नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय ( नीरज चोपड़ा, विकी, जन्म, शिक्षा, करियर, परिवार, जैवलिन थ्रो, गर्लफ्रेंड, शादी, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Neeraj Chopra Biography in hindi [ Neeraj Chopra, Wikipedia, Birth, Age, Education, Javelin, Family, Girlfriend, Wife, Children, Net worth ]

 

नीरज चोपड़ा | Neeraj Chopra

भारतीय एथलीट।


Neeraj Chopra Biography in hindi : आज नीरज चोपड़ा को पूरा देश जानता है। नीरज चोपड़ा भारत के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही नीरज ने अपना और भारत का नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज कर दिया है । उसके पहले भाला फेंक में बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह से वे खेल कोटे से आर्मी से जुड़े और अब ‘टोक्यो ओलंपिक- 2021’ में जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपने पहले ही थ्रो मे 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर एक रिकॉर्ड सेट किया, जिसे कोई दूसरा खिलाड़ी पार नहीं कर पाया और भारत के लिए नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Advertisement
नीरज चोपड़ा की जीवनी | Neeraj chopra Ki Biography in Hindi

नीरज चोपड़ा की जीवनी | Neeraj chopra Ki Biography in Hindi

                                                                        

हाल ही में नीरज चोपड़ा ने 5 मई 2023, शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग-2023 में अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर भाला फेंक कर जैवलिन मे गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह डायमंड लीग में उनका दूसरा गोल्ड मेडल है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2022 में भी डायमंड लीग में गोल्ड मेडल जीता था। वर्ष 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। तो आइए जानते हैं,  “नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय | Neeraj Chopra Biography in Hindi”. इसमें हम नीरज चोपड़ा के जीवनी, उनके जन्म से लेकर उनके सफल करियर के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए, नीरज चोपड़ा के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय | Major Dhyan Chand biography in Hindi

 

Table of Contents

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय : एक नजर में 

नाम (Name)

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

उपनाम (Nickname)

नीरज, निज्जू

जन्म (Birth)

24 दिसंबर 1997

उम्र (Age)

24 वर्ष (मई, 2023 में)

जन्म स्थान (Birth Place)

खंडरा, पानीपत, हरियाणा, भारत

पिता (Father)

सतीश कुमार चोपड़ा

माता (Mother)

सरोज देवी

गृहनगर (Hometown)

पानीपत, हरियाणा, भारत

स्कुलिंग (Schooling)

जानकारी नहीं

विश्वविद्यालय (University)

डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा

शिक्षा (Education)

स्नातक

राष्ट्रीयता (Nationality)

भारतीय

धर्म (Religion)

हिंदू 

जाति (Cast)

हिन्दू रोर मराठा

राशि (Zodiac)

मकर राशि

पेशा (Profession)

भारतीय एथलीट (जेवलिन थ्रो)

कोच / मेंटर (Coach / mentor)

उवे होन

सक्रिय वर्ष (Active Year)

वर्ष 2002 से वर्तमान

प्रथम प्रवेश (Debut Match)

___

वैवाहिक स्थिति (Marital status) 

अविवाहित

अफेयर/ गर्लफ्रेंड (Affairs / Girlfriends)

जानकारी नहीं

प्रसिद्धि (Famous for)

एक भारतीय एथलीट और दोहा डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण जीतने के नाते

 

नीरज चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Neeraj Chopra Early Life & Family

Neeraj Chopra Early life and family : दोस्तों, नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर,1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम सतीश कुमार एवं माँ का नाम सरोज देवी है। नीरज के पिता खंडरा गांव में किसान है और खेतीबाड़ी करके अपना घर चलाते है। जबकि उनकी मां एक ग्रहणी है। नीरज अपने पांच भाई बहनो में सबसे बड़े है। इनकी दो बहने भी है। नीरज की दोनों छोटी बहनों का नाम संगीता चोपड़ा और सरिता चोपड़ा है।

Neeraj Chopra with his parents

Neeraj Chopra with his parents

25 वर्षीय नीरज चोपड़ा, मई 2023 तक अविवाहित है। हालांकि उनके लव अफेयर के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है।

जानिए – टेनिस की पूर्व महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का जीवन परिचय | Serena Williams Chand biography in Hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents)

पिता – सतीश कुमार

माँ – सरोज देवी

भाई-बहन (Siblings)

दो छोटे भाई 

दो छोटी बहन- संगीता और सरिता चोपड़ा

Neeraj Chopras sisters -

 

नीरज चोपड़ा कि शिक्षा | Neeraj Chopra Education

Neeraj Chopra Education : नीरज चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही एक स्थानीय स्कूल से पूरी की। वे सिर्फ नौवीं कक्षा तक स्कूल गए। क्योंकि जैवलिन थ्रो के अभ्यास के लिए उन्हें देश विदेश के दौरे पर जाना पड़ता था। जिसके कारण उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई ओपन शिक्षा के माध्यम से जारी रखी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से BA में स्नातक की डिग्री हासिल की।

जानिए – कैप्टन कूल कहे जाने वाले भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय | M.S. Dhoni biography in Hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height)

सेंटीमीटर में – 178 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.78 मीटर

फीट इंच – 5′ 10″

वजन (weight)

किलोग्राम में – 68 किग्रा (लगभग)

आंख का रंग (eye color)

काला

बालों का रंग (hair color)

काला

 

नीरज चोपड़ा के कोच | Neeraj Chopra Coach

Neeraj Chopra Biography in hindi : नीरज चोपड़ा के मुख्य कोच का नाम उवे होन है। जर्मनी के उवे होन अपने समय के एक पेशेवर जैवलिन एथलीट रह चुके हैं, और अब वे नीरज चोपड़ा को जैवलिन में कोच कर रहे हैं। उनसे ट्रेनिंग लेने के बाद ही, नीरज चोपड़ा के खेल में बहुत सुधार हुआ और इन्ही की कोचिंग में नीरज ने ओलंपिक 2021 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। 

उवे होन से पहले, नीरज चोपड़ा के कोच गैरी कैल्वर्ट थे। जिनका वर्ष 2018 बीजिंग में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिसके बाद नीरज चोपड़ा ने उवे होन से ट्रेन लेना शुरू कर दिया था।

जानिए – भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जीवन परिचय | Vinesh Phogat biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा कैसे बने एक एथलीट | Neeraj Chopra Career

Neeraj chopra 01 -

Neeraj Chopra Biography in hindi : 11 वर्ष की छोटी उम्र में ही नीरज चोपड़ा का वजन 80 किलोग्राम हो गया था। जो इतनी कम उम्र के बच्चो के हिसाब से बहुत ज्यादा था। इस कारण उनके माता-पिता उन्हें सुबह-सुबह जोगिंग करने के लिए भेजा करते थे, ताकि उनका वजन कंट्रोल में रहे। इन्होने अपना वजन कम करने के लिए पानीपत के स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी।

11 वर्ष कि उम्र में जब नीरज मैदान पर पहुंचे तो उन्होंने एक सीनियर खिलाड़ी को जैवलिन थ्रो करते हुए देखा। उस समय वह खेल उन्हें इतना पसंद आया कि, नीरज में भी इसे ट्राई करने के बारे में सोचा। कुछ दिनों बाद जब नीरज का वजन काफी हद तक कंट्रोल हुआ, तब नीरज ने एक जैवलिन फेंका जो काफी दूर जाकर गिरा। यह देखकर उनके सीनियर्स ने उनकी काफी तारीफ की और नीरज उस खेल में आगे बढ़ते चले गए। इसमें उनके सीनियर्स ने नीरज का बहुत साथ दिया।

जानिए – भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जीवन परिचय | Manila Batra biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा कि ट्रेनिंग | Neeraj Chopra Training

Neeraj Chopra Biography in hindi : नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में अपना प्रशिक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) पंचकूला, हरियाणा से शुरू किया। बाद में, उन्होंने हरियाणा के पंचकुला में तालुका देवी लाल स्टेडियम में अपना प्रशिक्षण जारी रखा।

जैवलिन में अच्छे प्रदर्शन के चलते एक खेल कोटा के द्वारा 2016 में आर्मी में उन्होंने जगह बनाया। इसके अलावा उन्होंने ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ और ‘एशियन गेम्स’ में भी ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया था। एथलीट बनने से पहले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में एक सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। वे इसमें जूनियर कमीशंड ऑफिसर थे और उस समय वह मात्र 19 वर्ष के थे।

जानिए – भारत के महिला जैवलिन खिलाड़ी अनु रानी का जीवन परिचय | Annu Rani biography in Hindi

 

टोक्यो ओलंपिक- 2020-21

Neeraj Chopra 1 -

Neeraj Chopra Biography in hindi : टोक्यो में आयोजित ओलंपिक के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ओलंपिक में उन्होंने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि भारत देश के इतिहास के पन्नों पर भी अपना नाम दर्ज करा लिया।

टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में छह राउंड में से पहले दो राउंड में हीं उन्होंने 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंका और सबसे ज्यादा दूरी का रिकॉर्ड सेट कर दिया, जिसे अगले चार राउंड में कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया, और अंत में नीरज जैवलिन के फाइनल में पहले स्थान पर बने रहे और स्वर्ण पदक जीता।

अगस्त 2021 तक नीरज चोपड़ा, जैवलिन थ्रो की श्रेणी में विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर पूरे भारतवर्ष में खुशी का माहौल छा गया और उनकी जीत पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं मंत्रियों के साथ-साथ बड़े-बड़े खिलाड़ियों और अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में अपनी खुशी जाहिर कर उन्हें बधाइयां दी।

जानिए – मशहूर टेनिस खिलाड़ी ईगा स्वातेक का जीवन परिचय | Iga Swiatek biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां / रिकॉर्ड।

नीरज चोपड़ा की जीवनी

नीरज चोपड़ा की जीवनी

  1. 2012 में लखनऊ में आयोजित अंडर-16 (U-16) के ‘नेशनल जूनियर चैंपियनशिप’ में नीरज चोपड़ा ने 68.46 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीता।
  2. 2012 में नीरज नीरज ने अपना पहला नेशनल मेडल जीता था, जिसमें उन्होंने लखनऊ में अंडर-16 (U-16) का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
  3. अंडर-20 (U-20) में नीरज चोपड़ा वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहे थे।
  4. 2013 में हुए ‘नेशनल यूथ चैंपियनशिप’ में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और उसके बाद उन्होंने आईएएएफ (IAAF) ‘वर्ल्ड युथ चैंपियनशिप’ में अपनी जगह बनाई।
  5. 2015 में हुए इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 81.04 मीटर भाला फेंककर एज ग्रुप का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
  6. 2016 में नीरज चोपड़ा ने ‘जूनियर विश्व चैंपियनशिप’ में 86.48 मीटर थ्रो फेंक कर नया रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल हासिल किया
  7. 2016 में ही नीरज चोपड़ा ने ‘दक्षिण एशियाई खेलों’ में पहले ही राउंड में 82.23 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
  8. 2018 में ‘गोल्डकोस्ट’ में आयोजित ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ में नीरज चोपड़ा ने 86.47 मीटर का थ्रो फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
  9. 2018 में ही नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियन गेम्स में 88.06 मीटर भाला फेंक कर एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ‘एशियन गेम्स’ में ‘गोल्ड मेडल’ हासिल करने वाले पहले जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी हैं। इनके साथ-साथ एक ही साल में ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ और ‘एशियन गेम्स’ में स्वर्ण पदक स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले नीरज चोपड़ा दूसरे खिलाड़ी हैं। सबसे पहले वर्ष 1958 में स्वर्गीय मिल्खा सिंह द्वारा यह रिकॉर्ड बनाया जा चुका है।

जानिए – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री पुलेला गोपीचंद का जीवन परिचय | Gayatri  Pullela Gopi chand biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति, घर | Neeraj Chopra Net Worth, Houses

Neeraj Chopra Net worth : दोस्तों ! मीडिया सूत्रों के अनुसार, नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपए) के आसपास बताई जा रही है।

नेटवर्थ (Net worth)

$5 मिलियन (लगभग ₹40 करोड़ रुपए)

मासिक आय (Monthly income)

40 लाख (2018 के अनुसार)

वार्षिक आय (Yearly income)

5 करोड़ रुपए लगभग

कार संग्रह (Car collection)

बुलेट, पल्सर 220cc

 

 

इतिहास के पन्नों पर दर्ज।

  1. टोक्यो ओलंपिक- 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने भारत को पहली बार किसी ओलंपिक में भाला फेंक में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इससे पहले एथलीट के क्षेत्र में भारत को कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला था।
  2. 2008 में निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा द्वारा भारत के लिए व्यक्तिगत रूप से पहला स्वर्ण पदक जीता गया था।
  3. 2021 में नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो में व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।
  4. 13 वर्ष बाद नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में भारत को 2021 मे स्वर्ण पदक दिलाया।
  5. नीरज ‘ट्रैक एंड फील्ड इवेंट’ में भारत के लिए ओलंपिक मे स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

इसके पहले भारत ने आज से 121 साल पहले एथलेटिक्स में पहला पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2021 में नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

जानिए – दुनिया के महान पूर्व बॉक्सर मोहम्मद अली का जीवन परिचय | Muhammad Ali biography in Hindi 

 

टोक्यो ओलंपिक के बाद पुरस्कार।

Neeraj Chopra Biography in hindi : हरियाणा राज्य में रहने वाले नीरज को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये का नगद इनाम एवं एक सरकारी नौकरी और आधी कीमत पर जमीन देने का फैसला किया। देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को पंजाब सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की नगद राशि देने का ऐलान किया

  • पंजाब सरकार द्वारा यह भी ऐलान किया गया है कि ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर पंजाब के विभिन्न स्कूलों एवं सड़कों का नाम रखा जाएगा।
  • नीरज को गोरखपुर नगर निगम की ओर से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा, और भारत लौटने पर उनका भव्य स्वागत भी किया गया।
  • बीसीसीआई (BCCI) ने भी यह घोषणा की है कि, वह भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को एक करोड रुपए का नगद इनाम वितरित करेंगे।
  • आईपीएल (IPL) टीम ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ फ्रेंचाइजी के मालिक ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का फैसला किया है।
  • इंडिगो कंपनी ने नीरज चोपड़ा को 1 साल के लिए अनलिमिटेड फ्री ट्रैवल की सेवा देने की घोषणा की है।

इनाम के मामले में इस समय नीरज चोपड़ा, विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को ‘गेटोरेड पेप्सीको’ (Gatorade PepsiCo) का एंडोर्समेंट (andorcement) मिला है। इसके साथ ही वे इंडिया के पहले ‘ट्रेन एंड फील्ड एथलीट’ (Trane and field athelete) भी बन गए हैं, जिन्हें इस तरह का एंडोर्समेंट मिला है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां भी उन्हें एंडोर्समेंट के लिए अप्रोच कर रही है।

जानिए – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का जीवन परिचय | Lakshya Sen biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2023 में जीता अपना दूसरा गोल्ड।

Neeraj Chopra in Doha Diamond league -

Neeraj Chopra Biography in hindi : ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। उन्होंने दोहा में आयोजित डायमंड लीग में जीत हासिल कर भारत को गोल्ड दिलाया। 25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इस लीग को जीतने के इरादे से, पहला थ्रो करते हुए 88.67 मीटर दूर विजयी भाला फेंका। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने साल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 88.67 मीटर दूर भाला फेका।

जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने 88.67 मीटर दूर भाला फेंक कर दोहा डायमंड लीग 2023 में पहले स्थान पर रहे। रजत पदक विजेता जैकब वडलेज्च 88.63 मी भाला फेंक कर इस लीग में नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे पायदान पर रहे। जैकब वडलेज्च ने पिछले साल डायमंड लीग 2022 में 90.88 मीटर दूर भाला फेंक कर रजत पदक प्राप्त किया था। जबकि पिछले साल 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के विजेता रहे एंडरसन पीटर्स इस लीग में तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2023 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। वह दोहा में डायमंड लीग में डबल गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल वर्ष 2022 में दोहा डायमंड लीग का गोल्ड अपने नाम किया था। नीरज पहली बार इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुए थे और तब वह चौथे स्थान पर रहे थे।

जानिए – भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का जीवन परिचय | Rani Rampal biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा कि पसंदीदा चीजें | Neeraj Chopra favorite things

पसंदीदा एथलीट (Favorite Athlete)

जेन जेलेज़नी (Jan Železný) – A retired Czech track and field athlete

पसंदीदा राजनेता (Favorite Leader)

श्री नरेंद्र मोदी

खाने की आदत (Food Habit)

मांसाहारी

शौक (Hobbies)

यात्रा करना और संगीत सुनना

 

पुरस्कार एवं सम्मान।

2012 – राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप गोल्ड मेडल

2013 – राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप में रजत पदक

2016 – तीसरा विश्व जूनियर अवार्ड

2016 – एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक

2017 – एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

2018 – एशियाई खेल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

2018 – अर्जुन पुरस्कार

2022 –  भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

टोक्यो ओलंपिक- 2021 में उनके गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उन पर बायोपिक फिल्म बनने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
अपने बायोपिक बनने के बारे में उन्होंने कहा कि – “मेरी बायोपिक का समय अभी नहीं आया है, क्योंकि मेरी बायोपिक में बहुत सारी कहानियां अभी और जुड़नी बाकी है।”

जानिए – दुनिया के मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का जीवन परिचय | Roger Federer biography in Hindi

 

नीरज चोपड़ा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Neeraj Chopra

  • क्या नीरज चोपड़ा धूम्रपान करते हैं ? –  नहीं।
  • क्या नीरज चोपड़ा शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • नीरज का जन्म हरियाणा में पानीपत जिले के खंडरा में एक किसान परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता खंडवा गांव में एक किसान हैं, और उनकी मां एक गृहिणी है।
  • नीरज चोपड़ा अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं, जिनमे उनकी दो बहने हैं।
  • वह अपने गांव के सीनियर जेवलिन खिलाड़ी को देखकर प्रेरित हुए थे।
  • 11 साल की उम्र में उनका वजन लगभग 80 किलो था।
  • वह मिल्खा सिंह (440 गज, कार्डिफ़, 1958), कृष्णा पूुनिया (महिला डिस्कस, दिल्ली, 2010) और विकास गौड़ा (डिस्कस, ग्लास्गो, 2014) के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के चौथे ट्रैक और फील्ड एथलीट बने।
  • एक साक्षात्कार मे, नीरज ने कहा था कि,  “जवेलिन थ्रो के जुनून को एक सेवानिवृत्त चेक ट्रैक और फील्ड एथलीट जेन जेलेज़नी की यूट्यूब वीडियो को देखकर प्राप्त हुआ।”
  • वर्ष 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।
  • उन्हें 2016 में भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (सूबेदार रैंक) के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • एशियाई खेलों 2018 में नीरज चोपड़ा को भारत के ध्वजवाहक के रूप में चुना गया था।
  • मार्च 2020 को उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के बीच पीएम केयर्स फंड में 2 लाख रूपये का दान दिया था।
  • नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले एक साल के लिए अपना फोन बंद रखा था, ताकि किसी भी तरह का ध्यान भंग न हो।
  • उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वर्ष 2022 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है

 

नीरज चोपड़ा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : नीरज चोपड़ा कौन है ?

उत्तर : नीरज चोपड़ा एक भारतीय एथलीट हैं, जो जैवलिन थ्रो (भाला फैंक) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में, उन्होंने 5 मई 2023, शुक्रवार को हुए, दोहा डायमंड लीग-2023 में जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

प्रश्न : नीरज चोपड़ा का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : नीरज चोपड़ा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 25 वर्ष (मई 2023 मे)

प्रश्न : नीरज चोपड़ा किस देश से हैं ?

उत्तर : भारतीय

प्रश्न : नीरज चोपड़ा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : हरियाणा, भारत

प्रश्न : नीरज चोपड़ा किस खेल से संबंधित हैं ?

उत्तर : एथलीट (जैवलिन थ्रो)

प्रश्न : नीरज चोपड़ा की शादी किससे हुई हैं ?

उत्तर : अविवाहित

प्रश्न : नीरज चोपड़ा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : नीरज चोपड़ा की गर्लफ्रेंड कौन है ?

उत्तर : Not know

प्रश्न : नीरज चोपड़ा के कोच कौन हैं ?

उत्तर : मुख्य कोच – उवे होन

प्रश्न : नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2023 में कौन सा पदक जीता हैं ?

उत्तर : गोल्ड मेडल

प्रश्न : नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2023 में कितनी मीटर दूर भाला फेंका है ?

उत्तर : 88.67 मीटर

प्रश्न : नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति $5 मिलियन के आसपास बताई जा रही है

 

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *