ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan Biography in Hindi

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय | Hrithik Roshan Biography in Hindi

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय (ऋतिक रोशन विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रेंड, विवाद, शादी, तलाक, संपत्ति) | Hrithik Roshan Biography in Hindi [ Hrithik Roshan, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, girlfriend, wife, Childrens, Divorce, Net worth ]

 

ऋतिक रोशन | Hrithik Roshan

बॉलीवुड अभिनेता


Hrithik Roshan Biography in Hindi : दोस्तों, ऋतिक रोशन भारत के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेता में से एक हैं। वह अपनी अदाकारी और उत्साहपूर्ण नृत्य (Dance) के लिए जाने जाते हैं। यह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में उनके फैन हैं। वर्ष 2012 से 2018 तक, उन्हें फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया था। इसके अलावा, ऋतिक रोशन ब्रिटिश पत्रिका ईस्टर्न आई की 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2011, 2012 और 2014 में सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था। जबकि, वर्ष 2010, 2013 और 2015 से 2018 तक शीर्ष पांच में शामिल रहे थे।

Hrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन का जीवन परिचय

Hrithik Roshan Biography in Hindi | ऋतिक रोशन का जीवन परिचय

वर्ष 2013 में ऋतिक रोशन ने अपनी क्लॉथिंग ब्रांड एचआरएक्स (HRx) लांच किया है। बॉलीवुड ने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले की, ऋतिक ने फिल्मों में बतौर सहायक के रूप में भी काम किया है। अक्टूबर 2015 में, ऋतिक रोशन को यूनिसेफ के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड के सफल अभिनेता “ऋतिक रोशन के जीवन परिचय पर | Hrithik Roshan Biography in Hindi.” जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए ऋतिक रोशन के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – साउथ के सफल म्यूजिक प्रोड्यूसर एमएम किरवानी का जीवन परिचय | M.M. Keeravani biography in hindi

 

Table of Contents

ऋतिक रोशन का जीवन परिचय : एक नजर में।

वास्तविक नाम (Real Name) ऋतिक रोशन नागरथ (Hrithik Roshan Nagrath)
उपनाम (Nickname) डुग्गु और ग्रीक गॉड
जन्म (Birth) 10 जनवरी 1974
उम्र (Age) 49 वर्ष (2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) राकेश रोशन (फ़िल्म निर्माता)
माता (Mother) पिंकी रोशन
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान पता (Current City) El Palazzo, जुहू, मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) Sydenham College, Mumbai
शिक्षा (Education) बीकॉम (वाणिज्य) में स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मकर राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Caste) खत्री (अरोड़ा)
पेशा (Profession) बॉलीवुड अभिनेता
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2006 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  हिंदी फिल्म – फिल्म – कहो ना … प्यार है (2000)
जीवनसाथी (Spouse)  सुजैन खान, (तलाकशुदा – नवंबर 2014)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेता के रूप में
वेबसाइट (Website) www.hrxbrand.com
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹1762 करोड़ ($215 मिलियन)

 

ऋतिक रोशन का प्रारंभिक जीवन | Hrithik Roshan Early Life

Hrithik Roshan Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के शहर मुंबई में पिता राकेश रोशन और मां पिंकी रोशन के घर में हुआ था। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक लोकप्रिय फिल्म निर्देशक हैं। जबकी ऋतिक कि मां, पिंकी रोशन एक फिल्म निर्माता हैं और निर्देशक जे ओम प्रकाश की बेटी हैं। ऋतिक की एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम सुनैना रोशन है।

Hrithik Roshan with his Parents

Hrithik Roshan with his Parents

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का जीवन परिचय | Ranveer Singh biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता

(Parents)

पिता – राकेश रोशन (फ़िल्म निर्माता)

माँ – पिंकी रोशन

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – सुनैना रोशन (बड़ी)
चाचा (Uncle) राजेश रोशन (संगीत निर्देशक)

 

ऋतिक रोशन कि शिक्षा | Hrithik Roshan Education

Hrithik Roshan Education : ऋतिक रोशन अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पुरी की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋतिक रोशन ने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बीकॉम (वाणिज्य) में स्नातक की डिग्री हासिल की हैं।

Hrithik Roshan with his sister Sunaina

Hrithik Roshan with his sister Sunaina

जानिए – साउथ के सुपरस्टार रामचरण का जीवन परिचय | Ram Charan biography in hindi

 

शारीरिक संरचना | Body Measurement

लंबाई (Height) से० मी०- 180

मी०- 1.80

फीट – 5′ 11″

वजन (Weight) 80 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 45 इंच

कमर: 30 इंच

Biceps: 18 इंच

आंखों का रंग (Eye color) हेज़ेल ग्रीन
बालों का रंग (Hair color) काला

 

ऋतिक रोशन का बचपन | Hrithik Roshan Childhood

Hrithik Roshan Career : बॉलीवुड घराने से ताल्लुक रखने कि वजह से ऋतिक रोशन ने महज 6 साल कि उम्र से ही एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड फिल्म ‘आशा’ में अभिनय किया था। जो वर्ष 1980 में रिलीज कि गई थी। बचपन में ऋतिक रोशन को पहले हकलाने (stammering) की समस्या थी। की वजह से वह हमेशा शर्मिंदगी महसूस करते थे। जिसके कारण वह अपने स्कूल में मौखिक परीक्षाओं  (Oral Test) से बचने के लिए बहाने बनाया करते थे। लेकिन बाद में, ईलाज के बाद उनकी यह समस्या ठीक हो गई।

जानिए – केजीएफ-2 फेम यश का जीवन परिचय | Yash biography in hindi

 

ऋतिक रोशन का बॉलीवुड करियर | Hrithik Roshan Bollywood Career

Hrithik Roshan01 -

Hrithik Roshan Bollywood Career : ऋतिक रोशन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से किया था। उस वर्ष यह फिल्म 2000 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल नजर आई थी। उसी वर्ष वे फिल्म ‘फ़िज़ा’ और ‘मिशन कश्मीर’ में भी नजर आए थे।

इसके बाद ऋतिक रोशन करण जौहर की मेलोड्रामा फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ मे एक सहायक भूमिका मे नजर आए। जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल और करीना कपूर दिखाई दिए थे। वर्ष 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही और इसके लिए ऋतिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। इसके अगले साल वर्ष 2002 में वे फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में दिखाई दिए थे।

वर्ष 2003 में ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में अभिनय किया था, जो बहुत ही सफल फिल्म रही थी। वर्ष 2006 में फिल्म ‘कोई… मिल गया’ की सीक्वल फिल्म ‘कृष’ में नजर आए जिसमें उनके ऑपोजिट प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई थीं। उनकी यह फिल्म भी सुपरहिट रही। इस फिल्म के बाद उनकी पहचान एक सुपर हीरो के रूप में भी होने लगी। उसी साल वर्ष 2006 में ‘धूम-2’ मे ऋतिक रोशन एक चोर कि भुमिका मे दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आई थी। वर्ष 2008 में एक बार फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जोधा अकबर दिखे। ऋतिक रोशन इस फिल्म में अकबर की भूमिका में थे।

इसके बाद, उन्होंने फिल्म ‘गुजारिश’, ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’, ‘कृष-3’, ‘बैंग-बैंग’, ‘काबिल’, ‘सुपर- 30’ और वॉर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। वर्ष 2022 में, ऋतिक रोशन सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई दिए थे।

इस साल यानी वर्ष 2023 में ऋतिक रोशन फिल्म ‘फाइटर’ में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का जीवन परिचय | Vikky kaushal biography in hindi 

 

ऋतिक रोशन कि फिल्में | Hrithik Roshan movies

2000 – कहो ना प्यार है।

2000 – फिज़ा

2000 – मिशन कश्मीर

2001 – यादें

2001 – कभी खुशी कभी गम

2002 – आप मुझे अच्छे लगने लगे

2002 – ना तुम जानो ना हम

2002 – मुझसे दोस्ती करोगे

2003 – मैं प्रेम की दीवानी हूं

2003 – कोई… मिल गया

2004 – लक्ष्य

2006 – कृष

2006 – Dhoom 2

2008 – जोधा अकबर

2009 – लक बाय चांस

2010 – काईट्स

2010 – गुजारिश

2011 – जिंदगी… मिलेगी ना दोबारा

2012 – अग्नीपथ

2013 – कृष – 3

2014 – बैंग-बैंग

2016 – मोहनजोदारो

2017 – काबिल

2019 – सुपर- 30

2019 – वार

2022 – विक्रम वेधा

2023 – Fighter –

जानिए – हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi

 

सेट पर झाड़ू लगाते थे ऋतिक रोशन | Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन | Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन | Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Biography in Hindi : ऋतिक रोशन ने अपने फिल्म की शुरुआत करने से पहले सलमान खान से बॉडी बिल्डिंग में प्रशिक्षण लिया था। ऋतिक की पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” मे उनके लिए अमीषा पटेल से पहले करीना कपूर को चुना गया था। लेकिन, करीना कपूर की माँ बाबिता और राकेश रोशन के बीच कुछ मतभेद के कारण बाद में उनकी जगह अमीषा पटेल को ले लिया गया।

बॉलीवुड ने अपने करियर की शुरुआत करने से पहले की, ऋतिक अपने पिता राकेश रोशन के साथ करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों में बतौर सहायक के रूप में काम किया करते थे। इतना ही नहीं, वे अभिनेताओं को चाय भी देते थे और सेट पर झाड़ू भी लगाया करते थे।

जानिए – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय | Amitabh Bachchan biography in hindi

 

ऋतिक रोशन का ब्रांड HRx |

HRX -

Hrithik Roshan Biography in Hindi : दोस्तों ! ऋतिक रोशन एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ वे एक बिजनेसमैन भी हैं, और एक क्लोदिंग लाइन, कैजुअल वियर ब्रांड “HRx” के भी मालिक हैं। ऋतिक रोशन ने नवंबर 2013 में, अपनी क्लोदिंग लाइन, कैजुअल वियर ब्रांड ‘HRx’ लॉन्च किया था।

Hrithik -

फिल्मों में अभिनय के अलावा, ऋतिक रोशन ने ‘धीरे-धीरे’, ‘ऐ राजू’ और ‘डांस में डीएनए’ जैसे कई संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है।

जानिए – बॉलीवुड के सफल अभिनेता आमिर खान का जीवन परिचय | Amir Khan biography in hindi

 

ऋतिक रोशन की पसंदीदा चीजें | Hrithik Roshan Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – राज कपूर और अमिताभ बच्चन

हॉलीवुड – रिचर्ड गेरे, अल पचिनो, स्टीव मार्टिन, जेरी लुईस

पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – मधुबाला, माधुरी दीक्षित, काजोल

हॉलीवुड – जूलिया रॉबर्ट्स, हेलेन हंट

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) बॉलीवुड – शोले दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कहो ना प्यार है, 

हॉलीवुड – ब्युटीफुल वुमन, वेन हैरी मेट सैली …

फिल्म डांसर (Favorite Dancer) शम्मी कपूर और माइकल जैक्सन ​​
पसंदीदा कलर (Favorite color) काला, सफेंद
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) भारतीय व्यंजन, चाइनीज व्यंजन, स्पेनिश व्यंजन और चॉकलेट
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) Issey Miyake
पसंदीदा खेल (Favorite Game) क्रिकेट और फॉर्मूला 1
पसंदीदा फल (Favorite Fruit) सेब, केला, चीकू, अंगूर
पसंदीदा मिठाई (Favorite Sweets) वनीला आइसक्रीम के साथ एप्पल पाई, आइसक्रीम के साथ ब्राउनी, चॉकलेट सॉस के साथ आइसक्रीम
पसंदीदा किताब (Favorite Book) Easyway to Stop Smoking by Allen Carr
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) लंदन, स्पेन और जापान
पसंदीदा रेस्तरां (Favorite Restaurant) जे डब्ल्यू मेरीट, स्पेनिश रेस्तरां, अरोला मुंबई
पसंदीदा पालतू जानवर (Favorite Animal) फारसी बिल्ली
शौक (Hobbies) यात्रा, जिमिंग और किताबें पढ़ना

 

निजी जीवन | Personal Life

Hrithik Roshan marriage : दोस्तों ! ऋतिक रोशन ने 17 जनवरी 2001 को गोल्डन रिसॉर्ट्स एंड स्पा में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, वर्ष 2013 में आपसी मतभेदों के चलते ऋतिक और सुज़ैन दोनों अलग हो गए, और नवंबर 2014 में उनका तलाक हो गया। ऋतिक और सुज़ैन के दो बेटे हैं, जिनका नाम रेहान रोशन और रिधान रोशन है।

Hrithik Roshan with his wife and kids

Hrithik Roshan with his wife and kids

आपको बताते चलें कि, सुजैन खान से ऋतिक रोशन कि पहली मुलाकात एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी।

जानिए – बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Akshay Kumar biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता

(Parents)

पिता – राकेश रोशन (फ़िल्म निर्माता)

माँ – पिंकी रोशन

भाई-बहन (Siblings) बहन – सुनैना रोशन (बड़ी बहन)
पत्नी (Wife) सुजैन खान (विवाह : 17 जनवरी 2001)
बच्चे (Childrens) रेहान रोशन और रिधान रोशन
अफेयर्स/ अन्य मामले (Girlfriend/ Affairs)

 

ऋतिक रोशन का लव अफेयर | Hrithik Roshan Love Affairs

Hrithik Roshan Love Affairs : दोस्तों ! ऋतिक रोशन का अफेयर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी रहा है। जिसमें करीना कपूर, कैटरीना कैफ, सबा आजाद और कंगना रनौत जैसी बॉलीवुड अभिनेत्री शामिल है। इतना ही नहीं, ऋतिक रोशन का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ भी जोड़ा गया था।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की वजह कंगना रनौत को माना जा रहा था। क्योंकि वर्ष 2013 में फिल्म ‘कृष 3’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों के नजदीकियों की खबरें सुर्खियों में रही थी।

जानिए – कोरोना काल में लोगों का मसीहा बने, सोनू सूद का जीवन परिचय | Sonu Sood biography in hindi

 

ऋतिक रोशन की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन |  Hrithik Roshan Net worth, House, Car collection, Salary

Hrithik Roshan Biography in Hindi : दोस्तों ! यदि ऋतिक रोशन के कुल नेट वर्थ की बात करें तो, विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जनवरी 2023 तक ऋतिक रोशन की कुल नेटवर्थ लगभग 1428 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है।

ऋतिक रोशन अभिनय के अलावा एक बिजनेसमैन भी हैं और एक क्लोदिंग लाइन, कैजुअल वियर ब्रांड “HRx” के भी मालिक हैं। वे एक फिल्म करने के लिए ₹40 से ₹50 करोड़ रुपए की मोटी फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और अपनी बिजनेस के द्वारा भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

 

पता (Address) एल पलाज़ो, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹1428 करोड़ भारतीय रुपए (वर्ष 2022 तक)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹40 – 50 करोड़ / फिल्म (भारतीय रुपए)
ब्रांड (Brand) क्लॉथिंग ब्रांड ‘HRx’
आय का स्रोत (Source of income) फिल्म, एंडोर्समेंट और बिजनेस से
कार कलेक्शन (car collections) रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II

मर्सिडीज एस 500

जगुआर एक्सजे

फेरारी मोडेना

मासेराटी स्पाइडर

पॉर्श केयेने टर्बो

रेंज रोवर स्पोर्ट

रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज II

बाइक संग्रह (Bike Collection) हार्ले डेविडसन डायना फैट बॉब मोटरसाइकिल

 

ऋतिक रोशन से जुड़े विवाद। Hrithik Roshan Controversies

  1. दिसंबर 2000 में, नेपाल में एक अफवाह के कारण दंगे शुरू हो गए थे। जिसमें यह अफवाह फैलाई गई थी कि, ऋतिक ने नेपाल विरोधी टिप्पणी की, कि “वह नेपाल और उसके लोगों से नफरत करते है।” हालांकि, बाद में ऋतिक ने इन सभी बातों से इनकार करते हुए कहा कि, मैंने अपने दिए गए सभी साक्षात्कारों को नाम दिया है। सभी टेप किसी को भी देखने के लिए हैं। मैंने कभी भी नेपाल या नेपाली लोगों के खिलाफ नहीं बोला, जिनसे मैं प्यार करता हूं।”
  2. हॉलीवुड अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ अपने संबंध के दौरान, उनकी तत्कालीन पत्नी सुजैन ने अपने पति ऋतिक रोशन का घर छोड़ दिया था और अलग रह रही थी। लेकिन 2014 में, वह फिर से एक साथ रहने लगे।
  3. स्थानीय सरकार के चुनाव के दौरान ऋतिक का एक पोस्टर वितरित किया गया था। जिसमें वे नाचते हुए नजर आ रहे थे और उसमें एक नारे का भी जिक्र था, “Vote DA for all the people”. DA दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतिद्वंदी लोकतांत्रिक गठबंधन है, जिसके द्वारा दक्षिण अफ्रीका में ऋतिक की फिल्मों पर रोक लगा दी गई थी।
  4. ऋतिक और कंगना रनौत के बीच की लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी। उन दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि, ऋतिक और सुजैन के अलग होने का कारण कंगना रनौत को बताया जा रहा था। लेकिन ऋतिक और कंगना के बीच दरारें तब और बढ़ गई, जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को अपना एक्स बताया और कहा कि ऋतिक उनकी अटेंशन पाने के लिए उनके आगे पीछे घूमते हैं। इस पर ऋतिक ने पलटवार करते हुए कंगना को कहा की वह दिमागी तौर से बीमार हैं और वह उनकी इमेज खराब कर रही हैं।

जानिए – अमेरिकी अभिनेत्री मॉडल और मीडिया पर्सनालिटी किम कार्दशियन का जीवन परिचय | Kim Kardashian biography in hindi

 

ऋतिक रोशन की उपलब्धियां | Hrithik Roshan Achievements

  • वर्ष 2012 से 2018 तक, ऋतिक रोशन को फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में शामिल किया गया था।
  • ऋतिक रोशन नियमित रूप से ब्रिटिश पत्रिका ईस्टर्न आई की 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शामिल हैं।
  • ऋतिक रोशन ने वर्ष 2011, 2012 और 2014 में सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था और वर्ष 2010, 2013 और 2015 से 2018 तक शीर्ष पांच में शामिल रहे थे।
  • अक्टूबर 2015 में, ऋतिक रोशन यूनिसेफ के लिए भारतीय ब्रांड एंबेसडर बने और वैश्विक लक्ष्य अभियान के विश्व का सबसे बड़ा पाठ जिसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों के बारे में 100 से अधिक देशों में बच्चों को शिक्षित करना है।

 

ऋतिक रोशन को मिले सम्मान | Hrithik Roshan Rewards

  1. वर्ष 2006 में, उन्हें मुख्यधारा के सिनेमा में उनके योगदान के लिए पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान सम्मानित किया गया था।
  2. वर्ष 2004 में, ऋतिक रोशन को ‘राजीव गांधी यंग अचीवर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
  3. वर्ष 2003 में, उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘अवध सम्मान’ से सम्मानित किया गया था।
  4. अगस्त 2001 में, उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जीवन परिचय | Sara Ali Khan biography in hindi

 

ऋतिक रोशन को मिले पुरस्कार | Hrithik Roshan Awards

2020 – फिल्म “सुपर 30” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।

2009 – फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित।

2013 – फिल्म ‘अग्निपथ’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार।

2009 – मनोरंजन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘इंडियन यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित।

2009 – सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार। 

2007 – फ़िल्मी पर्सन ऑफ़ द ईयर 2006 का पुरस्कार।

2007 – फिल्म ‘धूम 2’ के लिए एमटीवी लाइक्रा स्टाइल अवार्ड्स से सम्मानित।

2004 – सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार।

2001 – फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ मे सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार।

जानिए – हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in hindi

 

ऋतिक रोशन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Hrithik Roshan

  • क्या ऋतिक रोशन शराब पीते हैं ? – हां।
  • क्या ऋतिक रोशन सिगरेट पीते हैं ? नहीं।
  • ऋतिक रोशन पहले धूम्रपान करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने धूम्रपान करना छोड़ दिया हैं।
  • ऋतिक रोशन का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
  • वर्ष 1980 में ऋतिक ने 6 साल की उम्र में फिल्म ‘आशा’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था।
  • बचपन में ऋतिक को हकलाने की बीमारी थी। हालांकि बाद में, इलाज के बाद उनके हकलाने की समस्या ठीक हो गई।
  • ऋतिक जब छोटे थे तब उन्हें स्कूल से  दो बार निकाल दिया गया था।
  • अपना फिल्मी करियर शुरू करने से पहले उन्होंने सलमान खान से बॉडी बिल्डिंग में प्रशिक्षण लिया था।
  • ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ कि सफलता के बाद उन्हें 30,000 से ज्यादा शादी के ऑफर आए थे।
  • ऋतिक रोशन एक हिन्दू पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं।
  • ऋतिक पहले धूम्रपान करते थे, लेकिन “How to Stop Smoking” किताब को पढ़ने के बाद उन्होंने स्मोकिंग करना छोड़ दिया।
  • ऋतिक के दाहिने हाथ पर दो अंगूठे हैं। जिसे वे अपने शुरुआती फिल्मी करियर के दौरान छुपाया करते थे।
  • फिल्म ‘दिल चाहता है’ में अक्षय खन्ना की भूमिका निभाने के लिए वह पहली पसंद थे। इसके अलावा वे शाहरुख खा की फिल्म ‘डॉन’ और ‘स्वदेस’ में भी शाहरुख खान की जगह पहली पसंद थे। लेकिन किसी कारण वे इस फिल्म में काम नहीं कर पाए।
  • ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी की थी। ऋतिक और सुज़ैन के दो बेटे हैं, जिनका नाम रेहान रोशन और रिधान रोशन है।
  • वर्ष 2013 में आपसी मतभेदों के चलते ऋतिक और सुज़ैन दोनों अलग हो गए, और नवंबर 2014 में उनका तलाक हो गया।
  • सुजैन खान से ऋतिक रोशन कि पहली मुलाकात एक ट्रैफिक सिग्नल पर हुई थी।
  • ऋतिक रोशन सबसे स्टाइलिश बॉलीवुड अभिनेताओं में गिने जाते है और वर्ष 2011, 2012 और 2014 में सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहे थे।
  • ऋतिक रोशन HRx नामक एक क्लॉथिंग ब्रांड के मालिक हैं।
  • ऋतिक रोशन के पसंदीदा डांसर माइकल जैक्सन और शम्मी कपूर है। वर्ष 2009 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘काइट्स’ की शूटिंग के दौरान अमरीका के लॉस एंजेल्स, में माइकल जैक्सन से मुलाकात की थी।
  • फिल्म ‘बैंग बैंग’ रिलीज होने के बाद, ऋतिक रोशन बॉलीवुड में फ्लाईबोर्डिंग स्टंट करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बने।

 

ऋतिक रोशन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : ऋतिक रोशन कौन है ?

उत्तर : ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। ऋतिक अपने शानदार अभिनय और बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। वह भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

प्रश्न : ऋतिक रोशन का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : ऋतिक रोशन का जन्म जन्म 10 जनवरी 1974 को महाराष्ट्र के मुंबई, भारत में हुआ था।

प्रश्न : ऋतिक रोशन की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 49 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : ऋतिक रोशन किस राज्य से हैं ?

उत्तर : महाराष्ट्र से।

प्रश्न : ऋतिक रोशन की जाति क्या है ?

उत्तर : खत्री, पंजाबी

प्रश्न : ऋतिक रोशन कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक बहन – सुनैना रोशन (बड़ी)

प्रश्न : ऋतिक रोशन कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : तलाकशुदा (पूर्व पत्नी – सुजैन खान)

प्रश्न : ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक कब हुआ था ?

उत्तर : नवंबर 2014 में।

प्रश्न : ऋतिक रोशन कि पहली डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : कहो… ना प्यार है – (वर्ष 2000 में)

प्रश्न : वर्ष 2022 में ऋतिक रोशन की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 तक ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति ₹1762 करोड़ रुपये लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा ‘ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *