श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय (श्रद्धा कपूर विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, अफेयर्स, विवाद, शादी, बच्चे, नेटवर्थ) | Shraddha Kapoor Biography in Hindi [ Shraddha Kapoor, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, affairs, Marriage, children, Net worth ]

 

श्रद्धा कपूर | Shraddha Kapoor

भारतीय अभिनेत्री


Shraddha Kapoor Biography in Hindi : दोस्तों ! श्रद्धा कपूर भारत कि एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वे अभिनेता शक्ति कपूर और अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरी की बेटी है। श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग वीडियो जानी जाती हैं और उन्होंने बॉलीवुड को “आशिकी 2”, “एक विलेन” “बागी”, “बागी 3” और “हाफ गर्लफ्रेंड” जैसी कई फिल्में दी हैं। एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ श्रद्धा कपूर बेहतरीन गायिका भी हैं और उन्होंने “आशिकी 2”, “एक विलन” और “हाफ गर्लफ्रेंड” जैसी फिल्मों के कई गानों में अपनी आवाज दी है। श्रद्धा कपूर सामाजिक कार्यों के लिए दान देने के साथ कई संगठनों का समर्थन भी करती है।

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor Biography in Hindi

वर्ष 2019 में उन्हें फिल्म “छिछोरे” के लिए बेस्ट अभिनेत्री का ज़ी सिने अवार्ड मिला और वर्ष 2016 में फिल्म “ABCD 2” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी पुरस्कार मिला था। वर्ष 2014 में श्रद्धा कपूर, भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी में 6वें नंबर पर रही थीं। इसके अलावा, वर्ष 2013 में FHM India ने उन्हें दुनिया की 100 World’s Sexiest Women की लिस्ट में 5वीं रैंक दी थी। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddh Kapoor Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए श्रद्धा कपूर के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय अभिनेत्री करीना कपूर का जीवन परिचय | Kareena Kapur biography in hindi

Table of Contents

श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)
उपनाम (Nickname) चिरकूट
जन्म (Birth) 3 मार्च 1987
उम्र (Age) 36 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) शक्ति कपूर (अभिनेता)
माता (Mother) शिवांगी कोल्हापुरे
गृहनगर (Hometown) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
वर्तमान पता (Current City) 7 वीं मंजिल, पाल्म बीच, गांधीग्राम रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling)
  • जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई
  • अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका (पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी)
शिक्षा (Education) 12 वीं पास
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मीन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) अभिनेत्री, गायिका
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2010 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  डेब्यू फिल्म –  तीन पत्ती (2010)
वैवाहिक स्थिति (Marital status)  अविवाहित (अप्रैल 2023 तक)
बॉयफ्रेंड/अफेयर्स (Boyfriend/ Affairs)
  • रोहन श्रेष्ठ (फोटोग्राफर)
  • आदित्य रॉय कपूर (अभिनेता)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी होने के नाते
वेबसाइट (Website) imara
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹112 करोड़ – मीडिया सूत्रों के अनुसार

 

श्रद्धा कपूर का प्रारंभिक जीवन | Shraddha Kapoor Early Life

Shraddha Kapoor Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों ! श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर के पिता का नाम शक्ति कपूर है जो पेशे से  बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता है। उनकी माँ का नाम, शिवांगी शिवांगी कोल्हापुरी है और वे भी एप पुर्व अभिनेत्री हैं। श्रद्धा एक संपन्न पंजाबी और मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। क्योंकि, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर एक पंजाबी हैं, जबकि उनकी मां शिवांगी एक मराठी हैं।

Shraddha Kapoor with his parents and brother

Shraddha Kapoor with his parents and brother

 

श्रद्धा के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम सिद्धांत कपूर है। सट्टा के भाई सिद्धांत पेशे से एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। श्रद्धा को बचपन से ही अभिनय करने का बड़ा शौक था और वह बचपन में अपने परिवार के सदस्यों के कपड़े पहनकर आईने के सामने खड़ी होकर एक्टिंग किया करती थी। जब श्रद्धा कपूर छोटी थीं और उनके पिता शक्ति कपूर अलग-अलग मेकअप में घर आते थे, तो उन्हें लगता था कि उनके पिता कोई सुपरहीरो हैं और उनके पास Super Powers हैं।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का जीवन परिचय | Shahid Kapoor biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – शक्ति कपूर

मां – शिवांगी कोल्हापुरी

भाई-बहन (Siblings) एक भाई – सिद्धांत कपूर (अभिनेता, निर्देशक)

 

श्रद्धा कपूर कि शिक्षा | Shraddha Kapoor Education

Shraddha Kapoor Education : श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई, मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में शुरू की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन स्कूल, मुंबई में दाखिला लिया और वहाँ से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। अपनी आगे की पढ़ाई के लिए, श्रद्धा ने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में विज्ञापन स्ट्रीम में स्नातक करने के लिए दाखिला लिया। लेकिन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

श्रद्धा पढ़ाई में बहुत ही होशियार थी और वह 12वीं उन्होंने 95% अंक प्राप्त किए थे। अपने स्कूल के दिनों में वह स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं जैसे पढ़ाई, डांस, गायन, नाटक, खेल आदि गतिविधियों में भाग लेती थी।

स्कूल के दिनों में उनके बड़े भाई सिद्धार्थ, श्रद्धा के लिए बहुत ही प्रोटेक्टिव थे, और उनके आसपास किसी लड़के को फटकने नहीं देते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ के साथ एक ही स्कूल में पढ़ती थीं, और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और आथिया शेट्टी एक ही स्कूल में श्रद्धा की जूनियर रही थी।

जानिए –  मीडिया पर्सनालिटी और अमेरिकन मॉडल किम कार्दशियन जीवन परिचय | Kim Kardashian Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 165

मी०- 1.65

फीट – 5′ 5″

वजन (Weight) 52 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  34-25-34
आंखों का रंग (Eye color) हेज़ल भूरा
बालों का रंग (Hair color) काला
जूते का साइज़ (Shoe size) 7 (USA)

 

श्रद्धा कपूर का निजी जीवन, अफेयर | Shraddha Kapoor Personal Life, Affairs

Shraddha Kapoor marriage : दोस्तों ! 36 वर्षीय श्रद्धा कपूर, अप्रैल 2023 तक अविवाहित हैं। हालांकि उनके अफेयर को लेकर कई अफवाहें भी उड़ी थी। वर्ष 2013 में फिल्म “आशिकी 2” की शूटिंग के दौरान, श्रद्धा का अफेयर फिल्म के को-स्टार आदित्य राय कपूर के साथ रहा था। हालांकि, बाद में वे एक दूसरे से अलग हो गए।

Shraddha with Aditya Roy Kapoor

Shraddha with Aditya Roy Kapoor

आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के बाद, श्रद्धा का नाम फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ भी जोड़ा गया था। 

श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ को भी एक-दूसरे पर क्रश था। लेकिन उन्होंने यह बात कभी एक-दूसरे से नही बताया। इसका खुलासा दोनों कलाकार ने द हिंदुस्तान टाइम्स के एक इंटरव्यू में किया था। इसके अलावा, बचपन के दिनों में श्रद्धा का वरुण धवन पर भी बहुत क्रश था। उन दिनो जब वरुण और श्रद्धा छुट्टियों में अपने-अपने पापा के साथ एक शूटिंग पर गए थे, तो श्रद्धा वरुण को अकेले में ले गई और वरुण से उन्होंने “You Love I” को सीधा करने को कहा। इसपर, वरुण ने श्रद्धा से कुछ नहीं कहा, तो वह वहां से चली गई। उस समय, श्रद्धा की उम्र केवल 8 या 9 साल थी। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में बताया था। 

जानिए – मिस यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने वाली बोनी गेब्रियल का जीवन परिचय | Miss universe 2022 Bonny Gabriel Biography in hindi

श्रद्धा कपूर का बॉलीवुड करियर | Shraddha Kapoor Bollywood Career

 

श्रद्धा कपूर | Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर | Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Bollywood Career : दोस्तों ! श्रद्धा कपूर ने वर्ष 2010 में फिल्म “तीन पत्ती” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक कॉलेज की छात्रा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा बेन किंग्सले, अमिताभ बच्चन और आर माधवन जैसे कलाकार भी थे। हालांकि श्रद्धा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, परंतु आलोचकों ने श्रद्धा के काम की सराहना की।

  • इसके अगले साल, वर्ष 2011 में श्रद्धा कपूर ने एक कॉमेडी फिल्म “लव का द एंड” में एक स्कूली छात्रा के रूप में अभिनय किया। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।
  • वर्ष 2013 में श्रद्धा कपूर ने एक रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्म “आशिकी 2” में अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस उनकी पहली ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर उनकी अपोजिट भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में दर्शकों ने श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर के गतिशील किरदारों को खूब सराहा। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद श्रद्धा कपूर रातों-रात स्टार बन गई। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई अवार्ड भी जीते।

Shraddha Aashiqi 2 -

  • वर्ष 2014 में वे मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक विलेन’ मे दिखाई दी। इस फिल्म में श्रद्धा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। इसी वर्ष श्रद्धा कि अगली फिल्म ‘हैदर’ रिलीज हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।
  • वर्ष 2015 में, श्रद्धा कपूर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म “एबीसीडी 2” में अपने सह कलाकार वरुण धवन, प्रभु देवा, धर्मेश येलांडे, लॉरेन गोटलिब, राघव जुयाल और पुनीत पाठक  के साथ नजर आई। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
  • इसके बाद, श्रद्धा ने वर्ष 2016 में एक और हिट फिल्म ‘बागी’ मे टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया। जिसका निर्देशन साबिर खान ने किया था। वर्ष 2016 में उनकी अगली फिल्म “रॉक ऑन 2” रिलीज हुई।
  • वर्ष 2017 में श्रद्धा की तीन फिल्में “ओके जानू”, “हाफ गर्लफ्रेंड” और “हसीना पारकर” रिलीज हुई। उनकी पहली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। जबकि, फिल्म हसीना पारकर मे श्रद्धा कपूर के किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफे मिली।
  • वर्ष 2018 में श्रद्धा कॉमेडी हॉरर फिल्म “स्त्री” मे राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना के साथ दिखाई दी। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ मे शाहिद कपूर और दिव्येन्दु और यामी गौतम जैसे कलाकार के साथ नजर आई। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
  • वर्ष 2019 में वे फिल्म ‘साहो’ मे साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनय किया।  जिसका निर्देशन सुजीत ने किया था। इस साल की उनकी अगली फिल्म ‘छिछोरे’ रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
  • वर्ष 2020 में उन्होंने एक बार फिर से रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में अभिनय किया। इस फिल्म में श्रद्धा के सह कलाकार वरुण धवन, नोरा फतेही और प्रभु देवा थे।
  • हाल ही में, वर्ष 2023 में उनकी अगली फिल्म “तू झूठी मै मक्कार” रिलीज हुई। जिसमें वे अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय करते हुए नजर आई। उनकी यह फिल्म भी सफल रही और लोगो को श्रद्धा और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री बहुत पसंद आयी।

Shraddha Kapoor02 -

जानिए – आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारण का जीवन परिचय | Kavya Maran biography in hindi

 

श्रद्धा कपूर की फिल्में | Shraddha Kapoor Films

2010 : तीन पत्ती

2011 : लव का द एंड

2013 : आशिकी  2

2014 : एक विलेन; हैदर

2015 : एबीसीडी 2

2016 : बागी; रॉक ऑन 2

2017 : औके! जानू ; हाफ गर्लफ्रेंड; हसीना पारकर

2018 : स्त्री; बत्ती गुल मीटर चालू

2019 : साहू; छिछोरे

2020 : स्ट्रीट डांसर 3डी; बागी 3

2023 : तू झूठी मैं मक्कार

 

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म | Upcoming Movies

Shraddha Kapoor Biography in Hindi : श्रद्धा कपूर वर्तमान में कुछ फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जो आने वाले कुछ सालों में रिलीज की जाएगी। श्रद्धा की आने वाले कुछ फिल्में इस प्रकार हैं :

  • नागिन
  • स्त्री 2
  • लंदन में चलबाज़
  • लव रंजन की अगली
  • चंदा मामा दूर के
  • धड़कन 2

जानिए – भारतीय अभिनेता अजय देवगन का जीवन परिचय | Ajay Devgan biography in hindi

 

एक बेहतरीन सिंगर भी है श्रद्धा कपूर | Shraddha Kapoor as a singer

Shraddha Kapoor01 -

Shraddha Kapoor Biography in Hindi : बहुत ही कम लोग जानते हैं कि, श्रद्धा कपूर एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर की है। उन्होंने अपने कई फिल्मों में बहुत से सुपरहिट गाने गाए हैं। जिसमें फिल्म “आशिकी 2” का गाना “तुम ही हो” “सुन रहा है ना तू”, “चाहुं मै या ना” जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म “तीन पत्ती”, “एक विलन”, “हाफ गर्लफ्रेंड” जैसी फिल्मों के गानों में भी अपनी आवाज दी है। जिसे दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता और रेसलर ड्वेन जॉनसन का जीवन परिचय | Dwayne Johnson biography in hindi

 

श्रद्धा कपूर की पसंदीदा चीजें | Shraddha Kapoor Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – शक्ति कपूर, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, आमिर खान

हॉलीवुड – जॉनी डेप और एड्वर्ड नॉर्टन

पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) बॉलीवुड – वहीदा रहमान, नूतन, पद्मिनी कोल्हापुरे, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड – नताली पोर्टमैन (Natalie Portman)

पसंदीदा  फिल्म (Favorite Movie) बॉलीवुड : प्यासा (1957)

हॉलीवुड : The Shawshank Redemption (1994), Central Station (1998), The Godfather (1972), Monster (2003), Boys Don’t Cry (1999)

पसंदीदा संगीतकार (Favorite singer) लेडी गागा
पसंदीदा गीत (Favorite song) With the Sunshine By Ocean Drive
पसंदीदा गीत (Favorite Director ) मोहित सूरी
पसंदीदा पुस्तक (Favorite Book)
  1. Shantaram by Gregory David Roberts,
  2. Harry Potter (Literary Series) by J. K. Rowling
पसंदीदा गीत (Favorite Writer) जैक कैनफील्ड
पसंदीदा फैशन डिजाइनर (Favorite Director) मोहित सुरी
पसंदीदा कलर (Favorite color) बैंगनी और पीला
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) मछली करी, रवा फ्राइड फिश, खो सुवे, जलेबी
पसंदीदा इत्र (Favorite Perfume) Michael Kors
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) पेरिस
शौक (Hobbies) जूते एकत्र करना, खाना बनाना, बागवानी करना और पढ़ना

 

श्रद्धा कपूर की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Shraddha Kapoor Net Worth, House, Car collection, Salary

Shraddha Kapoor Net worth : दोस्तों ! यदि श्रद्धा कपूर के नेटवर्थ की बात की जाए तो, विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति लगभग ₹112 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। जिसमें उनका मुंबई के जुहू में गांधीग्राम रोड पर, पाम बीच बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर आलीशान घर भी शामिल है। इस आलीशान आवास की अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपए है।

श्रद्धा कपूर प्रति फिल्म लगभग ₹5-6 करोड़ रुपए लेती हैं। जबकि, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह करीब ₹1.6 करोड़ कि फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री सामाजिक कार्यों के लिए दान देने के साथ कई संगठनों का समर्थन भी करती है।

मार्च 2015 में श्रद्धा कपूर ने खुद का ब्रांड “Imara” भी लांच किया है। Imara लेडीज के लिए भारतीय फैशन के कपड़े बनाती है।

जानिए – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जीवन परिचय | Major Dhyan Chand biography in hindi

 

पता (Address) पॉम बीच बिल्डिंग की 7वीं मंजिल, गांधीग्राम रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹20 करोड़ रूपये (मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹4-5 करोड़ रूपये / फिल्म
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्म, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से
ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement ) ₹1-1.6 करोड़ प्रति विज्ञापन
कार संग्रह (Car Collection) मर्सिडीज जीएलई 250डी

बीएमडब्ल्यू 520डी

मर्सिडीज E220D

 

श्रद्धा कपूर से जुड़े विवाद। Shraddha Kapoor Controversies

  • वर्ष 2014 में फिल्म “एक विलेन” के प्रचार के दौरान, श्रद्धा को एक फोटोग्राफर के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पाया गया। जिसके कारण, प्रेस मीडिया ने फिल्म की सफलता पार्टी से उन्हें बहिष्कृत कर दिया। जिसकी मीडिया में कड़ी आलोचना की गई थी।
  • सितंबर 2020 सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा जांच के दौरान, ड्रग पेडलिंग मामले में कई अन्य फिल्मी सितारों के साथ श्रद्धा कपूर का भी नाम सामने आया था। एनसीबी ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक और एजेंट रही जया साहा के मोबाइल फोन में मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर तलब किया। इसी मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को भी तलब किया था।

जानिए – भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun biography in hindi

 

श्रद्धा कपूर को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Shraddha Kapoor Awards & Rewards

  • वर्ष 2019 में उन्हें फिल्म “छिछोरे” के लिए बेस्ट महिला अभिनेत्री का ज़ी सिने अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2016 में फिल्में ABCD 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल इंडियन फ़िल्म अकादमी पुरस्कार मिला।
  • वर्ष 2015 में फिल्म “एक विलेन” में एक गायिका के रूप में ग्लोबल इन्डियन म्यूजिक अकादमी अवार्ड और शाइनिंग अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2015 में फिल्म “एक विलेन” के लिए साल की विसिओनरी अर्थात कल्पित महिला ब्रांड के लिए आईएए लीडरशिप अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2014 में श्रद्धा कपूर, भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी में 6वें नंबर पर रही थीं।
  • वर्ष 2013 में फिल्म “आशिकी 2” में नए चेहरे के लिए ‘हेलो हॉल फेम अवार्ड’ से सम्मानित।
  • वर्ष 2013 में “आशिकी 2” में नयी युवा धड़कन के रूप में मुख्य भूमिका के लिए लायन गोल्ड अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2013 में फिल्म “आशिकी 2” में बेस्ट रोमांटिक कपल का किरदार निभाने के लिए बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड मिला।
  • फिल्म “आशिकी 2” में साल की बेहतरीन जोड़ी के लिए स्टार गिल्ड अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2013 में FHM India ने दुनिया की 100 World’s Sexiest Women की लिस्ट में श्रद्धा कपूर को 5वीं रैंक दी थी।
  • वर्ष 2012 में फिल्म ‘लव का द एंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्टारडस्ट अवार्ड
  • वर्ष 2011 में फिल्म “तीन पत्ती” के लिए के लिए “लायंस गोल्ड अवार्ड” से सम्मानित।

जानिए – विश्व की प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का जीवन परिचय | Naomi Osaka biography in hindi

 

श्रद्धा कपूर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Shraddha Kapoor

  • क्या श्रद्धा कपूर शराब पीती हैं ? – हाँ।
  • क्या श्रद्धा कपूर सिगरेट पीतीं हैं? – ज्ञात नहीं।
  • श्रद्धा कपूर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में एक फिल्मी परिवार में हुआ था।
  • श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता और मां शिवांगी कोल्हापुरी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

Shraddha with her parents -

  • श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर एक पंजाबी हैं, और उनकी मां शिवांगी एक मराठी हैं।
  • श्रद्धा पढ़ने में बहुत होशियार थी और भूमि 12वीं कक्षा में 95% अंक प्राप्त किए थे।
  • अपने स्कूल के दिनों में वह स्कूल की सभी प्रतियोगिताओं जैसे पढ़ाई, डांस, गायन, नाटक, खेल आदि गतिविधियों में भाग लेती थी।
  • स्कूल के दिनों में उनके बड़े भाई सिद्धार्थ, श्रद्धा के लिए काफी सुरक्षात्मक थे।
  • श्रद्धा को 16 साल की उम्र में सलमान खान ने बोस्टन विश्वविद्यालय में एक नाटक का मंचन करते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने श्रद्धा को फिल्मों में कार्य करने के लिए एक भूमिका की पेशकश की, परन्तु श्रद्धा उस समय अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थीं।
  • वह ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी प्रसंशक है। वह ऋतिक की पहली फिल्म “कहो ना प्यार है” देखने के बाद, उनके प्रति आकर्षित हो गई थी।
  • श्रद्धा के पास ऋतिक रोशन की फोटो और पोस्टरों का एक विशाल संग्रह है।
  • श्रद्धा एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह एक प्रशिक्षित गायक भी हैं। क्योंकि उनकी मां और नाना शास्त्रीय गायन में बहु-प्रशिक्षित हैं।
  • श्रद्धा को जूते इकट्ठा करने का बहुत शौक है।

Shraddha Kapoorv001 -

  • उनके पास एक ल्हासा अप्सो नस्ल का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम शिलोह है।
  • वह अभिनेत्री श्रीदेवी को अपना आदर्श मानती हैं।
  • वह चाय पीने और ऑनलाइन शॉपिंग करने की बहुत आदी है।
  • वह एक प्रमाणित स्कूबा गोताखोर (Scuba Diver) हैं।
  • श्रद्धा हाइपोर्मेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वह घर पर भी चश्मा और लेंस का प्रयोग करती हैं।
  • उन्हें बागवानी करना बहुत पसंद है और उन्होंने अपने घर में गुलाब, मुसब्बर वेरा, हिबिस्कुस, तुलसी, मनी प्लांट, पॉइंसेतिशिया, बोगनविले, मोगरा इत्यादि किस्मों के पौधे लगाए हैं।
  • श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Shraddha Kapoor with Tiger Shroff -

  • श्रद्धा, टाइगर श्रॉफ के साथ एक ही स्कूल में पढ़ती थीं, जबकि टाइगर की छोटी बहन कृष्णा श्रॉफ और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी एक ही स्कूल में श्रद्धा की जूनियर रही थी।
  • वर्ष 2016 में द हिंदुस्तान टाइम्स के एक साक्षात्कार में, श्रद्धा और टाइगर श्रॉफ दोनों ने स्वीकार किया कि स्कूल में उनका एक-दूसरे पर क्रश था। लेकिन उन्होंने कभी यह एक-दूसरे को नहीं बताया था।
  • वर्ष 2015 में, श्रद्धा कपूर ने खुद का ब्रांड “Imara” लांच किया है, जो लेडीज के लिए भारतीय फैशन के कपड़े बनाती है।
  • वर्ष 2014 में श्रद्धा कपूर भारत में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी में 6वें नंबर पर थीं।
  • वर्ष 2013 में FHM India ने दुनिया की 100 World’s Sexiest Women की लिस्ट में श्रद्धा कपूर को 5वीं रैंक दी थी।
  • वरुण और श्रद्धा बचपन से दोस्त रहे हैं और श्रद्धा कपूर का बचपन में वरुण धवन पर भी क्रश था। उन दिनों जब वरुण और श्रद्धा छुट्टियों में अपने-अपने पापा के साथ एक शूटिंग पर गए, तो श्रद्धा वरुण को अकेले में ले गई और उनसे “You Love I” को सीधा करने को कहा। उस समय वरुण ने श्रद्धा से कुछ नहीं कहा।

 

श्रद्धा कपूर के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर कौन है ?

उत्तर : श्रद्धा कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और एक गायिका हैं। वह फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी की बेटी है।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई (भारत) में हुआ था।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 36 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : श्रद्धा कपूर किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं, और मां शिवांगी कोल्हापुरी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एट भाई ।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर के पति कौन है ?

उत्तर : 36 वर्षीय श्रद्धा कपूर अभी- अविवाहित हैं – अप्रैल 2023 तक।

प्रश्न : श्रद्धा कपूर कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : None

प्रश्न : श्रद्धा कपूर कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : डेब्यू फिल्म – तीन पत्ती (2010)

प्रश्न : वर्ष 2023 में श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति ₹112 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा “श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। आप हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *