Sonakshi Sinha Biography in Hindi | सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय

Sonakshi Sinha Biography in Hindi | सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय

 

सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय (सोनाक्षी सिन्हा विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, ब्वॉयफ्रेंड, अफेयर्स, विवाद, नेटवर्थ) | Sonakshi Sinha Biography in Hindi [ Sonakshi Sinha, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, Boyfriend, Affairs, Net worth ]

 

सोनाक्षी सिन्हा | Sonakshi Sinha

भारतीय अभिनेत्री


Sonakshi Sinha Biography in Hindi : दोस्तों ! सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। वह दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। वह बॉलीवुड जगत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से अपने बॉलीवुड करियर कि शुरुआत कि थी। हिंदी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया था। सोनाक्षी बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं।

Sonakshi Sinha Biography in Hindi | सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय

Sonakshi Sinha Biography in Hindi | सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय

वर्ष 2010 में, सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म ‘दबंग’ में बेहतरीन अभिनय के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसके अगले साल, वर्ष 2011 में उन्हें ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर’ के लिए महिला का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मिला था। तो आइए एक नजर डालते हैं, बॉलीवुड कलाकार ‘सोनाक्षी सिन्हा के जीवन परिचय पर | Sonakshi Sinha Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा के बारे में अधिक जानकारी के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय | Deepika Padukone biography in hindi

 

Table of Contents

सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
उपनाम (Nickname) सोना, दबंग गर्ल
जन्म (Birth) 2 जून 1987
उम्र (Age) 36 वर्ष (2023 में)
जन्म स्थान (Birth Place) पटना, बिहार, भारत
पिता (Father) शत्रुघ्न सिन्हा
माता (Mother) पूनम सिन्हा
गृहनगर (Hometown) पटना, बिहार, भारत
वर्तमान पता (Current City) मुम्बई, महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
विश्वविद्यालय (University) श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे

महिला विश्वविद्यालय (एसएनडीटी), मुंबई

शिक्षा (Education) फैशन डिजाइनिंग में स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) मिथुन राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
जाति (Caste) कायस्थ
पेशा (Profession) अभिनेत्री और गायिका
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष 2010 से वर्तमान
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  बॉलीवुड फिल्म – दबंग (2010)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)  अविवाहित
अफेयर्स/ अन्य मामले (Girlfriend/ Affairs)
प्रसिद्धि (Famous for) बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) $80 करोड़ लगभग ($10 मिलियन)
Website www.soezi.in

 

सोनाक्षी सिन्हा का प्रारंभिक जीवन | Sonakshi Sinha Early Life

Sonakshi Sinha Biography in Hindi – Early Life : सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार कि राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा एक अभिनेता और राजनेता हैं और उनकी माँ पूनम सिन्हा एक गृहिणी हैं। सोनाक्षी के पिता बिहारी कायस्थ परिवार से हैं, जबकि उनकी मां एक सिंधी हिंदू परिवार से हैं। सोनाक्षी कि माँ पूनम सिन्हा, वर्ष 1968 में मिस यंग इंडिया रह चुकी हैं। सोनाक्षी के दो जुड़वां बड़े भाई – लव सिन्हा और कुश सिन्हा हैं। सोनाक्षी को लोग प्यार से सोना कह कर बुलाते हैं।

Sonakshi Sinha her parents and brothers

Sonakshi Sinha her parents and brothers

उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक मैं कदम रखा था। लेकिन वर्ष 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे। सोनाक्षी का जन्म भले ही बिहार के पटना में हुआ था लेकिन उनका पालन पोषण मुंबई में ही हुआ। सोना जब छोटी थी, तब वह अपने पिता के साथ फिल्म कि शूटिंग देखने जाया करती थी। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर बनाने का विचार नहीं किया था।

Sonakshi Sinha with her parents Satrudhan Sinha & Punam Sinha

Sonakshi Sinha with her parents Satrudhan Sinha & Punam Sinha

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जीवन परिचय | Anushka Sharma biography in hindi

 

पारिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता

(Parents)

पिता – शत्रुघ्न सिन्हा

माँ – पूनम सिन्हा ​​(गृहिणी)

भाई-बहन (Siblings) दो बड़े भाई – लव सिन्हा एवं  कुश सिन्हा (जुड़वां)

 

सोनाक्षी सिन्हा कि शिक्षा | Sonakshi Sinha Education

Sonakshi Sinha Education : सोनाक्षी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पूरी की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सोनाक्षी ने आगे की पढ़ाई के लिए, श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे (SNDT) महिला विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र मे दाखिला लिया और वहां से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight) 70 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 40 इंच

कमर: 30 इंच

Biceps: 16 इंच

आंखों का रंग (Eye color) गहरा भूरा रंग
बालों का रंग (Hair color) काला

 

सोनाक्षी सिन्हा का निजी जीवन और अफेयर | Sonakshi Sinha Personal Life and Affairs

Sonakshi Sinha Personal life & Love Affairs : दोस्तों ! 36 वर्षीय सोनाक्षी सिन्हा अविवाहित हैं। लेकिन वे बॉलीवुड के कई बड़े सितारों और हस्तियों के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं। तो आइए जानते हैं, सोनाक्षी सिन्हा के लव अफेयर्स के बारे में…

  • मीडिया सुत्रों के मुताबिक, फिल्म ‘लुटेरा’ की शूटिंग के दौरान सोनाक्षी ने बॉलीवुड अभिनेता और इस फिल्म के हीरो रणवीर सिंह को डेट किया था। इस बात से उनके पिता बहुत नाराज थे और इसके लिए उन्होंने सोनाक्षी को डाटा भी था।
  • सोनाक्षी सिन्हा ‘फेम सिनेमा’ के मालिक आदित्य श्रॉफ के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन आदित्य का बिहेवियर सोनाक्षी को पसंद नहीं था। जिसके बाद सोनाक्षी ने आदित्य श्रॉफ के साथ अपना संबंध तोड़ लिया।
  • सोनाक्षी सिन्हा ने आदित्य श्रॉफ के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने के बाद, बंटी सजदेह को डेट करना शुरू किया, जो उसका बॉयफ्रेंड था। सोनाक्षी, बंटी सजदेह के साथ कई पार्टियों और फंक्शन्स में भी शिरकत करते देखी गई थी। लेकिन किसी अज्ञात कारण की वजह से उनका यह रिश्ता भी खत्म हो गया।
Sonakshi with Banty Sajdeh

Sonakshi with Banty Sajdeh

 

  • सोनाक्षी सिन्हा अभी जहीर इकबाल को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने सोशल मिडिया पर अपने और ज़हीर इकबाल का रिश्ते की पुष्टि की है।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का जीवन परिचय | Sidharth Malhotra biography in hindi

 

सोनाक्षी सिन्हा का करियर | Sonakshi Sinha Career

Sonakshi Sinha -

Sonakshi Sinha Career : सोनाक्षी सिन्हा ने एक कॉस्टयूम डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2005 में फिल्म “मेरा दिल लेके देखो” के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया था। इस दौरान उनका रुझान अभिनय और मॉडलिंग की ओर बढ़ने लगा था।

फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में एक अशर (एक व्यक्ति जो लोगों को बैठने के लिए जगह दिखाता है) के रूप में भी काम किया है। 

जानिए – पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन का जीवन परिचय | Sushmita Sen biography in hindi

 

सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड करियर | Sonakshi Sinha Bollywood Career

Sonakshi Sinha v001 -

Sonakshi Sinha Bollywood Career : वर्ष 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म “दबंग” के साथ अपना अभिनय करियर शुरू किया था। या एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सोनाक्षी सुपरस्टार सलमान खान के अपोजिट भूमिका में थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘रज्जो पांडे’ की भूमिका निभाई थी। सोनाक्षी की यह पहली फिल्म सुपरहिट रही और बॉलीवुड जगत में उन्हें एक नई पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार से सन्मानित किया गया था।

वर्ष 2012 में वे सुपरहिट फिल्म “राऊड़ी राठौर” में बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ रोमांस करते हुए नजर आई, जिसमें उन्होंने पारो की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उसी वर्ष उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘दबंग 2’ में सलमान खान के साथ काम किया।

वर्ष 2014 में सोनाक्षी एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हॉलीडे’ में दिखाई दी। जो साउथ फिल्म की रीमेक थी। इसी वर्ष सोनाक्षी साउथ के मेगास्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘लिंगा’ में नजर आई थी। इश्क फिल्म मे वे रजनीकांत के अपोजिट भूमिका में थी। उनकी यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 2017 में, सोनाक्षी, सुनहिल सिप्पी की कॉमेडी फिल्म ‘नूर’ में मुख्य भूमिका में दिखाई दी, जो सबा इम्तियाज के उपन्यास “कराची, यू आर किलिंग मी!” पर आधारित थी। उसी वर्ष, वह फिल्म ‘इत्तेफाक’ में नजर आई थी, जो वर्ष 1969 की मर्डर मिस्ट्री ‘इत्तेफाक’ की रीमेक थी। फिल्म के अन्य कलाकारों में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अक्षय खन्ना शामिल थे। इसके बाद सोनाक्षी ‘फोर्स 2’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘मिशन मंगल’ और ‘दबंग 3’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया।

वर्ष 2021 में, वह अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही अभिनीत फिल्म “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” में नजर आई।

जानिए – बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जीवन परिचय | Katrina Kaif biography in hindi

 

सिंगर भी है सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha Biography in Hindi : सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। सोनाक्षी अभिनय के अलावा, वर्ष 2015 में आई फिल्म ‘तेवर’ के लिए ‘मूव योर लक’ और ‘लेट्स सेलिब्रेट’ गाने को अपनी आवाज से सजाया है। उन्होंने सांग “आज मूड इश्कहोलिक है” के साथ अपने गायन करियर की शुरुआत की थी।

वर्ष 2014 में, सोनाक्षी सिन्हा ने एक अमेरिकी फिल्म ‘रियो 2’ में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद उसी वर्ष, वह प्रसिद्ध पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के साथ सुपरस्टार नामक एक संगीत वीडियो में भी नजर आई थीं।

जानिए – पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला का जीवन परिचय, मृत्यु | Sidhu Musewala biography in hindi

 

टीवी रियलिटी शोज में जज भी रही है सोनाक्षी

Sonakshi Sinhav002 -

Sonakshi Sinha Biography in Hindi :  वर्ष 2015 से लेकर 2017 तक टीवी पर आने वाले रियलिटी शो ‘नच बलिए’, ‘इंडियन आइडल’, ‘इंडियन आइडल जूनियर’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी टीवी रियलिटी शो में जज के रूप में दिखाई दी है।

 

फिल्म में आने के लिए सोनाक्षी ने घटाया था 30 किलो वजन

Sonakshi Sinha003 -

Sonakshi Sinha Biography in Hindi :  दोस्तों ! फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन बहुत ज्यादा था। जिसके बाद उन्होंने अपना वजन घटाने के बारे में सोचा। सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म ‘दबंग’ के लिए लगभग 30 किलो वजन घटाया था। इस दौरान वे रोजाना जिम जाया करती थीं और हल्का डाइट फॉलो करती थीं। उनकी पहली फिल्म की बड़ी सफलता के बाद में उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली और कई फिल्म निर्माताओं की तरफ से कई नई फिल्मों के ऑफर आने लगे।

जानिए – केजीएफ-2 फेम यश का जीवन परिचय | Yash biography in hindi

 

सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्में | Sonakshi Sinha movies

2010 – दबंग

2012 – राउडी राठौर

2012 – जोकर

2012 – सन ऑफ सरदार

2012 – दबंग 2

2013 – लूटेरा

2013 – वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

2013 – बुलेट राजा

2013 – आर… राजकुमार

2014 – हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी 2014 – एक्शन जैक्सन

2014 – लिंगा

2015 – तेवर

2016 – अकीरा

2016 – फोर्स 2

2017 – नूर

2017 – इत्तेफाक

2018 – वेलकम टू न्यूयॉर्क

2018 – हैप्पी फिर भाग जाएगी

2019 – कलंक

2019 – खानदानी शफाखाना

2019 – मिशन मंगल

2019 – लाल कप्तान

2019 – दबंग 3

2021 – भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया

2022 – ककुडा

2022 – डबल एक्सेल

जानिए – भारतीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने वाले; ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह का जीवन परिचय और विवाद | Amritpal Singh biography in hindi

 

सोनाक्षी सिन्हा की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन |  Sonakshi Sinha Net worth, House, Car collection, Salary

Sonakshi Sinha Net worth : मीडिया सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में सोनाक्षी सिन्हा के कुल नेटवर्थ ₹80 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास 11.3 करोड़ रुपए का एक आलीशान अपार्टमेंट भी है। सोनाक्षी सिन्हा की संपत्ति का मुख्य सोर्स फिल्म है। वे प्रति फिल्म 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी तगड़ी कमाई करती हैं।

Sonakshi Sinha Brand -

सोनाक्षी का “SOEZI” नाम कि एक नेल आर्ट वेबसाइट भी है, जिसमें वह विभिन्न प्रकार के नेल आर्ट उत्पादों को प्रदर्शित करती और बेचती हैं। इसके अलावा, जुलाई 2014 में सोनाक्षी ने विश्व कबड्डी लीग में संयुक्त रूप से कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए एक टीम खरीदी है।

जानिए – साउथ के सुपरस्टार रामचरण तेजा का जीवन परिचय | Ram Charan Teja biography in hindi

 

पता (Address) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कुल संपत्ति (Net Worth) 80 करोड़ रूपये लगभग (वर्ष 2022 तक)
फीस प्रति फिल्म (Per film charge) ₹4 से 5 करोड़ रूपये
कार कलेक्शन (car collections)
  • बीएमडब्ल्यू
  • मर्सिडीज,
  • रेंज रोवर्स,
  • मिनी कूपर और
  • ऑडी

 

सोनाक्षी सिन्हा को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Sonakshi Sinha Awards & Rewards

  • वर्ष 2014 में रोमांटिक भूमिका में सबसे मनोरंजक अभिनेत्री के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) के लिए ज़ी सिने अवार्ड से सम्मानित।
  • वर्ष 2011 में, सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
  • वर्ष 2011 में उन्हें ‘अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला।
  • वर्ष 2011 में उन्हें महिला का ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड  मिला।
  • वर्ष 2011 में सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिने अवार्ड से सम्मानित।

 

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Sonakshi Sinha

  • क्या सोनाक्षी सिन्हा शराब पीती हैं ? – जानकारी नहीं।
  • क्या सोनाक्षी सिन्हा सिगरेट का सेवन करती हैं? जानकारी नहीं।
  • सोनाक्षी सिन्हा का जन्म पटना, बिहार में हुआ था। लेकिन उनका पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।
  • सोनाक्षी सिन्हा के दो बड़े भाई हैं और वे जुड़वा हैं।

Sonakshi with her brothers -

  • सोनाक्षी एक फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती है, और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा एक राजनेता और बॉलीवुड के जाने-माने पूर्व अभिनेता हैं।
  • सोनाक्षी के पिता ने भारत जनता पार्टी के साथ राजनीतिक जगत में कदम रखा था, लेकिन बाद में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
  • सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा और रेखा को अपना ब्यूटी इंस्पिरेशन मानती हैं।

Sonakshi Sinha with her mother -

  • फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनर के तौर पर भी काम किया था।
  • सोनाक्षी टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल, इंडियन आइडल जूनियर, नच बलिए, ओम शांति ओम और मिंत्रा फैशन सुपरस्टार जैसे कई रियलिटी शो में जज के रूप में दिखाई दी हैं।

Sonakshi sinha004 -

  • शुरु में, सोनाक्षी का वजन अधिक था, लेकिन अपनी पहली फिल्म ‘दबंग’ के लिए उन्होंने लगभग 30 किलो वजन कम किया था।
  • अपने ख़ाली समय में, सोनाक्षी को स्केच बनाना और पेंटिंग करना बहुत पसंद है।
  • वह कई लोकप्रिय हिट आइटम गानों जैसे ‘गो गो गोविंदा’, ‘थैंक गॉड इट्स फ्राइडे’, ‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘हर किसी को’, ‘नचन फराटे’, ‘मूव योर लक’ आदि में भी दिखाई दी हैं।
  • सोनाक्षी ने कई बड़े ब्रांड्स के लिए रैंप वॉक भी किया है। वर्ष 2008-09 के लैक्मे फैशन वीक में वे रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।

Sonakshi Sinha003 -

  • सोनाक्षी सिन्हा का “SOEZI” नाम कि एक नेल आर्ट वेबसाइट भी है, जिसमें वह विभिन्न प्रकार के नेल आर्ट उत्पादों को प्रदर्शित करती और बेचती हैं।
  • वर्ष 2014 में, सोनाक्षी सिन्हा ने अमेरिकी फिल्म ‘रियो 2’ में अपनी आवाज दी थी। उसी वर्ष, वह प्रसिद्ध पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह के साथ सुपरस्टार नामक एक संगीत वीडियो में नजर आई थी।
  • जुलाई 2014 में, सोनाक्षी ने विश्व कबड्डी लीग में संयुक्त रूप से कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए एक टीम खरीदी है।
  • सोनाक्षी सिन्हा का बॉलीवुड की के बड़ी हस्तियों के साथ अफेयर रहा है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, आदित्य श्रॉफ और जहीर इकबाल जैसे मशहूर हस्तियां शामिल हैं।
  • वर्ष 2022 में उन्होंने सोशल मिडिया पर अपने और ज़हीर इकबाल का रिश्ते की पुष्टि की है।
Sonakshi with Zaheer Iqbal

Sonakshi with Zaheer Iqbal

 

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा कौन है ?

उत्तर : सोनाक्षी सिन्हा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। वह दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना, बिहार में हुआ था।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 36 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा किस राज्य से हैं ?

उत्तर : बिहार, भारत से।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा की जाति क्या है ?

उत्तर : कायस्थ, हिन्दु

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता कौन है ?

उत्तर : सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : दो बड़े भाई – लव सिन्हा और कुश सिन्हा।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा के पति कौन है ?

उत्तर : सोनाक्षी सिन्हा अविवाहित (मार्च 2023 तक) हैं।

प्रश्न : सोनाक्षी सिन्हा कि डेब्यु फिल्म कौन सी है?

उत्तर : दबंग (वर्ष 2010 में)

प्रश्न : वर्ष 2022 में सोनाक्षी सिन्हा की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : मीडिया सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा की कुल संपत्ति लगभग ₹80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों आशा करता हूं कि, आपको हमारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)’ पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। ताकि और भी लोगों को आपके माध्यम से इसकी जानकारी हो सके। अगर आप हमें फीडबैक देना चाहते हैं तो अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए comment में जाकर हमें अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। जल्दी ही मिलते हैं एक नए स्टोरी के साथ तब तक के लिए आप सभी मस्त रहें, स्वस्थ रहें।

हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *