शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty Biography in Hindi

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty Biography in Hindi

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय (शिल्पा शेट्टी विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Shilpa Shetty Biography in Hindi [ Shilpa Shetty, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]

 

शिल्पा शेट्टी | Shilpa Shetty

भारतीय अभिनेत्री


Shilpa Shetty Biography in Hindi : दोस्तों ! शिल्पा शेट्टी भारत कि एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वे एक प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ ही एक फिल्म निर्माता, व्यवसायी और एक लेखिका भी हैं। शिल्पा शेट्टी भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, और मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। ये कई टीवी रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी को इनके फिटनेस के लिए भी जाना जाता है, और ये अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपने योगा के फोटोज और विडियोज के जरिये लोगों को प्रेरित भी करती हैं।

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty Biography in Hindi

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty Biography in Hindi

वर्ष 2017 में शिल्पा शेट्टी को भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया था।इसके लिए इन्हें स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान पर इनके काम के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले वर्ष 2007 में इन्हें

Advertisement
राजीव गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय | Shilpa Shetty Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए शिल्पा शेट्टी के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

जानिए – प्रथम भारतीय महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी का जीवन परिचय | Avani Chaturvedi biography in hindi

 

Table of Contents

शिल्पा शेट्टी का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)
उपनाम (Nickname) मान्या, हनी बंच, बाबूचा, और सिली पू
जन्म (Birth) 8 जून 1975 (रविवार)
उम्र (Age) 48 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) मंगलूरु, कर्नाटक, भारत
पिता (Father) सुरेंद्र शेट्टी (व्यवसायी)
माता (Mother) सुनंदा शेट्टी(व्यवसायी)
गृहनगर (Hometown) मंगलूरु, कर्नाटक, भारत
वर्तमान पता (Current City) शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन, बंगला नंबर 158, एसवीपी नगर जानकी देवी स्कूल के पास, टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे म्हाडा वर्सोवा, अंधेरी (पश्चिम) मुंबई – 400053 (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) R.A. पोदार कॉलेज, माटुंगा, मुंबई
शिक्षा (Education) स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मिथुन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) अभिनेत्री, मॉडल, प्रोडूसर, इंटरप्रेन्योर, और लेखक, डांसर और मॉडल
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 1993 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  बॉलीवुड फिल्म – “बाजीगर” (1993)
पति (Husband)  राज कुंद्रा (बिजनेसमैन)
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल होने के नाते
वेबसाइट (Website) theshilpashetty.com
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹115 करोड़ – मीडिया सूत्रों के अनुसार

 

शिल्पा शेट्टी का प्रारंभिक जीवन | Shilpa Shetty Early Life

Shilpa Shetty Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक के बेंगलुरु (भारत) में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी है और इनकी माँ का नाम सुनंदा शेट्टी है। शिल्पा एक व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती है और इनके पिता सुरेंद्र शेट्टी और मां सुनंदा दोनों ही फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप के निर्माता थे। हालांकि, इनके पिता कि मृत्यु हो गई है।

Shilpa Shetty with her mother

Shilpa Shetty with her mother

शिल्पा शेट्टी कि एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम स्मिता शेट्टी है, और वह भी पेशे से एक अभिनेत्री और मॉडल हैं।

जानिए – दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक फैशन ब्रांड Dior के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट का जीवन परिचय | Bernard Arnault biography in hindi

 

शिल्पा शेट्टी कि शिक्षा | Shilpa Shetty Education 

Shilpa Shetty Education : शिल्पा शेट्टी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, चेंबूर, से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के लिए पोद्दार कॉलेज, मुंबई में दाखिला लिया और वहां से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की।

जानिए –  एसबीआई की प्रथम पूर्व महिला चेयरपर्सन अरूंधती भट्टाचार्य जीवन परिचय | Arundhati Bhattacharya Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 170

मी०- 1.70

फीट – 5′ 7″

वजन (Weight) 56 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  36-26-34
आंखों का रंग (Eye color) भूरा
बालों का रंग (Hair color) भूरा

 शिल्पा शेट्टी का निजी जीवन, अफेयर | Shilpa Shetty Personal Life, Affairs

Shilpa Shetty marriage, Affairs, Boyfriend : दोस्तों ! 48 वर्षीय शिल्पा शेट्टी ने, 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। इनके बेटे का नाम, वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम, समीशा शेट्टी कुंद्रा है।

Shilpa Shetty with her family

Shilpa Shetty with her family

आपको बताते चलें कि, शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी है। राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने शिल्पा शेट्टी को राज और उनके तलाक का कारण बताया था। राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं और हाल ही में कुछ साल पहले वे पोर्न फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए थे। हालांकि, बाद में वे बेल पर रिहा हो गए।

शादी से पहले शिल्पा शेट्टी का अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ अफेयर भी रहा था। यहां तक कि शिल्पा शेट्टी ने अक्षय कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, उन्होंने ट्विंकल खन्ना के लिए उन्हें छोड़ दिया।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय | Rashmika Mandanna Biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – सुरेंद्र शेट्टी

मां – सुनंदा शेट्टी

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – स्मिता शेट्टी
पति (Husband) राज कुंद्रा
बच्चे (Children’s) बेटा – वियान राज कुंद्रा

बेटी – समीशा शेट्टी कुंद्रा

 

शिल्पा शेट्टी के करियर कि शुरुआत | Shilpa Shetty Starting Career

शिल्पा शेट्टी | Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी | Shilpa Shetty

Shilpa Shetty Starting Career : दोस्तों ! शिल्पा शेट्टी ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था। वर्ष 1991 में दसवीं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद, शिल्पा शेट्टी को लिम्का टेलीविजन विज्ञापन काम करने का मौका मिला। जिसके द्वारा इन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। बाद में इन्होंने कई अन्य विज्ञापनों में भी काम किया।

विज्ञापनों में काम करने के दौरान शिल्पा शेट्टी का फिल्मों मे भी काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे। जिसके बाद, इन्होंने अपने करियर को आगे बढ़ने के लिए फिल्मों की ओर रुख किया। शिल्पा को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था।

जानिए – साउथ अभिनेता थलपति विजय का जीवन परिचय | Thalapathy Vijay Biography in hindi

 

शिल्पा शेट्टी के बॉलीवुड करियर | Shilpa Shetty Bollywood Career

Shilpa Shetty -

Shilpa Shetty Bollywood Career : दोस्तों ! शिल्पा शेट्टी वर्ष 1993 में रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “बाजीगर” से अपना फिल्मी डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और काजोल भी नजर आए थे।

इसके अगले साल, वर्ष 1994 में, शिल्पा शेट्टी ने तीन फिल्मों में काम किया। जिसमें ‘आग’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आओ प्यार करें’ जैसी फिल्में रही। जहां फिल्म ‘आग’ में शिल्पा ने गोविंदा के साथ काम किया, वहीं फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में इन्हें अक्षय कुमार, सैफ अली खान और शक्ति कपूर सहित अन्य सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।

वर्ष 1995 में इनकी दो फिल्में ‘द गैम्बलर’ और ‘हथकड़ी’ रिलीज हुई। इसके बाद, वर्ष 1996 में शिल्पा दो और फिल्मों ‘छोटे सरकार’ और ‘हिम्मत’ मे नजर आई।

वर्ष 1996 में, शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘मिस्टर रोमियो’ से अपना तमिल डेब्यू किया। इसके बाद, इसी साल इन्होंने फिल्म ‘सहसा वीरुडु सागर कन्या’ से तेलुगु सिनेमा में भी डेब्यू किया था।

वर्ष 1998 में इन्होंने दो फिल्म ‘परदेसी बाबू’ और ‘आक्रोश’ में अभिनय किया था। इसी साल, वर्ष 1998 में इन्होंने कन्नड़ सिनेमा में फिल्म ‘प्रीतसोद थप्पा’ से डेब्यू किया था। वर्ष 1999 में इन्होंने फिल्म ‘जानवर’ मे अभिनय किया था। इसके बाद ये ‘लाल बादशाह’ में नजर आई थी। 

वर्ष 2000 में, शिल्पा फिल्म ‘धड़कन’ में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ नजर आई। इसके साथ ही, वे फिल्म ‘आज़ाद’, ‘तरकीब’ और ‘जंग’ में भी दिखाई दी थी।

वर्ष 2004 में, इन्होंने फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ में अभिनेता सलमान खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। इसके बाद ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’ फिल्म में भी शिल्पा सलमान खान के साथ अभिनय करते हुए नजर आई। वर्ष 2007 में, शिल्पा ने फिल्म ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ और ‘अपने’ नाम की दो फिल्मों मे काम किया।

वर्ष 2021 में शिल्पा शेट्टी एक कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आई थी। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

जानिए –  बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon biography in hindi

 

शिल्पा शेट्टी की फिल्में | Shilpa Shetty Films

वर्ष फिल्म भुमिका
1993 बाजीगर  सीमा चोपड़ा
1994 आग बिजली/ बरखा शर्मा
1994 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी मोना/ बसंती
1994 आओ प्यार करें छाया
1995 द गैंबलर रितु/ राधा
1995 हथकड़ी नेहा
1996 मिस्टर रोमियो शिल्पा
1996 छोटे सरकार इंस्पेक्टर सीमा
1996 हिम्मत निशा
1996 सहसा वीरूडू सागर कन्या बंगारू
1997 पृथ्वी नेहा/ रश्मि
1997 इंसाफ दिव्या
1997 जमीर रोमा खुराना
1997 औजार प्रार्थना ठाकुर
1997 वेदेवबंदी बाबू शिल्पा
1998 परदेसी बाबू चीनी मल्होत्रा
1998 आक्रोश कोमल
1998 प्रीतशोध थापा चंदना/ चंदू
1999 जानवर ममता
1999 लाल बादशाह पार्वती
2000 आजाद कनक महालक्ष्मी
2000 धड़कन अंजली चौहान/ अंजली वर्मा
2000 तरकीब लेफ्टिनेंट कैप्टन प्रीति शर्मा
2000 खुशी मकरीना
2000 जंग तारा
2001 इंडियन अंजली राज शेखर आजाद
2001 भालेवेदवी बसु श्वेता
2002 कर्ज सपना
2002 रिश्ते वैजयंती
2002 हत्या गौरी शिवालकर
2002 चोर मचाए शोर काजल सिंह
2002 बधाई हो बधाई राधा/बंटो बेट्टी
2002 जुनून मनीषा
2003 औंडागोनावा बा बेल्ली
2003 डरना मना है गायत्री
2004 फिल्म मिलेंगे तमन्ना साहनी
2004 गर्व : प्राईड एंड ऑनर जन्नत
2005 दस आदिति
2005 फरेब नेहा मल्होत्रा
2005 खामोश खौफ की रात सोनिया
2005 ऑटो शंकर माया
2006 शादी करके फस गया यार  अनाहा कपूर
2007 लाइफ इन ए मेट्रो शिखा
2007 अपने सिमरन सिंह
2021 हंगामा 2 अंजलि
2022 निकम्मा अवनी
2022 सुक्खी (Sukhi) सुक्खी

 

शिल्पा शेट्टी द्वारा किए गए कुछ रियालिटी शो | Shilpa Shetty in reality shows

Shilpa Shetty in a reaility show

Shilpa Shetty in a reaility show

Shilpa Shetty Biography in Hindi : शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन पर भी काम किया है। जिसमें ये कई रियलिटी शोज में जज भी रही हैं। उनके द्वारा किए गए रियालिटी शोज कुछ इस प्रकार है…

  • 2007 – Celebrity Big Brother – Herself
  • 2007 – Bigg Boss 2 – Host
  • 2010 – Zara Nachke Dikha – Judge
  • 2012–14 – Nach Baliye – Judge
  • 2016 – Super Dancer – Judge
  • 2021 – India’s Got Talent (season 9) – Judge

जानिए – भारतीय अभिनेत्री नेहा शर्मा का जीवन परिचय | Neha Sharma biography in hindi

 

शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा चीजें | Shilpa Shetty Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – अमिताभ बच्चन और गोविंदा

हॉलीवुड – जैकी चैन और टॉम क्रूज़

पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – श्रीदेवी
पसंदीदा फैशन डिजाइनर (Favorite Director) डोना करन
पसंदीदा कलर (Favorite color) लाल और सफेद
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) कॉर्न पुलाव, चिकन बिरयानी, साउथ इंडियन फूड, लो-कैलोरी सूप, और सलाद
पसंदीदा ब्रेकफास्ट फ़ूड (Favorite Breakfast food) उपमा और इडली
स्ट्रीट फ़ूड (Street Food) पानी-पुरी
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) S2 (परफ्यूम ब्रांड)
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) लेक कोमो और इटली
शौक (Hobbies) डांस करना, कुकिंग करना, जिम करना, और योगा करना

 

शिल्पा शेट्टी की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Shilpa Shetty Net Worth, House, Car collection, Salary

Shilpa Shetty Net worth : दोस्तों ! यदि शिल्पा शेट्टी के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार वर्ष 2022 तक शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति लगभग 115 करोड़ रुपए आंकी गई है। शिल्पा शेट्टी हर महीने लगभग 7 करोड़ रुपए और सालाना ₹70 करोड़ की कमाई करती है। इनकी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलिटी शोज से होती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं ,कि शिल्पा शेट्टी एक क्लोदिंग ब्रांड की भी मालकिन हैं और ये अपने ब्रांड के कपड़े पहनती है।

जानिए – भारतीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff biography in hindi

 

कुल संपत्ति (Net Worth) $14 मिलियन (₹115 करोड़ रूपये लगभग – मीडिया सूत्रों के अनुसार)
मासिक आय (Monthly income) ₹7 करोड़ रूपये लगभग
वार्षिक आय (yearly income) ₹70 करोड़ लगभग
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियालिटी शोज से

 

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है शिल्पा शेट्टी | Shilpa Shetty on Social Media

Shilpa Shetty Biography in Hindi : दोस्तों ! शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। ये अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने जिम और योगा की तस्वीरें और वीडियोस अपलोड करके लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करती हैं।

जानिए – भारतीय महिला उद्योगपति और सिंगर अनन्या बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla Biography in hindi

 

फेसबुक (Facebook) @TheShilpaShettyKundra
ट्विटर (Twitter) @TheShilpaShettykundra
इन्स्टाग्राम (Instagram) @theshilpashettyKundra
यूट्यूब (You tube) @shilpa shetty kundra
वेबसाईट (Website) theshilpashetty.com

 

शिल्पा शेट्टी से जुड़े विवाद। Shilpa Shetty Controversies

  • अप्रैल 2006 में, मदुरै अदालत ने एक तमिल अखबार द्वारा प्रकाशित न्यूज़ पेपर में शिल्पा शेट्टी कि अश्लील तस्वीरों को देखते हुए, अदालत ने शिल्पा शेट्टी और अभिनेत्री रीमा सेन पर “तस्वीरों को अश्लील तरीके से प्रस्तुत करने” के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
  • 15 अप्रैल 2007 में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को बार-बार गले लगाकर उनके चेहरे को जबरदस्ती चूम लिया। जिसके कारण उन पर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोप लगा था।

Shilpa Shetty kissing -

  • शिल्पा के पति की पूर्व पत्नी कविता ने शिल्पा पर तलाक का कारण बनने का आरोप लगाया था।
  • दिसंबर 2017 में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचंद्र लाडे द्वारा एक सार्वजनिक स्थान पर “भंगी” शब्द का कथित रूप से उपयोग करने और अनुसूचित जाति समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगा था।
  • एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा था कि, “बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उनका इस्तेमाल किया और फिर उन्हें ट्विंकल खन्ना के लिए छोड़ दिया।”

जानिए – भारतीय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय | Sidharth Malhotra biography in hindi

 

शिल्पा शेट्टी को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Shilpa Shetty Awards & Rewards

2017 : शिल्पा को स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता अभियान पर उनके काम के लिए चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

2009 : “दशक के सबसे शक्तिशाली मनोरंजनकर्ताओं” के लिए IIFA-FICCI फ्रेम्स अवार्ड्स के 10 प्राप्तकर्ताओं में शामिल थीं।

2007: लीड्स विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि।

2007 : इन्होंने ग्लोबल इंपैक्ट के लिए आईफा स्पेशल अवार्ड जीता था।

2007: मानवीय कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सिल्वर स्टार अवार्ड।

2007: राजीव गांधी पुरस्कार

2005: सहारावन टेलीविजन दर्शकों द्वारा भारतीय “दिवा ऑफ द ईयर”।

1999 : सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड फिल्म अवार्ड।

जानिए – भारत के मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसेवाला का जीवन परिचय, मृत्यु | Siddhu Musewala biography, death in hindi

 

शिल्पा शेट्टी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shilpa Shetty

  • क्या शिल्पा शेट्टी शराब पीती हैं ? – हाँ।
  • क्या शिल्पा शेट्टी सिगरेट पीतीं हैं? – ज्ञात नहीं।
  • शिल्पा शेट्टी का जन्म कर्नाटक बेंगलुरु में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था।
  • इनके पिता सुरेंद्र शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी ने मिलकर फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप का निर्माण किया था। हालांकि, इनके पिता कि मृत्यु हो गई है।
  • वर्ष 1991 में शिल्पा शेट्टी ने अपनी 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद, 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।
  • शिल्पा शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस का कुशल प्रशिक्षण लिया है।
  • शिल्पा शेट्टी को बचपन से ही स्पोर्ट में काफी लगाव था। वह अपने स्कूल में वॉलीबॉल टीम की कप्तान रह चुकी हैं। इसके आलावा वह बेसबॉल टीम की भी कप्तान रह चुकी हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2007 के सेलिब्रिटी बिग ब्रदर सीजन 5 में एक कांटेस्ट के रूप में भाग लिया और उस शो का ख़िताब अपने नाम किया।
  • स्मिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है और वे भी पेशे से एक अभिनेत्री और मॉडल है।
Shilpa Shetty with her sister Smita Shetty

Shilpa Shetty with her sister Smita Shetty

  • शिल्पा शेट्टी ब्लैक बेल्ट कराटे की चैंपियन भी रह चुकी हैं।
  • शिल्पा शेट्टी को हिंदी भाषा के आलावा अंग्रेजी, मराठी, तेलुगु, गुजराती, तमिल, और फ्रेंच भाषाओँ का बखूबी ज्ञान है।
  • शिल्पा शेट्टी ‘वियान मोबाइल्स,’ ‘S2 परफ्यूम ब्रांड,’ और ‘ऑनलाइन शॉपिंग BestDealTV’ की संस्थापक हैं।
  • वर्ष 2007 में लंदन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मिलने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।
  • ब्रिटिश प्रोडक्शन कंपनी ने TwoFour “The Real Shilpa Shetty” नाम से एक डॉक्यूमेंटरी वीडियो प्रोडूसर किया था।
  • शिल्पा शेट्टी को वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया था।
  • शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2014 में अपनी पहली पुस्तक “द ग्रेट इंडियन डाइट” को प्रकाशित किया था।
  • शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को बरक़रार रखने के लिए नियमित रूप से जिम और योगा किया करती हैं और वह प्रतिदिन लगभग 45 मिनट अष्टांग योग का अभ्यास करती हैं।

Shilpa Shetty doing Yoga -

  • शिल्पा शेट्टी अपने यूट्यूब चैनल पर योगा की तरह-तरह टिप्स अपलोड किया करती हैं।
  • 2009 से 2015 तक, शिल्पा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालिक थीं।
  • शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से वर्ष 2009 में शादी की थी।

Shilpa Shetty with her husband Raj Kundra01 -

  • इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं।
  • वर्ष 2021 में शिल्पा के पति राज कुंद्रा को और वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
  • शिल्पा शेट्टी भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कई फिटनेस अभियानों में शामिल हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने सर्कस में जंगली जानवरों के इस्तेमाल के खिलाफ एक विज्ञापन अभियान के तहत वर्ष 2006 से पेटा के साथ काम किया है।
  • इन्होंने 2015 में अपनी खुद की योगा डीवीडी लॉन्च की थी।
  • शिल्पा शेट्टी का अपना ब्रांड है, शिल्पा शेट्टी उसी ब्रांड के कपड़े पहनती है।

 

शिल्पा शेट्टी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी कौन है ?

उत्तर : शिल्पा शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, प्रोडूसर, इंटरप्रेन्योर, और लेखक हैं। जिन्हे वर्ष 2000 की बॉलीवुड फिल्म “धड़कन” और वर्ष 2001 की बॉलीवुड फिल्म “इंडियन” के लिए जाना जाता है।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : शिल्पा शेट्टी का जन्म जन्म 8 जून 1975 को बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 48 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी किस राज्य से हैं ?

उत्तर : कर्नाटक

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी है, जो फार्मास्युटिकल उद्योग में टैम्पर-प्रूफ वॉटर कैप के निर्माता थे। हालांकि, इनके पिता कि मृत्यु हो गई है।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक बहन- स्मिता शेट्टी।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी के पति कौन है ?

उत्तर : 48 वर्षीय शिल्पा शेट्टी ने वर्ष 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं। इनके बेटे का नाम, वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम, समीशा शेट्टी कुंद्रा है।

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी की बहन का नाम क्या है ?

उत्तर : स्मिता शेट्टी

प्रश्न : शिल्पा शेट्टी कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – बाजीगर (1993)

प्रश्न : वर्ष 2023 में शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की कुल संपत्ति ₹115 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

  • भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट का जीवन परिचय।
  • भारतीय अभिनेत्री साई पल्लवी का जीवन परिचय।
  • भारतीय महिला बॉक्सर निखत जरीन का जीवन परिचय।
  • भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जीवन परिचय।
  • भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय।
  • दुनिया के महान साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय।
  • सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार का जीवन परिचय।
  • बौद्ध धर्म के महान गुरु दलाई लामा का जीवन परिचय।

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *