वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga Biography in Hindi

वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga Biography in Hindi

 

अजयपाल सिंह बंगा का जीवन परिचय ( अजय बंगा विकी, जन्म, शिक्षा, जाति, करियर, परिवार, मास्टर कार्ड सीईओ, वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष, शादी, पत्नी, बच्चे, संपत्ति ) | Ajaypal Singh Banga Biography in hindi [ Ajay Banga, Wikipedia, Birth, Age, Education, Cast, Career, Family, Mastercard CEO, World Bank President, Marriage, wife, Childrens, Net worth ]

 

अजय बंगा | Ajay Banga

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष


Ajay Banga Biography in Hindi : दोस्तों ! अजयपाल सिंह बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी व्यवसायी हैं। हाल ही में, अजय बंगा को, विश्व बैंक (World Bank) का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय बंगा विश्व बैंक के सीईओ पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतीय हैं। भारत के पुणे में जन्मे अजय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा विश्व बैंक के प्रेसिडेंट के रूप में नामित किया गया था। इससे पहले, अजय बंगा मास्टरकार्ड के सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं। अजय बंगा ने अपने करियर की शुरुआत नेस्ले (Nestle) से किया था। जिसके बाद वे पेप्सीको, सिटीग्रुप और मास्टरकार्ड जैसी कई प्रमुख कंपनियों में नेतृत्व पदों पर कार्यरत रहे हैं।

Advertisement

वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga Biography in Hindi

वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga Biography in Hindi

वर्ष 2016 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानितकिया गया था। वर्ष 2017 में फॉर्चून पत्रिका ने उन्हें वर्ष का छठा सबसे प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति चुना था। अजय बंगा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ स्थापना समिति पार्टनरशिप ऑफ सेंट्रल अमेरिका के वाइस चेयरमैन के रूप में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले भी फरवरी 2015 में, वे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्यापार नीति और वार्ता के लिए सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं, “अजय बंगा का जीवन परिचय | Ajay Banga Wikipedia Biography in Hindi”  पर। जिसमें हम अजय बंगा के जीवनी, उनके सफल करियर से लेकर उनके मैं रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसलिए अजय बंगा के बारे में अधिक जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मे से एक बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault biography in Hindi

 

अजय बंगा का जीवन परिचय : एक नजर में

नाम (Name) अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga)
जन्म (Birth) 10 नवंबर 1959
उम्र (Age) 63 वर्ष (मई 2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) पुणे, महाराष्ट्र (भारत)
पिता (Father) हरभजन सिंह बंगा
माता (Mother) सजवंत कौर
गृहनगर (Hometown) पुणे, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) जानकारी नहीं
विश्वविद्यालय (University) आईआईएम, अहमदाबाद
शिक्षा (Education) मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
धर्म (Religion) हिंदू
जाति (Cast) सिख
पेशा (Profession) वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष, व्यवसायी
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  रितु बंंगा (वर्ष 2023 तक)
प्रसिद्धि (Famous for) वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष होने के नाते
संपत्ति (Net worth) $217 million ( वर्ष 2021 तक)

 

अजय बंगा का प्रारंभिक जीवन और परिवार | Ajay Banga Early Life & Family

Ajay Banga birth & Family : दोस्तों ! अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र में पुणे के खड़की छावनी में एक सिख परिवार में हुआ था। इनका परिवार मूलत जालंधर, पंजाब से ताल्लुक रखता है। अजय बंगा के पिता का नाम हरभजन सिंह बंगा है, जो एक पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं। उनकी माता का नाम सजवंत कौर है, जो पेशे से एक स्कूल शिक्षिका थीं।

अजय की के पिता के आर्मी में एक अधिकारी होने के चलते अजय बंगा का बचपन भारत के अलग-अलग हिस्सों में गुजरा। जब अजय बंगा का जन्म हुआ तब उनके पिता पुणे के खड़की में पोस्टेड थे। अजय बंगा के एक भाई और एक बहन है। उनके भाई, मनविंदर सिंह बंगा भी एक प्रसिद्ध बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं।

जानिए – ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in Hindi

परिवारिक जानकारियां | Family details

माता- पिता (Parents) पिता – हरभजन सिंह बंगा

माता – सजवंत कौर

भाई बहन (Siblings) एक भाई : मनविंदर सिंह बंगा

एक बहन 

 

अजय बंगा कि शिक्षा | Ajay Banga Education

Ajay Banga Education : अजय बंगा के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे और उनका तबादला देश के अलग-अलग हिस्सों में होने के कारण, अजय बंगा की स्कुली पढ़ाई भी अलग-अलग स्कूलों से पुरी हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैंट एडवर्ड स्कूल, शिमला और हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पूरी की। अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद, आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए (MBA) किया।

जानिए – यूट्यूब के सीईओ भारतीय के मूल के नील मोहन का जीवन परिचय | Neal Mohan biography in Hindi

 

शारिरिक संरचना | Physical Appearance

ऊंचाई (Height) सेंटीमीटर में – 174 सेंटीमीटर (लगभग)

मीटर में – 1.74 मीटर

फीट इंच – 5’8″

वजन (weight) किलोग्राम में – 72 किलो
आंख का रंग (eye color) काला
बालों का रंग (hair color) भुरा

 

अजय बंगा का वैवाहिक जीवन, बच्चे | Ajay Banga Personal life

Ajay Banga Personal life : अजय बंगा की शादी रितु बंगा से हुई है। अजय बंगा की पत्नी रितु बंगा भी पेशे से एक सफल बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं। वह जूमडोजो की सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जो एक वैश्विक करियर प्लेटफॉर्म है जो छात्रों और हाल ही में स्नातकों को अपना करियर शुरू करने में मदद करता है।

Ajay Banga with his wife

Ajay Banga with his wife

इस दंपत्ति के दो बच्चे, ज्योतिका (जोजो) बंगा और अदिति बंगा हैं। अजय बंगा अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं।

जानिए – भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman biography in Hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family details

पत्नी (wife) रितु बंगा
बच्चे (childrens) दो बेटियां : आदिति बंगा

Aditi Banga

Aditi Banga

और ज्योतिका बंगा।

Jojo Banga

Jojo Banga

 

अजय बंगा का बिजनेस करियर | Ajay Banga Business Career

अजय बंगा | Ajay Banga

अजय बंगा | Ajay Banga

Ajay Banga Business Career : अपनी पढ़ाई पुरी करने के बाद, अजय बंगा ने वर्ष 1981 में नेस्ले कंपनी से बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वहाँ उन्होंने लगभग 13 साल तक काम किया। इस दौरान वे सेल्स मार्केटिंग जनरल मैनेजमेंट सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे।

इसके बाद, वर्ष 1994 में उन्होंने पेप्सीको ज्वाइन किया। उदारीकरण के दौर में भारत में पेप्सीको की फास्ट फूड फ्रेंचाइजी पिज्जा हट (Pizza Hut) और केएफसी (KFC) को स्थापित करने में अजय बंगा ने प्रमुख भूमिका निभाई।

वर्ष 1996 में वे अमेरिका के सिटीग्रुप में शामिल हुए। यहां उन्होंने लगभग 13 साल तक अपनी सेवाएं दी। यहां काम करते हुए उन्हें ऋण संग्रह करने से लेकर विभिन्न विभागों के मुखिया की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2008 में बंगा ने सिटीग्रुप के एशियाई ऑपरेशन के पुनर्गठन में मुख्य भूमिका निभाई।

वर्ष 2010 में अजयपाल सिंह बंगा मास्टरकार्ड से जुड़े। यहां उन्होंने 2010 से 2021 तक मास्टरकार्ड के लिए काम किया। इस दौरान वे कंपनी के सीईओ और प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचे। यहां अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ग्रुप का रेवेन्यू 3 गुना और नेट इनकम को 6 गुना कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने 30 अरब डॉलर से कम की कंपनी को 300 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली कंपनी बनाया। मास्टरकार्ड के रहते हुए, उन्होंने ही 10 करोड़ पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की।

इसके बाद, अजय बंगा अमेरिका में एक प्राइवेट इक्विटी कंपनी के वाइस चेयरमैन के पद पर रहे। वहां कुछ समय काम करने के बाद, उनका नाम “विश्व बैंक” (World Bank) के प्रेसिडेंट के रूप में नामित किया गया। 

जानिए – Lenskart के को-फाउंडर पियूष बंसल का जीवन परिचय | Piyush Bansal biography in Hindi

 

अजय बंगा बने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष | Ajay Banga appointed president of World Bank

Ajay Banga Biography in Hindi : 23 फरवरी, 2023 को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा, अजय बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया था। इसके बाद 3 मई, 2023 को, विश्व बैंक ने अजय बंगा को अपने चौदहवें अध्यक्ष के रूप में चुना। इनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संयुक्त महासचिव अंतोनियो गुटेरेस द्वारा किया गया था। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अजय बंगा World Bank का अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले अजय बंगा, नेस्ले, पेप्सीको, सिटीग्रुप और मास्टर कार्ड जैसी बड़ी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2021 में वे ‘कोलंबिया बिजनेस स्कूल’ के वित्त विभाग में प्रोफेसर भी रहे हैं। 

जानिये – केएफसी के फाउंडर कर्नल सैंडर्स का जीवन परिचय | Colonel Sanders Mittal Biography in hindi

 

मास्टर कार्ड के सीईओ रहते हुए अजय बंगा ने की थी बड़ी घोषणा।

Ajay BAnga02 -

Ajay Banga Biography in Hindi : वर्ष 2020 में कोरोना महामारी ने जब पूरी दुनिया की आर्थिक गतिविधियों को चपेट में ले लिया था, तब मास्टर कार्ड कंपनी के तत्कालीन सीईओ अजय बंगा ने कंपनी के 19 हजार कर्मचारियों से वादा किया था कि, एक भी कर्मचारी की छटनी नहीं होगी। इस घोषणा ने आर्थिक दुनिया को आश्चर्य से भर दिया था। बंगा फिलहाल विश्व बैंक का नया अध्यक्ष चुने जाने पर चर्चा में है। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए एक साक्षात्कार में बंगा बताते हैं कि, “उनके अंदर यह खूबी भारत में काम करने के दौरान आई है।” उन्होंने कहा कि, “भारत में काम करने के दौरान आपको हमेशा अनपेक्षित परिस्थितियों के लिए तैयार रहना पड़ता है।”

उनकी जीवटता का एक उदाहरण और भी है, अमेरिका में 19/11 के हादसे के बाद सिंडीकेट बैंक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया। सब-वे में आने जाने के दौरान की असुरक्षा से बचाने के लिए उन्हें निजी जेट और कंपनी कार मुहैया कराई गई थी। लेकिन बंगा ने यह कहते हुए इस सुविधा को लेने से मना कर दिया था कि, “ऐसी समस्याओं का सामना करना ज्यादा जरूरी है।” 

जानिये – भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का जीवन परिचय | S. Jaishankar Biography in hindi

 

अजय बंगा की कुल संपत्ति, घर | Ajay Banga Net Worth, Houses

Kavya Maran Net worth : दोस्तों यदि अजय बंगा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो, वर्ष 2021 में सीएनबीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उनके पास 1700 करोड़ रुपए की संपत्ति है। अजय बंगा की मास्टर कार्ड से सालाना कमाई लगभग 192 करोड़ रुपए थी। इसके साथ ही मास्टरकार्ड के करोड़ों के शेयर भी उनके पास हैं।

जानिए – HCL टेक्नोलॉजी कि निदेशक और सीईओ रोशनी नादर का जीवन परिचय | Roshni Nadar biography in Hindi

 

अजय बंगा को मिले सम्मान और पुरस्कार | Ajay Banga Personal life

  • वर्ष 2021 में सिंगापुर सरकार से पब्लिक सर्विस स्टार 2021 का सम्मान प्राप्त है।
  • वर्ष 2017 में फॉर्चून पत्रिका ने उन्हें वर्ष का छठा सबसे प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति चुना था।
  • वर्ष 2017 में हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू ने सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले सीईओ की सूची में 40वाँ स्थान दिया था।
  • वर्ष 2016 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित।
  • वर्ष 2012 में, उन्हें अल्मा मेटर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद द्वारा बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2007 में, उन्हें मैरीलैंड यूनिवर्सिटी कॉलेज विश्वविद्यालय से मानवीय पत्रों में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 

जानिए – मुकेश अंबानी से 1500 करोड़ का घर गिफ्ट मे मिलने वाले, मनोज मोदी का जीवन परिचय | Manoj Modi biography in Hindi

 

अजय बंगा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some interesting facts about Ajay Banga

  • क्या अजय बंगा शराब पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • क्या अजय बंगा सिगरेट पीते हैं ? – ज्ञात नहीं।
  • अजय बंगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सिख परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता आर्मी में एक अधिकारी थे और माँ एक गृहिणी थी।
  • अजय बंगा के एक भाई और एक बहन भी है।
  • उनके भाई, मनविंदर सिंह बंगा भी एक प्रसिद्ध बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं।
  • अजय बंगा अमेरिकी संगीत के फैन हैं। सिंगर एल्विस प्रेसली का लगभग हर एल्बम उनके पास है।
  • फाइनेंसियल टाइम्स के अनुसार, अजय बंगा को बेसबॉल खेल बहुत ज्यादा पसंद है।
  • अजय बंगा की शादी रितु बंगा से हुई है, जो पेशे से एक सफल बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं।
  • उनके के दो बच्चे, ज्योतिका बंगा और अदिति बंगा हैं।
  • अजय बंगा अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं।
  • वर्ष 2007 में अजय बंगा को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त हुई।
  • फरवरी 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें व्यापार नीति और वार्ता के लिए सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया था।
  • अजय बंगा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ स्थापना समिति पार्टनरशिप ऑफ सेंट्रल अमेरिका के वाइस चेयरमैन के रूप में भी काम कर चुके हैं।
  • अजय बंगा इंटरनेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के साथ-साथ यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के अध्यक्ष भी रहे हैं। जहां उन्होंने भारत में निवेश करने वाली 200 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों का प्रतिनिधित्व किया था।
  • अमेरिकन रेड क्रॉस, इकोनामिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क, अमेरिकन इंडिया फाऊंडेशन और नेशनल अर्बन लीग जैसी संस्थाओं के बोर्ड में विभिन्न पद इन्हें प्राप्त है।
  • अजय बंगा 3 मई, 2023 को, विश्व बैंक के चौदहवें अध्यक्ष बने। इनकी नियुक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संयुक्त महासचिव अंतोनियो गुटेरेस द्वारा किया गया था।
  • इससे पहले, अजय बंगा नेस्ले, पेप्सीको और मास्टर कार्ड जैसी कई प्रमुख कंपनियों में विभिन्न नेतृत्व पदों पर कार्य कर चुके हैं।

 

अजय बंगा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अजय बंगा कौन है ?

उत्तर : अजयपाल सिंह बंगा एक बिजनेसमैन है। हाल ही में उन्हें वर्ल्ड बैंक विश्व बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वाले वे पहले भारतीय हैं। इससे पहले अजय बंगा नस्ले, पेप्सीको, सिटीग्रुप और मास्टर कार्ड जैसी बड़ी कंपनियों में बड़े अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।

प्रश्न : अजय बंगा का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर : अजय बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 को महाराष्ट्र के पुणे (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : अजय बंगा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 31 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : अजय बंगा के माता-पिता कौन है ?

उत्तर : अजय बंगा के पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में एक आर्मी अधिकारी थे। उनकी माता संजवत कौर एक गृहिणी है।

प्रश्न : अजय बंगा किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत

प्रश्न : अजय बंगा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र (भारत)

प्रश्न : अजय बंगा की पत्नी कौन हैं ?

उत्तर : अजय बंगा की शादी रितु बंगा से हुई है, जो पेशे से एक सफल बिजनेस एक्जीक्यूटिव हैं।

प्रश्न : अजय बंगा के कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : दो बेटियां : आदिति बंगा और ज्योतिका बंगा।

प्रश्न : अजय बंगा को अमेरिकी नागरीकता कब प्राप्त हुई है?

उत्तर : अजय बंगा को वर्ष 2007 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त हुई।

प्रश्न : अजय बंगा की नेटवर्थ कितनी हैं ?

उत्तर : वर्ष 2021 में सीएनबीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वे 1700 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ अजय बंगा (Ajay Banga) ‘ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *