शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor Biography in Hindi

शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor Biography in Hindi

 

शाहिद कपूर का जीवन परिचय (शाहिद कपूर विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Shahid Kapoor Biography in Hindi [ Shahid Kapoor, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]

 

शाहिद कपूर | Shahid Kapoor

भारतीय अभिनेता


Shahid Kapoor Biography in Hindi : दोस्तों ! शाहिद कपूर भारत के एक जाने माने अभिनेता हैं। वे अभिनेता पंकज कपूर के बेटे भी है। शाहिद की माँ भी एक फिल्म अभिनेत्री है और उनके दादा जी भी फिल्मों से जुड़े हुए थे। शाहिद ने वर्ष 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को “विवाह”, “पद्मावत”, और “कबीर सिंह” जैसी कई बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्में दिए हैं। फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम कर चुके हैं।

शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor Biography in Hindi

शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor Biography in Hindi

वर्ष 2020 में शाहिद कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया है। वर्ष 2019 में अल्टीमेट जीक्यू मैन-2019 के लिए उन्हें जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड (GQ Man of the Year) भी दिया गया था। इसके अलावा इसी वर्ष उन्हें वोग द्वारा, वर्ष 2019 का मैन ऑफ द डिकेड के लिए वोग का ब्यूटी अवार्ड दिया गया है। इससे पहले, वर्ष 2017 में ब्रिटिश पत्रिका ‘ईस्टर्न आई’ की सूची में वे आकर्षक पुरुष हस्तियों की सूची में शीर्ष पर रहे थे। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए शाहिद कपूर के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जीवन परिचय | Amitabh Bachchan biography in hindi

 

Table of Contents

शाहिद कपूर का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
उपनाम (Nickname) डोडो, शाक, चॉकलेटी ब्वॉय और कबीर सिंह
जन्म (Birth) 25 फरवरी 1981
उम्र (Age) 42 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) दिल्ली, भारत
पिता (Father) पंकज कपूर (अभिनेता)
माता (Mother)
  • नीलिमा अज़ीम (जैविक मां)
  • सुप्रिया पाठक (सौतेली माँ)
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान पता (Current City) प्रणेता अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • ज्ञान भारती, दिल्ली (4 कक्षा तक)
  • राजहंस विद्यालय, मुंबई,
विश्वविद्यालय (University) मिठीबाई कॉलेज, मुंबई
शिक्षा (Education) स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मीन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Caste) खत्री
पेशा (Profession) भारतीय अभिनेता
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2000 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film) 
  • डेब्यू फिल्म – फिल्म – इश्क विश्क (2003)
  • टीवी डेब्यू – झलक दिखला जा रीलोडेड (2015, जज के रूप में)
पति (Husband)  मीरा राजपूत ( मॉडल )
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेता के रूप में
वेबसाइट (Website) ___
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹287 करोड़ ($35 मिलियन)

 

शाहिद कपूर का प्रारंभिक जीवन | Shahid Kapoor Early Life

Shahid Kapoor Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली, भारत में एक फिल्मी घराने में हुआ था। उनके पिता का नाम, पंकज कपूर है जो एक फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं। जबकि, उनकी माँ का नाम, नीलिमा अज़ीम है, जो एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी हैं। वर्ष 1984 में शाहिद जब तीन साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। जिसके बाद उनके पिता मुंबई चले गए, और वहाँ अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से दुसरी शादी की, जो शाहिद कि सौतेली माँ हैं।

Shahid Kapoor with his parents and brothers and sister

Shahid Kapoor with his parents and brothers and sister

अपने माता-पिता के तलाक के बाद शाहिद कपूर अपनी माँ और नाना-नानी के साथ दिल्ली में रहने लगे। अभिनेत्री सुप्रिया पाठक उनकी सौतेली माँ हैं। कुछ सालों तक अपने नाना नानी के साथ रहने के बाद शाहिद कपूर मुंबई चले गए। शाहिद के दो भाई, ईशान खट्टर, रूहान कपूर और एक बहन, सना कपूर हैं। हालांकि, रूहान कपूर और सना कपूर उनके सौतेले भाई-बहन हैं।

शाहिद के भाई ईशान कपूर ने वर्ष 2005 में उनके साथ फ़िल्म ‘वाह ! लाइफ हो तो ऐसी” में काम किया है। शाहिद के नाना, अनवर अज़ीम एक जाने माने मार्क्सवादी (Marxist) पत्रकार और बिहार से लेखक थे।

जानिए – भारतीय अभिनेता रजनीकांत का जीवन परिचय | Rajinikanth biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – पंकज कपूर

मां – नीलिमा अज़ीम (जैविक मां), और सुप्रिया पाठक (सौतेली माँ)

भाई-बहन (Siblings) दो भाई – इशान खट्टर, रूहान कपूर (सौतेला)

एक बहन – सना कपूर (सौतेली बहन)

 

शाहिद कपूर कि शिक्षा | Shahid Kapoor Education

Shahid Kapoor Education : शाहिद कपूर ने अपनी चौथी कक्षा तक की पढ़ाई दिल्ली के ज्ञान भारती स्कूल से की। इसके बाद, आगे कि पढ़ाई उन्होंने मुंबई के राजहंस विद्यालय से पुरी की। कॉलेज कि पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया वहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।

शाहिद कपूर एक अच्छे डांसर भी हैं। उन्हें बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक था, और 15 साल की उम्र में उन्होंने श्यामक डावर के डांस इंस्टीट्यूट से डांस सीखना शुरू कर दिया था।

जानिए –  तांगे वाले माफिया बेटा, अतीक अहमद का जीवन परिचय, मृत्यु | Atiq Ahmed Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 175

मी०- 1.75

फीट – 5′ 9″

वजन (Weight) 70 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 42 इंच

-कमर : 30 इंच

-Biceps : 15 इंच

आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

निजी जीवन | Shahid Kapoor Personal Life

Shahid Kapoor marriage, personal life : दोस्तों ! शाहिद कपूर ने 7 जुलाई 2015 को मीरा राजपूत से गुड़गांव के ओबेरॉय होटल में शादी की। शादी के एक साल बाद, वर्ष 2016 में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को एक बेटी, मिशा कपूर हुई। इसके बाद, वर्ष 2018 में उन्हें एक बेटा, जैन कपूर हुआ।

Shahid Kapoor with his wife and kids

Shahid Kapoor with his wife and kids

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पेशे से एक मॉडल है और वह शादी से पहले शाहिद कपूर की प्रेमिका भी रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत से 14 साल बड़े हैं।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का जीवन परिचय | Sara Ali Khan biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family Details

पति (Husband) मीरा राजपुत 
बच्चे (Childrens) दो बच्चे – एक बेटी, मीशा कपूर और एक बेटा, ज़ैन कपूर

 

शाहिद कपूर का लव अफेयर | Shahid Kapoor Love Affairs

Shahid Kapoor Love Affairs : दोस्तों ! वर्ष 2004 में फिल्म ‘फिदा’ की शूटिंग के दौरान, शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच नजदीकी बढ़ी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में बात खुलकर चर्चा की। इसी दौरान, उनका एक एमएमएस (MMS) लीक हुआ था, जिसमें दोनों आपत्तिजनक हालत में थे।

Shahid kapoor with Kareena -

वर्ष 2007 में शाहिद और करीना कपूर के बीच दूरी बढ़ने लगी और फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

करीना कपूर से अलग होने के बाद शाहिद कपूर का नाम विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषिता भट्ट, सानिया मिर्जा और मीरा राजपूत जैसे कई चर्चित हस्तियों के साथ जोड़ा गया था। हालांकि, बाद में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का जीवन परिचय | Jhanvi Kapoor biography in hindi

 

शाहिद कपूर का बॉलीवुड करियर | Shahid Kapoor Bollywood Career

शाहिद कपूर | Shahid Kapoor

शाहिद कपूर | Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Bollywood Career : शाहिद कपूर ने वर्ष 2003 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ”इश्क विश्क” से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्होंने बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर पुरस्कार जीता। इसके बाद, 2004 में, उन्होंने फिल्म “फिदा” और “दिल मांगे मोर” में अभिनय किया। वर्ष 2005 में वे फिल्म “शिखर” में अभिनेता अजय देवगन के साथ नजर आए।

वर्ष 2006 में, शाहिद कपूर को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली सफलता फ़िल्म “36 चाईना टाऊन” से मिली। इसी साल उनकी दूसरी कॉमेडी फिल्म “चुप चुप के” रिलीज हुई। हालांकि, इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर मध्यम सफलता मिली। लेकिन शाहिद कपूर को अपनी पहली व्यावसायिक सफलता, वर्ष 2006 के अंत में आई सूरज बड़जात्या कि फिल्म “विवाह” से मिली। जो उनकी सबसे बड़ी व्यापारिक सफलता थी। इसके बाद, उन्होंने इसे वर्ष 2007 में फिल्म ‘जब वी मेट’ के साथ जारी रखा। इस फिल्म में उनके अभिनय के लिए, उन्हें फ़िल्म फेयर सहित कई पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कई नामांकन मिले। वर्ष 2008 में शाहिद कपूर फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में नजर आए। 

वर्ष 2010 में शाहिद चार फिल्म ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘बदमाश कंपनी’ और ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ में दिखाई दिए। वर्ष 2011 में हुए फिल्म मौसम में नजर आए जिसमें वे एक स्क्वाड्रन लीडर की भूमिका में थे। वर्ष 2013 में वे फिल्म “आर…राजकुमार” में नजर आए। जिसमें उनके साथ सोनू सूद और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार शामिल थे। वर्ष 2014 में शाहिद फिल्म ‘हैदर’ में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके काम की बहुत तारीफ की गई थी। वर्ष 2015 में उन्होंने फिल्म ‘शानदार’ में काम किया। जिसमें उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट थी। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर के साथ उनकी सौतेली बहन सना कपूर ने भी काम किया था। वर्ष 2016 में शाहिद एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आए। वर्ष 2017 में शाहिद कपूर फिल्म रंगून में कंगना रनौत के साथ दिखाई दिए।

इसके अगले साल वर्ष 2018 में शाहिद कपूर ने फिल्म “पद्मावत” में काम किया। जिसमें से महारानी पद्मावती के पति की भूमिका में थे। इस फिल्म में महारानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद इसी साल उनकी अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालु रिलीज हुई जो व्यवसायिक रूप से और औसत साबित हुई।

वर्ष 2019 में शाहिद, कियारा आडवाणी के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आए, जो एक तमिल फिल्म की रीमेक थी। हिंदी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया और सफल रही। इसके बाद, वर्ष 2022 में, वे फिल्म ‘जर्सी’ में मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई दिए। व्यवसायिक रुप से उनकी यह फिल्म औसत साबित हुई।

जानिए – क्रिकेट में कामयाब होने के बाद, बॉलीवुड में किस्मत आजमाने वाले शिखर धवन का जीवन परिचय | Shikhar Dhawan biography in hindi

 

शाहिद कपूर का टीवी करियर | Shahid Kapoor TV Career –

Shahid Kapoor Biography in Hindi : फिल्मों के अलावा, शाहिद कपूर ने टीवी शो में भी काम किया है। वर्ष 2015 में शाहिद कपूर एक रियालिटी शो “झलक दिखला जा रीलोडेड” में एक जज की भूमिका में नजर आए थे।

Shahid kapooor r -

अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले, शाहिद ने टीवी धारावाहिक “मोहनदास बी.ए.एल.एल.बी” में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है।

जानिए – Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय | Falguni Nayar biography in hindi

 

शाहिद कपूर की फिल्में | Shahid Kapoor Films

2003 : इश्क विश्क

2004 : फिदा; दिल मांगे मोर

2005 : दीवाने हुए पागल; वाह! लाइफ हो तो ऐसी, शिखर

2006 : 36 चाइना टाउन; चुप चुप के; विवाह

2007 : फुल एंड फाइनल; जब वी मेट

2008 : किस्मत कनेक्शन

2009 : कमीने; दिल बोले हडिप्पा

2010 : चांस पे डांस; पाठशाला; बदमाश कंपनी; मिलेंगे मिलेंगे

2011 : मौसम

2012 : तेरी मेरी कहानी

2013 : फटा पोस्टर निकला हीरो; आर… राजकुमार; बॉम्बे टॉकीज

2014 : हैदर

2015 : शानदार

2016 : उड़ता पंजाब

2017 : रंगून

2018 : पद्मावत; बत्ती गुल मीटर चालु

2019 : कबीर सिंह

2022 : जर्सी; ब्लडी डैडी

जानिए – भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का जीवन परिचय | Sushmita Sen biography in hindi

 

बैकग्राउंड डांसर का काम भी कर चुके हैं, शाहिद कपूर | 

Shahid Kapoor Biography in Hindi : दोस्तों ! फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर अपने करियर की शुरुआत में कई संगीत वीडियो और विज्ञापन में काम किया है। शाहिद कपूर एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम कर चुके हैं। शाहिद ने बॉलीवुड में सुभाष घई की वर्ष 1999 में आई फिल्म “ताल” मे एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। इससे पहले वर्ष 1997 में भी उन्होंने फिल्म “दिल तो पागल है” मे भी एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया है।

Shahid kapoor background dancer -

वर्ष 1998 में आर्यन बैंड के संगीत वीडियो “आँखों में तेरा ही चेहरा” में उनके किरदार को काफी लोकप्रियता मिली थी।

18 साल की उम्र में शाहिद कपूर को शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के साथ पेप्सी विज्ञापन में कार्य करने का मौका मिला था।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra biography in hindi

शाहिद कपूर की पसंदीदा चीजें | Shahid Kapoor Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – शाहरुख खान, आमिर खान, पंकज कपूर,

हॉलीवुड – टॉम क्रूज

पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – माधुरी दीक्षित

हॉलीवुड – स्कारलेट जोहानसन, जूलिया रॉबर्ट्स

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) बॉलीवुड : जाने भी दो यारों (1983)
पसंदीदा संगीतकार (Favorite singer) ए आर रहमान और श्रेया घोषाल
पसंदीदा गीत (Favorite song) “शाम शानदार” फिल्म “शानदार” (2015)
पसंदीदा पुस्तक (Favorite Book) “Life is Fair” by Brayan Hains
पसंदीदा फैशन डिजाइनर (Favorite Fashion Designer) सबीना खान
पसंदीदा खेल (Favorite Game) शतरंज, क्रिकेट
पसंदीदा कलर (Favorite color) सफेद, लाल
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) राजमा-चावल
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) Paco Rabanne
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) गोवा, पेरिस
शौक (Hobbies) किताबें पढ़ना और डांस करना

 

शाहिद कपूर की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Shahid Kapoor Net Worth, House, Car collection, Salary

Shahid Kapoor -

Shahid Kapoor Net worth : दोस्तों ! विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार शाहिद कपूर की कुल नेटवर्थ 186 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया सूत्रों की माने तो, हाल ही में शाहिद कपूर ने एक सी-फेसिंग फ्लैट खरीदा है। जिसकी कीमत ₹58 करोड़ रूपये है। सूत्रों की माने तो, शाहिद कपूर प्रति फिल्म 30 से ₹40 करोड़ रुपये की मोटी फीस चार्ज करते हैं। 

जानिए – मशहूर फुटबॉल प्लेयर नेमार जूनियर का जीवन परिचय | Neymar Junior biography in hindi

 

पता (Address) 42nd-43rd floor of Three Sixty West, Worli, Mumbai
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹ 186 करोड़ रूपये (मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹30-40 करोड़ रूपये / फिल्म
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से
कार संग्रह (Car Collection) पॉर्श केयेन जीटीएस, मर्सिडीज-बेंज जीएल-क्लास, जगुआर एक्सकेआर-एस, रेंज रोवर वोग
बाइक संग्रह (Bike Collection) हार्ले डेविडसन फैट बॉय, यामाहा एमटी -01

 

शाहिद कपूर से जुड़े विवाद। Shahid Kapoor Controversies

Shahid Kapoor controversies : दिसंबर 2004 में, शाहिद और उनकी पूर्व प्रेमिका एवं अभिनेत्री करीना कपूर का एक एमएमएस लीक हो गया था। जिसमे वह दोनों एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। जिसके बाद वे दोनों विवादों के घेरे में आ गए।

इसके अलावा वर्ष 2006 में फिल्म ‘चुप चुप के’ की शूटिंग के दौरान, शाहिद कपूर फिल्म निर्देशक पर कुछ आक्रामक हो गए थे जिसके बाद से उनका नाम विवादों से घिर गया था।

जानिए – भारत के महान मैथमेटिशियन और वैज्ञानिक श्रीनिवासन रामानुजन का जीवन परिचय | Srinivasa Ramanujan biography in hindi

 

शाहिद कपूर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Shahid Kapoor Awards & Rewards

  1. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (2020, 2017 और 2015 में)
  2. मैन ऑफ द डिकेड (2019) के लिए वोग ब्यूटी अवार्ड।
  3. वर्ष 2019 में अल्टीमेट जीक्यू मैन-2019 के लिए जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड।
  4. वर्ष 2018 में, मोस्ट स्टाइलिश स्टार (पुरुष) के लिए फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड।
  5. वर्ष 2017 में मोस्ट स्टाइलिश स्टार (पुरुष) के लिए फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड।
  6. वर्ष 2017 में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को मोस्ट ब्यूटीफुल कपल के लिए वोग ब्यूटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  7. वर्ष 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार।
  8. वर्ष 2015 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्टार गिल्ड अवार्ड।
  9. वर्ष 2015 में , वर्ष के सबसे स्टाइलिश बॉलीवुड अभिनेता के लिए एचटी इंडिया का सबसे स्टाइलिश पुरस्कार।
  10. वर्ष 2015 में, साल के अभिनेता के लिए जीक्यू मेन ऑफ द ईयर अवार्ड।
  11. वर्ष 2015 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित।
  12. वर्ष 2014 में सबसे मनोरंजक अभिनेता के लिए पुरुष वर्ग का ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड’ से सम्मानित।

जानिए – मशहूर पूर्व मुक्केबाज मोहम्मद अली का जीवन परिचय, मृत्यु | Muhammad Ali biography, Death in hindi

 

शाहिद कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shahid Kapoor

  • क्या शाहिद कपूर शराब पीती हैं ? – नहीं।
  • क्या शाहिद कपूर सिगरेट पीतीं हैं? – नहीं।
  • शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में एक फिल्मी घराने में हुआ था।

Shahid Kapoor02 -

  • शाहिद एक औसत छात्र थे और उनका फेवरेट सब्जेक्ट साइंस रहा है।
  • शाहिद ने श्यामक डावर अकादमी से नृत्य सीखा है।
  • उनके पिता पंकज कपूर एक अभिनेता और मां नीलिमा अज़ीम एक अभिनेत्री है।
  • शाहिद जब 3 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां रहते थे।

Shahid Kapoor04 -

  • शाहिद कपूर के दो भाई और एक बहन है। जिनमें उनके भाई रुहान कपूर और बहन सना कपूर सौतेले भाई बहन हैं।
  • फिल्मों में आने से पहले शाहिद कपूर ने फिल्म “दिल तो पागल है” और “ताल” जैसी फिल्मों में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया है।

Shahid Kapoor001 -

  • आर्यन बैंड के संगीत वीडियो “आँखों में तेरा ही चेहरा” (1998) में शाहिद के किरदार को काफी लोकप्रियता मिली।
  • 18 साल की उम्र में उन्हें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के साथ पेप्सी विज्ञापन में कार्य करने का मौका मिला।
  • शाहिद कपूर ने मॉडल मीरा राजपूत से शादी की है।

Shahid Kapoor with his wife Meera Kapoor -

  • शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत उनसे 14 साल छोटी हैं।
  • शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को एक बेटा और एक बेटी है।
  • शाहिद पहले एक मांसाहारी थे। लेकिन ब्रायन हाइन्स द्वारा लिखित पुस्तक “Life is Fair” पढ़ने के बाद से, वे शाकाहारी बन गए।
  • अपना एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले शाहिद ने एक टीवी धारावाहिक ‘मोहनदास बी.ए.एल.एल.बी’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।
  • अपने करियर के शुरुआती दिनों में शाहिद एक पायनियर म्यूजिक सिस्टम खरीदना चाहते थे, लेकिन उनके पास इसे खरीदने के पैसे नहीं थे। हालांकि, बाद में जब वह एक सफल अभिनेता बने, तो उस कंपनी ने शाहिद कपूर अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।
  • वर्ष 2015 में, वह प्रसिद्ध डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रीलोडेड’ में जज के रूप में शो में शामिल थे।

Shahidddd -

  • शाहिद कपूर को एक ब्रिटिश पत्रिका ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा कई बार की “दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियाई पुरुषों” की सूची में शामिल किया गया है
  • ब्रिटिश पत्रिका ‘ईस्टर्न आई’ की सूची में वे वर्ष 2012 और 2013 में चौथे स्थान पर, जबकी, वर्ष 2017 में सूची में शीर्ष पर थे।
  • उन्हें भारत में सबसे आकर्षक पुरुष हस्तियों में से एक माना जाता है।
  • शाहिद, “जीक्यू इंडिया”, “हैलो!, एक्ज़िबिट” जैसी कई लोकप्रिय पत्रिकाओं के कवर पर दिखाई दिए हैं।

 

शाहिद कपूर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : शाहिद कपूर कौन है ?

उत्तर : शाहिद कपूर एक भारतीय अभिनेता है। वह फिल्म निर्माता और अभिनेता पंकज कपूर और एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं। शाहिद कपूर ने बॉलीवुड को ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है।

प्रश्न : शाहिद कपूर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

प्रश्न : शाहिद कपूर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 42 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : शाहिद कपूर किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : शाहिद कपूर के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर एक फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं, और उनकी मां नीलिमा अजीम एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और नर्तकी हैं।

प्रश्न : शाहिद कपूर की जाति क्या है ?

उत्तर : खत्री

प्रश्न : शाहिद कपूर कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : दो भाई और एक बहन।

प्रश्न : शाहिद कपूर कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : शाहिद कपूर ने, वर्ष 2015 में मॉडल मीरा राजपूत से शादी की है।

प्रश्न : शाहिद कपूर कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : एक बेटी- मिशा कपूर, और एक बेटा – जैन कपूर।

प्रश्न : शाहिद कपूर कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – इश्क विश्क (वर्ष 2003 में)

प्रश्न : वर्ष 2023 में शाहिद कपूर की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, शाहिद कपूर की कुल संपत्ति ₹186 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *