अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh  biography in Hindi

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh  biography in Hindi

 

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय (अरिजीत सिंह विकी, जन्म, शिक्षा, परिवार, बॉलीवुड करियर, फिल्में, आने वाली फिल्में, गर्लफ्रैंड, अफेयर्स, विवाद, शादी, पत्नी, बच्चे, नेटवर्थ) | Arijit Singh Biography in Hindi [ Arijit Singh, Wiki, Birth, Education, Family, Bollywood Career, Movies, Upcoming movies, Controversies, wife, girlfriend, affairs, children, Net worth ]

 

अरिजीत सिंह | Arijit Singh

भारतीय गायक और संगीतकार


Arijit Singh Biography in Hindi : दोस्तों ! अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके द्वारा गाए लगभग सभी गाने चार्टबस्टर में शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने न केवल बॉलीवुड के सितारों को अपनी आवाज दी, बल्कि भारतीय सिनेमा को समृद्ध धुन भी दी। वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे बहुमुखी और सफल गायकों में से एक हैं, एवं एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने लिए नाम कमाया है।

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh  biography in Hindi

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh  biography in Hindi

व्यक्तिगत रूप से अरिजीत सिंह को उनकी पहली सफलता फिल् “आशिकी 2” के सुपरहिट गाने “तुम ही हो” से मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह उन कलाकारों में से हैं, जिनका नाम और आवाज लगभग सभी फिल्मों में पाई जाती है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है और इसके लिए उन्हें कई अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। तो आइए जानते हैं भारत के एक बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह का जीवन परिचय | Arijit Singh Biography in Hindi’. जिसमें हम उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानेंगे। इसलिए अरिजीत सिंह के बारे में अधिक जानने के लिए इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें…

Advertisement

जानिए – भारतीय महिला एंटरप्रेन्योर और सिंगर अनन्य बिरला का जीवन परिचय | Ananya Birla biography in hindi

 

Table of Contents

अरिजीत सिंह का जीवन परिचय : एक नजर में।

नाम (Name) अरिजीत सिंह (Arijit Singh)
जन्म (Birth) 25 अप्रैल 1987
उम्र (Age) 36 वर्ष (वर्ष 2023 के अनुसार)
जन्म स्थान (Birth Place) जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत
पिता (Father) कक्कड़ सिंह
माता (Mother) अदिति सिंह
गृहनगर (Hometown) जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत
वर्तमान पता (Current City) मुंबई महाराष्ट्र (भारत)
स्कुलिंग (Schooling) राजा बिजय सिंह हाई स्कूल, मुर्शिदाबाद
विश्वविद्यालय (University) श्रीपत सिंह कॉलेज, जियागंज
शिक्षा (Education) ग्रेजुएशन
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
राशि (Zodiac) वृषभ राशि
धर्म (Religion) हिन्दू
पेशा (Profession) भारतीय गयक और संगीतकार
सक्रिय वर्ष (Active Year) वर्ष  से वर्तमान
संगीत गुरु (Music Teacher)
  • राजेंद्र प्रसाद हजारी (शास्त्रीय संगीत),
  • धीरेंद्र प्रसाद हजारी (तबला),
  • बीरेंद्र प्रसाद हजारी (पॉप संगीत)
डेब्यु फिल्म (Debut Film)  पार्श्व गायक (फिल्म)- फिर मोहब्बत करने चला (मर्डर 2, 2011)

निर्देशक : भालोबाशर रोजनामचा (बांग्ला फिल्म – 2015)

पत्नी (Wife)  कोयल राय सिंह (दूसरी पत्नी, वर्ष 2014 से वर्तमान )

रूपरेखा बनर्जी (तलाक – 2013)

प्रसिद्धि (Famous for) युवा दिलो कि आवाज के रूप में
कुल संपत्ति (Net Worth) ₹55 करोड़ लगभग (विभिन्न मिडिया सुत्रों के अनुसार)

 

अरिजीत सिंह का जन्म और माता-पिता | Arijit Singh birth & Parents

Arijit Singh Biography in Hindi – Early Life : दोस्तों! अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल में स्थित मुर्शिदाबाद के जियागंज में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह है, जो पेशे से एक एलआईसी एजेंट थे। उनकी मां का नाम अदिति सिंह है, और वे एक गृहिणी थीं। अरिजीत के पिता एक सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं जबकि उनकी मां आदित्य सिंह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अरिजीत एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम अमृता सिंह है।

Arijit Singh with his parents

Arijit Singh with his parents

अरिजीत की माँ, अदिति सिंह कि, 19 मई 2021 को कोलकाता के धाकुरिया के AMRI अस्पताल में मस्तिष्क आघात के कारण मृत्यु हो गई थी। वे 52 वर्ष कि थीं। उन्हें COVID-19 लक्षणों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालाँकि, 17 मई 2021 को उनका वह कोरोना संक्रमण (COVID-19) नेगेटिव भी आया था ।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री और सिंगर श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय | Shraddha Kapoor biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

माता-पिता (Parents) पिता – कक्कड़ सिंह

मां – अदिति सिंह

भाई-बहन (Siblings) एक बहन – अमृता सिंह

 

अरिजीत सिंह कि शिक्षा | Arijit Singh Education

Arijit Singh Education : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पले-बढ़े अरिजीत ने अपनी  स्कूली शिक्षा राजा बिजय सिंह हाई स्कूल, मुर्शिदाबाद से पुरी की। इसके बाद आगे कि पढ़ाई के लिए श्रीपत सिंह कॉलेज, जियागंज में दाखिला लिया और वहाँ से अपने स्नातक तक कि पढ़ाई पुरी की।

जानिए – हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज का जीवन परिचय | Selena Gomez biography in hindi

 

अरिजीत सिंह कि संगीत शिक्षा | Arijit Singh music training

Arijit Singh music training : अरिजीत सिंह ने अपनी संगीत की ट्रेनिंग घर से ही शुरू की थी, क्योंकि उनकी मौसी संगीत में प्रशिक्षित थी और उनकी नानी गाती थी। अरिजीत कि मां और उनके मामा दोनों तबला बजाते थे। इस तरह संगीत उनके पूरे परिवार का मुल था। परिवार में संगीत का माहौल होने के कारण और बचपन से ही संगीत के माहौल में रहे अरिजीत की भी संगीत में रुचि जगी।

 महज 3 साल की छोटी उम्र में ही उन्होंने हजारी ब्रदर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। जिसमें उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण राजेंद्र प्रसाद हजारी से, तबला प्रशिक्षण धीरेंद्र प्रसाद हजारी से और रविंद्र संगीत एवं पॉप संगीत की शिक्षा बिरेंद्र प्रसाद हजारी से प्राप्त किया है।

अरिजीत को 10 साल की छोटी उम्र में ही भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षण के लिए पश्चिम बंगाल कि राज्य सरकार से छात्रवृत्ति भी मिली थी।

जानिए – अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय | Jhanvi Kapoor Biography in hindi

 

शारीरिक संरचना (Body Measurement) ।

लंबाई (Height) से० मी०- 168

मी०- 1.68

फीट – 5′ 6″

वजन (Weight) 72 Kg (लगभग)
शारीरिक संरचना (Figure)  छाती: 40 इंच

-कमर: 32 इंच

-Biceps: 12 इंच

आंखों का रंग (Eye color) काला
बालों का रंग (Hair color) काला

 

अरिजीत सिंह का निजी जीवन | Arijit Singh Personal Life

Arijit Singh marriage : दोस्तों ! अरिजीत सिंह की दो शादियां हुई हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने रूपरेखा बनर्जी से शादी की थी, जो एक रियलिटी शो फेम गुरुकुल की फाइनलिस्ट में से एक थीं। हालांकि, उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नही टिक पाई और कुछ ही महीनों बाद, वर्ष 2013 में ही उनका तलाक हो गया।

Arijit's 1st wife Rooprekha Banergee

Arijit’s 1st wife Rooprekha Banergee

इसके बाद, वर्ष 2014 में अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय सिंह से शादी की। यह दोनों की दूसरी शादी थी। अरिजीत से शादी करने से पहले कोयल रॉय सिंह की भी पहली शादी से तलाक हो गया था। अरिजीत सिंह कोयल रॉय के दूसरे पति है।

Arijit Singh with his wife Koel Roy Singh and chilrens

Arijit Singh with his wife Koel Roy Singh and chilrens

इस दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। हालांकि, उनकी बेटी कोयल रॉय सिंह को अपने पहले पति से है, जो अरिजीत सिंह कि सौतेली बेटी है। उनके एक बेटे का नाम जूल है और कोयल की पहली शादी से एक सौतेली बेटी है।

जानिए – हॉलीवुड अभिनेता और पॉप सिंगर विल स्मिथ का जीवन परिचय | Will Smith biography in hindi

 

परिवारिक जानकारियां | Family Details

पत्नी (wife) कोयल रॉय सिंह ( दूसरी पत्नी)

रूपरेखा बनर्जी (पहली पत्नी, तलाक)

बच्चे (childrens) तीन बच्चे – दो बेटे और एक बेटी (सौतेली)

 

अरिजीत सिंह का करियर | Arijit Singh Career –

Arijit Singh Biography in Hindi : वर्ष 2005 में, अरिजीत सिंह ने अपनी शास्त्रीय संगीत गुरु राजेंद्र प्रसाद के कहने पर एक रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” में भाग लिया था। जिसमें वे इस रियलिटी शो में 6वे स्थान पर रहे थे। जबकि, उनकी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी भी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था और उन्होंने यह प्रतियोगिता जीती थी। वर्ष 2013 में अरिजीत ने रूपरेखा से शादी की थी।

इसके बाद, उन्होंने एक अन्य रियलिटी शो “10 के 10 ले गए दिल” में भाग लिया जिसमें वे विजयी रहे और यह प्रतियोगिता जीती। इस रियलिटी शो को जीतने के बाद, उन्होंने प्रतियोगिता से मिले सभी पुरस्कार राशि को अपना खुद का स्टूडियो बनाने में लगा दिया। वहां उन्होंने टीवी चैनलों, विज्ञापनों और रेडियो स्टेशनों के लिए संगीत की धुन बनाने के साथ अपने गानो पर एक स्वतंत्र कलाकार के रूप में काम किया।

इस दौरान उन्होंने मशहूर गायक और निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर, मिथुन, मोंटी शर्मा और प्रीतम जैसे संगीत निर्देशकों के लिए भी फ्रीलांसिंग की। अरिजीत ने तेलुगु फिल्मों में सिंगिंग स्क्रैच से शुरुआत की। उनका पहला गाना वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘केडी’ में “नीवे ना नीव ना” गाना था।

जानिए – कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर का जीवन परिचय | Justin Bibber biography in hindi

 

अरिजीत सिंह का बॉलीवुड करियर | Arijit Singh Bollywood Career

Arijit Singh01 -

Arijit Singh Bollywood Career : दोस्तों ! अरिजीत को शंकर-एहसान-लोय से पहला ब्रेक उनके म्यूजिक एल्बम ‘हाई स्कूल म्यूजिकल एल्बम 2’ से मिला था। जिसमें अरिजीत ने ‘आल फॉर वन’ गाना गया था। इसके बाद, वर्ष 2010 में अरिजीत को प्रीतम चक्रवर्ती के साथ काम करने का मौका मिला जिसमें उनको तीन फिल्म “गोलमाल 3”, “क्रूक” एवं “एक्शन रीप्ले” जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

हालांकि, वर्ष 2009 में अरिजीत ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। जिसमें उन्होंने फिल्म ‘मर्डर 2’ के लिए “फिर मोहब्बत करने चला है तू” गाना गाया था। यह उनका पहला बॉलीवुड गाना था। लेकिन इस फिल्म को वर्ष 2011 में रिलीज किया गया था। अरिजीत के द्वारा गाए गए इस गाने को बहुत बड़ी सफलता मिली थी।

वर्ष 2012 में अरिजित सिंह को प्रीतम चक्रवर्ती साथ काम करने का मौका मिला, जहां उन्होंने प्रीतम चक्रवर्ती के कम्पोजीशन में फिल्म “एजेंट विनोद” का गाना “राब्ता” गाना गाया। इस गाने को भी काफ़ी पसंद किया गया और इस गाने को बड़ी सफलता मिली। इस गाने की सफलता को देखते हुए प्रीतम चक्रवर्ती ने अरिजित सिंह से इस गाने को 4 अलग अलग वर्जन में रिकॉर्ड करवाकर रिलीज किया था, जो बहुत सफल रही। इन गानों की सफलता के बाद, प्रीतम ने अरिजित को इसी साल तीन और फिल्मों में शामिल किर लिया। जिसमें फिल्म “प्लेयर्स”, “कॉकटेल” और “बर्फी” जैसी फ़िल्में थी।

इसके साथ ही, अरिजित ने विशाल शेखर के लिए फिल्म “शंघाई” में ‘दुआ’ गाना गाया था। इस गाने को एक बड़ी सफलता मिली और इस सफलता के लिए अरिजीत सिंह को अवार्ड भी मिला था। इसके बाद अरिजीत सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके गाने को श्रोताओं से बहुत प्यार मिला।

अरिजीत सिंह के करियर का महत्वपूर्ण मोड़ तब आया, जब उन्होंने वर्ष 2013 में मिथुन के कंपोजीशन में एक म्यूजिकल फिल्म “आशिकी 2” के लिए “तुम ही हो” गाना गाया। अरिजीत के द्वारा गाए इस गाने को लोगों बहुत प्यार मिला और यह गाना उनके करियर में अब तक का सबसे हिट गाना साबित हुआ। इस गाने की सफलता के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था।

Arijit SIngh 04 -

“आशिकी 2” फ़िल्म के गाने के इतनी बड़ी सफलता के बाद, वर्ष 2013 में अरिजीत सिंह ने प्रीतम के साथ कारण जोहर की फिल्म “ये जवानी है दीवानी” में काम किया। जिसमें उन्होंने “बलम पिचकारी” गाना गाया। इस फिल्म के गाने के हिट होने के बाद अरिजित को म्यूजिक प्रोड्यूसर बना दिया गया। यह समय अरिजित के लिए उनके जीवन का सबसे बेहतरीन समय था।

इसके बाद, उन्होंने कई फिल्मों, ‘फटा पोस्टर निकला’ हीरो, आर..राजकुमार, चेन्नई एक्सप्रेस, बॉस, जैकपोट, गोलियों की रासलीला ‘रामलीला’, मिक्की वायरस इत्यादि जैसी कई बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज़ दी। उन्होंने कई बड़े बड़े म्यूजिक डायरेक्टर के साथ काम किया। जबकी, फिल्म डायरेक्टर भी अरिजित सिंह को अपने फ़िल्म में गाने के लिए एप्रोच करने लगे थे।

उन्होंने श्रेया घोषाल और अलका याग्निक जैसे बड़े संगीतकार के साथ युगल गाना भी गाया। उन्होंने साजिद-वाजिद और एआर रहमान जैसे प्रसिद्ध संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया है।

अरिजीत सिंह ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिसमें वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘भालोबाशर रोज़नामचा’ और वर्ष 2018 में आई फिल्म “सा” सहित कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उनके बेटे जूल ने भी फिल्म “सा” में अभिनय किया था।

अरिजीत सिंह का कहना है कि अगर उन्हें कभी समय में वापस यात्रा करने का मौका मिला, तो वह किशोर कुमार के साथ गाना पसंद करेंगे ।

जानिए – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल कृति सेनन का जीवन परिचय | Kriti Sanon biography in hindi

 

अरिजीत सिंह के द्वारा गाए गीत | 

Arijit Singh Biography in Hindi : अर्जित सिंह ने अपने सिंगिंग करियर में बहुत से सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके कई गाने चार्टबस्टर में सबसे ऊपर शामिल भी किए गए हैं। उनके गानों की कुछ भी नीचे दी गई हैं : 

क्रमांक फिल्म का नाम गाना
1. मर्डर 2 फिर मोहब्बत
2. एजेंट विनोद राब्दा
3. बर्फी फिर ले आया दिल, सावली सी रात है
4. आशिकी 2 तुम ही हो, मेरी आशिकी, चाहू मैं या ना, हम मार जायेंगे
5. ये जवानी है दीवानी दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही
6. फटा पोस्टर निकला हीरो मैं रंग शरबतों का
7. रामलीला लाल इश्क
8. जैकपोट कभी जो बादल बरसे
9. 2 स्टेट्स मस्त मगन
10. सिटी लाइट मुस्कराने की वजह
11. हम्प्टी शर्मा की दुलहनिया समझावन
12. रॉय सूरज डूबा है यारों
13. बदलापुर जुदाई
14. हमारी अधूरी कहानी हमारी अधूरी कहानी
15. तमाशा अगर तुम साथ हो
16. बाजीराव मस्तानी आयात
17. दिलवाले गेरुआ, जनम जनम
18. एयरलिफ्ट सोच न सके
19. कपूर एंड संस बोल ना
20. रुस्तम देखा हजारों दफा
21. एक विलेन हमदर्द
22. क्रिएचर 3डी सावन आया है
23. एबीसीडी 2 चुनर
24. राब्ता मैं तेरा बॉयफ्रेंड तू मेरी गर्लफ्रेंड, लंबी सी जुदाईयां
25. ट्रैफिक नेकी की राह
26. हार्टलेस मैं ढूंढने को ज़माने में
27. दंगल नैना
28. राज़ी ऐ वतन
29. जीनियस तेरा फितूर
30. बेफिक्रे नशेसी चढ़ गई
31. जबेली पल
32. अतरंगी रे रेत जरा सी
33. सिम्बा बंदिया रे बंदिया
34. रक्षाबंधन धागों से बांधा
35. ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 केसरिया तेरा
36. भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया देश मेरे
37. धोखा धोका
38. पठान झूमे जो पठान
39 तू झूठी मैं मक्कार तेरे प्यार में, प्यार होता कई बार है

 

अरिजीत सिंह की पसंदीदा चीजें | Arijit Singh Favorite Things

पसंदीदा  अभिनेता (Favorite Actor) बॉलीवुड – सलमान खान, अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी
पसंदीदा  अभिनेत्री (Favorite Actress) प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
पसंदीदा संगीतकार (Favorite Music director) गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहदी हसन, उस्ताद रशीद अली खान, उस्ताद अमजद अली खान, कृष्णकुमार कुन्नथ और माइकल जैक्सन
पसंदीदा गायक (Favorite Singer) लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार
पसंदीदा खेल (Favorite Game) क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite player) क्रिकेटर : सचिन तेंदुलकर, लांस क्लूजनर, सौरव गांगुली और जोंटी रोड्स

फुटबॉल खिलाड़ी : लियोनेल मेस्सी, थॉमस मुलर

बैडमिंटन खिलाड़ी : साइना नेहवाल

पसंदीदा टीम (Favorite team) फुटबॉल टीमें : ब्राजील और अर्जेंटीना
पसंदीदा भोजन (Favorite Food) माछेर झोल और मिष्टी, भात और आलू पोस्तो, दाल, आलू सिद्धो
पसंदीदा जगह (Favorite Destination) मालदीव और गोवा
शौक (Hobbies) साइकिल चलाना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना, बैडमिंटन खेलना, लेख लिखना, वृत्तचित्र बनाना

 

अरिजीत सिंह की संपत्ति, घर, कार कलेक्शन, वेतन | Arijit Singh Net Worth, House, Car collection, Salary

Arijit Singh Net worth : दोस्तों ! मिडिया सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति $7 मिलियन डॉलर लगभग (₹55-60 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। इसके अलावा अरिजीत सिंह प्रति गाना 13 लाख रुपए चार्ज करते हैं। अरिजीत सिंह बेहद ही डाउन टू अर्थ है, और सिंपल रहना पसंद करते हैं।

जानिए – ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले भारतीय सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम किरवानी जीवन परिचय | MM Keeravani biography in hindi

कुल संपत्ति (Net Worth) $ 7 मिलियन (₹55-60 करोड़ रूपये; मीडिया सूत्रों के अनुसार)
फीस प्रति गाना (Per song charge) रु. 13 लाख रूपये / गाना
आय का स्त्रोत (Source of income) फिल्मों के गाने और कॉन्सर्ट से

 

अरिजीत सिंह से जुड़े विवाद। Arijit Singh Controversies

  • मई 2016 में, उन्होंने सलमान खान से फिल्म सुल्तान में “जग घूमया” के अपने (अरिजीत के) संस्करण को बनाए रखने का अनुरोध करते हुए एक पत्र पोस्ट किया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। उन्हें लगा कि सलमान ने यह गीत किसी और गायक से रिकॉर्ड करवाया है।

Arijit singh latter -

  • दरअसल, दोनों के बीच दुश्मनी की संभावित वजह वर्ष 2014 के स्टार गिल्ड अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत और सलमान खान के बीच हुई एक घटना को माना जा रहा है। जब वर्ष 2014 में अरिजीत को अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया था, उसी दौरान सलमान ने फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी थी, जिसके बाद अरिजीत को मंच पर अवार्ड लेने के लिए बुलाया गया था। जब सलमान ने अरिजित से पूछा की, “मंच पर पहुंचने के लिए इतनी देर कैसे लग गई”, जिसके बाद अरिजीत ने जवाब दिया की “आप लोगो ने तो सुला दिया” इसके बाद सलमान ने कहा की ‘ इसमे हमारा कोई दोष नहीं है, अगर ऐसे ही गाने बजते रहेंगे तो’।

Arijit Singh salman khan -

  • सितंबर 2013 को, उन्हें एक पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वे अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में थे। उसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे उनकी पत्नी कोयल के साथ तलाक के मामले के बारे में पूछा था। इसके बाद अरिजीत सिंह की पत्रकार से झड़प हो गई थी। हालांकि, इस बारे में अरिजीत सिंह ने कहा कि, “उन्होंने सिर्फ कैमरे पर हमला किया, कैमरामैन पर नहीं।” क्योंकि अरिजीत के कहने पर भी उस पत्रकार ने रिकॉर्डिंग बंद नहीं की। बाद में बेहरामपुर सीजेएम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।

जानिए – दिवंगत भारतीय सिंगर लता मंगेशकर का जीवन परिचय, मृत्यु | Lata Mangeshkar biography, Death in hindi

 

अरिजीत सिंह को मिले पुरस्कार एवं सम्मान | Arijit Singh Awards & Rewards

  1. वर्ष 2019 में फिल्म “पद्मावत” के गीत “बिंते दिल” के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का पुरस्कार।
  2. वर्ष 2018 में फिल्म “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का गाना “रोके ना रुके नैना” लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक पुरस्कार।
  3. वर्ष 2017 में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना “ऐ दिल है मुश्किल” के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक पुरस्कार।
  4. वर्ष 2016 में फिल्म ‘रॉय” के “सूरज डूबा है” गाने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक पुरस्कार।
  5. वर्ष 2014 में “आशिकी 2” के “तुम ही हो” गाने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक पुरस्कार।

जानिए – भारतीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जीवन परिचय | Tiger Shroff biography in hindi

 

अरिजीत सिंह से जुड़े कुछ रोचक तथ्य | Some Interesting Facts About Arijit Singh

  • क्या अरिजीत सिंह शराब पीते हैं ? – नहीं।
  • क्या अरिजीत सिंह सिगरेट पीते हैं? – नहीं।
  • अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था।
  • अरिजीत के घर में बचपन से ही म्यूजिक का माहौल रहा था जिसके कारण बचपन में ही उनकी म्यूजिक में रुचि पैदा हुई थी।

Arijit Singh's parents and sister (M)

  • अरिजित की दादी, मां और बहन एक अच्छी गायिका हैं।
  • अरिजीत के तीन गुरु हैं, जिनसे उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। पहले गुरु, राजेंद्र प्रसाद हजारी से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत कि शिक्षा हासिल की और दूसरे गुरु, धीरेंद्र प्रसाद हजारी से उन्होंने तबला बजाना सिखा , जबकी अपने तीसरे गुरु बीरेंद्र प्रसाद हजारी से उन्होंने रविंद्र संगीत और पॉप संगीत सीखा है।

Arijit Singh playing Tabla -

  • वर्ष 2005 में, उन्होंने अपने गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी के कहने पर एक गायन रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” में भाग लिया था। फिर बाद में, उन्होंने एक और रियलिटी शो में भाग लिया “10 के 10 ले गए दिल” और उस प्रतियोगिता को जीता।
  • वर्ष 2014 में, उन्होंने अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की। यह दोनों की दूसरी शादी थी।

Arijit Singh with his wife Koel Roy Singh -

  • इससे पहले वर्ष 2013 में उन्होंने रूपरेखा बनर्जी से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं टिकी और कुछ ही महीनों बाद उनका तलाक हो गया।
  • अरिजीत सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटा और एक बेटी है।
  • अरिजीत सिंह की बेटी उनकी सौतेली बेटी हैं, जो उन्हें अपनी दूसरी पत्नी की पहली शादी से है।
  • शाहरुख खान ने शुरू में फिल्म दिलवाले में ‘गेरुआ’ गीत के लिए आतिफ असलम को चुना था। लेकिन बाद में अरिजीत सिंह को इस गाने के लिए साइन किया गया।

Arijit Singh -

  • अरिजीत सिंह एक गैर सरकारी संगठन “Let There Be Light” के संस्थापक हैं, जो गरीब लोगों के लिए काम करती है।
  • मई 2016 में, उन्होंने फेसबुक पर सलमान खान के लिए एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सुल्तान में एक गीत के अपने संस्करण को बरकरार रखने का अनुरोध किया था।

 

अरिजीत सिंह के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर (FAQ)।

प्रश्न : अरिजीत सिंह कौन है ?

उत्तर : अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार है। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। इनके द्वारा गाय गए ज्यादातर गाने चार्टबस्टर में सबसे ऊपर प्रदर्शित किए जा चुके हैं।

प्रश्न : अरिजीत सिंह का जन्म कब हुआ ?

उत्तर : अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था।

प्रश्न : अरिजीत सिंह की उम्र कितनी है ?

उत्तर : 33 वर्ष (2023 में)

प्रश्न : अरिजीत सिंह किस देश से हैं ?

उत्तर : भारत से।

प्रश्न : अरिजीत सिंह किस राज्य से हैं ?

उत्तर :  पश्चिम बंगाल

प्रश्न : अरिजीत सिंह के माता पिता कौन हैं ?

उत्तर : अरिजित सिंह के पिता का नाम, कक्कड़ सिंह हैं और माँ का नाम आदिति सिंह है।

प्रश्न : अरिजीत सिंह कितने भाई- बहन हैं ?

उत्तर : एक बहन – अमृता सिंह

प्रश्न : अरिजीत सिंह कि पत्नी कौन है ?

उत्तर : अरिजीत सिंह की दो शादियां हुई हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने रूपरेखा बनर्जी से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद, वर्ष 2014 में अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय सिंह से शादी की।

प्रश्न : अरिजीत सिंह कितने बच्चे हैं ?

उत्तर : 3 बच्चे – दो बेटा एक बेटी (सौतेली)

प्रश्न : अरिजीत सिंह का पहला गाना कौन सा था ?

उत्तर : फिल्म “मर्डर 2” का गाना “फिर मोहब्बत करने चला है तू” (वर्ष 2011 में)

प्रश्न : अरिजीत सिंह के गुरु कौन है ?

उत्तर : अरिजीत सिंह के तीन संगीत गुरु हैं, जिनसे उन्होंने संगीत की शिक्षा हासिल की हैं। गुरु राजेंद्र प्रसाद हजारी से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखा है। गुरु धीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें तबला सिखाया, और बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रवींद्र संगीत और पॉप संगीत सिखाया है।

प्रश्न : वर्ष 2023 में अरिजीत सिंह की नेटवर्थ कितनी हैं?

उत्तर : विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार, अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति ₹55-60 करोड़ रुपए लगभग आंकी गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

आभार ।

साथियों..! आशा करता हूं कि, आपको हमारा “अरिजीत सिंह (Arijit Singh)” पर लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा biographybooks.in का यह ब्लॉग (Blog) और हमारा यह लेख (Article) पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें। हमें comment में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ जरूर दे। 

आप हमें हमारे सोशल मीडिया पेज पर भी follow कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग biographybooks.in पर आखिरी तक बने रहने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से प्यार भरा धन्यवाद।

 

इन्हें भी पढ़ें : 

 

Advertisement

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *