लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi biography in Hindi
लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi biography in Hindi
लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय (लॉरेंस बिश्नोई विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, करियर, गैंगस्टर, गिरफ्तारी, सिद्धू मूसे वाला हत्या केस, सलमान खान को धमकी, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Lawrence Bishnoi Biography in Hindi [ Lawrence Bishnoi, Wiki, Birth, Education, Family, Career, Siddhu Musewala murder case, Salman Khan Threat, Controversies, girlfriend, love story, wife, children, Net worth ]
लॉरेंस बिश्नोई | Lawrence Bishnoi
भारतीय गैंगस्टर
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : दोस्तों ! लॉरेंस बिश्नोई एक भारतीय गैंगस्टर है। इन्हें वर्ष 2022 में एक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और 2018 में काले मृग का शिकार करने के लिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए जाना जाता है। भारतीय पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई एक खूंखार गैंगस्टर है। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई पुलिस कि हिरासत में है। लेकिन ये जेल में रहकर भी अपने गैंग को ऑपरेट करता है।

लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Lawrence Bishnoi biography in Hindi
एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने वाले लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में देश विदेशों में 600 से 700 लोग काम करते हैं। इतना ही नहीं लॉरेंस बिश्नोई पर 50 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। मीडिया खबरों के अनुसार लॉरेंस के एक गैंगस्टर बनने की दिलचस्प कहानी भी है, जिसे हम आज के आर्टिकल में पढ़ेंगे। तो आइए जानते हैं, भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय | Tiger Shroff Biography in Hindi’. जिसमें हम इनके गैंगस्टर बनने की कहानी और इनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए, इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…
जानिए – भारतीय सिंगर जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय | Jubin Nautiyal biography in hindi
Table of Contents
लॉरेंस बिश्नोई का जीवन परिचय : एक नजर में।
नाम (Name) | लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) |
उपनाम (Nickname) | गैंगस्टर लॉरेंस (Gangster Lawrence) |
जन्म (Birth) | 12 फरवरी 1992 |
उम्र (Age) | 31 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार) |
जन्म स्थान (Birth Place) | अबोहर तहसील, फिरोजपुर जिला, पंजाब, भारत |
पिता (Father) | लविंदर सिंह |
माता (Mother) | सुनीता |
गृहनगर (Hometown) | अबोहर, फिरोजपुर, पंजाब (भारत) |
स्कुलिंग (Schooling) | सचखंड कॉन्वेंट स्कूल, अबोहर, पंजाब (भारत) |
विश्वविद्यालय (University) | डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़, पंजाब |
शिक्षा (Education) | 12वीं करने के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़ दी |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
राशि (Zodiac) | मीन राशि |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
पेशा (Profession) | भारतीय गैंगस्टर |
वैवाहिक स्थिति (marital status) | अविवाहित |
गर्लफ्रैंड/अफेयर्स (Girlfriend/ Affairs) | नाम ज्ञात नहीं |
प्रसिद्धि (Famous for) | एक गैंगस्टर, सिद्धू मूसे वाला की हत्या और सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद से सुर्खियों में। |
अब कहाँ है (Where is he) | सिद्धू मुसेवाला की हत्या मामले में तिहाड़ जेल में बंद |
शौक (Hobby) | दौड़ना, जिम करना, कविता लिखना, किताबें पढ़ना |
वेबसाइट (Website) | — |
लॉरेंस बिश्नोई का प्रारंभिक जीवन | Lawrence Bishnoi Early Life
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1992 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में हुआ था। इनके पिता का नाम लविंदर बिश्नोई है और वे पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे। लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी और कृषि में काम करने लगे। इनकी माँ का नाम सुनीता बिश्नोई है और वे एक गृहिणी हैं। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था, लेकिन इनकी मां ने इनका नाम लॉरेंस रखा, जो कि एक ईसाई नाम है जिसका अर्थ होता है – “उज्ज्वल”। जब लॉरेंस पैदा हुए थे तो बचपन में इनके चमकीले रंग के कारण इन्हें परिवार वाले प्यार से ‘मिल्की’ कह कर बुलाते थे।
आपको बता दें की लॉरेंस एक अच्छे-खासे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके माता-पिता राजस्थान से है और इनके ज्यादातर रिश्तेदार राजस्थान और हरियाणा में हैं। वर्ष 2018 में, इनकी मां सुनीता ने 2018 के सरपंच चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। लॉरेंस बिश्नोई का एक भाई भी है, जिनका नाम, अनमोल बिश्नोई है और वे पेशे से एक बॉक्सर हैं।
जानिए – भारतीय अभिनेत्री अदा शर्मा का जीवन परिचय | Adah Sharma biography in hindi
लॉरेंस बिश्नोई कि शिक्षा | Lawrence Bishnoi Education
Lawrence Bishnoi Education : लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी स्कूली शिक्षा पंजाब के अबोहर में एक स्थानीय स्कूल सचखंड कॉन्वेंट स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद, कॉलेज की पढ़ाई के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में दाखिला लिया था। लेकिन ये अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए।
लॉरेंस पढ़ाई और खेल में अच्छा था और बचपन से ही इनकी खेलों में रुचि थी। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान, ये चंडीगढ़ के सुखना झील के पीछे एक अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास किया करते थे। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान इनके दोस्तों ने लॉरेंस को कॉलेज का चुनाव लड़ने कि सलाह दी। इसके बाद लॉरेंस ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज के “स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी” के चुनाव में भी हिस्सा लिया था, लेकिन इस चुनाव में इन्हें बहुत ही बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।
जानिए – उत्तर प्रदेश के नेता और माफिया अतीक अहमद का जीवन परिचय, हत्या | Atiq Ahmed biography, Death in hindi
कॉलेज के दिनों से अपराध में संलिप्त था लॉरेंस बिश्नोई

लॉरेंस बिश्नोई | Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : लारेंस ने महज 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। हालांकि, इन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया जरूर था लेकिन ये अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। क्योंकि वर्ष 2010 में लॉरेंस बिश्नोई को एक परीक्षा के दौरान एक रिपोर्ट कार्ड से नकल करते हुए पकड़ा गया था। जब प्रॉक्टर ने उनसे अपनी उत्तर पुस्तिका लेने की कोशिश की, तो वह अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ पहली मंजिल की इमारत की खिड़की से कूद गया।
लॉरेंस पढ़ाई और खेल में अच्छा था। पढ़ाई के दौरान कॉलेज का चुनाव लड़ने पर इन्हें चुनाव में करारी हार मिली थी। इन्हें अपनी हार बर्दाशत नहीं हुई और लॉरेंस ने हार का बदला लेने के लिए विपक्षी पार्टी से दुश्मनी कर ली। बात इस हद तक बढ़ गई थी दोनों गुटों की लड़ाईयों में यूनिवर्सिटी के अंदर फायरिंग तक हो गई थी। बीच-बचाव में पुलिस को आना पड़ा और लॉरेंस गिरफ्तार हो गए। लॉरेंस के खिलाफ यह वर्ष 2011 में पुलिस में पहला मामला था। इस घटना ने लॉरेंस की जिंदगी बदल दी। और इसने अपराध की दुनिया में कदम रखा।
एक इंटरव्यू के दौरान इनके शिक्षकों ने बताया कि, “वह एक आक्रामक छात्र थे, जो अक्सर उनके साथ गरमागरम बहस करते थे। जब उन्हें विश्वविद्यालय में खुलेआम शूटिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, तो वे परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जहाँ उन्हें हथकड़ी में परीक्षा केंद्र ले जाया गया।”
वर्ष 2015 में, जब पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे, तब ये वहाँ से भाग निकला और नेपाल चला गया। इसके बाद ये हथियारों के साथ पंजाब वापस लौट आया। कुछ महीने बाद पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया।
शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।
लंबाई (Height) | से० मी०- 170
मी०- 1.70 फीट – 5′ 7″ |
वजन (Weight) | 70 Kg (लगभग) |
शारीरिक संरचना (Figure) | छाती: 44 इंच
-कमर : 30 इंच -Biceps : 14 इंच |
आंखों का रंग (Eye color) | काला |
बालों का रंग (Hair color) | काला |
लॉरेंस बिश्नोई का निजी जीवन | Lawrence Bishnoi Personal Life
Lawrence Bishnoi Love affair, marriage : दोस्तों ! 31 वर्षीय लॉरेंस बिश्नोई और अविवाहित हैं और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार कॉलेज के समय में इनकी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। कहते हैं कि, लॉरेंस के दुश्मनों ने लॉरेंस से दुश्मनी निकालने के लिए, फिल्मी अंदाज में इनकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।
लॉरेंस बिश्नोई कि लव स्टोरी और गेंगस्टर बनने कि कहानी | Lawrence Lawrence Bishnoi’s love story and story of becoming a gangster
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी’ के चुनाव के दौरान अपनी विपक्षी से बहुत बुरी हार के बाद, लॉरेंस बिश्नोई और विपक्षी दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। कहा जाता है कि, एक बार बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से फायरिंग तक हो
गयी थी। यूनिवर्सिटी में फायरिंग कि खबर आग की तरह फैल गई। जिसके बाद, पुलिस को पहली बार इनके बीच बचाव में आना पड़ा। जिसके कारण, लॉरेंस के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। बस यहीं से इन्होंने गेंगस्टर बनने कि तरफ रूख किया।
लॉरेंस के एक गैंगस्टर बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। कहते हैं कि, कॉलेज के दिनों में लॉरेंस कि एक गर्लफ्रेंड थी। इनका प्यार बचपन का था तो जब लॉरेंस कॉलेज में पढ़ने आया तब इनकी गर्लफ्रेंड भी वहाँ पढ़ने के लिए आ गई। उधर, दोनों गुट हमेशा एक दूसरे से दुश्मनी का बदला लेने की फिराक में रहने लगे। जिसका फायदा लॉरेंस के दुश्मनों को मिला और उन्होंने लॉरेंस से दुश्मनी निकालने के लिए इनकी गर्लफ्रेंड को अगवा कर लिया और इनकी हत्या कर लाश को कार सहित जला दिया। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि रोड एक्सीडेंट होने के दौरान कार में आग लगी या पहले हत्या करके इसे रोड एक्सीडेंट का रूप दिया गया और कार में आग लगा दी गई।
इस घटना के बाद, लॉरेंस बिश्नोई और भी खतरनाक हो गया। इन्होंने पहले छोटे-मोटे अपराध जैसे, लोगों को धमकाना और किडनैपिंग करना शुरू कर दिया। धिरे-धिरे लॉरेंस ने अपना एक गैंग बना लिया और नाम दिया “007”. लॉरेंस अपने गैंग में उन लोगों को शामिल करता था जो उस यूनिवर्सिटी के छात्र थे और उनसे प्रभावित थे।
लेकिन लॉरेंस तब सुर्खियों में आया, जब इन्होंने राजस्थान के जोधपुर में दो बिजनेसमैन को धमकाते हुए फिरौती माँगी। लेकिन उन व्यवसायीयों ने जोधपुर पुलिस को इसकी सूचना कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने लॉरेंस को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लॉरेंस वहां
से भाग निकला। इसके बाद, पुलिस ने लॉरेंस को दोबारा पकड़ लिया। लॉरेंस पर पहले भी पंजाब में एक कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप था।
जानिए – Open AI के CEO सैम ऑल्टमैन का जीवन परिचय | Sam Altman biography in hindi
यह बात लॉरेंस को दूसरे गैंगस्टर से बनाती है अलग
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : एक बात लॉरेंस बिश्नोई को दूसरे गैंगस्टर से अलग बनाती है कि, जब लॉरेंस के गैंग के सदस्य किसी कग हत्या करता है, तो वह इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के द्वारा देता था। जिसके कारण वह जल्दी फेमस हो गया और लॉरेंस की चर्चा पंजाब से बाहर दूसरे राज्यों में भी होने लगी। और साथ ही इनके गैंग में लोगों कि संख्या भी बढ़ने लगी। खबरों की माने तो, वर्तमान में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में 600 से 700 लोग शामिल हैं, जो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।
जानिए – स्टारबक्स के CEO भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन का जीवन परिचय | Laxman Narasimhan biography in hindi
दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : लॉरेंस बिश्नोई ने काला हिरण मामले में अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल, वर्ष के सितंबर-अक्टूबर महीने में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग चल रही थी। जिसमें सलमान खान पर आरोप है कि, इसी दौरान सलमान खान अपने साथी कलाकारों के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार करने के लिए गए। जहां 27-28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया, जिसका आरोप सलमान खान पर लगा।
इस मामले में सलमान खान पर चल रहे केस के बाद, वर्ष 2018 में जब कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय एक पत्रकार ने लॉरेंस बिश्नोई से सवाल किया, तब इन्होंने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद से इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई के सलमान खान को धमकी देने के बाद, अब गोल्डी बरार ने भी सलमान खान को धमकी दी है।
दरअसल, राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजनीय मानता है और इसकी पूजा करता है। इसलिए लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, गैंगस्टर से मिली धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर – लॉरेंस बिश्नोई
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : लॉरेंस बिश्नोई पर मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या का आरोप है और लॉरेंस पुलिस हिरासत में हैं। दरअसल पिछले साल, 19 मई 2022 की शाम फेमस पंजाबी और विश्व प्रसिद्ध गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और उनके साथी गोल्डी बरार ने ली है। इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी पर 30 राउंड की फायरिंग की जिसमे से 10 गोली मूसेवाला को लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई अभी पुलिस हिरासत में है। हाल ही में, दिल्ली पुलिस ने उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कराया।
जानिए – भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जीवन परिचय | Shefali Verma biography in hindi
क्यों किया सिद्धू मुसेवाला की हत्या |
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : मीडिया खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई का एक खास दोस्त विक्की मिदुखेरा था, जो अकाली दल का नेता भी रहा था। जिनकी हत्या कर दी जाती है। विक्की मिदुखेरा की हत्या मामले में सिंगर सिद्धू मुसेवाला का नाम सामने आता है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग द्वारा सिद्दू मूसेवाला की हत्या कर दी जाती है।
सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग में फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इस हत्या की जिम्मेदारी ली। जिसमे इन्होंने लिखा कि, “पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही ना करने पर इन्होंने अपने दोस्त की मौत का बदला लिया।”

Lawrwnce Bishnoi’s post
जानिए – ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर का जीवन परिचय | Chanda Kochhar biography in hindi
कितना बड़ा है लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : दोस्तों ! लॉरेंस बिश्नोई को भारत के बड़े गैंगस्टर्स में से एक माना जाता है। रिपोर्ट की माने तो लॉरेंस बिश्नोई के 700 शार्प शूटर हैं जो कनाडा समेत विदेशों में मौजूद हैं। इतना ही नहीं, लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, ये जेल में पुलिस हिरासत में रहने के दौरान भी अपनी गैंग को ऑपरेट करता है।
जानिए – यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्सिकी का जीवन परिचय | Susan Wojcicki biography in hindi
लॉरेंस बिश्नोई जेल में रहकर भी करता है अपना गैंग ऑपरेट
Lawrence Bishnoi Biography in Hindi : दोस्तों ! जैसा कि हम सब जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई पुलिस हिरासत में है। आपको बता दें कि, देश का नामी गैंगस्टर गोल्डी बरार भी लॉरेंस बिश्नोई का साथी है, और फिलहाल वह कनाडा में है। जबकि देश के सबसे बड़े गैंगस्टर में शुमार गैंग का मुखिया लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद रहने के बाद भी वॉट्सऐप के जरिये सुपारी लेकर जेल से ही हत्या जैसे संगीन जुर्म को अंजाम देता है।
हालांकि इसके बाद, हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया है। जिसे भारत की सबसे सेफ जेल में से एक माना जाता है। मीडिया खबरों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई पर 50 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हो चुका है। जिसमें करीब 30 मुकदमों में इन्हें बरी किया जा चुका है। लॉरेंस बिश्नोई पर हत्या, डकैती और अपहरण जैसे मामले भी चल रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Lawrence Bishnoi Net Worth, House, Car collection, Salary
Lawrence Bishnoi Net worth : दोस्तों ! यदी देखा जाए तो, लॉरेंस बिश्नोई एक अच्छे परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। इनके परिवार के पास कृषि के लिए पूर्वर्जो की जमींन भी है। इसके आलावा बिश्नोई जाति (Cast) होने के चलते इनका कई बिश्नोई नेताओ से अच्छे सम्बन्ध भी हैं। मीडिया सूत्रों कि माने तो, लॉरेंस बिश्नोई के पास लगभग 10 करोड़ संपत्ति है, जो गलत तरीके से कमाई गई है।
जानिए – फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे का जीवन परिचय | Alakh Pandey biography in hindi
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹10 करोड़ रूपये (मीडिया सूत्रों के अनुसार) |
आय का स्त्रोत (Source of income) | गलत तरह की गतिविधियों से |
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवाद। Lawrence Bishnoi Controversies
- लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान को धमकी मामला : वर्ष 2018 में, लॉरेंस बिश्नोई ने अदालत में एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, “वह जोधपुर में काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को मार डालेगा।” लॉरेंस सलमान खान से बदला लेना चाहता था, क्योंकि बिश्नोई समाज में हिरण को पुज्यनीय माना जाता है, और वह बिश्नोई समुदाय से ताल्लुक रखता है।
- जेल ले जाया गया फोन : वर्ष 2021 में, एक बार जब लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में पेश किया गया था। क्योंकि ये जेल में एक मोबाइल फोन ले गए थे। द इंडियन टाइम्स के मुताबिक खबर यह भी थी कि, लॉरेंस व्हाट्सएप के जरिए जेल से हत्या भी करता था।
- सुशील कुमार के साथ संपर्क : वर्ष 2021 में सागर हत्याकांड में सुशील कुमार के साथ इनका नाम जुड़ने पर भी लॉरेंस बिश्नोई विवादों में घिर गए थे। टाइम्स ऑफ हिंदुस्तान के अनुसार, सुशील कुमार को बिश्नोई गिरोह का समर्थन करने की सूचना मिली थी।
- संदीप नंगल की हत्या मामला : वर्ष 2022 में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई एक विवाद में शामिल थे, जब इनके समूह ने कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन्होंने लिखा कि, “कल हमने संदीप नंगल अंबियन को नर्क में भेजा और यह उनकी गलती थी कि उन्होंने हमारे समूह को गुमराह किया। उसने अपना काम पूरा किया और फिर विदेश चला गया। हमने उसे मार डाला है, क्योंकि यह जरूरी था।” हालांकि, बाद में यह खबर झूठी निकली।
- सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामला : वर्ष 2022 में, लॉरेंस बिश्नोई एक बार विवाद में शामिल हुए, जब इन्होंने और इनके सहयोगी गोल्डी बरार ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराते हुए इसकी जिम्मेदारी ली।
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Lawrence Bishnoi
- क्या लॉरेंस बिश्नोई शराब पीते हैं ? – हाँ।
- क्या लॉरेंस बिश्नोई सिगरेट पीते हैं? – हाँ।
- लॉरेंस बिश्नोई का जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में हुआ था।
- इनके पिता का नाम लविंदर बिश्नोई है और वे पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे। लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी और कृषि में काम करने लगे। इनकी माँ का नाम सुनीता बिश्नोई है और वे एक गृहिणी हैं।
- इनके माता-पिता राजस्थान से है और इनके ज्यादातर रिश्तेदार राजस्थान और हरियाणा में हैं।
- वर्ष 2018 में, इनकी मां सुनीता ने 2018 के सरपंच चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।
- लॉरेंस बिश्नोई की मां ने इनका नाम लॉरेंस रखा, जो कि एक ईसाई नाम है जिसका अर्थ होता है – “उज्ज्वल”।
- लॉरेंस बिश्नोई का एक भाई भी है, जिनका नाम, अनमोल बिश्नोई है और वे पेशे से एक बॉक्सर हैं।
- 29 साल की उम्र तक, लॉरेंस बिश्नोई पर 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
- लारेंस खुद को भगत सिंह का भक्त बताता है और अक्सर भगत सिंह की फोटो वाली टी-शर्ट पहने नजर आते हैं। इनका मानना है कि, वह अलग अंदाज में समाज सेवा करते हैं।
- मीडिया खबरों के अनुसार, उनके नाम से 150 से ज्यादा फेसबुक अकाउंट थे और इन सभी फेसबुक अकाउंट्स के बायो में एक बात “रिस्पेक्ट गर्ल्स” (Respect Girls) समान पायी गई थी।
- कथित तौर पर, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरी बिश्नोई के गुरु हैं।
- लॉरेंस बिश्नोई कॉलेज के जमाने से ही अपराध में संलिप्त रहे हैं, और कॉलेज के दिनों में इन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
- लॉरेंस बिश्नोई ने अपने शरीर पर हनुमान जी का एक टैटू भी बनवाया हुआ है।
- मई, 2022 को जब पुलिस ने मूसेवाला हत्या मामले में बिश्नोई की जांच शुरू की, तो बिश्नोई ने एक याचिका दायर की जिसमें कहा कि, वह पुलिस के साथ फर्जी मुठभेड़ से डरता है और सुरक्षा चाहता है। हालांकि, अदालत ने इनके बयान को खारिज कर दिया।
- 2021 में खबर थी कि, बिश्नोई अपने करीबी संदीप के द्वारा दिल्ली में पैठ बनाने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि, वह खुद जेल में था।
- जेल अधिकारियों के अनुसार, वह अक्सर हर सुबह सुखमनी साहिब गाते हैं।
- मीडिया की माने तो, आज लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली के तिहाड़ जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट करता है।
लॉरेंस बिश्नोई के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई कौन है ?
उत्तर : लॉरेंस बिश्नोई एक भारतीय गैंगस्टर है, जो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आए थे। वर्ष 2022 में इन्हें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और काले मृग का शिकार करने पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए जाना जाता है।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई का जन्म कब हुआ ?
उत्तर : लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 12 फरवरी 1992 को पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर में हुआ था।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई की उम्र कितनी है ?
उत्तर : 31 वर्ष (2023 में)
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई किस देश से हैं ?
उत्तर : भारत से।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई किस राज्य से हैं ?
उत्तर : पंजाब
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई के माता-पिता कौन हैं ?
उत्तर : लॉरेंस बिश्नोई के पिता का नाम लविंदर बिश्नोई है और वे पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थे। लेकिन बाद में उन्होंने पुलिस कांस्टेबल की नौकरी छोड़ दी और कृषि में काम करने लगे। इनकी माँ का नाम सुनीता बिश्नोई है और वे एक गृहिणी हैं।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई कितने भाई- बहन हैं ?
उत्तर : लॉरेंस बिश्नोई का एक भाई है, जिनका नाम, अनमोल बिश्नोई है और वे पेशे से एक बॉक्सर हैं।
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई कि पत्नी कौन है ?
उत्तर : लॉरेंस बिश्नोई अविवाहित है – (जुन 2024 तक)
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई कितने बच्चे हैं ?
उत्तर : None
प्रश्न : लॉरेंस बिश्नोई कि गर्लफ्रेंड कौन है?
उत्तर : ज्ञात नहीं।
प्रश्न : सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी किसने ली है ?
उत्तर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली है।
इन्हें भी पढ़ें :
आभार ।
साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे।
आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़ें :