जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in Hindi

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in Hindi

 

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय (जुबिन नौटियाल विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Jubin Nautiyal Biography in Hindi [ Jubin Nautiyal, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]

 

जुबिन नौटियाल | Jubin Nautiyal

भारतीय गायक और संगीतकार


Jubin Nautiyal Biography in Hindi : दोस्तों ! जुबिन नौटियाल एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक और गीत लेखक हैं। अपनी आवाज की बदौलत उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है। देहरादून में पले बढ़े जुबिन नौटियाल एक व्यवसायी और राजनीतिज्ञ पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में फिल्म सोनाली केबल के सुपरहिट गाने “एक मुलाकात जरूरी है” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं, जिसे दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार भी मिला है।

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in Hindi

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in Hindi

वह भारतीय फिल्म उद्योग में एक बहुमुखी और सफल गायकों में से एक हैं। जुबिन को चार साल की उम्र में ही संगीत के प्रति लगाव हो गया था। जिसके बाद उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा और आज वे भारत की सबसे प्रसिद्ध संगीतकार और गायक की सूची में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं, भारत के एक बेहतरीन सिंगर जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए जुबिन नौटियाल के बारे में अधिक जानने के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in hindi

 

Table of Contents

जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal)
उपनाम (Nick Name) जुबिन
जन्म (Birth) 14 जून 1989
उम्र (Age) 34 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) देहरादून, उत्तराखंड, भारत
पिता (Father) श्री रामशरण नौटियाल (व्यवसायी और राजनीतिज्ञ)
माता (Mother) श्रीमती नीना नौटियाल (व्यवसायी)
गृहनगर (Hometown) देहरादून, उत्तराखंड, भारत
वर्तमान पता (Current City) मुंबई महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून, उत्तराखंड
  • वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड
विश्वविद्यालय (University) मीठीबाई कॉलेज, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
शिक्षा (Education) ग्रेजुएशन
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मिथुन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Cast) सरोला ब्राह्मण
पेशा (Profession) पार्श्व गायक, संगीत निर्देशक और गीतकार
गायन शैली (Song Type) भारतीय शास्त्रीय फिल्मी व पॉप संगीत
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष  2011 से वर्तमान
संगीत गुरु (Music Teacher) वंदना श्रीवास्तव
पहला गाना (Debut Song)  “एक मुलाकात” गाना (फिल्म : सोनाली केबल – 2014)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) अविवाहित
गर्लफ्रैंड/अफेयर्स (Girlfriend/affairs)  निकिता दत्ता
प्रसिद्धि (Famous for) भारतीय संगीतकार और पार्श्व गायक के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹130 करोड़ लगभग (विभिन्न मिडिया सुत्रों के अनुसार)

 

जुबिन नौटियाल का जन्म और माता-पिता | Jubin Nautiyal birth & Parents

Jubin Nautiyal Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक व्यवसायी परिवार में हुई है। उनके पिता, राम शरण नौटियाल उत्तराखंड में पेशे से एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं। जबकी उनकी माँ, नीना नौटियाल, एक व्यवसायी और एक गृहिणी हैं। जुबिन की दो बहनें हैं। वह अपने भतीजे को ममूजान कहते है।

Jubin with his Parents

Jubin with his Parents

जुबिन नौटियाल बचपन से ही बहुत शैतानियां करते थे। जिसके कारण, उनकी मां उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया करती थी। जब जुबिन 4 साल के थे, तभी से उन्हें संगीत में रुचि पैदा हुई। इसके बाद, जैसे जैसे जुबिन बड़े होते गए उनकी संगीत में रुचि और गहरी होती गई और वह शरारते भी कम करने लगे। अब इन्होंने अपना ध्यान संगीत को सीखने, समझने और रियाज करने में लगाना शुरू कर दिया।

जुबीन के पिता भी संगीत के बहुत शौकीन हैं। कहते हैं कि, उनके पिता घर में रेडियो पर गाना सुनते और गुनगुनाते भी थे, और जब जुबिन 4 साल के थे तब उनके पिता ने उन्हें गोद में लिया और एक गाना “एक प्यार का नगमा है” गाया। उसके बाद से जुबीन की संगीत में दिलचस्पी जगी।

Jubin Nautiyal with his mother

Jubin Nautiyal with his mother

वर्ष 2014 में, जुबिन के पिता ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। फरवरी 2022 में, भाजपा ने उन्हें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चकराता निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया। इस खबर को जुबिन नौटियाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जीवन परिचय | Madhuri Dixit Nene biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – राम शरण नौटियाल

मां – नीना नौटियाल

भाई-बहन (Siblings) दो बहन – निहारिका नौटियाल मल्होत्रा और वर्षा नौटियाल
दादा/ नानाजी (Grand Fathers) दादा – दौलतराम नौटियाल 

नाना –  ध्यान सिंह चौहान

चाचा (Uncle) गीताराम नौटियाल

 

जुबिन नौटियाल कि शिक्षा | Jubin Nautiyal Education

Jubin Nautiyal Education : जुबिन नौटियाल ने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून से पुरी की। इसके बाद, उन्होंने आगे कि पढ़ाई वेल्हम बॉयज़ स्कूल से पूरी की। जहाँ उन्होंने औपचारिक रूप से एक विषय के रूप में संगीत का अध्ययन किया।

स्कुली शिक्षा पुरी करने के बाद, कॉलेज कि पढ़ाई के लिए वह मुंबई के मीठीबाई कॉलेज चले गए और वहाँ से उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई पुरी की।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का जीवन परिचय | Ranveer Singh biography in hindi

 

जुबिन नौटियाल कि संगीत शिक्षा | Jubin Nautiyal music training

Jubin Nautiyal music training : जुबिन नौटियाल को बचपन से ही संगीत बहुत पसंद था, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह बड़ी होकर एक सिंगर ही बनेंगे। वे पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी सिखा करते थे। उन्होंने संगीत गुरु वंदना श्रीवास्तव से संगीत सीखना शुरू किया। संगीत के साथ-साथ उन्होंने ड्रम, हारमोनियम, गिटार आदि बजाना भी सीख लिया था। लेकिन उन्हें गिटार बजाना बहुत पसंद है।

Jubin with his Music Teacher Vandana SrivaAstav

Jubin with his Music Teacher Vandana Srivastav

स्कूल के दिनों में वह स्कूल में परफॉर्म करने के अलावा वह शहर में स्टेज शो में भी जाया करते थे। 18 साल की उम्र में वे अपनी बारहवीं की शिक्षा पूरी करने के बाद वे मुंबई चले गए। मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने संगीत सीखना नहीं छोड़ा। जब वे मुंबई में पढ़ रहे थे, तब उन्होंने एक स्टूडियो में प्रवेश किया। जहां उनकी मुलाकात महान गायक एआर रहमान से हुई।

जुबिन नौटियाल ने एआर रहमान को एक गाना गाकर सुनाया और उनसे पूछा कि, “मैं कैसा गाता हूं..।” तब एआर रहमान ने उन्हें कहा कि, “आपकी आवाज बहुत अच्छी है, बस आपको कड़ी मेहनत करने और उस संगीतकार से सीखते रहने की जरूरत है, जिससे आप सीख रहे हैं..!”

बस फिर क्या था, जुबिन नौटियाल उसके बाद वापस देहरादून आ गए और अपनी पुरानी संगीत गुरु वंदना श्रीवास्तव से दुबारा संगीत सीखने लगे। करीब 4 साल तक वे भारत में घूम-घूमकर संगीत सीखते रहे। इस दौरान उन्होंने बनारस में पंडित चन्नूलाल मिश्रा से संगीत सीखने के साथ सामंत से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी लिया। इसके बाद, उन्होंने चेन्नई से पश्चिमी संगीत के प्रशिक्षण के लिए चेन्नई में संगीत अकादमी में दाखिला लिया, जहाँ उन्होंने अनुभवी गिटारवादक प्रसन्ना से प्रशिक्षण लिया। करीब 4 साल की मेहनत के बाद वह वापस मुंबई आ गए।

जुबिन नौटियाल ने वर्ष 2011 में एक म्यूजिक रियलिटी शो- एक्स फैक्टर में भाग लिया था। हालांकि, वह उस समय शीर्ष 25 प्रतियोगियों में जगह नहीं बना सके थे।

जानिए –  भारतीय अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 191

मी०- 1.91

फीट – 6′ 2″

वजन (Weight) 86 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 42 इंच

-कमर: 34 इंच

-Biceps: 14 इंच

आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

जुबिन नौटियाल का निजी जीवन | Jubin Nautiyal Personal Life

Jubin Nautiyal affairs, girlfriends, marriage : दोस्तों ! 34 वर्षीय जुबिन नौटियाल मई 2023 तक अविवाहित हैं। लेकिन खबरें आ रही हैं कि, जुबिन नौटियाल कबीर सिंह फेम निकिता दत्ता को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। खबरों की माने तो, कुछ समय पहले निकिता ने उत्तराखंड में जुबीन के होम टाउन का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से भी मिली। इसके अलावा, उन्हें हाल ही में मुंबई के जुहू में एक कैफे में एक साथ देखा गया था।

Jubin Nautiya with Nikita Datta

Jubin Nautiya with Nikita Datta

जिसके बाद उनकी शादी कि अफवाहें उड़ने लगी। जबकि, दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। जुबिन ने खुलासा किया है कि, “वे लंबे समय से दोस्त हैं, और कुछ समय से एक दूसरे को देख रहे हैं।” जब जुबीन से निकिता दत्ता के साथ उनकी शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से कहा कि, “हमारे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। निकिता टीवी शो ‘एक दूजे के वास्ते’ में दिखाई देने के बाद से मेरी दोस्त रही है।”

इसके बाद जुबिन नौटियाल ने कहा कि, “मैं यह नहीं कहने वाला कि हम डेट कर रहे हैं या नहीं… क्योंकि यह एक बात दूसरी ओर ले जाती है, और हम ध्यान का केंद्र नहीं बनना चाहते हैं।” 

दरअसल, निकिता को कई बार जुबीन को एयरपोर्ट से पिक अप करते देखा गया है, और दोनों एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट भी करते रहते हैं।  कहा जा रहा है कि दोनों परिवार मिल चुके हैं और उनकी शादी की तारीख शॉर्टलिस्ट हो सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सगाई (Engagement) की अफवाह जुबिन द्वारा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करने के कारण हुई। इस तस्वीर में जुबिन निकिता का हाथ पकड़ कर पोज दे रहे थे, जो एक “मस्त नजरों से” गाने का एक सीन है।

जानिए – भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun biography in hindi

 

जुबिन नौटियाल का करियर | Jubin Nautiyal Career –

जुबिन नौटियाल | Jubin Nautiyal

जुबिन नौटियाल | Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal Career – जुबिन नौटियाल ने वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने “एक मुलाकात जरूरी है” से अपने सिंगींग करियर की शुरुआत की। उसी वर्ष उन्होंने फिल्म ‘द शौकीन्स’ के लिए “मेहरबानी” गाना गाया। उनके द्वारा गाए गए दोनों गाने सुपर डुपर हिट रहा।

वर्ष 2015 में उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ के लिए “जिंदगी कुछ तो बता” गाना गाया। जिसके द्वारा उन्हें एक नई पहचान मिली। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘जज्बा’ का गाना “बंदेया” और वर्ष 2017 में फिल्म ‘ओके जानु’ के लिए   “द हम्मा सॉन्ग” गाया था।

जुबिन नौटियाल का बंगाली डेब्यू, वर्ष 2014 की फिल्म ‘आशिकी’ के साथ “तोर आशिकी” गाने से हुआ था।

इसके बाद, वर्ष 2016 में उन्होंने अपना तमिल डेब्यू फिल्म “सरैनोडु” के गाने “तेलुसा तेलुसा” से किया।

इसके अगले साल वर्ष 2017 में उन्होंने ऋतिक रोशन, यामी गौतम, रोनित राय और रोहित राय अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ में मुख्य गायक के रूप में काम किया।

हिन्दी गानों के अलावा जुबिन नौटियाल ने उर्दू, तेलुगु, कन्नड, तमिल, गुजराती, बंगाली और मराठी भाषाओं में भी गाने गायें हैं। जुबिन नौटियाल को संगीत की प्रेरणा पांच लोगों से मिली है। जिनमें किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, नुसरत फतेह अली खान, लता मंगेशकर और आशा भोंसले जैसे महान सिंगर शामिल हैं।

जानिए –  भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय | Amitabh Bachchan biography in hindi

 

जुबिन नौटियाल के द्वारा गाए गीत | 

Jubin Nautiyal Biography in Hindi : जुबिन नौटियाल ने अपने सिंगिंग करियर में कई हिट गाने गाए हैं। उनके प्रसिद्ध गानों की कुछ सुची नीचे दी गई हैं : 

क्रमांक फिल्म का नाम गाना
1. सोनाली केबल एक मुलाकात हो
2. द शौकींस मेहरबानी
3. बजरंगी भाईजान जिंदगी, कुछ तो बता
4. जज्बा बंदेया
5. ओके जानू द हम्मा सॉन्ग
6. काबिल काबिल हूं
7. बागी 2 लो सफर

 

जुबिन नौटियाल एल्बम | Jubin Nautiyal Album

Jubin Nautiyal Biography in Hindi : जुबिन नौटियाल ने कई बेहतरीन एल्बम में भी गाना गाया है और उनके लगभग सभी एल्बम सुपरहिट रहे हैं। जुबिन नौटियाल के कुछ प्रसिद्ध एल्बम हैं…

  • तुम ही आना
  • लुट गये तारों का शहर
  • बेवफा तेरा मासूम चेहरा
  • मेरी आशिकी
  • लो सफर
  • चिट्ठी

जानिए –  भारतीय दिवंगत गायक बप्पी लहरी का जीवन परिचय | Bappi Lahiri biography in hindi

 

जुबिन नौटियाल की पसंदीदा चीजें | Jubin Nautiyal Favorite Things

पसंदीदा संगीतकार (Favorite Music director) किशोर कुमार, लता मंगेशकर, ए आर रहमान, राहत फतेह अली खान, अरिजीत सिंह
पसंदीदा गायक (Favorite Singer) लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, अरिजीत सिंह
शौक (Hobbies) गिटार बजाना और यात्रा करना

 

जुबिन नौटियाल की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Jubin Nautiyal Net Worth, House, Car collection, Salary

Jubin Nautiyal Net worth : दोस्तों ! मिडिया सूत्रों के अनुसार, भारतीय गायक जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति $16 मिलियन डॉलर लगभग (₹130 करोड़ रुपये लगभग) बताई जा रही है। इसके अलावा प्रति गाने के लिए एक मोटी फीस चार्ज करते हैं।

जानिए –  भारतीय मशहूर महिला कथावाचक जया किशोरी का जीवन परिचय | Jaya Kishori biography in hindi

कुल संपत्ति (Net Worth) $16 मिलियन (₹130 करोड़ रूपये लगभग; विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति गाना (Per song charge) रु. 10-15 लाख रूपये / गाना
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्मों के गाने और कॉन्सर्ट से

 

जुबिन नौटियाल से जुड़े विवाद। Jubin Nautiyal Controversies

Jubin Nautiyal controversies : एक बार जुबिन नौटियाल पर एक महिला और उसके साथी शशांक मलिक से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। घटना देहरादून के एक होटल में उस वक्त हुई थी, जब उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी रखी थी। 

जुबिन के अनुसार, पार्टी में केवल दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। घटना की रात ही, दंपति ने जुबिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जुबिन ने दोनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी कि, “दोनों को पार्टी में नहीं बुलाया गया और बाद में उन पर हमला कर दिया।”

हालांकि, बाद में महिलाओं ने जुबिन नौटियाल पर लगाए गए अपने झूठे आरोपों के लिए माफी मांगी।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जीवन परिचय | Katrina Kaif biography in hindi

 

जुबिन नौटियाल को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Jubin Nautiyal Awards & Rewards

  1. वर्ष 2017 में उन्हें इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स मे बेस्ट सिंगर-2017 से सम्मानित किया गया था।
  2. जुबिन नौटियाल को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया है।
  3. वर्ष 2015 में जुबिन नौटियाल को जी बिजनेस अवार्ड के ’म्यूजिकल स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
  4. वर्ष 2015 में फिल्म ‘बजंरगी भाईजान’ के एक गाने ’जिन्दगी’ के लिए उन्हें पार्श्व गायक के मिर्ची संगीत पुरस्कार से सम्मानित किया।

जुबिन ने अब तक सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 200 से भी अधिक गानों में अपनी आवाज दी है जो सबके दिलों को छूते है। इसके इलावा जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है।

 

जुबिन नौटियाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Jubin Nautiyal

  • क्या जुबिन नौटियाल शराब पीते हैं ? – not know
  • क्या जुबिन नौटियाल सिगरेट पीते हैं? – not know
  • जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड के देहरादून शहर में हुआ था।

Jubin Nautiyal02 -

  • जुबिन के पिता उत्तराखंड के एक राजनेता और व्यवसायी है, और उनकी मां एक गृहणी है।
  • जुबिन नौटियाल एक हिंदू है और सरोला ब्राह्मण जाति से ताल्लुक रहते हैं।
  • चार साल की छोटी सी उम्र में ही जुबिन का संगीत के प्रति झुकाव उनके पिता के गायन के प्रति प्रेम के कारण था।
  • जुबिन को गिटार बजाना बहुत पसंद है। वह इसके अलावा और कई वाद्य यंत्र गिटार, हारमोनियम, बांसुरी, पियानो, ड्रम और अन्य चीजें भी बजा सकते हैं।
  • उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने गिटार के बिना नहीं रह सकते।
  • जुबिन की दो बहने भी हैं, निहारिका नौटियाल मल्होत्रा और वर्षा नौटियाल।

Jubin Nautiyal with his sisters -

  • जुबिन नौटियाल अपने भतीजे को प्यार से मामू जान कह कर बुलाते हैं।
  • जुबिन नौटियाल ने दसवीं और बारहवीं की शिक्षा संगीत विषय से हीं पुरी की। मैंने अपने बारे में तक की शिक्षा देहरादून से ही पूरी की।
  • कॉलेज की पढ़ाई के लिए वे मुंबई आ गए और मुंबई के मिथिला कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।
  • मुंबई में पढ़ाई के दौरान, उनकी मुलाकात  एआर रहमान से हुई थी। जिन्होंने जुबीन को और मेहनत करने की सलाह दी।
  • जुबीन की प्रारंभिक गुरु वंदना श्रीवास्तव हैं। जुबिन नौटियाल ने इन्हीं से अपनी संगीत का प्रशिक्षण लिया है।
  • अपनी गुरु वंदना श्रीवास्तव से संगीत सीखने के अलावा, जुबिन ने कई अन्य राज्यों से भी संगीत की शिक्षा हासिल की है।
  • उन्होंने अपने गुरु श्री सामंत से हिंदुस्तानी संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बनारस में उन्होंने भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा से शास्त्रीय संगीत सीखा।
  • वर्ष 2011 में, जुबिन ने एक संगीत रियलिटी शो, एक्स-फैक्टर में भाग लिया था, लेकिन और वह शीर्ष 20 प्रतिभागियों में शामिल नहीं हो सके थे।
  • आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, जुबिन नौटियाल एक राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज हैं और डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में जिला स्तर के एथलीट हैं।
  • जुबिन को अपने बाल कटवाने के लिए सैलून जाना पसंद नहीं है। वह अपने बाल खुद ही काटते हैं।

 

जुबिन नौटियाल के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल कौन है ?

उत्तर : जुबिन नौटियाल एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक और गीत लेखक हैं। उन्हें फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘जिंदगी कुछ तो बता’ से नई पहचान मिली। उन्होंने भारत के अलग-अलग भाषाओं में 200 से अधिक गाने गाए हैं।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 34 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : जुबिन नौटियाल किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल किस राज्य से हैं ?

उत्तर :  उत्तराखंड

प्रश्न : जुबिन नौटियाल के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : जुबिन नौटियाल के पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं और उनकी माँ, नीना नौटियाल एक व्यवसायी और एक गृहिणी हैं।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल की जाति क्या है?

उत्तर : सरोला ब्राह्मण

प्रश्न : जुबिन नौटियाल कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : दो बहनें

प्रश्न : जुबिन नौटियाल कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : जुबिन नौटियाल की शादी नही हुई हैं। लेकिन खबरों की माने तो, उनकी एक गर्लफ्रेंड है।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल की गर्लफ्रेंड का क्या नाम हैं?

उत्तर : निकिता दत्ता

प्रश्न : जुबिन नौटियाल का पहला गाना कौन सा था?

उत्तर : जुबिन नौटियाल ने वर्ष 2014 में रिलीज हुई फिल्म “सोनाली केबल” के गीत “एक मुलाकत जरूरी है” से अपने संगीत करियर कि शुरुआत की।

प्रश्न : जुबिन नौटियाल के गुरु कौन है ?

उत्तर : जुबिन नौटियाल की प्रारंभिक गुरु वंदना श्रीवास्तव हैं। जुबिन नौटियाल ने इन्हीं से अपनी संगीत का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने अपने गुरु श्री सामंत से हिंदुस्तानी संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बनारस में उन्होंने भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्रा से शास्त्रीय संगीत सीखा।

प्रश्न : वर्ष 2023 में जुबिन नौटियाल की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, जुबिन नौटियाल की कुल संपत्ति ₹130 करोड़ रुपए लगभग ($16 million) आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें।

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *