायी एवं एक मीडिया पर्सनालिटी है। वे दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक YouTube कि कार्यकारी सीईओ (CEO- Chief Executive Officer) हैं।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : सुसान वोज्सिकी का जन्म 5 जुलाई, 1968 को कैलिफ़ोर्निया, यू.एस में हुआ था।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 54 वर्ष (2022 मे)

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी किस देश से हैं ?

उत्तर : अमेरिका।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी की जाति क्या ?

उत्तर : यहूदी।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी की शादी किससे हुई है ?

उत्तर : वोज्सिकी के पति, डेनिस ट्रोपर हैं।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : पाँच बच्चे।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी यूट्यूब (YouTube) में कब शामिल हुई थी ?

उत्तर : वर्ष 2014 में।

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) कि स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : 2005 में।

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) के CEO कौन है ?

उत्तर : सुसान वोज्सिकी

प्रश्न : यूट्यूब (YouTube) के संस्थापक कौन हैं ?

उत्तर : चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम।

प्रश्न : Google की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : वर्ष 1998 में।

प्रश्न : Google के संस्थापक कौन हैं?

उत्तर : सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी गूगल (google) से कब जुड़ी थी ?

उत्तर : 1998 में, गूगल की स्थापना के समय।

प्रश्न : सुसान वोज्सिकी की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : फोर्ब्स के अनुसार, अक्टूबर 2020 में सुसान वोज्सिकी की कुल संपत्ति $ 580 मिलियन बताई गई थी।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ सुसान वोज्सिकी (Susan Wojcicki) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *